Friday, March 20, 2020

आईओसी अध्यक्ष ने कहा- ओलिंपिक टालना जल्दबाजी होगी; मोनाको और स्पेनिश फॉर्मूला वन ग्रां प्री रेस रद्द March 19, 2020 at 08:13PM

खेल डेस्क. अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक संघ (आईओसी) के अध्यक्ष थॉमस बाक ने एक बार फिर दोहराया है कि मौजूदा हालात में टोक्यो ओलिंपिक को टालना जल्दबाजी होगी। लेकिन उन्होंने माना कि संघ कई विकल्पों पर विचार कर रहा है। इसमें खेलों को टालना शामिल नहीं है। क्योंकि गेम्स में अभी भी 4 महीने बचे हैं। ऐसे में आईओसी कोई भी फैसला विश्व स्वास्थ्य संगठन और अपनी टास्कफोर्स की सलाह के आधार पर लेगा। इस बीच, मोनाको और स्पनेश फॉर्मूला वन ग्रां प्री रेस रद्द कर दी गई है।

फॉर्मूला वन और एफआईए (अंतरराष्ट्रीय ऑटोमोबाइल महासंघ) के संयुक्त बयान के अनुसार, दुनियाभर में कोविड-19 से पैदा हुए हालात को देखते हुए स्टाफ, चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों के स्वास्थ्य और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये यह फैसला लिया। इधऱ, अमेरिका की नेशनल बास्केटबॉल लीग (एनबीए) में खेलने वाली टीम लॉस एंजिल्स लेकर्स के 2 खिलाड़ी कोरोवानायरस पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों और बाकी टीम मेंबर्स को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। टीम ने खिलाड़ियों की पहचान तो उजागर नहीं की है। लेकिन कहा है कि 10 मार्च को ब्रूकलिन नेट्स के खिलाफ हुए टीम के मैच के बाद ही इनकी जांच की गई थी। क्योंकि इस मुकाबले के बाद ही नेट्स के 4 खिलाड़ी इस वायरस से संक्रमित पाए गए थे। पिछले हफ्ते यूटा जैज के खिलाड़ी रुडी गोबार्ट के पॉजिटिव पाए जाने के बाद लीग को रद्द कर दिया गया था।

कोविड-19 के कारण 43 फीसदी खिलाड़ी क्वालिफाई नहीं कर पाए
आईओसी के अध्यक्ष भले ही खेलों को टालने की बात से इनकार कर रहे हैं। लेकिन जिस तरह कोरोनावायरस के कारण दुनियाभर में ओलिंपिक क्वालिफाइंग इवेंट और बड़े टूर्नामेंट रद्द या टाले जा रहे हैं। इससे ओलिंपिक के तय शेड्यूल के मुताबिक शुरू होने की आशंका है। इस बात में इसलिए भी दम नजर आ रहा है, क्योंकि 43 फीसदी एथलीट गेम्स के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाए हैं। फिर भी आईओसी का यह मानना है कि फिलहाल हालात इतने अनिश्चित हैं कि कोई फैसला लिया ही नहीं जा सकता।

ब्रिटिश ओलिंपिक कमेटी के अध्यक्ष बोले- खिलाड़ियों की सेहत से खिलवाड़ नहीं
भले ही आईओसी अपनी बात पर अड़ा हो, लेकिन अलग-अलग देशों के खिलाड़ी और ओलिंपिक समिति से जुड़े लोग उससे इत्तेफाक नहीं रखते। अब ब्रिटिश ओलिंपिक एसोसिएशन के चीफ ने यह कहा है कि वे किसी भी सूरत में खिलाड़ियों के स्वास्थ्य को खतरे में नहीं डालेंगे। उनके मुताबिक, एथलीट्स के लिए ओलिंपिक की अखंडता बनाए रखना जरूरी है। लेकिन, मौजूदा हालात में खुद को खतरे में डालकर ट्रेनिंग करना सही नहीं है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
गुरुवार को एथेंस के खाली स्टेडियम में ओलिंपिक मशाल सौंपने के समारोह में जापान की पूर्व तैराक इमोतो नाओको (दाएं)।

कोरोना: घर में कैद 'विरुष्का', फैन्स को भेजा मेसेज March 19, 2020 at 09:12PM

नई दिल्लीभारतीय क्रिकेट कप्तान और उनकी अभिनेत्री पत्नी ने शुक्रवार को संयुक्त अपील जारी करके लोगों से कोविड 19 महामारी के चलते खुद को अलग रखने के लिए कहा है। कोहली और अनुष्का ने ट्विटर पर जारी विडियो में सभी से घरों में रहने के लिए कहा। इससे पहले गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी देशवासियों से घरों में ही रहने की अपील की थी। कोहली ने कहा, ‘हम सभी जानते हैं कि यह बहुत कठिन समय है।’ उन्होंने कहा, ‘इस कोरोना वायरस को फैलने से मिल जुलकर ही रोका जा सकता है।’ उन्होंने कहा, ‘हम अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिये घरों में ही रह रहे हैं। आप भी यही करिए।’ अनुष्का ने कहा, ‘घर पर रहिए और स्वस्थ रहिए।’ मोदी ने 22 मार्च को ‘जनता कफर्यू ’ की अपील की है जिसमें लोगों से सुबह सात बजे से रात को नौ बजे तक घर से बाहर नहीं निकलने का आग्रह किया गया है।

पूनम यादव की गुगली ऐसे हुई पहले से अधिक खतरनाक March 19, 2020 at 08:58PM

अविजित घोष, मुंबईऑस्ट्रेलिया में हुई टी-20 वर्ल्ड कप में बड़े-बड़े बल्लेबाजों को अपनी लहराती गेंदों से हैरान करने वाली का मानना है कि उनकी गुगली पहले से कहीं अधिक तेज और सटीक हुई है। आगरा की 28 वर्षीय लेग स्पिनर ने ऑस्ट्रेलिया में 10 महत्वपूर्ण विकेट लेते हुए भारत को फाइनल में पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई थी। वह फिलहाल टी-20 में दुनिया की 7वीं, जबकि वनडे में 8वीं रैंक की गेंदबाज हैं। वर्ल्ड कप से पहले लगी चोट और टूर्नमेंट की तैयारी के बारे में उन्होंने बताया, 'बड़े टूर्नमेंट से पहले मैंने अपने बाएं हाथ की तर्जनी को घायल कर ली थी। उस दौरान मैंने अपने कौशल पर काम किया। मैंने इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों के विडियो देखे। जब मैं अभ्यास करता हूं, तो मेरे पास हर दिन एक योजना होती है। उदाहरण के लिए मैं दिनभर गुगली से गेंदबाजी करती हूं। एक स्टंप के साथ लगातार प्रैक्टिस से खेल सुधरा। गुगली पहले से कहीं अधिक तेज और सटीक हुई, जिसका फायदा भी हमें मिला। हार पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा, 'मैं यह नहीं कहूंगी कि हम कमजोर पड़ गए। हमने पूरे टूर्नमेंट में अच्छी क्रिकेट खेली। हमने केवल एक मैच में अच्छा नहीं खेला। उस दिन बेहतर खेलने वाली टीम जीती। टी 20 में, एक ओवर या एक बल्लेबाज एक खेल को बदल सकता है। ऑस्ट्रेलिया ने फाइनल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। हम नहीं कर सके यहां तक कि इंग्लैंड के खिलाफ 2017 में वनडे फाइनल में में भी जब हम ट्रोफी उठाने के इतने करीब थे तो कप फिसल गया था।' ऑस्ट्रेलियाई महिला टी-20 बिग बैश लीग में खेलने को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा- विश्व कप के दौरान एक संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल का जवाब देते हुए, सिडनी थंडर के कप्तान राहेल हेन्स ने कहा था कि उनकी टीम एक लेग स्पिनर से कम थी। वह टूर्नमेंट के बाद मुझसे बात करेंगी। अगर मुझे मौका मिलता है, तो मैं महिला बिग बैश लीग या केएसएल में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करूंगा, जो इंग्लैंड में खेला जाता है।'

Thursday, March 19, 2020

कोरोनावायरस के खतरे के बीच जापान पहुंचीं मशाल, 121 दिन तक चलने वाली रिले की शुरुआत फुकुशिमा से होगी March 19, 2020 at 08:13PM

खेल डेस्क. कोरोनावायरस के खतरे के बीच शुक्रवार को चार्टर्ड फ्लाइट से ओलिंपिक मशाल जापान पहुंचीं। मियागी प्रांत के मतशुषिमा एयरबेस पर टोक्यो ओलिंपिक की ऑर्गेनाइजेशन कमेटी के प्रमुख योशिरो मोरी ने इसकी अगवानी की। 121 दिन तक चलने वाली मशाल रिले की शुरुआत 2011 की सुनामी के दौरान बर्बाद हुए फुकुशिमा से होगी। यहां के परमाणु संयंत्र को 2011 में काफी नुकसान पहुंचा था। हालांकि, 9 साल में स्थिति काफी बदल चुकी है। दुनिया को यही दिखाने के लिए जापान ने टॉर्च रिले की शुरुआत इसी शहर से करने का फैसला किया।

फुकुशिमा के बाद रैली देश के अलग-अलग शहरों में पहुंचेगी। हालांकि, इसमें लोगों के शामिल होने पर रोक है। लेकिन दर्शक इसे सड़क किनारे खड़े होकर देख सकते हैं। हालांकि, भीड़ बढ़ने पर कार्यक्रम में बदलाव किया जा सकता है। ग्रीस में ओलिंपिक मशाल रैली के दौरान इतनी भीड़ जुट रही थी कि इसे रद्द करना पड़ा था। इस बीच, टोक्यो ओलिंपिक की ऑर्गेनाइजेशन कमेटी ने साफ किया है कि मशाल थामने वालों का इवेंट से पहले स्वास्थ्य परीक्षण होगा।

टोक्यो ओलिंपिक समिति के अध्यक्ष योशिरो मोरी लोगों का अभिभावन स्वीकार करते हुए।

'हमारे लिए किसी भी कीमत पर मशाल रिले का आयोजन करना जरूरी था'
टोक्यो 2020 के सीईओ तोशियो मुटो ने कहा कि गेम्स से पहले ओलिंपिक मशाल का देश में आना बड़ा आयोजन था। हमारे लिए यह अहम था कि हम किसी भी कीमत पर इसका आयोजन करें। लेकिन मौजूदा हालात में कार्यक्रम को छोटा करना पड़ा। चीफ ऑर्गेनाइजर योशिरो मोरी ने कहा कि पहले इस समारोह में 200 बच्चे आने वाले थे। लेकिन सेहत को ध्यान में रखते हुए हमने उन्हें शामिल नहीं करने का फैसला किया।

टोक्यो ओलिंपिक समिति के अध्यक्ष ओलिंपिक की लौ हासिल करते हुए।

जापान ओलिंपिक कमेटी के सदस्य ने गेम्स टालने का कहा
ओलिंपिक की लौ जापान आने के बाद भी गेम्स पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। कई मौजूदा और पूर्व ओलिंपियन आईओसी के उस बयान पर ऐतराज जता चुके हैं, जिसमें उसने कहा था कि फिलहाल खेलों को टालने या रद्द जैसे बड़े फैसले का समय नहीं है। इसमें ताजा नाम जापान ओलिंपिक कमेटी के सदस्य काओरी यामागुची का नाम शामिल है। उन्होंने एक अखबार को दिए इंटरव्यू में कहा कि मौजूदा हालात में टोक्यो ओलिंपिक को टाल देना चाहिए। क्योंकि वायरस की वजह से खेल टूर्नामेंट, क्वालिफाइंग इवेंट और ट्रेनिंग कैम्प रद्द हो चुके हैं। ऐसे में एथलीट्स इन खेलों के लिए तैयार नहीं है।

एयरपोर्ट पर बस में सवार जापान की ओलिंपिक समिति के अध्यक्ष हाथ हिलाते हुए।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
3 बार ओलिंपिक में गोल्ड जीत चुके तादाहिरो नोमुरा (दाएं) और साओरी योशिदा ने एयरबेस पर ओलिंपिक मशाल को जलाया।