Sunday, March 15, 2020

दाढ़ी के नए लुक में नजर आए धोनी, फैंस से भी मिले March 14, 2020 at 10:40PM

चेन्नैइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15 अप्रैल तक स्थगित होने के बाद चेन्नै सुपर किंग्स के कप्तान टीम के कार्यक्रम को छोड़कर फैंस से मिलते नजर आए। चेन्नै टीम ने एक विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें पूर्व भारतीय कप्तान धोनी सभी से मिलते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच एक फैन से उनसे कहा, ‘चेन्नै आपका घर है सर।’ फैन के इस बात पर धोनी के चेहरे पर मुस्कान आ गई और उन्होंने सिर और हाथ हिलाते हुए हामी भी भरी। धोनी का नया लुक भी इसमें दिख रह है जिसमें वह फ्रेंच कट दाढ़ी में दिख रहे हैं। पढ़ें, लंबे समय से क्रिकेट से दूर चल रहे धोनी अब चेपॉक स्टेडियम में अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं, जहां पर वह फैंस से मिलते हुए भी नजर आ रहे हैं। उनके इस विडियो को अभी तक 57 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। इससे पहले भी सोशल मीडिया पर उनका विडियो वायरल हुआ था। वह इस खाली समय को फैंस के साथ बिता रहे हैं। इस विडियो में भी फैंस के साथ फोटो क्लिक करा रहे हैं और ऑटोग्राफ भी दे रहे हैं। बीसीसीआई ने शनिवार को आईपीएल के फ्रैंचाइजियों के मालिकों के साथ बोर्ड के मुख्यालय पर बैठक की, जहां फैसला लिया गया कि वे इस महीने के आखिर तक ‘देखो और इंतजार करो’ की नीति पर चलेंगे। इसके बाद ही वे आईपीएल के 13वें संस्करण के भाग्य को लेकर आगे कोई फैसला करेंगे। दुनियाभर में फैल चुके कोरोना वायरस के कारण 29 मार्च से शुरू होने वाले आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए शुक्रवार को स्थगित कर दिया गया है। (इनपुट- IANS)

इंडियन सुपर लीग अब ज्यादा प्रफेशनल: एटीके कोच March 14, 2020 at 09:45PM

मडगांव इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) ट्रोफी दो बार जीतने वाले एकमात्र मुख्य कोच एटीके के का मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में बेहतर खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के आने से यह लीग अधिक पेशेवर बन गई है। हबास ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में 2014 में जीते खिताब की तुलना में शनिवार को यहां फाइनल में चेन्नैयन एफसी को हराकर जीती गई ट्रोफी ज्यादा अहम है। कोविड-19 महामारी के खतरे के कारण फाइनल खाली स्टेडियम में खेला गया जिसे एटीके ने चेन्नै टीम को 3-1 से हराकर जीता। पहले आईएसएल खिताब और मौजूदा खिताब की तुलना के बारे में पूछने पर हबास ने कहा, ‘यह अलग है क्योंकि पहले सत्र में आईएसएल मौजूदा स्तर की प्रतियोगिता नहीं थी। अब यह अधिक पेशेवर है। अब बेहतर कोच, बेहतर खिलाड़ी, अधिक टीमें, प्रतियोगिता का अधिक समय है।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘यह खिताब पहले खिताब की तुलना में अधिक महत्वपूर्ण है लेकिन पहला खिताब भी महत्वपूर्ण था क्योंकि वह पहला खिताब था।’ लीग के छह साल के इतिहास में एटीके इसका खिताब तीन बार जीतने वाली पहली टीम है। टीम ने 2016 में भी यह खिताब जीता था। चेन्नै एफसी की टीम दो बार यह खिताब जीत चुकी है। सत्र की शुरुआत में टीम को मुख्य खिलाड़ियों की चोट के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा था और कोच हबास ने खिताब का श्रेय टीम के सामूहिक प्रयास को दिया।

कोरोना: एफआईएच प्रो लीग 15 अप्रैल तक निलंबित March 14, 2020 at 09:37PM

लुसाने 14 मार्च (भाषा) इंटरनैशनल हॉकी फेडरेशन (एफआईएच) ने कोविड-19 महामारी का हवाला देते हुए शनिवार को एफआईएच प्रो लीग के मैचों को 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिया। भारतीय टीम भी एफआईएच प्रो लीग में खेलती है जिसे अगले मुकाबले में 26 अप्रैल को बर्लिन में जर्मनी से खेलना है। एफआईएच ने कहा कि उसने यह निर्णय विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की सिफारिशों और सूचना और दुनिया भर में कई देशों की सरकारों और स्थानीय अधिकारियों द्वारा लिये गये फैसलों के आधार पर किया है। हॉकी की वैश्विक संस्था की ओर से जारी बयान के अनुसार, ‘अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ और सभी भाग लेने वाले राष्ट्रीय संघों ने खेले जा रहे एफआईएच हाकी प्रो लीग के सभी मैचों को तुरंत प्रभाव से 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिया है।’

जब अख्तर से पूछा, अमीर कौन- आप या इमरान? March 14, 2020 at 09:08PM

नई दिल्लीपाकिस्तान के पूर्व पेसर शोएब अख्तर क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद भी खबरों में बने रहते हैं। वह यूट्यूब पर विडियो भी अपलोड करते हैं जिसमें अपनी बात बेझिझक रखते नजर आते हैं। अख्तर ने पाकिस्तान के चैनल को एक विडियो इंटरव्यू दिया है जिसमें एंकर उनसे पूर्व कैप्टन इमरान खान से जुड़े सवाल पूछते हैं। विडियो क्लिप में एंकर उनसे सवाल करता है कि जब आपने स्कैंडल और क्रिकेट से जुड़ी कहानी सुनी तो उनसे पार पाने के लिए क्या किया। इसके जवाब में 44 वर्षीय अख्तर कहते हैं, 'मैंने माफी दी।' इस पर एंकर ने आगे कहा, 'आपने यह नसीहत अपने दोस्त इमरान खान को क्यों नहीं दी।' अख्तर भी यह सुनकर हंसने लगते हैं। पढ़ें, पाकिस्तान के मौजूदा प्रधानमंत्री इमरान खान मैदान पर काफी आक्रामक रहते थे। उनकी कप्तानी में 1992 में पाकिस्तान ने पहली बार क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था। एंकर सलीम खान उनसे अगला सवाल पूछते हैं- आप ज्यादा अमीर हैं या इमरान खान। तब अख्तर कहते हैं, 'इमरान भाई, बहुत अमीर हैं। मेरा तो खैर गुजारा चल जाता है।' एंकर उनसे फिर पूछते हैं कि शाहिद अफरीदी को क्या सुझाव देंगे तो अख्तर कहते हैं- सोचता कम है। उनके ट्विटर पर 27 लाख फॉलोअर हैं। फिर एंकर पूछते हैं- क्रिकेट खेल है या कारोबार तो अख्तर कहते हैं- पैसे को ज्यादा तवज्जो देते हैं। करियर में 46 टेस्ट, 163 वनडे और 15 टी20 इंटरनैशनल मैच खेल चुके अख्तर का नाम दुनिया के सबसे तेज गेंदबाजों में गिना जाता है। उन्होंने टेस्ट में 178, वनडे में 247 और टी20 इंटरनैशनल में 19 विकेट झटके।