Wednesday, March 4, 2020

धोनी बोले, CSK ने बनाया बेहतर खिलाड़ी March 03, 2020 at 10:48PM

चेन्नैइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के साथ प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में वापसी की तैयारी कर रहे चेन्नै सुपरकिंग्स के कप्तान ने उन्हें बेहतर खिलाड़ी बनाने का श्रेय अपनी फ्रैंचाइजी को दिया। टीम इंडिया के पूर्व कप्तान नेे साथ ही कहा कि सीएसके टीम ने उन्हें मैदान के अंदर तथा बाहर मुश्किल हालात से निपटने में भी मदद की। पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर धोनी का यहां एमए चिदंबरम स्टेडियम में सीएसके के साथ पहले ट्रेनिंग सत्र के दौरान जोरदार स्वागत हुआ। आईपीएल का अगला सत्र 29 मार्च से शुरू होगा। पढ़ें, स्टार स्पोर्ट्स शो ने धोनी के हवाले से कहा, ‘सीएसके ने मुझे हर चीज में सुधार करने में मदद की, यह इंसानी पहलू हो या क्रिकेटर, मैदान के अंदर और बाहर मुश्किल हालात से निपटना और अच्छा करते हुए विनम्र बने रहना।’ सीएसके के प्रशंसक धोनी को प्यार से ‘थाला’ कहते हैं और उन्होंने कहा कि उन्हें जो प्यार और सम्मान मिला, वह विशेष है। धोनी ने कहा, ‘असल में थाला का मतलब भाई होता है, प्रशंसकों ने मुझे जो प्यार दिया है यह उसे दर्शाता है।’ पढ़ें, उन्होंने कहा, ‘मैं जब भी चेन्नै या दक्षिण भारत में जाता हूं तो वे कभी मुझे नाम लेकर नहीं बुलाते, वे मुझे थाला कहते हैं और जैसे ही कोई मुझे थाला कहता है, उसकी तरफ से प्यार और सम्मान दिखाता है लेकिन साथ ही वह सीएसके का प्रशंसक होता है।’ पूर्व भारतीय बल्लेबाज और राष्ट्रीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगड़ ने कहा कि इस ब्रेक से धोनी को तरोताजा होने में मदद मिली है। चेन्नै टीम 29 मार्च को मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।

