Friday, March 13, 2020

कोरोनावायरस के कारण आईपीएल 15 अप्रैल तक के लिए टला, पहले 29 मार्च से शुरू होना था March 12, 2020 at 11:26PM

खेल डेस्क. बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के मौजूदा सीजन को 15 अप्रैल तक के लिए टालदिया है। पहले यह टूर्नामेंट 29 मार्च से होना था, लेकिन कोरोनोवायरस के कारण इसे फिलहाल नहीं कराने का फैसला लिया गया है।फ्रेंचाइजियों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी से कहा कि टूर्नामेंट कराने का सबसे सही तरीका यही है कि इसे 15 अप्रैल से शुरू किया जाए।

इससे पहले, केंद्र सरकार ने13 मार्च से 15 अप्रैल तक के लिएसभी वीजा रद्द कर दिएहैं। सिर्फ डिप्लोमैटिक और एमप्लाॅयमेंट वीजा को ही मंजूरी दी गई है। खिलाड़ियों को बिजनेस वीजा मिलता है। ऐसे में उन्हें भी देश में आने की अनुमति नहीं होगी। आईपीएल की8 टीमोंके 60विदेशी खिलाड़ी 15 अप्रैल तक भारत नहीं आ पाएंगे।

फ्रेंचाइजीविदेशी खिलाड़ियों के बिना नहीं खेलना चाहती

फ्रेंचाइजी के एक अधिकारी ने एजेंसी से कहा, हां, हमें बता दिया गया है कि आईपीएल अब 15 अप्रैल से शुरू होगा, लेकिन हम विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता को लेकर सफाई चाहते हैं। अगर हमारे चार विदेशी खिलाड़ी नहीं होंगे, तो आईपीएल अपना स्वरूप खो देगा, क्योंकि भारतीय सितारों की तरह ही वह भी हमारी टीम का अहम हिस्सा हैं।

दिल्ली सरकार ने आईपीएल मैच नकराने का फैसला किया

खेलों को लेकर सरकार ने एडवायजरी जारी की है। इसमें साफ कहा गया है कि जिन टूर्नामेंटों को टाला नहीं जा सकता है, उन्हें दर्शकों के बिना ही करवाया जाए। दिल्ली सरकार ने शुक्रवार को ही साफ कर दिया है कि राष्ट्रीय राजधानी में आईपीएलमैचनहीं होंगे।

बोर्ड ने माना- विदेशी खिलाड़ियों का हिस्सा लेना मुश्किल
खेल मंत्रालय ने गुरुवार को ही साफ कर दिया था कि बीसीसीआई समेत देश के तमाम खेल संगठनों को स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने खेल आयोजनों में भीड़ जुटाने से परेहज करने को कहा है। आईपीएल की फैन फॉलोइंग देखते हुए ये बेहद मुश्किल होगा कि दर्शकों को मैच देखने से रोका जाए। हालांकि, अंतिम फैसला बोर्ड को ही लेना है। इस साल आईपीएल 29 मार्च से 24 मई के बीच खेला जाना है। पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में प्रस्तावित है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को दूसरी बार कहा था कि आईपीएल या तो खाली स्टेडियम में खेला जाए या फिर इस साल इसे रद्द कर दिया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
IPL 2020 Postponed | IPL 2020 Coronavirus Latest News and Updates Indian Premier League Schedule April 15

आईपीएल टालने या खाली स्टेडियम में कराने पर फैसला कल, बीसीसीआई ने सभी फ्रेंचाइजीस को बातचीत के लिए बुलाया March 12, 2020 at 09:24PM

खेल डेस्क. कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को टालने या रद्द करने पर फैसला शनिवार को बीसीसीआई की बैठक में होगा। बीसीसीआई द्वारा आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग बुलाई गई है। इसमें सभी 8 फ्रेंचाइजीस के प्रतिनिधी शामिल होंगे। न्यूज एजेंसी के मुताबिक, कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण अब बीसीसीआई के पास मुख्य तौर पर दो ही विकल्प हैं। पहला- आईपीएल रद्द किया जाए। दूसरा- इसे बिना दर्शकों के कराया जाए। खाली स्टेडियम में मैच कराने के प्रस्ताव को बोर्ड पहले ही खारिज कर चुका है।

फ्रेंचाइजी से बातचीत जरूरी
बीसीसीआई ने आईपीएल गवर्निंग काउंसिल मीटिंग में सभी आठ फ्रेंचाइजी को बुलाया है। बोर्ड के एक अफसर ने कहा- हम सभी फ्रेंचाइजीस से बातचीत करना चाहते हैं ताकि उनका नजरिया समझा जा सके। हालांकि, अब इसके रद्द करने की संभावना ही सबसे ज्यादा है। इसकी दो मुख्य वजह हैं। पहली- वीजा पर सरकार के नए नियम। इनके तहत डिप्लोमैटिक और एम्प्लॉयमेंट कैटेगरी को छोड़कर सभी कैटेगरीज के वीजा 15 अप्रैल तक सस्पेंड कर दिए गए हैं। खिलाड़ी बिजनेस वीजा कैटेगरी में आते हैं। लिहाजा, 15 अप्रैल तक तो वो आईपीएल नहीं खेल सकेंगे। दूसरी- इस बात की संभावना बेहद कम है कि ब्रॉडकास्टर और फ्रेंचाइजीस खाली स्टेडियम में मैच कराने को तैयार होंगी।

बोर्ड ने माना- विदेशी खिलाड़ियों का हिस्सा लेना मुश्किल
खेल मंत्रालय ने गुरुवार को ही साफ कर दिया था कि बीसीसीआई समेत देश के तमाम खेल संगठनों को स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशों का सख्ती से पालन करना होगा। स्वास्थ्य मंत्रालय ने खेल आयोजनों में भीड़ जुटाने से परेहज करने को कहा है। आईपीएल की फैन फॉलोइंग देखते हुए ये बेहद मुश्किल होगा कि दर्शकों को मैच देखने से रोका जाए। हालांकि, अंतिम फैसला बोर्ड को ही लेना है। आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के एक अफसर ने कहा, “हम जानते हैं कि विदेशी खिलाड़ी उपलब्ध नहीं होंगे। हम इस पर और बाकी तमाम मुद्दों पर शनिवार को बातचीत करेंगे।” इस साल आईपीएल 29 मार्च से 24 मई के बीच खेला जाना है। पहला मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में प्रस्तावित है। महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने गुरुवार को दूसरी बार कहा था कि आईपीएल या तो खाली स्टेडियम में खेला जाए या फिर इस साल इसे रद्द कर दिया जाए।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आईपीएल 2019 का खिताब जीतने के बाद मुंबई इंडियंस टीम। (फाइल)

कोरोना: बिना दर्शकों के हो रहा ऑस्ट्रेलिया-न्यूजीलैंड मैच March 12, 2020 at 09:19PM

सिडनी ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच शुक्रवार से तीन वनडे मैचों की सीरीज शुरू हो गई। लेकिन मैच से ऐन पहले दर्शकों को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में एंट्री करने से रोक दिया गया। खेल आयोजकों ने दुनिया भर में फैल रहे कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के मद्देनजर यह कदम उठाया है। मैच से पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज ने गले में खराश और हल्के दर्द की शिकायत की, इसके बाद उन्हें तुरंत टीम से अलग कर आइसोलेशन में रखा गया। इसके साथ ही दर्शकों के बगैर मैच कराने का निर्णय लिया गया। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेदंबाज रिचर्डसन की ऐहितियात के तौर पर कोरोना वायरस का टेस्ट भी किया है। अभी उनका नमूना जांच के लिए लैब में भेजा गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने निर्णय लिया है कि अब इस सीरीज के बाकी दोनों मैच भी बिना दर्शकों के ही आयोजित होंगे। सीरीज का दूसरा मैच भी इसी मैदान पर खेला जाएगा, जबकि तीसरा और अंतिम मुकाबला होबर्ट में आयोजित होगा। इस बीच आज खेले जा रहे मैच में दोनों कप्तानों ने टॉस के समय एक-दूसरे से हमेशा की तरह हाथ भी मिलाया। लेकिन इस बार टॉस के बाद अपनी बैटिंग या फील्डिंग का निर्णय बताने के लिए उनका इंटरव्यू माइक पर नहीं बल्कि स्पाइडरकैम की मदद से किया गया। हाथ मिलाने के बाद कप्तान केन विलियमसन ने हल्के-फुल्के अंदाज में मजे भी लिए। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच से हाथ मिलाने के बाद उन्होंने अपने हाथ को मजेदार अंदाज में घूर कर देखा। इस बीच क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस सीरीज के बिके सभी टिकटों की शत प्रतिशत कीमत लौटाने का फैसला किया है।

दिल्ली में IPL मैच पर मंडराया खतरा March 12, 2020 at 08:56PM

नई दिल्ली कोरोना वायरस के कारण दिल्ली में आईपीएल के मैच दर्शकों के साथ नहीं होंगे। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज कहा कि भारी भीड़ वाले सारे खेल आयोजन रद्द होंगे। सिसोदिया ने कहा कि जिन खेलों में हजारों लोग जुटते हैं, उसका आयोजन नहीं होगा। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस रोकना सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि जहां ज्यादा भीड़भाड़ होती है, वे सभी आयोजन रद्द होंगे। उन्होंने कहा कि सारे बड़े इवेंट बंद किए जाएंगे। सिसोदिया ने कहा कि सर्दी, खांसी के लक्षण दिखने पर खुद को घर में बंद रखें लोग। भीड़ वाले सारे आयोजन होंगे रद्द-सिसोदिया सिसोदिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हमने आईपीएल जैसे सभी खेल गतिविधियों को बैन करने का फैसला किया है, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी होती है। कोरोना वायरस को रोकने के लिए सामाजिक तौर पर अलग-थलग होना ज्यादा जरूरी है।' उन्होंने कहा कि दिल्ली में सभी प्रकार के सम्मेलन और सेमिनार भी रोक रहेगी। 30 मार्च को दिल्ली में IPL मैच दिल्ली में आईपीएल के 7 मैच होने हैं। दिल्ली में 30 मार्च को मेजबान दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच होना है। सिसोदिया के ऐलान के बाद अब यहां आईपीएल मैचों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं।