Saturday, March 14, 2020

बीसीसीआई और फ्रेंचाइजियों की बैठक जारी, फैन्स की एंट्री पर फैसला और फॉर्मेट में बदलाव हो सकता है March 13, 2020 at 09:23PM

खेल डेस्क. देश में बढ़ते कोरोनावायरस के मामलों को देखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर गवर्निंग काउंसिल की बैठक बुलाई है। इसमें सभी 8 फ्रेंचाइजी के प्रतिनिधी भी शामिल हैं। बैठक में आईपीएल शेड्यूल और फॉर्मेट के अलावा फैन्स की एंट्री पर भी फैसला हो सकता है। एक दिन पहले ही बीसीसीआई ने आईपीएल को 15 अप्रैल तक के लिए टाल दिया था। पहले यह 29 मार्च से होना था, लेकिन कोरोनोवायरस और विदेशियों के वीजा पर प्रतिबंध होने की वजह से बीसीसीआई ने फिलहाल इसे नहीं कराने का फैसला लिया है।

56 नहीं 40 दिन का हो सकता है आईपीएल
यदि फिर कोई दिक्कत नहीं आती और बीसीसीआई 15 अप्रैल से आईपीएल शुरू करती है तो उसके पास इसके आयोजन के लिए सिर्फ 40 दिन बचेंगे। क्योंकि उसके बाद दूसरी इंटरनेशनल टीमों के आईसीसी फ्यूचर टूर प्रोग्राम (एफटीपी) हैं। यानी, दूसरी टीमों का इंटरनेशनल मैचों का शेड्यूल है। आईपीएल में काफी विदेशी खिलाड़ी भी शामिल होते हैं। ऐसे में विदेशी टीमें अपने खिलाड़ियों को वापस बुला लेंगी।

5 जून को हो सकता है फाइनल
दो सप्ताह देरी के कारण संभावना है कि टूर्नामेंट 5 जून तक चल सकता है। इसकी संभावना बहुत कम है, क्योंकि इंग्लैंड-वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज 4 जून से शुरू हो रही है। ऐसे में यह खिलाड़ी मई के अंत में ही आईपीएल छोड़ देंगे। पहले फाइनल 24 मई को होना था। बीसीसीआई पर 60 मैचों को टाइट शेड्यूल में कराने का काफी दबाव है। नए शेड्यूल के मुताबिक एक दिन में दो मैच ज्यादा हो सकते हैं। लेकिन, ब्रॉडकास्टर और खिलाड़ी दोपहर में ज्यादा मैच नहीं खेलना चाहते हैं। मौजूदा शेड्यूल के मुताबिक सिर्फ 6 रविवार को ही 2 मैच रखे गए हैं।

लोगों की सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता: गांगुली
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा था, ‘बीसीसीआई स्टेक होल्डर्स और आम जनता के हितों को लेकर चिंतित है। हम जरूरी कदम उठा रहे हैं। हम चाहते हैं कि फैंस सहित आईपीएल से जुड़े सभी लोगों को सेफ क्रिकेट का अनुभव मिले। हम खेल मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और केंद्र व राज्य सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है।’ बोर्ड अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि लोगों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है।

15 अप्रैल तक वीजा प्रतिबंध के कारण विदेशी खिलाड़ी नहीं आ सकते
केंद्र सरकार ने कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बाद बुधवार को यात्रा और वीजा से जुड़े कुछ प्रतिबंध लगाए थे। इसके तहत भारत आने वाले विदेशी नागरिकों के वीजा 13 मार्च से 15 अप्रैल तक के लिए सस्पेंड कर दिए गए हैं। सिर्फ डिप्लोमैटिक, ऑफिशियल, यूएन और अंतरराष्ट्रीय संस्थान, प्रोजेक्ट और एम्प्लॉयमेंट वीजा को ही छूट दी गई है। आईपीएल में आने वाले विदेशी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को बिजनेस वीजा मिलता है। ऐसे में उन्हें भी देश में आने की अनुमति नहीं होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह (बाएं)। -फाइल

कोहली ने कहा- कोरोनावायरस से बचने के लिए सावधानी ही सबसे अच्छा तरीका; अब तक देश में 2 मौत March 13, 2020 at 09:04PM

खेल डेस्क. भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने लोगों से कोरोनावायरस से बचने के लिए जरूरी सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा- मजबूत रहें और कोविड-19 से निपटने के लिए एहतियात बरतें। सुरक्षित रहने के साथ ही अलर्ट रहें और यह याद रखें कि इलाज से बेहतर रोकथाम है। सबका ख्याल रखें। देश में अब तक इस वायरस के कारण दो लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 80 से ज्यादा लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।

कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों का भारतीय क्रिकेट पर भी असर पड़ा है। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार को लखनऊ में 3 मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना था। इसके लिए भारतीय टीम वहां पहुंच भी गई थी। टीम इंडिया शनिवार को स्टेडियम में प्रैक्टिस करने वाली थी। लेकिन शुक्रवार शाम को ही बीसीसीआई ने लखनऊ के साथ 18 मार्च को कोलकाता में होने वाला मैच रद्द कर दिया। बीसीसीआई ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा था- दक्षिण अफ्रीका टीम बाद में 3 वनडे की सीरीज खेलने के लिए भारत आएगी। जल्द ही दोनों बोर्ड बदला हुआ कार्यक्रम जारी करेंगे।

वीजा प्रतिबंधों के कारण विदेशी खिलाड़ियों के आईपीएल में शामिल होने पर रोक

इससे पहले, बोर्ड इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन को 15 अप्रैल तक के लिए टाल चुका है। पहले यह टूर्नामेंट 29 मार्च से होना था, लेकिन कोरोनोवायरस और विदेशियों के वीजा पर प्रतिबंध होने की वजह से बीसीसीआई ने फिलहाल इसे नहीं कराने का फैसला लिया। फ्रेंचाइजियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है।केंद्र सरकार नेबुधवार को यात्रा और वीजा से जुड़े कुछ प्रतिबंध लगाए थे। इसके तहत भारत आने वाले विदेशी नागरिकों के वीजा 13 मार्च से 15 अप्रैल तक के लिए सस्पेंड कर दिए गए हैं। सिर्फ डिप्लोमैटिक, ऑफिशियल, यूएन और अंतरराष्ट्रीय संस्थान, प्रोजेक्ट और एम्प्लॉयमेंट वीजा को ही छूट दी गई है। आईपीएल में आने वाले विदेशी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को बिजनेस वीजा मिलता है। ऐसे में उन्हें भी देश में आने की अनुमति नहीं होगी।

सरकार के निर्देशों का बीसीसीआई पालन करेगी

बीसीसीआई ने शुक्रवार को कहा, ‘‘बोर्ड अपने सभी हितधारकों और सामान्य रूप से सार्वजनिक स्वास्थ्य के बारे में चिंतित और संवेदनशील है। आईपीएल से जुड़े सभी लोग सुरक्षित माहौल में क्रिकेट का मजा ले सकें, इसलिए हम सभी जरूरी कदम उठा रहे हैं। बीसीसीआई इस संबंध में खेल, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ मिलकर काम करेगा। इसके अलावा राज्य सरकार के निर्देशों पर भी अमल होगा।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोरोनावायरस के कारण विराट कोहली लखनऊ एयरपोर्ट पर मास्क पहने नजर आए।

विदेश में खेलने को लेकर सिंधु का रिजिजू को कॉल March 13, 2020 at 08:51PM

नई दिल्लीचीन से फैले घातक कोरोना वायरस के खतरे को लेकर शीर्ष बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने लंदन से गुरूवार को खेल मंत्री किरण रिजिजू को फोन करके सलाह मांगी कि क्या उन्हें ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में खेलना जारी रखना चाहिए। रिजिजू ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने सिंधु से कहा कि वह खेलना जारी रखें और उस देश में जारी सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें। खेल मंत्रालय ने गुरूवार को राष्ट्रीय महासंघों को स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों का पालन करने को कहा था। रिजिजू ने यहां भारतीय खेल प्राधिकरण की आम बैठक के बाद मीडिया से कहा, ‘सिंधु ने मुझे फोन किया और मैंने उनसे कहा कि जो देश के बाहर महत्वपूर्ण टूर्नमेंट जैसे ओलिंपिक क्वॉलीफिकेशन में भाग ले रहे हैं, वे खेलना जारी रख सकते हैं लेकिन उन्हें उन संबंधित देशों के दिशानिर्देशों का पालन करना चाहिए। उन्हें भी कुछ सुरक्षा संबंधित उपाय अपनाने चाहिए।’ पढ़ें, यह पूछने पर कि बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप ने स्वास्थ्य मंत्रालय के परामर्श के संबंध में अपनी ट्वीट में संदेह व्यक्त किया था तो रिजिजू ने कहा, ‘मैंने स्पष्टीकरण दिया था कि जो विदेश में खेल रहे हैं, उन्हें खेलना जारी रखना चाहिए।’ उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री खुद हालात की निगरानी रख रहे हैं। हम बहुत गंभीर हैं। लोगों का स्वास्थ्य चिंता का विषय है और सरकार ने फैसला किया है कि किसी भी कार्यक्रम में ज्यादा संख्या में लोग एकजुट नहीं हों।’ रिजिजू ने कहा कि जिन भारतीय खिलाड़ियों ने उन सात चिन्हित देशों में होने वाले टूर्नमेंट में भाग लिया है और साथ ही उन देशों से यहां टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए आने वाले खिलाड़ियों को अनिवार्य रूप से पृथक रखना होगा। उन्होंने कहा, ‘वे भारतीय खिलाड़ी हो या फिर विदेशी खिलाड़ी, उन्हें पृथक रखना होगा।’ ये सात चिन्हित देश चीन, ईरान, दक्षिण कोरिया, इटली, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी हैं।

Friday, March 13, 2020

सिंधु ऑल इंग्लैंड चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में बाहर, टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती खत्म March 13, 2020 at 08:15PM

खेल डेस्क. वर्ल्ड चैम्पियन और छठी सीड पीवी सिंधु शुक्रवार को ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैम्पियनशिप के क्वार्टरफाइनल में बाहर हो गईं। छठी सीड सिंधु को चौथी वरीयता प्राप्त जापान की नोजोमी ओकुहारा ने 21-12, 15-21, 13-21 से हराया। इस हार के साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती खत्म हो गई। इससे पहले लक्ष्य सेन और किदांबी श्रीकांत मेंस सिंगल्स में हारकर बाहर हो गए। वहीं, महिला सिंगल्स में साइना पहले राउंड में हारकर बाहर हुईं।

मैच में सिंधु ने ओकुहारा से पहला सेट आसानी से 21-12 से जीत लिया था, लेकिन वे अपनी लय कायम नहीं रख सकीं और अगले दो गेम 15-21, 13-21 से हार गईं। सिंधु ने यह मुकाबला 1 घंटे 8 मिनट में गंवाया। सिंधू का इस हार के बाद ओकुहारा के खिलाफ 9-8 का करियर रिकॉर्ड हो गया है।

अश्विनी-सिक्की की जोड़ी भी बाहर
महिला युगल में अश्विनी पोनप्पा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी को दूसरे दौर में बाहर हो गई। उसे 7वीं सीड जापानी जोड़ी मिसाकी मत्सुतोमो और अयाका ताकाहाशी से 38 मिनट में 13-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, पुरुष एकल में लक्ष्य को डेनमार्क के विक्टर एक्सलसन ने 17-21,18-21 से हराया।

सिंधु के लिए यह टूर्नामेंट अहम था
सिंधु ने दूसरे राउंड में कोरिया की सुंग ह्यून को सीधे गेम में 21-19, 21-17 से हराया था। सिंधु पिछले साल वर्ल्ड चैम्पियनशिप में गोल्ड जीतने के बाद से ही खराब फॉर्म से जूझ रही हैं। पिछले साल सितंबर में वे फ्रेंच ओपन और इस साल जनवरी में इंडोनेशिया मास्टर्स के क्वार्टरफाइनल तक ही पहुंच पाईं। लिहाजा, भारत की इस स्टार शटलर के लिए ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन सीरीज बेहद अहम थी। अगर वे यहां फाइनल तक पहुंचती तो टोक्यो का टिकट पक्का हो सकता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पीवी सिंधु और जापानी नाओमी ओकुहारा के बीच 1 घंटे 8 मिनट मुकाबला चला। -फाइल