Wednesday, March 4, 2020

संन्यास के 2 साल बाद जून में द. अफ्रीकी टीम में वापसी कर सकते हैं 36 साल के डिविलियर्स; टी-20 वर्ल्ड में भी मिल सकता है मौका March 04, 2020 at 12:37AM

खेल डेस्क. एबी. डिविलियर्स समेत दक्षिण अफ्रीका के तीन खिलाड़ी जून में श्रीलंका के खिलाफ राष्ट्रीय टीम में वापसी कर सकते हैं। यह संकेत टीम के हेड कोच मार्क बाउचर ने दिए हैं। बाउचर के मुताबिक, जो प्लेयर खेलने की इच्छा रखते हैं, उन्हें अपनी उपलब्धता की जानकारी बोर्ड को देनी होगी। डिविलियर्स ने मई 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा था। वर्ल्ड कप 2019 में वो वापसी करना चाहते थे। लेकिन, यह संभव नहीं हो सका।
इमरान ताहिर और क्रिस मॉरिस भी लंबे वक्त से इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं। तीनों ही खिलाड़ी टी-20 लीग में लगातार खेल रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौका नहीं
‘क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया’ को दिए इंटरव्यू में बाउचर ने तीनों खिलाड़ियों की वापसी के संकेत दिए। इन तीनों को ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए नहीं चुना गया। साउथ अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर और अब हेड कोच बाउचर ने कहा, “आईपीएल के लिए हम इन्हें मौका दे रहे हैं। यह बहुत बड़ा टूर्नामेंट है। इसमें उन्हें खेलना होगा। इसके बाद वो अपने उपलब्ध होने की जानकारी देंगे। टी-20 वर्ल्ड कप के पहले हमारे पास कुछ मैच हैं। एक जून से श्रीलंका के खिलाफ सीरीज है। इसके लिए तीनों को उपलब्ध रहना होगा। राष्ट्रीय टीम में चयन होगा या नहीं, ये बाद में देखा जाएगा। लेकिन, अगर उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप खेलना है तो उपलब्धता की जानकारी बोर्ड को देनी होगी।”

डिविलियर्स खुश
बाउचर के बयान से डिविलियर्स बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा, “बाउचर से मेरी बात हो चुकी है। इसके अलावा क्रिकेट डायरेक्टर ग्रीम स्मिथ और कप्तान के भी संपर्क में हूं। मुझे उम्मीद है कि वक्त आने पर सारी चीजें सही तरीके से मैनेज की जा सकेंगी।” डिविलियर्स ने 23 मई 2018 को संन्यास लिया था। विश्वकप 2019 में दक्षिण अफ्रीकी टीम बुरे दौर से गुजर रही थी। इसी दौरान डिविलियर्स ने कहा कि अगर टीम मैनेजमेंट चाहे तो वो देश के लिए खेल सकते हैं। हालांकि, दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने तब डिविलियर्स के ऑफर को सिरे से खारिज कर दिया था। टी-20 वर्ल्ड कप इस साल 18 अक्टूबर से 15 नवंबर तक ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
एबी. डिविलियर्स (फाइल)

IPL में इनामी पैसे कम, सभी फ्रैंचाइजियां नाराज March 04, 2020 at 01:11AM

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की इनामी राशि घटाकर आधा करने के बीसीसीआई के फैसले से सभी आठों फ्रैंचाइजियां नाखुश हैं। इस टूर्नमेंट की सभी फ्रैंचाइजियां जल्द ही एक बैठक करके बोर्ड के इस 'अप्रत्याशित' कदम को लेकर भविष्य की कार्रवाई पर फैसला करेंगी। शीर्ष चार फ्रेंचाइजियों के बीच बंटने वाली राशि को 50 करोड़ रुपये से घटाकर 25 करोड़ कर दिया गया है। इसके अलावा प्रत्येक फ्रैंचाइजी को आईपीएल मैच की मेजबानी करने वाले राज्य संघ को 50 लाख रुपये का भुगतान करने को कहा गया है। राज्य संघ को दी जाने वाली यह राशि पहले 30 लाख हुआ करती थी यानी इसमें अब 20 लाख रुपये का इजाफा किया गया है। दक्षिण भारत की एक फ्रैंचाइजी के अधिकारी ने बताया, 'हम नाखुश हैं कि प्ले ऑफ से जुड़े कोष को आधा कर दिया गया है। इस मसले पर हमसे सलाह मशविरा भी नहीं किया गया। फ्रैंचाइजियों ने अनौपचारिक तौर पर इस मुद्दे पर चर्चा की है और जल्द ही इस मद्दे पर चर्चा के लिए औपचारिक बैठक होगी।' एक अन्य फ्रैंचाइजी के अधिकारी ने कहा, 'बड़ा झटका लगा है। हम आंतरिक रूप से और अन्य टीमों के साथ भी इस पर विचार कर रहे हैं। इस पर चर्चा के लिए जल्द ही सभी टीमें बैठक करेंगी।' आईपीएल का अगला सत्र 29 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में गत चैंपियन मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच मुकाबले के साथ शुरू होगा।

नैशनल सिलेक्टर चुनने के लिए मुंबई में इंटरव्यू शुरू March 04, 2020 at 12:09AM

मुंबईपूर्व भारतीय स्पिनर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन बुधवार को यहां सबसे पहले क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के समक्ष पेश हुए जो दो राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को चुनने के लिए इंटरव्यू ले रही है। मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद और गगन खोड़ा का कार्यकाल खत्म होने से चयन समिति में दो खाली पदों को भरने के लिए सीएसी ने पांच उम्मीदवारों की छंटनी की है। इनमें राजेश चौहान, हरविंदर सिंह, वेंकटेश प्रसाद, शिवरामकृष्णन और सुनील जोशी शामिल हैं। पूर्व भारतीय खिलाड़ियों मदन लाल, सुलक्षणा नाईक और आरपी सिंह की मौजूदगी वाली सीएसी ने बुधवार दोपहर मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय में चयन की प्रक्रिया शुरू की। देखें, उम्मीद है कि बुधवार को ही दो नए चयनकर्ताओं के नाम की घोषणा कर दी जाएगी। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने स्पष्ट कर दिया है कि नया चयन पैनल ही 12 मार्च से धर्मशाला में साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए टीम का चयन करेगा।

T20: इंग्लैंड की कप्तान नाइट को इस खिलाड़ी से 'खतरा' March 03, 2020 at 11:58PM

सिडनीइंग्लैंड की कप्तान का मानना है कि गुरुवार को यहां आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत को हराने के लिए स्पिनरों से निपटना अहम होगा। उन्होंने कहा कि शानदार फार्म में चल रहीं पूनम यादव से विशेष तौर पर बचना होगा। पूनम ने टूर्नमेंट के पहले ही मैच में चार बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को अपनी फिरकी के जादू में उलझाया और फिर बाकी ग्रुप मैचों में भी प्रभावी प्रदर्शन किया। वह चार मैचों में नौ विकेट के साथ अभी टूर्नमेंट की सबसे सफल गेंदबाज हैं। दो साल पहले महिला टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में हालांकि जब यही दोनों टीमें भिड़ी थीं तो पूनम ने चार ओवर में 29 रन खर्च किए थे और इंग्लैंड ने आठ विकेट से आसान जीत दर्ज की थी। पढ़ें, नाइट ने सेमीफाइनल की पूर्व संध्या पर कहा, ‘हमने उसके (पूनम) लिए काफी अभ्यास किया है, मुझे लगता है कि पिछले टी20 वर्ल्ड कप में हमने काफी अच्छी तरह से उसका सामना किया और ऐसा हम अपनी तैयारी के कारण कर पाए।’ उन्होंने कहा, ‘अब एली मेडेन (सहायक कोच) हमारे साथ नहीं हैं, जो शानदार लेग स्पिन गेंदबाजी करते हैं, लेकिन हमारे पास कुछ कोच हैं जो शानदार स्पिन करते हैं और हम स्पष्ट हैं कि उसके खिलाफ हमें क्या करना है।’ भारतीय गेंदबाज काफी अच्छी फॉर्म में चल रही हैं। पूनम के अलावा शिखा पांडे सात विकेट के साथ पांचवें स्थान पर हैं। इसके अलावा राधा यादव, राजेश्वरी गायकवाड़ और दीप्ति शर्मा ने भी उम्दा प्रदर्शन किया है। पहले मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार के बाद इंग्लैंड ने वापसी करते हुए अपने बाकी बचे तीनों मैच जीते और कप्तान का मानना है कि टीम इससे अच्छी लय में है जो उनके लिए फायदेमंद होगा।