Tuesday, March 10, 2020

भारतीय टीम पहले वनडे के लिए धर्मशाला पहुंची; कोरोनावायरस के कारण चहल ने मास्क पहना, सभी खिलाड़ी किसी से हाथ नहीं मिलाएंगे March 10, 2020 at 04:56PM

खेल डेस्क. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 3 वनडे की सीरीज का पहले मैच 12 मार्च को धर्मशाला में होगा। भारत में लगातार बढ़ते कोरोनावायरस का असर इस सीरीज पर भी पड़ने की आशंका है। मंगलवार को धर्मशाला जाते समय दिल्ली एयरपोर्ट पर भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल मास्क पहने नजर आए। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी फोटो शेयर की। वहीं, दक्षिण अफ्रीका समेत सभी भारतीय खिलाड़ियों ने साफ कह दिया है कि वे किसी से हाथ नहीं मिलाएंगे और न ही फैंन्स से साथ सेल्फी लेंगे।

भारत में बुधवार तक कोरोनावायरस के कुल 61 मामले सामने आ चुके हैं। सरकार और हेल्थ एजेंसियां इसके संक्रमण को रोकने की पूरी कोशिश कर रही हैं। मंगलवार को देशभर में 14 नए मामले सामने आए। इनमें केरल के आठ, पुणे और कर्नाटक के 3-3 केस हैं। वहीं, सरकार ने वायरस के खतरे को देखते हुए फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के नागरिकों के देश में प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है।

लखनऊ में दूसरा और तीसरा वनडे कोलकाता में

भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे 15 को लखनऊ और तीसरा मैच 18 मार्च को कोलकाता में खेला जाएगा। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली पहले ही कह चुके हैं कि कोरोनावायरस का दौरे पर कोई असर नहीं है। सभी मैच तय समय पर ही होंगे। वहीं, अफ्रीकी टीम मैनेजमेंट से जुड़े एक अधिकारी ने कहा, “हमने अपनी टीम को विदेश में खेलते वक्त सावधानियां बरतने को कहा है। खास तौर पर फैन्स से मेलजोल, सेल्फी और फोटो लेते वक्त उन्हें ज्यादा सतर्कता बरतने को कहा गया है।” दोनों टीम ने धर्मशाला में प्रैक्टिश शुरू कर दी।

##

कोरोना का आईपीएल पर भी असर की आशंका
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) को लेकर अब तक तस्वीर साफ नहीं है। हालांकि गांगुली इसके बारे में भी कह चुके हैं कि यह रद्द नहीं होगा। बीसीसीआई ने इस बारे में कोई हेल्थ एडवाइजरी भी जारी नहीं की है। आईपीएल के साथ दिक्कत ये है कि इस लीग में खिलाड़ियों का फैन्स से मेलजोल ज्यादा होता है। बेंगलुरु, मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, हैदराबाद, जयपुर समेत कई जगहों पर मैच खेले जाते हैं। इससे संक्रमण का खतरा भी बढ़ने की आशंका रहती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय स्पिनर युजवेंद्र चहल ने मास्क पहनकर फोटो शेयर की।

रोड सेफ्टी सीरीज: सचिन की टीम से हारा श्रीलंका March 10, 2020 at 08:06AM

मुंबई इंडिया लेजंड्स ने श्रीलंका की टीम को मंगलवार को टी20 मैच में पांच विकेट से हरा दिया। मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेले गए मैच में श्रीलंका की ओर से दिए गए 139 रनों के लक्ष्य को भारत ने 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। भारत की टीम की इस जीत में और मोहम्मद कैफ ने अहम रोल निभाया। इरफान ने 31 बॉल में 3 छक्के और 6 चौके की मदद से नाबाद 57 रन बनाए। वहीं, कैफ ने 45 बॉल में 3 चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाए। पूर्व कोच संजय बांगर ने 18 रन बनाए। मनप्रीत गोनी 11 रन बनाकर नाबाद लौटे। पढ़ें, दिग्गज ओपनर वीरेंद्र सहवाग का बल्ला इस मैच में नहीं चला। 'गॉड ऑफ क्रिकेट' और सहवाग की ओपनिंग जोड़ी मैच में कुछ खास नहीं कर सकी। सहवाग जहां 3 रन बना पाए, वहीं सचिन अपना खाता भी नहीं खोल सके। मुनाफ की दिखी धार इससे पहले इंडिया लेजंड्स टीम के कप्तान सचिन तेंडुलकर ने टॉस जीतकर श्रीलंका को पहले बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। तिलकरत्ने दिलशान (23 रन) और रोमेश कालुवितरना (21 रन) की ओपनिंग जोड़ी ने श्रीलंका को अच्छी शुरुआत दी, लेकिन उसके बाद कोई भी बैट्समैन ज्यादा देर क्रीज पर नहीं ठहर सका। चामरा कपुगेदरा (23 रन) और सचित्रा सेनानायके (19 रन) ने कुछ अच्छे हाथ दिखाए, लेकिन ये भी श्रीलंका का स्कोर ज्यादा दूर नहीं पहुंचा पाए। भारत के तेज गेंदबाज नियमित अंतराल पर श्रीलंका के खिलाड़ियों को पविलियन भेजते रहे। ने चार ओवर की बॉलिंग में 4 प्लेयर को आउट किया। वहीं, पूर्व पेसर जहीर खान, इरफान पठान, मनप्रीत गोनी औैर संजय बांगर के खाते में एक-एक विकेट रहा। प्रज्ञान ओझा को कोई सफलता नहीं मिली। इससे पहले 7 मार्च को खेले गए मुकाबले में भारत की इसी टीम ने वेस्टइंडीज की लेजंड टीम को 7 विकेट से हराया था।