टी20 WC: पहली बार फाइनल में जगह बनाने उतरेगा भारत March 03, 2020 at 10:37PM

सिडनीग्रुप चरण में अजेय रहा भारत गुरुवार को यहां इंग्लैंड की मजबूत टीम के खिलाफ सेमीफाइनल में जीत दर्ज कर पहली बार आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेगा। भारत मौजूदा टूर्नमेंट में अब तक सर्वश्रेष्ठ टीम है। भारत पिछले सात टूर्नमेंट में कभी फाइनल में नहीं पहुंचा लेकिन इस बार शानदार प्रदर्शन की बदौलत टीम प्रबल दावेदारों में शामिल है। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत चार बार के चैंपियन ऑस्ट्रेलिया पर जीत के साथ की और फिर बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और श्रीलंका को भी हराकर ग्रुप ए में चार मैचों में आठ अंक के साथ शीर्ष पर रहा। भारतीय महिला खिलाड़ी अच्छी फॉर्म में हैं लेकिन रेकॉर्ड इंग्लैंड के पक्ष में है जिसने महिला टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों के बीच अब तक हुए पांचों मुकाबलों में जीत दर्ज की है। पढ़ें, वेस्टइंडीज में पिछले टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में भी इंग्लैंड ने भारत को आठ विकेट से हराया था जबकि इससे पहले 2009, 2012, 2014 और 2016 में भी टीम इंडिया को ग्रुप चरण में इस टीम के खिलाफ हार झेलनी पड़ी। भारत की मौजूदा टीम में शामिल सात खिलाड़ी 2018 में सेमीफाइनल मुकाबले में खेली थीं और अब वे इंग्लैंड से हिसाब चुकता करने को बेताब हैं। भारत ने वर्ल्ड कप से पहले त्रिकोणीय सीरीज में भी इंग्लैंड को हराया था जिससे टीम का आत्मविश्वास बढ़ा होगा। टूर्नमेंट में भारत की शीर्ष स्कोरर शेफाली वर्मा ने चार मैचों में 161 रन बनाए हैं जिसकी बदौलत आईसीसी महिला टी20 रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंच गई हैं। शेफाली टूर्नमेंट की सबसे सफल बल्लेबाजों में इंग्लैंड की नताली स्किवर (202) और हीथर नाइट (193) के बाद तीसरे स्थान पर है। जेमिमा रोड्रिग्ज भी अच्छी लय में हैं लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रही हैं। मिडिल ऑर्डर में भी वेदा कृष्णमूर्ति, शिखा पांडे और राधा यादव ने जरूरत पड़ने पर उपयोगी योगदान दिया है। टीम की दो सबसे अनुभवी खिलाड़ी कप्तान हरमनप्रीत सिंह और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना हालांकि अब तक उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई हैं और सेमीफाइनल में फॉर्म में वापसी करना चाहेंगी। गेंदबाजी में लेग स्पिनर पूनम यादव चार मैचों में 9 विकेट के साथ सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज हैं। शिखा (चार मैचों में सात विकेट) से उन्हें अच्छा सहयोग मिला है। इंग्लैंड ने ग्रुप बी में तीन जीत और एक हार से दूसरे स्थान पर रहते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। देखें, इंग्लैंड की नताली ने तीन अर्धशतक की मदद से 67.33 की औसत से 202 रन बनाए और भारतीय गेंदबाजों को उन्हें रोकने का तरीका ढूंढना होगा। गेंदबाजी विभाग में भी इंग्लैंड के पास बायें हाथ की स्पिनर सोफी एकलेस्टोन (आठ विकेट) और तेज गेंदबाज आन्या श्रुबसोल (सात विकेट) जैसी गेंदबाज हैं जो मौजूदा टूर्नमेंट की सबसे सफल गेंदबाजों की सूची में क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। टीम इस प्रकार हैं:-भारत- हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, शिखा पांडे, पूनम यादव, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, तानिया भाटिया, राधा यादव, अरुंधति रेड्डी, हरलीन देओल, राजेश्वरी गायकवाड़, रिचा घोष और पूजा वस्त्रकार। इंग्लैंड: हीथर नाइट (कप्तान), टैमी ब्युमोंट, कैथरीन ब्रंट, केट क्रास, फ्रेया डेविस, सोफी एकलेस्टोन, जार्जिया एल्विस, सारा ग्लेन, एमी जोन्स, नताली स्किवर, आन्या श्रुबसोल, मैडी विलियर्स, फ्रेन विल्सन, लारेन विनफील्ड और डेनी वाट। समय: मैच भारतीय समयानुसार सुबह नौ बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा।

धोनी ने कहा- सीएसके ने मुझे न सिर्फ बेहतर खिलाड़ी बनाया, बल्कि मुश्किल वक्त से निपटने में भी मदद की March 03, 2020 at 09:57PM

खेल डेस्क. आईपीएल के जरिए क्रिकेट मैदान में वापसी की तैयारी कर रहे चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी फ्रेंचाइजी की तारीफ की। उन्होंने स्पोर्ट्स चैनल के शो में कहा कि सीएसके ने मुझे न सिर्फ एक बेहतर खिलाड़ी बनाया, बल्कि मुश्किल वक्त से निपटने में भी मदद की। आज मैं बतौर क्रिकेटर और इंसान जैसा हूं, उसका श्रेय मेरी आईपीएल फ्रेंचाइजी को जाता है। इस टीम ने मुझे सफल होने के बाद भी विनम्र बने रहना सिखाया।

उन्होंने आगे कहा कि चेन्नई या दक्षिण भारत में कहीं भी चले जाऊं फैन्स मुझे धोनी नहीं, थाला (भाई) कहकर बुलाते हैं। यह उनका प्यार और सम्मान दिखाने का तरीका है।

ब्रेक के बाद धोनी के खेल में नयापन दिखेगा : संजय बांगर

इस बीच, भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने धोनी की क्रिकेट मैदान पर वापसी को लेकर बड़ी बात कही।उन्होंने कहाकि धोनी को6-7 महीने के ब्रेक का फायदा मिलेगा। वे और मजबूत बनकर मैदान पर वापसी करेंगे।शुरू में तो उन्हें लय पाने में परेशानी होगी, लेकिन यह उनके लिए ही फायदेमंद साबित होगा। क्योंकि लगातार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने से आप दबाव में होते हैं। टीम की जरूरत के हिसाब से आपकी जिम्मेदारियां बदलती रहती हैं। ऐसे में आपकी सोच एक जैसी हो जाती है। इस ब्रेक से उन्हें अपने खेल में नयापन लाने का मौका मिला है।

धोनी पिछले साल वर्ल्ड कप के बाद से ही क्रिकेट मैदान से दूर

धोनी पिछले सालवनडे वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल के बाद से ही क्रिकेट मैदान से दूर हैं। वे 29 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल के लिए चेन्नई पहुंच चुके हैं और साथी खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस शुरू कर दी है। पूर्व भारतीय कप्तान कुछ दिन यहीं रुकेंगे और फिर 4-5 दिन के ब्रेक के बाद आईपीएल से ठीक पहले टीम के साथ जुड़ जाएंगे। इस साल की शुरुआत में बीसीसीआई की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से उन्हें बाहर कर दिया गया था। इसके बाद उनकी संन्यास की अटकलें तेज हो गईं थी। हालांकि, इस विकेटकीपर बल्लेलाज ने अब तक इसे लेकरकुछ नहीं कहा है। उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी के मालिक भी साफ कर चुके हैं कि भले ही वे टीम इंडिया के लिए नहीं खेलें, लेकिन 2021 में भी वे चेन्नई की तरफ से खेलेंगे। धोनी की कप्तानी में ही चेन्नई ने 2010, 2011 और 2018 में आईपीएल का खिताब जीता था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने 3 बार आईपीएल का खिताब जीता है। (फाइल)

T20 वर्ल्ड कप: बारिश हुई तो भारत फाइनल में! March 03, 2020 at 09:43PM

नई दिल्लीभारत और इंग्लैंड के बीच आईसीसी टी20 महिला वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच गुरुवार को खेला जाएगा लेकिन मौसम के चलते इस पर खतरा मंडरा रहा है। टूर्नमेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच होगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के सीईओ केविन रॉबर्ट्स ने बताया कि इस क्रिकेट असोसिएशन ने आईसीसी से गुहार लगाई थी कि सेमीफाइनल के लिए रिजर्व डे रखा जाए लेकिन आईसीसी ने टूर्नमेंट की प्लेइंग कंडीशंस में किसी तरह के बदलाव से इनकार कर दिया। ऐसे में कोई रिजर्व डे नहीं रखा गया है। पढ़ें, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में भारतीय समयानुसार सुबह साढ़े 9 बजे पहला सेमीफाइनल मैच शुरू होना है लेकिन भारी बारिश के चलते इस पर खतरा मंडरा रहा है। वहीं, दूसरा सेमीफाइनल ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका की महिला टीमों के बीच होना है। हालांकि मौसम को लेकर भविष्यवाणी की गई है कि तब तक हालात खेलने लायक हो जाएंगे लेकिन ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड चाहता है कि उनकी टीम खिताब बरकरार रखे। नियमों के मुताबिक, अगर सेमीफाइनल मैच बारिश की वजह से रद्द होता है या फिर मुकाबले की दोनों टीम कम से कम 10-10 ओवर नहीं खेल पाती हैं तो अपने-अपने ग्रुप की टॉप टीम को फाइनल का टिकट मिल जाएगा। रॉबर्ट्स ने आईसीसी से इसी की गुजारिश की थी कि मैच को रिजर्व डे में आयोजित करने की संभावनाओं पर गौर किया जाए लेकिन आईसीसी ने कहा कि मौजूदा नियमों में बदलाव करना संभव नहीं है। अगर दोनों मैच बारिश की वजह से रद्द हो जाते हैं तो 4 बार की चैंपियन टीम ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड टूर्नमेंट से बाहर हो जाएंगे। इस स्थिति में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टूर्नमेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा। दरअसल, टीम इंडिया 8 अंकों के साथ ग्रुप ए में टॉप पर है जबकि साउथ अफ्रीका 7 अंकों के साथ ग्रुप बी में पहले स्थान पर है। मैच रद्द होने की स्थिति में ग्रुप की टॉप टीम फाइनल के लिए क्वॉलिफाइ करेगी। भारतीय टीम का सेमीफाइनल तक का सफर शानदार रहा और उसने ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और श्रीलंका को मात दी। वह इस टूर्नमेंट की एकमात्र टीम है जिसने ग्रुप स्तर पर अपना कोई मैच नहीं गंवाया। (इनपुट- एजेंसी से)