Monday, March 2, 2020

कोहली ने किया पंत का बचाव, बोले- टीम की विफलता March 01, 2020 at 11:08PM

क्राइस्टचर्चभारतीय कप्तान विराट कोहली ने सोमवार को कहा कि आलोचनाओं के शिकार विकेटकीपर बल्लेबाज को ‘काफी मौके मिले’ लेकिन फिलहाल टीम इस युवा क्रिकेटर की जगह किसी और को परखने के बारे में नहीं सोच रही। उन्होंने साथ ही कहा कि टीम की सामूहिक विफलता का दोष किसी एक खिलाड़ी पर नहीं मढ़ा जा सकता। प्रदर्शन में निरंतरता नहीं होने के कारण पंत पिछले एक साल से लोगों के निशाने पर हैं। ऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सोमवार को संपन्न दो टेस्ट की सीरीज में भारत की 0-2 की हार के दौरान चार पारियों में सिर्फ 60 रन बना सके जिससे ऋद्धिमान साहा पर उन्हें तरजीह देने के फैसले को लेकर बहस शुरू हो गई है। कप्तान कोहली ने पंत का बचाव किया। देखें, कैप्टन कोहली ने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया सीरीज की शुरुआत से हमने घरेलू सत्र में भी उन्हें (पंत) काफी मौके दिए। इसके बाद वह कुछ समय के लिए नहीं खेले। उन्होंने इसके बाद कड़ी मेहनत की। आपको तय करना होगा कि किसी और को मौका देने का सही समय कौन सा है। अगर आप लोगों को काफी जल्दी बदल दोगे तो वह आत्मविश्वास खो सकता है।’ 31 वर्षीय कोहली ने कहा, ‘हम सामूहिक रूप से प्रदर्शन करने में नाकाम रहे। मैं सिर्फ ऋषभ पर निशाना साधने पर विश्वास नहीं करता।’ यह पूछने पर कि क्या उनका मानना है कि पंत ने टीम में अपनी जगह पक्की मान ली है, कोहली ने स्पष्ट किया कि इस टीम की संस्कृति किसी भी खिलाड़ी को ऐसा सोचने के लिए प्रेरित नहीं करती। कोहली ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि इस टीम में कोई खिलाड़ी अपनी जगह पक्की मानकर चल रहा है। हमने यही संस्कृति स्थापित की है। खिलाड़ियों को जिम्मेदारी लेने और कड़ी मेहनत करने को कहा गया है। यह काम करता है या नहीं, यह अलग चीज है। इसके बाद आप खिलाड़ियों से बात कर सकते हो।’ भारतीय कप्तान ने कहा, ‘कोई भी खिलाड़ी यहां यह सोचकर नहीं आया था कि उसे सभी मैच खेलने को मिलेंगे या मुझे हटाया नहीं जा सकता।’ मुख्य कोच रवि शास्त्री की तरह कोहली ने स्पष्ट किया कि पंत विदेशी हालात में अंतर पैदा कर सकते हैं और वे अपनी इस रणनीति को भविष्य में भी बदलना नहीं चाहते।

विनिसियस जूनियर ने मैसी का सबसे कम उम्र में गोल करने का रिकॉर्ड तोड़ा; रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को हराया March 01, 2020 at 10:55PM

खेल डेस्क. स्पेन की ला लीगा क्लासिको लीग में रविवार रात रियल मैड्रिड ने बार्सिलोना को 2-0 से हरा दिया। रियल मैड्रिड के विनिसियस जूनियर ने 71वें और 92वें मिनट में मारियानो ने गोल किए। बार्सिलोना ने रियल पर कई हमले किए लेकिन वो गोल पोस्ट भेदने में कामयाब नहीं हुई। ब्राजील के विनिसियस ने स्पेन लीग फुटबॉल में सबसे कम उम्र में गोल करने का रिकॉर्ड बनाया। खास बात ये है कि विनिसियस ने लियोनल मैसी का रिकॉर्ड तोड़ा।
विनियसियस की उम्र 19 साल 233 दिन है, मैसी ने 10 साल 259 दिन की आयु में लीग फुटबॉल का पहला गोल किया था।

