Saturday, March 14, 2020

पूर्व क्रिकेटर मांजरेकर बीसीसीआई कॉमेंट्री पैनल से बाहर, आईपीएल में शामिल होने पर भी सस्पेंस March 13, 2020 at 09:55PM

खेल डेस्क. भारत के पूर्व बल्लेबाज और कॉमेंटेटर संजय मांजेरकर को बीसीसीआई ने अपने कॉमेंट्री पैनल से हटा दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मांजेरकर को आईपीएल के कॉमेंट्री पैनल से भी बाहर किया जा सकता है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने इस बात की पुष्टि की है। इस पूर्व क्रिकेटर को कॉमेंट्री पैनल से क्यों बाहर रखा गया, फिलहाल इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं है। लेकिन रिपोर्ट्स की मानें, तो बीसीसीआई उनके काम से खुश नहीं है।

1996 में अपनी रिटायरमेंट के बाद से मांजरेकर पिछले 3 वर्ल्ड कप और आईसीसी के सभी बड़े टूर्नमेंट के लिए कॉमेंट्री पैनल का हिस्सा रहे। लेकिन बोर्ड सूत्रों की मानें तो भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच धर्मशाला में बारिश की वजह से रद्द हुए वनडे के दौरान वे मौजूद नहीं थे, जबकि बीसीसीआई कॉमेंट्री पैनल में शामिल सुनील गावस्कर, लक्ष्मण शिवरामाकृष्णन, मुरली कार्तिक वेन्यू परथे। इसके बाद से ही उनके पैनल से हटाए जाने की चर्चा हो रही है।

जडेजा पर विवादित टिप्पणी की थी

हाल के दिनों में यह पूर्व क्रिकेटर अपने बयानों की वजह से विवादों में घिरे रहे। पिछले साल इंग्लैंड और वेल्स में खेले गए वनडे वर्ल्ड कप के दौरान संजय ने भारतीय ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा की आलोचना की थी। उन्होंने जडेजा को 'टुकड़ों' में प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी कहा था। जडेजा भी चुप नहीं बैठे और उन्होंने ट्विटर पर इसका जवाब दिया। तब इस ऑलराउंडर ने लिखा था, ‘‘मैंने आपसे दोगुने मैच खेले हैं और मैं अभी भी खेल रहा हूं। जिन लोगों ने कुछ हासिल किया है, उनका सम्मान करना सीखें। मैंने आपके वर्बल डायरिया के बारे में सुना।’’

##

हर्षा भोगले पर सवाल उठाए थे

यह इकलौता वाकया नहीं है, जब मांजेरकर ने अपने बयान से विवाद खड़ा किया हो। उन्होंने पिछले साल कोलकाता में भारत-बांग्लादेश के बीच खेले गए पहले पिंक बॉल टेस्ट के दौरान साथी कॉमेंटेटर हर्षा भोगले को नीचा दिखाने की कोशिश की थी। तब उन्होंने कहा था आपने क्रिकेट नहीं खेलीहै,सिर्फ क्रिकेट खेलने वाले ही मैदान पर चल रही चीजों के बारे में बात कर सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
संजय मांजेरकर (बाएं) बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली के साथ। (फाइल)

कोरोना और आईपीएल, जानें-क्या बोले शाहरुख March 13, 2020 at 11:02PM

मुंबईमहामारी घोषित हो चुके कोरोना वायरस के चलते आईपीएल के 13वें एडिशन को फिलहाल 15 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। इस पर चर्चा के लिए शनिवार को मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय में आईपीएल गर्वर्निंग काउंसिल की बैठक हुई। इस बैठक के बाद कोलकाता नाइटराइडर्स के सह-मालिक बॉलिवुड स्टार ने ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'सभी फ्रैंचाइजी के मालिकों से मिलना अच्छा रहा। बीसीसीआई और आईपीएल फ्रैंचाइजियों के बीच इस बैठक का मकसद यही था कि हम सभी क्या मानते हैं।' पढ़ें, उन्होंने आगे लिखा, 'दर्शकों, खिलाड़ियों के मैनेजमेंट और जिन शहरों में भी हम खेलेंगे, वहां की सुरक्षा सबसे पहले है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरकार जो भी कदम उठाएगी, उसी को देखते हुए फैसला लिया जाए। बीसीसीआई का जो भी फैसला है, वह स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही किया जाए।' किंग खान ने साथ ही उम्मीद जताई कि जल्द वायरस का असर खत्म होगा और खेल शुरू बढ़ेगा। उन्होंने लिखा, 'उम्मीद करता हूं कि इस वायरस का असर खत्म होगा और खेल शुरू होगा। बीसीसीआई और टीम मालिक सरकार के साथ करीबी से काम कर रहे हैं और हर किसी की स्वास्थ्य सुरक्षा को देखते हुए कोई फैसला लिया जाएगा।' आईपीएल-2020 का आगाज 29 मार्च से होना था लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। आईपीएल गर्वर्निंग काउंसिल की बैठक भी इसी पर बातचीत के लिए हुई। पहले कहा जा रहा था कि आईपीएल बिना दर्शकों के स्टेडियम में खेला जाएगा लेकिन इस पर सहमति नहीं बन सकी थी।

BCCI के कॉमेंट्री पैनल से हटाए गए मांजरेकर March 13, 2020 at 09:42PM

विजय टैगोर, मुंबईखतरनाक कोरोना वायरस से जुड़े मामलों के बढ़ती संख्या के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के स्थगित होने और साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के शेष दो मैचों के रद्द करने के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अहम निर्णय पर ध्यान नहीं गया। बोर्ड का यह फैसला निश्चित तौर पर पूर्व क्रिकेटर के लिए चिंता की बात है। भारत के पूर्व बल्लेबाज और विश्व क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ कमेंटेटरों में शुमार संजय मांजरेकर को बीसीसीआई ने कॉमेंट्री पैनल से हटा दिया है। इस पर ध्यान नहीं गया क्योंकि धर्मशाला में साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे मैच बारिश के कारण खेला नहीं गया। वह धर्मशाला में नहीं थे, जबकि सुनील गावसकर, एल शिवरामकृष्णन और मुरली कार्तिक सहित अन्य सभी बीसीसीआई पैनल कमेंटेटर मौजूद थे। पढ़ें, साल 1996 में अपनी रिटायरमेंट के बाद से मांजरेकर पिछले तीन वर्ल्ड कप और आईसीसी के सभी बड़े टूर्नमेंट के लिए कॉमेंट्री पैनल का हिस्सा थे। माना जा रहा है कि बीसीसीआई उन्हें आईपीएल के कॉमेंट्री पैनल में शामिल नहीं करने की योजना बना रहा है जो लीग 15 अप्रैल की संशोधित तारीख से शुरू हो सकती है। बहुत से लोग इस बात पर टिप्पणी करने को तैयार नहीं थे कि मांजरेकर को इस पैनल से क्यों बाहर किया गया लेकिन बीसीसीआई के एक सूत्र ने पुष्टि की कि 54 वर्षीय मुंबई के पूर्व कप्तान को कॉमेंट्री पैनल से बाहर रखा गया है। सूत्र ने कहा, 'शायद वह आईपीएल पैनल से भी बाहर हो जाएंगे। इस समय यह हमारे दिमाग में नहीं है लेकिन तथ्य यह है कि उनके काम से वे खुश नहीं हैं।' पढ़ें, स्रोत ने हालांकि यह नहीं बताया कि 'वे' कौन हैं, लेकिन इसकी उम्मीद कतई नहीं है कि बीसीसीआई के पदाधिकारी इस बात से अनजान होंगे। बीसीसीआई के मौजूदा अध्यक्ष सौरभ गांगुली खुद भी बड़े कमेंटेटर हैं और आईसीसी पैनल का हिस्सा भी रहे है। उन्होंने वर्ल्ड कप सहित कई आईसीसी इवेंट में कॉमेंट्री की है। हाल के दिनों में मांजरेकर काफी विवादों में घिरे, जैसे कि रविंद्र जडेजा पर एक टिप्पणी करना और पिछले साल कोलकाता में गुलाबी गेंद टेस्ट टेस्ट के दौरान साथी कमेंटेटर हर्षा भोगले के साथ बहस करना। उन्होंने जडेजा को 'टुकड़ों में प्रदर्शन करने वाला खिलाड़ी' कहा था और जब इस ऑलराउंडर ने शानदार प्रदर्शन किया तो अपनी गलती को स्वीकार किया। जब मांजरेकर से हमारे सहयोगी 'मुंबई मिरर' ने इस बारे में बात करना चाहा तो उन्होंने कॉल और मेसेज का कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने भोगले मुद्दे पर भी अपनी गलती कबूल कर ली थी।

कोरोना: ऑस्ट्रेलिया vs न्यूजीलैंड सीरीज रद्द, T20 स्थगित March 13, 2020 at 09:40PM

मेलबर्नऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच चैपल-हैडली वनडे सीरीज के बचे हुए दो मैच शनिवार को रद्द कर दिए गए क्योंकि मेहमान टीम को महामारी के चलते यात्रा संबंधित नई पांबदियों से बचने के लिए जल्दी स्वदेश रवाना होना होगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने एक बयान में कहा, ‘न्यूजीलैंड सरकार की ताजा यात्रा पांबदियों को देखते हुए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया को सलाह दी गई कि न्यूजीलैंड टीम तुरंत स्वदेश लौट जाएगी।’ न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज 24 मार्च से शुरू होनी थी। बयान के अनुसार, ‘क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड क्रिकेट भविष्य में दोनों सीरीज खेलने का मौका हासिल करने के लिए मिलकर काम करेंगे।’ शनिवार को पता चला है कि न्यूजीलैंड सरकार ने अपनी सीमा पर पाबंदियां कड़ी कर दी हैं और कहा कि जो ऑस्ट्रेलिया से देश में प्रवेश कर रहे हैं, उन्हें अनिवार्य रूप से खुद को 14 दिन तक अलग रहना होगा। यह पांबदी रविवार मध्यरात्रि से प्रभावी होगी जिससे अगर न्यूजीलैंड की टीम पूरी सीरीज खेलने के लिए रुकती है तो उसे 14 दिन तक पृथक रहना होगा। सीरीज का पहला वनडे खाली स्टेडियम में खेला गया था। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने खुलाया किया है कि तेज गेंदबाज लोकी फर्ग्युसन को गले में दर्द के कारण साथियों से अलग रखा गया है और उनका ऐहतियाती कोविड-19 परीक्षण कराया गया है। उनकी रिपोर्ट का इंतजार है।