Tuesday, March 10, 2020

कोरोना का असर: मास्क पहने दिखे युजवेद्र चहल March 10, 2020 at 05:00AM

नई दिल्ली के बढ़ते मामलों के बीच भारतीय लेग स्पिनर की मास्क पहने हुई एक तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जाने वाले पहले मैच के लिए जाते समय चहल मास्क पहने हुए दिखाई दिए। उन्होंने मंगलवार को अपने आधिकारिक ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट किया है, जिसमें वह धर्मशाला जाते समय नई दिल्ली हवाईअड्डे पर मास्क पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। चहल ने ट्वीट की अपनी मास्क पहनी हुई तस्वीर दुनियाभर में फैले कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए युजवेंद्र चहल ने यह मास्क पहना है। उन्होंने अपनी ये भारत में अब तक कोरोना वायरस के 50 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के कोच मार्क बाउचर कहा था कि कोरोनावायरस के डर के कारण उनकी टीम के खिलाड़ी हाथ मिलाने के रिवाज से बचने की कोशिश करेंगे। हम इस तरह अपनी टीम को सुरक्षित रख पाएंगे। यहां आने से पहले सभी खिलाड़ियों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई थी। पढ़ें:- कोरोना का असर, दिल्ली एयरपोर्ट पर मास्क पहने आए नजर दक्षिण अफ्रीका को 12 मार्च से भारत दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में होगा। मुकाबले से पहले मंगलवार को भारतीय टीम ने धर्मशाला में जमकर प्रैक्टिस किया। इस दौरान कप्तान विराट कोहली के साथ टीम के बाकी खिलाड़ी एक्सरसाइज करते हुए दिखाई दिए। भारत ने धर्मशाला में अब तक चार वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उसने दो जीते और दो हारे हैं। धर्मशाला में तेज पिच है और इससे यहां ज्यादा स्कोर बनने की संभावना है। इसे भी पढ़ें:- दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी नहीं मिलाएंगे हाथ कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से भारतीय फैन्स को इस बार टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने और उनके साथ सेल्फी खिंचवाने का भी मौका नहीं मिलेगा। क्विंटन डि कॉक और फॉफ डु प्लेसिस को स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधित उपायों की जानकारी दी गई है जिसमें 'दर्शकों से बातचीत' और 'सेल्फी लेने' पर पाबंदी शामिल है। माना जा रहा है कि 29 मार्च से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में भी स्वास्थ्य संबंधी दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा जिसमें प्रशंसकों के समूहों के खिलाड़ियों से बात करने, हाथ मिलाने की कोशिश करने या फिर सेल्फी लेने के लिए करीब आने पर रोक लगी होगी।

रणजी ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन अर्पित का शतक; बंगाल के खिलाफ सौराष्ट्र का पहली पारी में स्कोर 384/8 March 10, 2020 at 01:41AM

खेल डेस्क. राजकोट में खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन सौराष्ट्र ने बंगाल के खिलाफ अपनी स्थिति मजबूत कर ली। खेल खत्म होने तक मेजबान सौराष्ट्र ने 8 विकेट पर 384 रन बनाए। चिराग जानी और धर्मेंद्र जडेजा 13-13 रन पर खेल रहे थे। उनके दो बल्लेबाज अब भी शेष हैं। उनके मिडल ऑर्डर बल्लेबाज अर्पित वसावड़ा ने शानदार 106 रन की पारी खेली। न्यूजीलैंड से वापस लौटे पुजारा ने सोमवार को रिटायर होने के बाद आज बल्लेबाजी की और अर्धशतक लगाया। बंगाल की तरफ से आकाशदीप ने 3 और मुकेश कुमार ने 2 विकेट लिए।

अर्पित की जिम्मेदार पारी
सौराष्ट्र ने पहले 5 विकेट पर 206 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। पुजारा कल तबियत खराब होने के कारण रिटायर होकर पवैलियन लौट गए थे। मंगलवार को मैदान पर उतरे। दूसरी तरफ अर्पित ने मोर्चा संभाला। अर्पित ने शतक तो पुजारा ने अर्धशतक लगाया। अर्पित 106 के स्कोर पर शहबाज अहमद का दूसरा शिकार बने। ऋद्धिमान साहा ने उन्हें स्टंप किया। पुजारा को मुकेश कुमार ने 66 रन पर एलबीडब्लू किया।

मैच के दौरान अंपायर घायल
लंच के पहले मैदान पर मौजूद अंपायर सी. शम्सउद्दीन घायल हुो गए। बल्लेबाज द्वारा खेला गया एक शॉट उनके पेट के निचले हिस्से पर लगा। दर्द की वजह से वो बाहर चले गए। कुछ देर तक ऑनफील्ड अंपायर अनंत पद्मनाभन एक लोकल अंपायर के साथ अंपायरिंग का जिम्मा निभाते दिखे। पूरे वक्त वो स्ट्राइकिंग एंड पर ही थे। बुधवार को यशवंत बार्डे और अनंत ऑनफील्ड अंपायर होंगे। शम्सउद्दीन तीसरे अंपायर की जिम्मेदारी संभालेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रणजी ट्रॉफी फाइनल के दूसरे दिन बंगाल के खिलाफ शतक लगाने के बाद सौराष्ट्र के अर्पित वसावड़ा।

INDvsSA: कोरोना के कारण हाथ नहीं मिलाएंगे खिलाड़ी March 09, 2020 at 11:18PM

नई दिल्ली के प्रकोप के बीच साउथ अफ्रीका की टीम भारत पहुंच चुकी है। सीरीज की शुरुआत 12 मार्च से होगी। साउथ अफ्रीका के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने कहा कि कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण हमारी टीम इस दौरे पर हाथ मिलाने से परहेज कर सकती है। भारत में अब तक कोरोना वायरस के 50 से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। साउथ अफ्रीका से रवाना होने से पहले मार्क बाउचर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम इस तरह अपनी टीम को सुरक्षित रख पाएंगे। यहां आने से पहले भारत में आने वाले सभी खिलाड़ियों की मेडिकल स्क्रीनिंग की गई थी। 12 मार्च को दोनों देशों के बीच पहला मुकाबला धर्मशाला में होगा। दोनों देशों के बीच यह तीन मैचों की सीरीज है। इससे पहले साउथ अफ्रीका की टीम सितंबर 2019 में भारत का दौरा किया था। उस समय टीम ने तीन टी20 मैच और तीन टेस्ट मैच की सीरीज खेली थी। इसके अलावा भारतीय फैन्स को इस बार टीम के खिलाड़ियों से हाथ मिलाने और उनके साथ सेल्फी खिंचवाने का भी मौका नहीं मिलेगा। क्विंटन डि कॉक और फॉफ डु प्लेसिस को स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधित उपायों की जानकारी दी गई है जिसमें 'दर्शकों से बातचीत' और 'सेल्फी लेने' पर पांबदी शामिल है। माना जा रहा है कि 29 मार्च से शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग में भी स्वास्थ्य संबंधित दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करना होगा जिसमें प्रशंसकों के समूहों के खिलाड़ियों से बात करने, हाथ मिलाने की कोशिश करने या फिर सेल्फी लेने के लिए करीब आने पर रोक लगी होगी।

कोरोना: संतोष ट्रॉफी फुटबॉल का फाइनल स्थगित March 09, 2020 at 07:55PM

नई दिल्ली मिजोरम की राजधानी आइजोल में आयोजित होने वाले हीरो संतोष ट्रोफी 2019-20 के फाइनल राउंड को के प्रकोप के मद्देनजर टाल दिया गया है। सरकार द्वारा के संबंध में परामर्श जारी होने के बाद यह निर्णय लिया गया। अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) ने चैंपियनशिप के अंतिम दौर के लिए क्वालीफाई करने वाले सभी राज्य संघों को इस निर्णय की जानकारी दी है। इससे पहले अजलन शाह कप हॉकी टूर्नमेंट के 29वें सत्र को अप्रैल की जगह सितंबर में आयोजित कराने का फैसला किया गया। आयोजकों की ओर से जारी बयान के अनुसार अजलन शाह कप का आयोजन मलेशिया के इपोह में 11 से 18 अप्रैल तक होना था लेकिन अब यह टूर्नामेंट 24 सितंबर से तीन अक्टूबर तक होगा। कोरोना वायरस के कारण इससे पहले भी कई खेल प्रतियोगिताएं रद्द, स्थगित या स्थानांतिरत हो चुकी हैं। इस वायरस के कारण अब तक दुनिया भर में 4000 से अधिक लोगों की जान गई है और 1.14 लाख से अधिक लोग संक्रमित हुए हैं। कोरोना वायरस का असर इंटरनैशनल इंडियन फिल्म अकैडमी अवॉर्ड्स (आईफा) के 20वें संस्करण और लोटस मेकअप इंडिया फैशन वीक (एलएमआईएफडब्ल्यू) पर भी पड़ा है और इन्हें फिलहाल स्थगित करना पड़ा है। आईफा के आयोजकों ने शुक्रवार को जारी बयान में कहा कि कोविड-19 को देखते हुए उन्होंने कार्यक्रम की तारीख बदलने का निर्णय किया है जो इंदौर में 27 से 29 मार्च तक होना था।