Thursday, March 19, 2020

कोरोना : डब्ल्यूटीए, एटीपी ने 7 जून तक स्थगित किया सेशन March 19, 2020 at 01:52AM

वॉशिंगटनमहामारी घोषित हो चुके घातक कोरोना वायरस के कारण सभी पुरुष और महिला पेशेवर टेनिस टूर्नमेंट सात जून तक स्थगित कर दिए गए हैं। एटीपी और डब्ल्यूटीए ने बुधवार को घोषणा की कि क्लेकोर्ट का पूरा सत्र पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार नहीं होगा। इससे एक दिन पहले फ्रेंच ओपन ने घोषणा की थी कि मई में क्ले कोर्ट पर होने वाला वर्ष का यह दूसरा ग्रैंडस्लैम टूर्नमेंट सितंबर तक स्थगित कर दिया गया है। एटीपी और डब्ल्यूटीए टूर ने पिछले सप्ताह कहा था कि वह अप्रैल के आखिर या मई के शुरू तक टूर्नमेंटों को निलंबित कर सकता है। नई घोषणा के बाद जिन टूर्नमेंट पर असर पड़ेगा में उनमें पुरुष और महिलाओं के मैड्रिड और रोम टूर्नमेंट भी शामिल हैं। पढ़ें, जिन टूर्नमेंट को रद्द किया गया है उनमें डब्ल्यूटीए के स्ट्रासबोर्ग (फ्रांस) और रबात (मोरक्को) तथा एटीपी के म्यूनिख, पुर्तगाल, जेनेवा और फ्रांस के लियोन में होने वाले टूर्नमेंट शामिल हैं। दोनों टूर के आयोजकों ने कहा कि आगामी नोटिस तक रैंकिंग जस की तस बनी रहेगी और उसमें कोई बदलाव नहीं होगा। अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ ने अपने निचली श्रेणी के टूर्नमेंट को सात जून तक रद्द कर दिया है।

बेटे संग बच्चा बने धवन, शेयर किया स्पेशल मेसेज March 19, 2020 at 12:36AM

नई दिल्लीघातक कोरोना वायरस का असर दुनियाभर में हो रहा है और खेल जगत भी इससे प्रभावित हुआ है। ज्यादातर क्रिकेट सीरीज और टूर्नमेंट स्थगित होने के कारण क्रिकेटर परिवार संग समय बिता रहे हैं। इसी बीच भारतीय स्टार ओपनर ने भी एक विडियो गुरुवार को इंस्टाग्राम पर शेयर किया जिसमें वह अपने बेटे जोरावर के साथ मस्ती करते दिख रहे हैं। धवन इस विडियो में अपने बेटे के साथ बच्चा बने नजर आ रहे हैं। उन्होंने इसी के साथ एक मेसेज भी लिखा है। पढ़ें, उन्होंने लिखा, 'स्थिति काफी तनाव में है लेकिन सबसे अहम है कि घबराएं नहीं, सावधानी बरतें और अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताएं, खुशियां फैलाएं और पॉजिटिव रहें। यही आपके सभी प्रियजनों को फिलहाल चाहिए।' भारत में कोरोना वायरस के कारण लोग परेशान हैं और अब तक 150 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। क्रिकेट जगत की बड़ी हस्तियां सोशल मीडिया पर लोगों को जागरुक कर रही हैं। इससे पहले दिग्गज बल्लेबाज वीरेंदर सहवाग ने भी एक विडियो शेयर किया था जिसमें उन्होंने कोरोना से बचाव का मेसेज भी दिया था। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे सीरीज को फिलहाल के लिए रद्द कर दिया गया है। वहीं, आईपीएल को भी 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है।

बिकेगा शेन वॉर्न का लग्जरी घर, इस दिन है नीलामी March 18, 2020 at 11:56PM

नई दिल्लीऑस्‍ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर ने मेलबर्न स्थित अपना घर बेचने का फैसला लिया है। इस दिग्गज खिलाड़ी ने इस घर को 2018 में एस्सेनडन फुटबॉल क्लब के दिग्गज मैथ्यू लॉयड से करीब 5.4 मिलियन डॉलर यानी लगभग 40 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस घर की नीलामी अगले महीने 4 अप्रैल को होगी। घर बात करें तो आपको तो पता ही होगा कि 145 टेस्ट में 708 विकेट लेने वाले शेन वॉर्न लग्जरी लाइफ के लिए मशहूर हैं। उसी तरह उनका यह घर भी है। मेलबर्न स्थित इस घर में आधुनिक सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। बाथरूम अटैच्ड पांच बेडरूम, वाइन सेलर, बार, होम थिएटर, स्विमिंग पूल और स्पा समेत एशोआराम की तमाम चीते उपलब्ध हैं। वॉर्न ने यह घर जब 2018 में खरीदा था तो इसके लिए 5.4 मिलियन डॉलर चुकाए थे। मौजूदा मार्केट के हिसाब से इस घर की कीमत 6.8 मिलियन डॉलर (51 करोड़ रुपये से अधिक) से 7.4 मिलियन डॉलर (55 करोड़ रुपये से अधिक) के बीच होने की उम्मीद है। इस तरह से वॉर्न के लिए यह डील घाटे की कतई नहीं दिख रही है। अगर अनुमानित कीमत लगती है तो वॉर्न को 15 करोड़ रुपये का फायदा होगा।

कोरोना से घबराएं नहीं, फर्जी खबरों से बचें: लिएंडर पेस March 18, 2020 at 11:38PM

नई दिल्लीभारत के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ जंग में लोगों को घबराना नहीं चाहिए और फर्जी खबरों के जाल में फंसने से बचना चाहिए। उन्होंने लोगों से सुरक्षित रहने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के दिशा निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया। घातक कोरोना वायरस के कारण विश्व भर के 157 देशों में अब तक 8809 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 2,18,631 लोग संक्रमित हैं। भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 169 पर पहुंच गयी है। पेस ने ट्वीट किया, ‘अभी हम जंग में एक ऐसे प्रतिद्वंद्वी का सामना कर रहे हैं जो तेजी से विश्व भर में अपने पांव पसार रहा है। ऐसे समय में यह महत्वपूर्ण है कि हम समाज में अपनी भूमिका निभाएं और स्वस्थ समाज सुनिश्चित करने में अपना योगदान दें।’ इस 46 वर्षीय खिलाड़ी ने इस संबंध में कई ट्वीट किए हैं और लोगों से स्वास्थ्य संबंधी सलाह को मानने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा, ‘यह महत्वपूर्ण है कि हम डब्ल्यूएचओ और भारत के स्वास्थ्य एवं कल्याण मंत्रालय के दिशानिर्देशों का पालन करें। घबराएं नहीं और फर्जी खबरों के जाल में न फंसे। यह भी महत्वपूर्ण है कि हम अपने आसपास के लोगों को इस बारे में शिक्षित करने में मदद करें जैसे कि कामगार, जिनके पास आसानी से जानकारी नहीं पहुंचती है।’