2007 में मैसी ने बनाई थी हैट्रिक
विनिसियस भले ही मैसी का सबसे कम उम्र में गोल करने का रिकॉर्ड तोड़ने में सफल हो गए हों लेकिन मैसी का कीर्तिमान अद्भुत माना जाता है। मैसी ने 2007 में 10 साल 259 दिन की आयु में लीग फुटबॉल का पहला गोल किया था। लेकिन, इससे भी खास बात ये है कि उस मैच में उन्होंने हैट्रिक भी दर्ज की थी। दूसरा गोल करने वाले मारियानो डियाज इंजरी टाइम के बाद मैदान में लौटे थे। उन्होंने जबरदस्त गोल किया। मारियानो स्पेनिश लीग में रियल मैड्रिड करने वाले डोमिनिक रिपब्लिक के पहले खिलाड़ी भी बन गए।

पिछले सप्ताह तक बेंच पर थे विनिसियस
ला लिगा में विनिसियस का यह इस सीजन का दूसरा गोल है। वो चैम्पियन्स लीग और कोपा लीग में गोल कर चुके हैं। खास बात ये है कि इस सीजन की शुरुआत में उन्हें मैदान पर उतरने का मौका नहीं मिला। एडन हैजार्ड पिछले हफ्ते घायल हुए तब विनिसियस टीम में आए। रियल मैड्रिड अब स्पेन लीग में पहले पायदान पर पहुंच गई है। जीत के बाद रियल के मैनेजर जिनेडिन जिडान ने कहा, “हमारे लिए यह हफ्ता बहुत मुश्किल रहा। हम जीतने की कोशिश कर रहे थे और ये मौका रविवार को मिला।”



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रविवार रात बार्सिलोना के खिलाफ गोल करने के बाद रियल मैड्रिक के विनिसियस जूनियर।

टॉप 5 बल्लेबाजों का 18 साल में सबसे खराब प्रदर्शन, केवल 429 रन बनाए; कोहली का टोटल स्कोर शमी से भी कम March 01, 2020 at 10:28PM

खेल डेस्क. भारतीय टीम को 18 साल बाद न्यूजीलैंड ने अपने घर में दो टेस्ट की सीरीज में क्लीन स्वीप किया। इस हार की जिम्मेदारी टॉप-5 बल्लेबाजों की रही। हालात यह थे कि कप्तान विराट कोहली से ज्यादा रन मोहम्मद शमी ने बनाए। वहीं, टॉप-5 बल्लेबाज सीरीज में सिर्फ 429 रन बना सके। यह 2+ मैचों की सीरीज में टीम इंडिया का18 साल का सबसे खराब प्रदर्शन है। इससे पहले 2002 में न्यूजीलैंड में ही हमारे टॉप-5 बल्लेबाजों ने 296 रन बनाए थे। तब भी टीम इंडिया को 2-0 से क्लीन स्वीप झेलना पड़ा था।

न्यूजीलैंड टीम ने क्राइस्टचर्च में खेले गए सीरीज के दूसरे टेस्ट में सोमवार को 7 विकेट से हरा दिया। इससे पहले वेलिंगटन टेस्ट में भारत को 10 विकेट से हराया था। हालांकि, भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड 5 टी-20 की सीरीज में क्लीन स्वीप किया था। लेकिन बाद में न्यूजीलैंड ने भारत को वनडे सीरीज में 3-0 से हराया।

कोहली रन के मामले में शमी से भी पीछे
सीरीज में कोहली ने 4 पारियों में 38 रन बनाए, जबकि शमी ने 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए इतनी ही पारियों में 44 रन बना दिए। दोनों मैच में शमी ने 5 विकेट भी लिए। जबकि कोहली ने दूसरे मैच की दूसरी पारी में एक ओवर किया और 4 रन दिए।

