Sunday, March 15, 2020

टूर्नामेंट टलने के बाद धोनी चेन्नई से घर लौटे; फैन्स बोले- आपके लिए प्यार कभी खत्म नहीं होगा, किसी से हाथ न मिलाएं March 15, 2020 at 12:53AM

खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 15 अप्रैल तक टलने के साथ ही चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी घर लौट गए हैं। फ्रेंचाइजी ने ट्वीटर पर धोनी का स्टाफ और फैन्स से मिलते हुए वीडियो शेयर किया। धोनी ने अपने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ दिया। इस पर यूजर्स ने कमेंट कर धोनी के लिए अपना प्यार जाहिर किया। एक यूजर ने लिखा- धोनी के लिए प्यार कभी खत्म नहीं होगा। एक अन्य यूजर ने लिखा- कृप्या लोगों से हाथ मिलाने से बचें।

धोनी जुलाई से ही भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने अपना पिछला मैच वनडे वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल खेला था। इसके बाद से वे भारतीय सेना से जुड़े और फिर अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाने के लिए चले गए थे। बीसीसीआई द्वारा नया शेड्यूल जारी करने के बाद वे वापस लौटंगे।

##

वीजा पाबंदियों के चलते आईपीएल टला

बीसीसीआई ने केंद्र सरकार की यात्रा पाबंदियां लगने के बाद शुक्रवार को आईपीएल को 15 अप्रैल तक टाल दिया। साथ ही 3 राज्यों ने भी आईपीएल की मेजबानी से इनकार कर दिया था। यह भी एक बड़ा कारण रहा है। बोर्ड ने इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के बाकी बचे 2 वनडे भी रद्द कर दिए थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
चेन्नई में ग्राउंड स्टाफ और फैन्स के साथ महेंद्र सिंह धोनी।

सौराष्ट्र को पहली बार रणजी चैम्पियन बनाने वाले उनादकट को टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद, कहा- मैं अपने खेल के शिखर पर March 14, 2020 at 11:31PM

खेल डेस्क. सौराष्ट्र को पहली बार रणजी ट्रॉफी चैम्पियन बनाने वाले कप्तान जयदेव उनादकट को टीम इंडिया में वापसी की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि मौजूदा घरेलू सीजन में मैंने अच्छी गेंदबाजी की। इसका सबूत रणजी ट्रॉफी है, जिसमें मैं सबसे ज्यादा 67 विकेट लेने वाला गेंदबाज बना। मुझे लगता है कि मैं करियर के सर्वश्रेष्ठ दौर से गुजर रहा हूं। केवल विकेट लेना नहीं, बल्कि हर मैच के बाद मैं कैसे रिकवर कर रहा हूं।यह बताता है कि बतौर गेंदबाज कितना सुधार हुआ है। मुझे लगता है कि यह मेरे खेल का शिखर है। अब मेरे पास विकेट लेने के लिए हर तरह की गेंद है, जिसके बारे में हर गेंदबाज सोचता है।

उन्होंने आगे कहा कि मुझमें अभी भी भारतीय टीम में वापसी की भूख है। इसके दम पर ही मैं लगातार घरेलू क्रिकेट खेल रहा हूं। लेकिन ईमानदारी की बात यह है कि मेरे लिए शारीरिक रूप से यह काफी चुनौतीपूर्ण है। मैं हर मैच में लंबे स्पैल फेंक रहा हूं। मैं यहीं रूकना नहीं चाहता।टीम के प्रदर्शन से काफी खुश हूं। लेकिन मैं चाहता हूं कि यह सिलसिला बरकरार रहे। इसके लिए मैं लगातार मेहनत करता रहूंगा।

सौराष्ट्र के कोच बोले- उनादकट को दोबारा टीम इंडिया में मौका मिले
सौराष्ट्र के कोच कर्सन घावरी भी मानते हैं कि उनादकट को टीम इंडिया में एक और मौका मिलना चाहिए। वे गेंद को अंदर लाने के अलावा बाहर भी ले जा रहे हैं। पिछले कुछ सीजन में वे लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी फिटनेस भी पहले से अच्छी है, अब वे घंटों गेंदबाजी कर सकते हैं। वे नई के साथ पुरानी गेंद से भी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। ऐसे में किसी भी परिस्थिति में उनका इस्तेमाल किया जा सकता है। उनादकट ने भारत के लिए इकलौता टेस्ट 10 साल पहले दक्षिण अफ्रीका में खेला था। इसके बाद से वे कभी भी टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं बन पाए। वहीं, उन्होंने टीम इंडिया के लिए7 वनडे खेले हैं।

उनादकट आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की तरफ से खेलेंगे
इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स ने 3 करोड़ में खरीदा है।वे 2018 और 2019 में सबसे महंगे बिकने वाले खिलाड़ी थे। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 2018 में11.50 करोड़ में खरीदा था। पिछले सीजन के 11 मैच में उन्होंने 10.66 की इकोनॉमी रेट से 10 विकेट, जबकि 2018 में वे 15 मैच में 11 सफलताएं हासिल कर पाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जयदेव उनादकट ने बंगाल के खिलाफ रणजी ट्रॉफी फाइनल में 2 विकेट लिए थे। (फाइल)

11 फुटबॉलर का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव, ट्रेनिंग नहीं करने की सलाह March 14, 2020 at 11:05PM

रोमसिरी ए के डाक्टरों ने संयुक्त चेतावनी जारी करके खिलाड़ियों को क्लबों की ओर से ट्रेनिंग के लिए नहीं लौटने की सलाह दी है क्योंकि चार और खिलाड़ी कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाए गए हैं। इटली की इस शीर्ष लीग में इस खतरनाक वायरस से संक्रमित खिलाड़ियों की संख्या 11 हो गई है। फायोरेनटिना ने शनिवार को जानकारी दी कि पैट्रिक क्युट्रोन और जर्मन पेजेला संक्रमण का शिकार हुए हैं जबकि सेंपडोरिया के फाबियो डेपाओली और बार्तोज बेनेसजिन्स्की ने भी संक्रमण की पुष्टि की है। सिरी ए के डाक्टरों ने कहा कि वे चिंतित हैं और सर्वसम्मति से सलाह देते हैं कि स्थिति में स्पष्ट सुधार नहीं होने तक ट्रेनिंग दोबारा शुरू नहीं की जाए। पढ़ें, फायोरेनटिना के दल के चार सदस्य कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। शुक्रवार को दुसान व्लाहोविच और क्लब का एक फिजियो पाजीटिव पाए गए थे। सेंपडोरिया के सात खिलाड़ी अब तक पॉजिटिव पाए गए हैं। इटली में सिरी ए सहित अन्य खेल प्रतियोगिताओं को तीन अप्रैल तक निलंबित किया गया है।

इटेलियन सीरी-ए लीग के 11 फुटबॉलर कोरोना पॉजिटिव; दो दिन में 14 टूर्नामेंट टले या रद्द March 14, 2020 at 10:38PM

खेल डेस्क. दुनियाभर में लगातार बढ़ते कोरोनावायरस ने खेल जगत को भी अपनी चपेट में ले लिया है। इटली की फुटबॉल लीग सीरी-ए के 11 खिलाड़ियों का कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। इस लीग में 20 टीमें खेलती हैं। डॉक्टर ने नई हेल्थ एडवाइजरी जारी कर खिलाड़ियों को प्रैक्टिस से बचने और घर में रहने के लिए कहा है। इसके अलावा दो दिन में दुनियाभर में 6 खेलों के 14 टूर्नामेंट्स को टाला या रद्द कर दिया गया। वहीं, स्पोर्टअकॉर्ड वर्ल्ड स्पोर्ट एंड बिजनेस समिट को रद्द कर दिया गया। 19-24 अप्रैल को स्विटजरलैंड के लुसाने में होनी थी।

