Saturday, March 14, 2020

कोरोना वायरस: बीसीसीआई और फ्रैंचाइजी की बैठक में इन 6 विकल्पों पर हुई चर्चा March 14, 2020 at 01:07AM

मुंबई भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और आठों फ्रैंचाइजी के बीच शनिवार को मुंबई में हुई बैठक में इंडियन प्रीमियर लीग को लेकर कई विकल्पों पर चर्चा हुई। बैठक में यह तो तय नहीं हो पाया कि आईपीएल का इस साल क्या भविष्य होगा लेकिन इस बात पर एकराय थी कि सुरक्षा पहली प्राथमिकता है। शुक्रवार को ही आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए टालने का ऐलान किया गया था। इसके बाद शनिवार को हुई बैठक में टीम मालिकों और बीसीसीआई ने बैठक कर विकल्पों को लेकर चर्चा की। बैठक के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के सह-मालिक नेस वाडिया ने कहा कि वह नहीं जानते कि आईपीएल कब शुरू होगा। शुक्रवार को बीसीसीआई ने आईपीएल को 29 मार्च से 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया था। इसमें यात्रा पर सरकार की ओर से लगाई गईं पाबंदियां और तीन राज्य सरकारों द्वारा मैच कराए जाने को लेकर जताई गई अनिच्छा के बाद यह फैसला लिया गया। फ्रैंचाइजी ने तो हालांकि बैठक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी लेकिन बोर्ड के एक सूत्र ने बातचीत में निकलकर आए विकल्पों के बारे में कुछ बताया। पहला विकल्प सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया, 'टीम मालिकों और बीसीसीआई के बीच बैठक के दौरान कई विकल्पों पर चर्चा हुई। इसमें आईपीएल को छोटा करके खेले जाना भी शामिल था।' दूसरा विकल्प सूत्र ने बताया कि बैठक के दौरान यह भी चर्चा निकलकर आई है कि टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांट दिया जाए और फिर चोटी की चार टीमें (दोनों ग्रुप से दो-दो) नॉक-आउट में भिड़ें। तीसरा विकल्प एक इस विकल्प पर भी चर्चा हुई कि डबल-हेडर्स, यानी एक दिन में दो मैचों की संख्या बढ़ाई जाए। फिलहाल सिर्फ पांच ही ऐसे दिन थे जहां दोपहर में भी मैच खेले जाने थे। लेकिन चूंकि अब आईपीएल देर से शुरू होगा तो यह विकल्प भी है कि आईपीएल में दिन में दो मैचों वाले दिनों की संख्या में इजाफा किया जाए। चौथा विकल्प मैच सिर्फ कुछ ही सेंटर्स पर करवाए जाएं। यानी हर फ्रैंचाइजी के घरेलू मैदान पर मुकाबले करवाने के बजाए कुछ ही स्टेडियमों पर यह मैच खेले जाएं ताकि खिलाड़ियों, सपॉर्ट स्टाफ और टीवी क्रू को कम से कम ट्रैवल करना पड़े। पांचवां विकल्प एक विकल्प यह भी है कि सभी 60 मुकाबले खाली स्टेडियम में कम वक्त में खेल लिए जाएं ताकि हितधारकों को आर्थिक नुकसान न हो। देश से बाहर नहीं जाएंगे सूत्र ने यह भी साफ किया कि टूर्नमेंट को देश से बाहर ले जाने पर कोई चर्चा नहीं हुई। यानी अगर आईपीएल होगा तो पूरी तरह भारत में ही होगा। अभी तक 5000 से ज्यादा लोगों की मौत कोविड-19 (COVID-19) से अभी तक दुनिया में 5000 से ज्यादा लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। क्या बोले फ्रैंचाइजी वाडिया ने बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली और सचिव जय शाह से मुलाकात के बाद पत्रकारों से कहा, 'हम और कोई भी आज इस स्थिति में नहीं है कि वह यह बता सके आईपीएल कब शुरू होगा। हम दो या तीन सप्ताह के बाद हालात का जायजा लेंगे। उम्मीद है तब तक इसके मामलों में कमी आएगी।' वाडिया ने साफ कर दिया कि फिलहाल स्वास्थ्य सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है। दिल्ली कैपिटल्स के मालिक की राय दिल्ली कैपिटल्स के सह-मालिक पार्थ जिंदल ने बैठक के बाद बताया कि आज की बैठक में हमें यह जानकारी देने के लिए थी कि सरकार, बीसीसीआई और अन्य जिम्मेदार संस्थाएं हालात पर नजर बनाए हुए हैं। आने वाले समय में कोई फैसला लिया जाएगा। हम चाहते हैं कि आईपीएल हो।

चीन पर भड़के शोएब अख्तर, बोले आप चमगादड़, कुत्ते और बिल्लियां कैसे खा सकते हैं March 13, 2020 at 11:55PM

नई दिल्ली खतरनाक दुनियाभर में 5400 से ज्यादा लोगों की जान ले चुका है। इस बीच पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर ने उन लोगों पर जमकर भड़ास निकाली है जिनकी वजह से इस वायरस ने इनसानों को शिकार बनाया है। अख्तर ने इस पूरे प्रकरण के लिए पूरी तरह चीन को जिम्मेदार ठहराया है। अपने यू-ट्यूब चैनल पर अख्तर कहा, 'आपको चमगादड़ को खाने या उसका खून और पेशाब पीने की क्या जरूरत है। इसकी वजह से पूरी दुनिया में यह वायरस फैल गया। मैं चीनी लोगों की बात कर रहा हूं। उन्होंने पूरी दुनिया को मुश्किल में डाल दिया है। मुझे समझ नहीं आता कि आप चमगादड़, कुत्ते और बिल्ली को कैसे खा सकते हैं। मुझे सच में बहुत गुस्सा आ रहा है।' उन्होंने आगे कहा, 'अब सारी दुनिया में खतरा फैल चुका है। पर्यटन उद्योग को बुरी तरह झटका लगा है। इकॉनमी पर भी बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है और सारी दुनिया कैद होती जा रही है। मैं चीन के लोगों के खिलाफ नहीं हूं लेकिन मैं इस तरह के व्यवहार के खिलाफ हूं। मैं समझ सकता हूं कि यह उनका कल्चर हो सकता है लेकिन इससे आपको कोई फायदा नहीं हो रहा है। यह मानवता को मारने जैसा है। मैं यह नहीं कह रहा कि आप इन चीनी लोगों का बॉयकॉट कर दें लेकिन कुछ कानून होने चाहिए। आप यूं ही कुछ भी और सब कुछ नहीं खा सकते।' कोरोना वायरस की शुरुआत चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ और अभी तक दुनिया के 100 देशों में फैल चुका है। दुनिया में इस बीमारी से 1 लाख 30 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। पाकिस्तान में ही इनकी संख्या करीब 30 तक पहुंच चुकी है। इसका असर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) और पाकिस्तान सुपर लीग पर भी पड़ा है। आईपीएल अब 15 अप्रैल तक टाल दिया गया है। वहीं पीएसएल के मैच बिना दर्शकों के खेले जाएंगे। साथ ही एलिमिनेटर बंद करके सेमीफाइनल प्रारूप अपनाया गया है। इसका फाइनल भी अब 22 मार्च से 18 मार्च कर दिया गया है।

महिला क्रिकेटर शिखा पांडे को एयर फोर्स से मिला सम्मान March 13, 2020 at 11:57PM

नई दिल्ली स्टार महिला पेसर को टी20 वर्ल्ड कप में अच्छे प्रदर्शन के बाद शनिवार को सम्मानित किया गया। शिखा भारतीय वायुसेना में स्क्वाड्रन लीडर हैं। उन्हें एयर अफसर इंचार्ज (प्रशासन) एयर मार्शल एमएसजी मेनन ने सम्मानित किया। महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की हिस्सा रहीं शिखा ने ग्रुप मैचों में शानदार प्रदर्शन किया था। फाइनल में टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी। इस मैच में शिखा का प्रदर्शन भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। पढ़ें, इंडियन एयर फोर्स के ट्विटर हैंडल से उनकी एक तस्वीर भी शेयर की गई। इसके मुताबिक, शिखा को एयर अफसर इंचार्ज (प्रशासन) ने सम्मानित किया। शिखा ने वर्ल्ड कप में कुल सात विकेट झटके। शिखा ने इस तस्वीर को रिट्वीट भी किया। ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप चरण में भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन शानदार रहा और उसने अजेय रहते हुए फाइनल का टिकट कटाया। सेमीफाइनल में भारत का इंग्लैंड से मैच होना था, लेकिन बारिश के कारण वह मुकाबला रद्द हो गया। ग्रुप-ए में शीर्ष पर रहने वाली भारतीय टीम ने इसी वजह से फाइनल में जगह बनाई लेकिन मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने उसका पहली बार खिताब जीतने का सपना तोड़ दिया।

... तो क्या IPL में कम होंगे इस सीजन में मैच? March 13, 2020 at 11:22PM

मुंबईबीसीसीआई ने कोविड-19 महामारी के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को दो सप्ताह तक निलंबित करने के बाद शनिवार को आठ फ्रैंचाइजी टीमों के मालिकों के साथ बैठक में मैचों की संख्या में कटौती करने पर चर्चा की। बीसीसीआई ने शुक्रवार को आईपीएल को 29 मार्च से 15 अप्रैल तक निलंबित कर दिया और इसके साथ ही साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज भी रद्द कर दी। बीसीसीआई सूत्र ने बैठक के बाद गोपनीयता की शर्त पर कहा, ‘टीम मालिकों और बीसीसीआई के बीच बैठक के दौरान छह से सात विकल्पों पर चर्चा की गई जिनमें आईपीएल मैचों में कटौती करना भी शामिल था।’ भारत में कोरोना वायरस के कारण अभी तक दो व्यक्तियों की मौत हो चुकी है जबकि 80 से अधिक लोग संक्रमित पाए गए। पढ़ें, इसके बाद सरकार ने भीड़ से बचने के लिए खेल प्रतियोगिताओं को दर्शकों के लिए बंद करने के निर्देश दिए। सूत्रों ने इसके साथ ही पुष्टि की कि बैठक में टूर्नमेंट को विदेश में आयोजित करने पर चर्चा नहीं की गई। कोविड-19 के कारण विश्व भर में 5000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। किंग्स इलेवन पंजाब के सह मालिक नेस वाडिया ने कहा, ‘बीसीसीआई, आईपीएल और (आधिकारिक प्रसारक) स्टार (स्पोर्ट्स) ने स्पष्ट किया कि हम वित्तीय नुकसान के बारे में नहीं सोच रहे हैं।’ वहीं, कोलकाता नाइटराइडर्स के सह-मालिक और बॉलिवुड ऐक्टर शाहरुख खान ने उम्मीद जताई कि इस वायरस का असर खत्म होगा, फिर खेल शुरू होगा।