ओलिंपिक क्वॉलिफायर: मेरीकॉम, पंघल को ब्रॉन्ज March 10, 2020 at 09:39AM

अम्मान छह बार की विश्व चैंपियन एमसी को एशियाई बॉक्सिंग ओलिंपिक क्वॉलिफायर में से संतोष करना पड़ा है। में उन्हें चीन की युआन चांग ने हराया। इससे पहले मेरी कॉम ने सोमवार को महिलाओं की 51 किग्रा भार वर्ग के क्वॉर्टर फाइनल में 28 साल की फिलीपींस की आइरिश मेगनो को एकतरफा मुकाबले में 5-0 से शिकस्त देकर दूसरी बार ओलिंपिक खेलने का अपना सपना पूरा किया। सेमीफाइनल में मेरी कॉम का सामना चीन की युआन चांग से हुआ, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही उनकी गोल्ड की उम्मीदें भी टूट गईं। मेरी कॉम ने जीता ब्रॉन्ज मेडल एशियाई बॉक्सिंग ओलिंपिक क्वॉलिफायर में लवलीना बोरबोहेन को 69 किलोग्राम वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। उन्हें भी सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। पुरुष वर्ग में अमित पंघल को 52 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। उन्हें भी ब्रॉन्ज मेडल से संतोष करना पड़ा। सेमीफाइनल में अमित का सामना रियो ओलम्पिक के कांस्य पदक विजेता चीन के हु जियानगुआन से हुआ। विकास कृष्ण ने फाइनल में की एंट्री 69 किलोग्राम वर्ग में विकास कृष्ण और 60 किलोग्राम वर्ग में सिमरनजीत कौर ने एशियाई बॉक्सिंग ओलिंपिक क्वॉलिफायर के फाइनल में प्रवेश कर लिया है। विकास कृष्ण ने चोट के बावजूद शानदार प्रदर्शन किया और कजाखस्तान के जुसुपोव अब्लाईखान को मात दी। इससे पहले मेरीकॉम और विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता अमित पंघल समेत अब तक आठ भारतीय मुक्केबाजों ने एशियाई ओलिंपिक क्वॉलिफायर में जीत दर्ज करके आगामी तोक्यो ओलम्पिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है। 2012 के लंदन ओलम्पिक में भारत के आठ मुक्केबाजों ने भाग लिया था।

कोरोना का असर: मास्क पहने दिखे युजवेद्र चहल March 10, 2020 at 05:00AM

नई दिल्ली के बढ़ते मामलों के बीच भारतीय लेग स्पिनर की मास्क पहने हुई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जाने वाले पहले मैच के लिए जाते समय चहल मास्क पहने हुए दिखाई दिए। उन्होंने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट किया है, जिसमें वह धर्मशाला जाते समय नई दिल्ली हवाईअड्डे पर मास्क पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। चहल ने ट्वीट की अपनी मास्क पहनी हुई तस्वीर दुनियाभर में फैले कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए युजवेंद्र चहल ने यह मास्क पहना है। उन्होंने अपनी ये भारत में अब तक कोरोना वायरस के 50 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कोच मार्क बाउचर कहा था कि कोरोनावायरस के डर के कारण उनकी टीम के खिलाड़ी हाथ मिलाने के रिवाज से बचने की कोशिश करेंगे। हम इस तरह अपनी टीम को सुरक्षित रख पाएंगे। यहां आने से पहले सभी खिलाड़ियों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई थी। पढ़ें:- कोरोना का असर, दिल्ली एयरपोर्ट पर मास्क पहने आए नजर दक्षिण अफ्रीका को 12 मार्च से भारत दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में होगा। मुकाबले से पहले मंगलवार को भारतीय टीम ने धर्मशाला में जमकर प्रैक्टिस किया। इस दौरान कप्तान विराट कोहली के साथ टीम के बाकी खिलाड़ी एक्सरसाइज करते हुए दिखाई दिए। भारत ने धर्मशाला में अब तक चार वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उसने दो जीते और दो हारे हैं। धर्मशाला में तेज पिच है और इससे यहां ज्यादा स्कोर बनने की संभावना है। इसे भी पढ़ें:- दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी नहीं मिलाएंगे हाथ कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से भारतीय फैन्स को इस बार टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने और उनके साथ सेल्फी खिंचवाने का भी मौका नहीं मिलेगा। क्विंटन डि कॉक और फॉफ डु प्लेसिस को स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधित उपायों की जानकारी दी गई है जिसमें 'दर्शकों से बातचीत' और 'सेल्फी लेने' पर पाबंदी शामिल है। माना जा रहा है कि 29 मार्च से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी स्वास्थ्य संबंधी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा जिसमें प्रशंसकों के समूहों के खिलाड़ियों से बात करने, हाथ मिलाने की कोशिश करने या फिर सेल्फी लेने के लिए करीब आने पर रोक लगी होगी।