Saturday, March 21, 2020

जनता कर्फ्यू के सपॉर्ट में सानिया, बोलीं- सब दे साथ March 20, 2020 at 10:11PM

नई दिल्ली कोरोना वायरस कोविड- 19 महामारी के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'जनता कर्फ्यू' की अपील को हर ओर से समर्थन मिल रहा है। भारतीय टेनिस स्टान ने भी आज लोगों से पीएम की इस मुहिम को पुरजोर समर्थन देने की बात कही। सानिया ने कहा कि इस घातक वायरस से लड़ने के लिए कल (रविवार को) पूरा अनुशासन दिखाएं। जय हिंद। पीएम की इस अपील के सपॉर्ट में दिग्गज टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने अपना समर्थन दिया है। सानिया ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'आओ इस रविवार 22 मार्च को सभी एकसाथ मिलकर हमारे पीएम नरेद्र मोदी जी के साथ उन लोगों के प्रति 'जनता कर्फ्यू' के माध्यम से एकजुटता दिखाएं, जो हमें सुरक्षित रखने के लिए अपनी जिंदगी जोखिम में डाल रहे हैं।' कल (रविवार) वह अनुशासन दिखाएं, जो हमें इस घातक वायरस के खिलाफ चाहिए। जय हिंद।' बता दें प्रधानमंत्री ने गुरुवार को देशवासियों से 'जनता कफर्यू' को लेकर अपील की थी। यह जनता कर्फ्यू उन लोगों के प्रति अपना समर्थन देने के लिए है, जो जोखिम उठाकर पूरे देश को इस घातक वायरस से बचाने में जुटे हुए हैं। पीएम ने कहा था, '22 मार्च (रविवार) को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक सभी देशवासियों को जनता कर्फ्यू का पालन करना है। घरों से न निकलें।' पीएम ने कहा, 'केवल आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोग ही निकले। यह कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई के लिए भारत कितना तैयार है? यह देखने और परखने का समय है। मैं चाहता हूं कि 22 मार्च को हम ऐसे सभी लोगों को धन्यवाद करें, जो जोखिम उठाकर आवश्यक कामों में लगे हुए हैं। 22 मार्च को हमारा यह प्रयास, हमारा अत्म संयम देश हित में कर्तव्य पालन के लिए मजबूत संकल्प होगा।'

जादूगर बने अय्यर, BCCI ने पोस्ट किया विडियो March 20, 2020 at 09:23PM

नई दिल्ली कोराना वायरस कोविड- 19 के महामारी का रूप लेने के बाद दुनिया भर में सामाजिक कार्यक्रमों पर रोक लगी हुई है। खेल की दुनिया में भी इस घातक वायरस के चलते ठहराव आ गया है और खिलाड़ी भी इन दिनों इंडोर में अपना वक्त गुजार रहे हैं। ऐसे में कई खिलाड़ी सोशल मीडिया के जरिए फैन्स के बीच अपनी मौजूदगी का अहसास करा रहे हैं। टीम इंडिया के मिडल ऑर्डर के युवा बल्लेबाज ने भी कुछ ऐसा ही किया है। अय्यर ने कार्ड्स (ताश) का जादू दिखाकर फैन्स का मनोरंजन किया है। बीसीसीआई ने अपने टि्वटर अकाउंट पर अय्यर के इस विडियो को पोस्ट किया है। इस विडियो में अय्यर अपनी बहन के साथ कार्ड्स खेलकर उन्हें जादू दिखा रहे हैं। अय्यर विडियो की शुरुआत में बोलते हैं कि वर्तमान हालात में खुद को दूर रखने की इस स्थिति में मैं अपनी बहन नताशा के साथ एक मैजिक ट्रिक कर रहा हूं।' इसके बाद अय्यर ढेर सारे कार्ड्स लेकर अपनी बहन को कोई और एक चुनने के लिए कहते हैं और वह बिना देखे कार्ड्स की गड्डी नताशा को ही पकड़ा देते हैं, ताकि वह सभी कार्ड्स को अपने मनमुताबिक छिपा सके। इसके बावजूद अय्यर नताशा का वह कार्ड्स ढूंढ निकालते हैं, जो उन्होंने देखा भी नहीं था। उनकी यह ट्रिक देखकर नताशा भी हैरान रह जाती हैं। इस विडियो को पोस्ट करते हुए बीसीसीआई ने कैप्शन दिया है। 'जब हम सब घरों में हैं तो हमारे घर के जादूगर श्रेयस अय्यर पर हमारा मनोरंजन करने का भरोसा कीजिए।' इसके आगे बीसीसीआई ने लिखा, 'मुस्कान बिखरने के लिए शुक्रिया चैंप।'

पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट कर मोदी की तारीफ की, प्रधानमंत्री का जवाब- विस्फोटक बल्लेबाज के साथ मिलकर वायरस से लड़ें March 20, 2020 at 08:30PM

खेल डेस्क. इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज केविन पीटरसन ने हिंदी में ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोरोनावायरस फैलने से रोकने की कोशिशों की तारीफ की। उन्होंने लिखा- नमस्ते इंडिया हम सब कोरोनावायरस को हराने में एक साथ हैं। हम सब अपनी-अपनी सरकार के निर्देशों का पालन करें और कुछ दिनों के लिए घर पर रहें। यह समय होशियारी से रहने का है। आप सभी को ढेर सारा प्यार।

प्रधानमंत्री ने भीपीटरसन के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने ट्वीट किया-विस्फोटक बल्लेबाज, जिसने टीमों को संकटों में देखा है वे हमसे कुछ कह रहे हैं। कोविड-19 के खिलाफ हम मिलकर लड़ेंगें। इस ट्वीट में प्रधानमंत्री ने विराट कोहली, सुरेश रैना, शिखर धवन और अजिंक्य रहाणे के ट्वीट्स भी शामिल किए। इसके बाद, पीटरसन ने भी उनकी तारीफ करने में देरी नहीं लगाई और दोबारा ट्वीट किया- शुक्रिया मोदी जी, आपकी लीडरशिप भी काफी विस्फोटक है।

प्रधानमंत्री ने रविवार को देश में 14 घंटे जनता कर्फ्यू लगाने की अपील की

प्रधानमंत्री ने 2 दिन पहले देश को संबोधित किया था। तब उन्होंने लोगों से इस रविवार यानी 22 मार्च को सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक जनता कर्फ्यू लगाने की अपील की थी। उन्होंने कहा था कि इस 14 घंटे के दौरान कोई भी व्यक्ति अपने घर से बाहर न निकले। शाम 5 बजे अपने-अपने घरों में से ही ताली बजाकर, थाली बजाकर, घंटी बजाकर एकदूसरे का आभार जताएं और इस वायरस से लड़ने के लिए एकजुटता दिखाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
केविन पीटरसन ने लोगों से घरों में रहने की अपील की है।

अमेरिकी तैराकी की मांग- स्थगित हो तोक्यो ओलिंपिक March 20, 2020 at 08:47PM

लॉस एंजेलिस ने अमेरिकी ओलिंपिक और पैरालिंपिक समिति से 2020 स्थगित करने का समर्थन करने का आग्रह किया है। अमेरिकी ओलिंपिक और पैरालिंपिक समिति के मुख्य कार्यकारी सारा हिर्शलैंड को भेजे पत्र में तैराकी महासंघ के मुख्य कार्यकारी टिम हिंचे ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के चलते तोक्यो ओलिंपिक एक साल के लिए स्थगित करने की पैरवी की जानी चाहिए। अमेरिकी तैराकी ने यह पत्र ट्विटर पर डाला है। वहीं माइकल फेल्प्स को 28 ओलिंपिक पदक दिलाने वाले कोच बॉब बोमैन ने भी ओलिंपिक स्थगित करने का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, 'खिलाड़ियों के प्रदर्शन ही नहीं बल्कि इस समय उनकी मानसिक स्थिति को भी देखते हुए यही बेहतर होगा।'