इटेलियन क्लब युवेंटस के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को घर में क्वारैंटाइन किया गया है। हालांकि, वे संक्रमित नहीं हैं। वहीं, बार्सिलोना के सभी इवेंट्स टलने के बाद टीम के खिलाड़ी लियोनल मेसी भी परिवार के साथ घर में समय बिता रहे हैं। रविवार तक दुनियाभर में कोरोनावायरस के कुल 1 लाख 56 हजार 932 मामले सामने आए। 153 देशों में कोरोनावायरस से मरने वालों की संख्या 5839 तक पहुंच गई है।

सीरी-ए लीग के अभ्यास सत्र को रद्द किया
सीरी-ए लीग के डॉक्टर ने कहा कि सभी ने एकमत से यह फैसला किया है कि फिलहाल प्रैक्टिस सेशन न रखे जाएं। इससे अन्य खिलाड़ी संक्रमित होने से बचेंगे। फिओरेंटीना के पैट्रिक कुट्रोने, जर्मन पेजेला और दुसान वाहोविच समेत 4 खिलाड़ियों का टेस्ट रिजल्ट भी पॉजिटिव आया है। कुछ और प्लेयर्स का टेस्ट भी कराया गया है। यूसी सांपडोरिया क्लब के 7 खिलाड़ी संक्रमित पाए गए। इनमें फेबियो देपाओलि और बार्तोज बेरेस्जिंकी भी शामिल हैं।

एनबीए के तीन बास्केटबॉल खिलाड़ी संक्रमित
एनबीए के बास्केटबॉल खिलाड़ी क्रिस्टियन वूड का भी कोरोनावायरस टेस्ट पॉजिटिव पाया गया है। वे एनबीए के तीसरे संक्रमित खिलाड़ी हैं। इससे पहले रूडी गोबेर्ट और डोनोवन मिशेल संक्रमित पाए गए थे। यह दोनों ही खिलाड़ी एनबीए में यूटा जैज टीम के लिए खेलते हैं। इनके अलावा सुपर लीग ग्रीस (एसएलजी) के फुटबॉल क्लब ओलिंपिकस के मालिक वेंगेलिस मारिनकिस भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

खेलों पर असर...

क्रिकेट:

  • वेस्टइंडीज ने सभी टूर्नामेंट को टाला।
  • इंग्लिश काउंटी डर्बीशायर ने जिम्बाब्वे दौरा छोटा किया
  • इंग्लैंड टीम श्रीलंका का दौरा रद्द कर वतन लौटी

फुटबॉल:

  • मिस्रफुटबॉल एसोसिएशन ने सभी टूर्नामेंट्स को 15 दिन के लिए टाला।
  • अरब एसोसिएशन ने मोरक्को और मिस्र की टीमों के बीच रविवार को होने वाला मैच टाला
  • फीफा ने सभी इंटरनेशनल टूर्नामेंट को अप्रैल तक टालने की सिफारिश की
  • एशियन चैम्पियंस लीग के अप्रैल-मई में होने वाले मैच टले।
  • 2022 वर्ल्ड कप के क्वालिफायर में दर्शक बैन।
  • चाइनीज सुपर लीग, के लीग, जे लीग स्थगित।

हॉकी:

  • एचआईएफ प्रो लीग को टाला, इसमें भारत का बर्लिन में जर्मनी के खिलाफ 25-26 को दो मैच होने थे

रग्बी:

  • ऑस्ट्रेलिया में जारी सुपर रग्बी टूर्नामेंट को बीच में ही रोककर अगले आदेश तक टाला

बास्केटबॉल:

  • एनबीए सीजन अगले नोटिस तक रद्द कर दिया है।

टेबल टेनिस:

  • वर्ल्ड टीम चैंपियनशिप टली।
  • दक्षिण कोरिया और ऑस्ट्रेलियन ओपन रद्द।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
इटली के फुटबॉल क्लब फिओरेंटीना के पैट्रिक कुट्रोने और जर्मन पेजेला (दाएं) भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए।