Friday, March 20, 2020

'मुश्ताक अली ट्रोफी गरीब'... भड़के गावसकर March 20, 2020 at 12:53AM

नई दिल्लीदिग्गज भारतीय क्रिकेटर बीसीसीआई के एक अधिकारी के उस बयान पर भड़क गए जिसमें उन्होंने कहा था कि आईपीएल को मुश्ताक अली ट्रोफी की तरह होते हुए नहीं देख सकते, जिसमें विदेशी खिलाड़ी हिस्सा नहीं लें। घातक कोरोना वायरस के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां एडिशन फिलहाल 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। आईपीएल-13 की शुरुआत 29 मार्च से होनी था, लेकिन इस महामारी के खतरे को देखते हुए 15 अप्रैल तक स्थगित करने का फैसला किया। इस बीच बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा था कि कोविड-19 महामारी के कारण आईपीएल में विदेशी क्रिकेटरों का हिस्सा लेना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। पढ़ें, करियर में 125 टेस्ट और 108 वनडे इंटरनैशनल मैच खेलने वाले गावसकर ने स्टारस्पोर्ट्स के लिए एक कॉलम में लिखा, 'पहले भी कह चुका हूं कि कथित बीसीसीआई अधिकारी का यह कॉमेंट कि 'बीसीसीआई सुनिश्चित करेगा कि आईपीएल की क्वॉलिटी ना गिरे और यह गरीबों वाला टूर्नमेंट नहीं लगे, हम इसे मुश्ताक अली टूर्नमेंट जैसा नहीं बनाना चाहते हैं।' अगर यह बयान सही है तो काफी गलत है। यह उस क्रिकेटर का भी अपमान है जिनके नाम पर यह ट्रोफी खेली जाती है।' 70 वर्षीय गावसकर ने लिखा, 'दूसरी बात यह है कि क्या यह गरीबों वाला टूर्नमेंट है? इस बारे में भी बताएं कि क्यों यह टूर्नमेंट गरीबों वाला है, सिर्फ इसलिए क्योंकि इसमें विदेशी खिलाड़ी नहीं खेलते, या इसलिए क्योंकि इसमें भारत के भी इंटरनैशनल क्रिकेटर हिस्सा नहीं लेते? इसकी वजह शेड्यूल है और बीसीसीआई को इस पर ध्यान देना चाहिए।' उन्होंने साथ ही लिखा, 'आईपीएल की शुरुआत, इस पर निर्भर करती है कि कितनी जल्दी कोरोना वायरस को फैलने से रोका जाता है। विदेशी क्रिकेटरों को फिलहाल 15 अप्रैल तक भारत आने के लिए वीजा नहीं मिलेगा। विदेशी खिलाड़ियों से लीग का रोमांच बढ़ता है, तो उनका खेलना जरूरी है।'

होशियार रहना... पीटरसन का हिंदी में खास ट्वीट March 20, 2020 at 12:01AM

नई दिल्लीपूरी दुनिया में महामारी घोषित कोरोना वायरस को लेकर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर केविन पीटरसन ने एक ट्वीट किया है, जो काफी चर्चा में है। इसके पीछे एक खास वजह है। दरअसल, इंग्लिश क्रिकेटर ने यह ट्वीट हिंदी में किया है। यही नहीं, ट्वीट में उन्होंने अपने हिंदी टीचर का नाम भी लिखा है, जो भारतीय क्रिकेटर हैं। उनका नाम है श्रीवत्स गोस्वामी। पीटरसन ने ट्वीट की शुरुआत नमस्ते के साथ की है। उन्होंने लिखा- नमस्ते इंडिया, हम सब कोरोना वायरस को हराने में एक साथ हैं। हम सब अपनी-अपनी सरकार की बात का निर्देश करें और घर में कुछ दिनों के लिए रहें। यह समय है होशियार रहने का। आप सभी को ढेर सारा प्यार। इसके साथ ही उन्होंने लिखा- मेरे हिंदी टीचर श्रीवत्स गोस्वामी। पीटरसन के इस ट्वीट के जवाब में श्रीवत्स गोस्वामी ने लिखा, 'आप तेजी से सीखने वाले हैं, अगली बार आप हिंदी बोलते हुए अपना विडियो भी बनाएं।' इस पर क्रिकेट फैन्स की ढेरों प्रतिक्रिया भी मिल रही है। इस पर सुनील शेट्टी ने भी पीटरसन को थैंक्स कहा है। कुछ ने जहां केविन पीटरसन की कोशिश की सराहना की है, तो कुछ ने उनका मजाक बनाते हुए लिखा- इतना ही प्यार है तो कोहिनूर वापस कर देते। एक यूजर ने लिखा- आपका आधार कार्ड का आवेदन स्वीकर कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि भारत में कोरोना वायरस के लगभग 200 मरीज हो गए हैं।

कोविड 19 के कारण चेन्नै सिटी के AFC कप मैच स्थगित March 18, 2020 at 12:35AM

नई दिल्लीआई लीग टीम एफसी के अगले दो एएफसी कप मैच निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं होंगे चूंकि एशियाई फुटबॉल परिसंघ ने उपमहाद्वीपीय स्पर्धा के सारे मैच अप्रैल के अंत तक स्थगित करने का फैसला किया है। चेन्नै सिटी को अप्रैल को माले में मालदीव के टीसी स्पोट्रर्स क्लब से खेलना था। चेन्नै टीम को 29 अप्रैल को बांग्लादेशी क्लब से खेलना था। एएफसी ने एक बयान में कहा, ‘कई देशों द्वारा कोविड 19 महामारी के चलते यात्रा संबंधी प्रतिबंध लागू किए जाने के बाद हमने एएफसी कप 2020 के सभी मैच आगामी सूचना तक स्थगित करने का फैसला किया है।’ चेन्नै टीम ने इस महीने मालदीव के क्लब के खिलाफ ड्रा खेला था ।

जब गांगुली की चली थी दादागिरी, शतक ठोक रचा था इतिहास March 19, 2020 at 11:38PM

नई दिल्लीभारत बनाम केन्या का वह सेमीफाइनल मैच और कप्तान की विनिंग पारी... जब भी 20 मार्च आता है तो वर्ल्ड कप-2003 में खेली गई ऐतिहासिक पारी याद आ ही जाती है। मौजूदा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के प्रमुख वर्ल्ड कप के नॉक आउट मुकाबले में शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बने थे। उन्होंने केन्या के खिलाफ नाबाद 111 रनों की पारी खेली थी। साउथ अफ्रीका के डरहम में खेले गए इस मैच की बात करें तो कप्तान दादा ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया। ओपनर सचिन तेंडुलकर और वीरेंदर सहवाग ने पहले विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी करते हुए कप्तान का फैसला सही भी साबित किया। सहवाग (33 रन, 56 गेंद 3 चौके) के रूप में भारत का पहला विकेट गिरा। इसके बाद सचिन और गांगुली ने मिलकर टीम को संभाला और 200 के करीब ले गए। सचिन 101 गेंदों में 5 चौके और 1 सिक्स लगाते हुए 83 रन बनाए। ऐसी थी गांगुली की पारी दूसरी ओर, सौरभ गांगुली जबरदस्त तरीके से खेल रहे थे। उन्होंने इस मैच में 114 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्के की मदद से नाबाद 111 रन की पारी खेली और भारत ने 4 विकेट पर 270 रनों का स्कोर खड़ा किया। जवाब में केन्या की टीम 179 रनों पर सिमट गई। उसके लिए सबसे अधिक स्टीव टिकोलो ने 56 रन बनाए थे। भारत के लिए सबसे अधिक जहीर खान ने 3, आशिष नेहरा और सचिन तेंडुलकर ने दो-दो विकेट झटके थे। रोहित ने की बराबरीरोहित शर्मा ने 2015 के विश्व कप में 19 मार्च को खेले गए क्वॉर्टर फाइनल में बांग्लादेश के खिलाफ 137 रन की पारी खेलकर 12 वर्ष पुराने नॉकआउट में शतक लगाने के गांगुली के रेकॉर्ड की बराबरी की। यह अपने आप में अजब संयोग ही है कि दोनों ही बार भारत वर्ल्ड कप जीतने में असफल रहा था और दोनों बार ऑस्ट्रेलिया से हार मिली थी।