Friday, March 6, 2020
हार्दिक की धमाकेदार फॉर्म जारी, 55 बॉल पर ठोंके 158 रन March 06, 2020 at 01:11AM
गांगुली ने कहा- समय पर होगा टूर्नामेंट, कोरोनावायरस से निपटने के हमारी मेडिकल टीम अस्पतालों के सम्पर्क में March 06, 2020 at 12:15AM
खेल डेस्क. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने शुक्रवार को दावा कियाकि कोरोनावायरस के बावजूद आईपीएल तय कार्यक्रम के मुताबिक ही होगा। उन्होंने न्यूज एजेंसी से कहा किहर देश में क्रिकेट खेली जा रही है। इंग्लैंड की टीम श्रीलंका में हैं, जबकि कुछ दिनों बाद दक्षिण अफ्रीका भारत आ रही है। इंग्लिश काउंटी की टीमें भी अलग-अलग देशों में खेलने जा रही हैं।आईपीएल को लेकर किसी तरह की परेशानी नहीं है। टूर्नामेंट 29 मार्च से मुंबई में शुरू हो रहा है। पहला मुकाबला मुंबई और चेन्नई के बीच होगा।
गांगुली से पूछा गया कि बोर्ड कोरोनावायरस से निपटने के लिए कितना तैयार है तो इस पर उन्होंने कहा कि खिलाड़ी, मैच ऑफिशियल्स और फैन्स इससे प्रभावित न हों, इसके लिए हर तरह के उपाय किए जा रहे हैं। इस पर मेडिकल टीम काम कर रही है। वो हमें जो भी सुझाव देगी, उस पर अमल किया जाएगा। हम हर तरह की एहतियात बरतेंगे। हमारी मेडिकल टीम अभी से संबंधित अस्पतालों के सम्पर्क में हैं। ताकि सभी जरूरी चीजें उपलब्ध हों।
वर्ल्ड कप क्वालिफायर टूर्नामेंट मलेशिया में होना था
इस बीच,इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने कोरोनावायरस के कारण वर्ल्ड कप 2023 चैलेंज लीग-ए (क्वालिफायर टूर्नामेंट) को टाल दिया है। यह लीग 16 से 26 मार्च तक मलेशिया में होनी थी। आईसीसी के मुताबिक, अब यह अगले साल हो सकती है। नई तारीखें जल्द घोषित की जाएंगी। इस लीग में कनाडा, डेनमार्क, मलेशिया, कतर, सिंगापुर और वनुआतु शामिल होंगे। यह क्वालिफायर टूर्नामेंट तीन राउंड में होता है। 2019 का हो चुका है। तीनों राउंड को मिलाकर टॉप-2 टीम वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करती हैं।
एवरेस्ट प्रीमियर लीग 14 मार्च से खेली जानी थी
नेपाल में होने वाली एवरेस्ट प्रीमियर लीग (ईपीएल) को भी टाल दिया गया है। यह टूर्नामेंट 14 मार्च से होना था, जिसमें वेस्टइंडीज के क्रिकेटर क्रिस गेल भी शामिल होने वाले थे। टी-20 टूर्नामेंट की नई तारीखों का जल्द ऐलान किया जाएगा।
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड खिलाड़ियों को लेकर फिक्रमंद
न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड भी आईपीएल खेलने जा रहे अपने खिलाड़ियों को लेकर फिक्रमंद है। बोर्ड आईपीएल के दौरान अपने हर खिलाड़ी को कोरोनावायरस से जुड़े अपडेट्स मुहैया कराएगा। न्यूजीलैंड के 6 खिलाड़ी आईपीएल के इस सीजन में खेलेंगे। इसमें जिम्मी नीशाम (पंजाब), लॉकी फर्ग्युसन (कोलकाता), मिशेल मैक्लाघन और ट्रेंट बोल्ट (मुंबई), केन विलियम्सन (हैदराबाद) और मिशेल सेंटनर (चेन्नई) शामिल हैं।
कोविड-19 से 3300 से ज्यादा मौतें
देश में भी कोरोनावायरस के संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। अब तक 31 लोग इससे संक्रमित पाए गए हैं। दुनिया भर में इससे 3300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 85 देशों में 1 लाख से ज्यादा लोग इससे संक्रमित हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारत के खिलाफ पत्नी को खेलते देखने लिए मिशेल स्टार्क द. अफ्रीका से ऑस्ट्रेलिया लौटे March 05, 2020 at 11:52PM
खेल डेस्क. दुनिया के सबसे बेहतरीन गेंदबाजों में शुमार ऑस्ट्रेलिया के मिशेल स्टार्क साऊथ अफ्रीकी दौरा छोड़कर स्वदेश रवाना हो गए हैं। दरअसल, स्टार्क की पत्नी एलिसा हेले महिला ऑस्ट्रेलियाई टीम की सदस्य हैं। यह टीम रविवार को भारत के खिलाफ टी-20 विश्वकप का फाइनल खेलेगी। मिशेल इस यादगार लम्हे को मैदान पर देखना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने टीम मैनेजमेंट से इजाजत मांगी। कोच जस्टिन लेंगर ने मिशेल को मंजूरी भी दे दी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला टी-20 विश्वकप का मैच रविवार 8 मार्च को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड यानी एमसीजी पर खेला जाएगा।
शनिवार का मैच नहीं खेलेंगे मिशेल
ऑस्ट्रेलियाई टीम इस वक्त साऊथ अफ्रीका के दौरे पर है। 7 मार्च यानी शनिवार को इस वनडे सीरीज का तीसरा मैच पोश्चेफेस्ट्रूम में खेला जाना है। खास बात ये है कि इस सीरीज के शुरुआती दोनों वनडे मेजबान टीम जीत चुकी है। इसके बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम मैनेजमेंट ने मिशेल स्टार्क को देश लौटने की मंजूरी दे दी।
लेंगर बोले- यह मौका बार-बार नहीं आता
स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं। उनकी स्वदेश वापसी पर लेंगर ने कहा, “यह मौका जिंदगी में बार-बार नहीं आता। मिशेल चाहते थे कि वो वर्ल्डकप फाइनल में एलिसा को खेलते हुए देखें। इसलिए, हमने खुशी-खुशी स्वदेश वापसी की मंजूरी दे दी। इस बड़े अवसर पर उन्हें पत्नी का समर्थन करना भी चाहिए।”
हमारे पास कई विकल्प मौजूद
लेंगर ने आगे कहा, “मिशेल पर वैसे भी काफी दबाव रहता है। वो कुछ दिन आराम भी कर सकेंगे। कुछ दिन बाद ही हमें घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज खेलनी है। तेज गेंदबाजी में हमारे पास कई विकल्प हैं। जोश हेजलवुड, झाए रिचर्डसन और केन रिचर्डसन को मौका दिया जा सकता है।”
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बीवी को चीयर करने मिशेल स्टार्क ने छोड़ा SA दौरा March 05, 2020 at 11:48PM