7 भारतीय बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके
क्राइस्टचर्च टेस्ट की दूसरी पारी में भारत ने 36 रन के अंदर अपने आखिरी 5 विकेट गंवा दिए। जबकि पहली पारी में यही 5 खिलाड़ी 46 रन के अंदर पवेलियन लौट गए थे। दूसरी पारी में 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। मयंक अग्रवाल 3, अजिंक्य रहाणे 9, उमेश यादव 1, हनुमा विहारी 9, ऋषभ पंत 4, मोहम्मद शमी 5 और जसप्रीत बुमराह 4 रन ही बना सके।

रहाणे और मयंक दोनों पारियों में ईकाई के आंकड़े पर आउट
दूसरे टेस्ट की पहली पारी में भारत के 5 बल्लेबाज कोहली (3) मयंक (7), रहाणे (7), जडेजा (9) और उमेश (0) दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इस मैच में मयंक अग्रवाल और अजिंक्य रहाणे दोनों पारियों में ईकाई के अंक से आगे नहीं बढ़ सके। मयंक ने 3 और 7 रन बनाए, जबकि रहाणे दोनों पारियों में 9 और 7 रन ही बना सके।

सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

खिलाड़ी देश पारी विकेट
टिम साउदी न्यूजीलैंड 4 14
ट्रेंट बोल्ट न्यूजीलैंड 4 11
काइल जैमिसन न्यूजीलैंड 4 9
जसप्रीत बुमराह भारत 4 6
ईशांत शर्मा भारत 2 5

पंत रन बनाने में लगातार असफल
ऋषभ पंत ने सीरीज की 4 पारियों में सिर्फ 60 रन बनाए। पिछली 7 पारियों में 118 रन ही बना सके। इसके बावजूद टीम में उन्हें लगातार मौका दिया जा रहा है। जबकि ऋद्धिमान साहा उनके विकल्प के तौर पर 16 सदस्यीय टीम में शामिल थे। पंत ने पिछले 7 पारियों में 19 कैच लिए, लेकिन एक भी स्टंप आउट नहीं कर सके।

भारत ने दूसरे टेस्ट में न्यूजीलैंड को 132 रन का लक्ष्य दिया था
न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टॉस हारकर भारत ने पहली पारी में 242 रन बनाए। जबकि न्यूजीलैंड की टीम 235 रन पर सिमट गई। दूसरी पारी में 7 रन की बढ़त के साथ उतरी भारतीय टीम सिर्फ 124 रन ही बना सकी। इस लिहाज से कीवी टीम को 132 रन का लक्ष्य मिला। इसे न्यूजीलैंड ने 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। कीवी ऑलराउंडर काइल जैमिसन मैन ऑफ द मैच चुने गए। उन्होंने मैच में 5 विकेट लिए, जबकि बल्लेबाजी में 49 रन की पारी खेली। वहीं, सीरीज में 14 विकेट लेने वाले टिम साउदी को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज 2-0 से हारी।

T20 वर्ल्ड कप: बांग्लादेश पर श्रीलंका की जीत में शशि चमकीं March 01, 2020 at 09:40PM

मेलबर्नशशिकला श्रीवर्दना ने अपने अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच में चार विकेट चटकाए जिससे श्रीलंका ने सोमवार को यहां आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप के अपने अंतिम ग्रुप मैच में बांग्लादेश को नौ विकेट से हरा दिया। श्रीवर्दना (16 रन पर चार विकेट) के विश्व कप के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन और अचिनी कुलसूर्या के दो विकेट के सामने बांग्लादेश की टीम आठ विकेट पर 91 रन ही बना सकी। बांग्लादेश की ओर से निगार सुल्ताना ने सर्वाधिक 39 रन की पारी खेली। उनके अलावा संजीदा इस्लाम (13) और फरगाना हक (13) ही दोहरे अंक में पहुंच सकी। श्रीलंका ने इसके जवाब में हसिनी परेरा की नाबाद 39 और कप्तान चामरी अटापट्टू की 30 रन की पारी की बदौलत 27 गेंद शेष रहते एक विकेट पर 92 रन बनाकर जीत दर्ज की। हसिनी और अटापट्टू ने पहले विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी भी की। श्रीवर्दना का यह प्रदर्शन अब तक टूर्नमेंट का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने 17 साल तक श्रीलंका का प्रतिनिधित्व करने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा।