Tuesday, February 25, 2020
विराट-रोहित को आउट करना चाहता है यह बोलर February 24, 2020 at 11:51PM
शाहिद अफरीदी ने कहा- सिर्फ मोदी की वजह से भारत-पाकिस्तान क्रिकेट नहीं हो रही, वो निगेटिव सोच वाले शख्स February 24, 2020 at 11:16PM
खेल डेस्क. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने आरोप लगाया है कि भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट संबंधों में नरेंद्र मोदी बाधक हैं। सोमवार को पाकिस्तान के एक स्पोर्ट्स चैनल को दिए इंटरव्यू में अफरीदी ने भारत के प्रधानमंत्री को नकारात्मक सोच का व्यक्ति करार दिया। कहा- मोदी के रहते दोनों देशों के क्रिकेट रिश्ते बहाल नहीं हो सकते।
कुछ दिनों पहले शाहिद ने युवराज सिंह के साथ एक वीडियो शेयर किया था। इसमें युवी ने भी भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट रिश्ते बहाल करने की मांग की थी। सिंह ने कहा था कि इसमें एशेज से भी ज्यादा रोमांच होगा।
‘मोदी हैं तो नामुमकिन है..’
अफरीदी ने सोमवार को ट्रिब्यून पाकिस्तान के स्पोर्ट्स चैनल को इंटरव्यू दिया। एंकर ने उनसे पूछा- युवराज समेत भारत के कई खिलाड़ी चाहते हैं कि दोनों देशों मे क्रिकेट संबंध बहाल हों। आप इस पर क्या कहना चाहेंगे? इस पर अफरीदी ने कहा, “जब तक मोदी सत्ता में हैं, मुझे नहीं लगता कि भारत की तरफ से कोई सकारात्मक जवाब मिलेगा। भारतीयों के साथ हम सभी जानते हैं कि मोदी की सोच क्या है। वो हमेशा निगेटिव विचार रखते हैं। एक बात साफ है कि भारत और पाकिस्तान के रिश्ते सिर्फ एक शख्स की वजह से बिगड़े। कोई भी ये नहीं चाहता।”
मुझे नहीं पता मोदी क्या चाहते हैं...
एक अन्य सवाल के जवाब में अफरीदी ने कहा, “दोनों मुल्कों के लोग एक-दूसरे के यहां जाना चाहते हैं। लेकिन, मुझे ये समझ नहीं आता कि नरेंद्र मोदी क्या चाहते हैं? जहां तक क्रिकेट की बात है तो मैं बता दूं कि भारतीय क्रिकेट को आईपीएल ने बदल दिया है। वहां युवा काफी अच्छा खेल रहे हैं।” बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बीच आखिरी द्विपक्षीय सीरीजी 2012-13 में खेली गई थी। भारत ने आखिरी बार 2006 में पाकिस्तान का दौरा किया था। 26/11 के मुंबई हमले के बाद दोनों देश सिर्फ आईसीसी के टूर्नामेंट्स में साथ खेलते नजर आते हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
कोहली का मेसेज, ज्यादा डिफेंसिव का फायदा नहीं February 24, 2020 at 08:50PM
वेलिंगटन टेस्ट की हार के बाद कोहली की नसीहत- रक्षात्मक खेल से फायदा नहीं होगा, बल्लेबाजों को शॉट खेलने होंगे February 24, 2020 at 08:18PM
खेल डेस्क. न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट में खराब बल्लेबाजी से भारतीय कप्तान विराट कोहली नाराज हैं। उन्होंने नसीहत दी कि विदेशी दौरों पर रक्षात्मक खेल से फायदा नहीं होगा, बल्लेबाजों को शॉट्स खेलने होंगे।कोहली के कहा- मुझे नहीं लगता कि बल्लेबाजी करते वक्त ज्यादा सतर्क रहने से फायदा होगा, क्योंकि तब आप शॉट खेलना बंद कर देते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि जब आप रक्षात्मक बल्लेबाजी करते हैं तो खुद की क्षमता पर ही शक होने लगता है। आपको लगता है किरन भी नहीं मिल रहे हैं, अब क्या करें? ऐसे में आपइंतजार करते रह जाते हैं और एक अच्छी गेंद पर अपना विकेट गंवा देते हैं। अगर मैं तेज गेंदबाजों की मददगार विकेट पर खेल रहा होता हूं तोविपक्षी टीम को दबाव में लाने के लिए आक्रामक बल्लेबाजी करता हूं। ऐसे में अगर सफल नहीं भी होते हैं, तो यह मान सकते हैं कि सोच सही थी। आपने कोशिश की, लेकिन नतीजे हक में नहीं आए। इसे स्वीकार करने में कोई नुकसान नहीं।
टेस्ट क्रिकेट में तकनीक से ज्यादा अहम आपकी सोच है : विराट
भारतीय कप्तान ने टेस्ट क्रिकेट के मानसिक पहलू पर जोर देते हुए कहा कि कई बार बल्लेबाजी की तकनीकी बारीकियों से ज्यादा अहम आपकी सोच होती है। अगर हम पिच, मौसम के बारे में ज्यादा सोचते हैं तो अपने खेल पर ध्यान नहीं लगा पाते हैं। लेकिन जब आपकी सोच साफ है तो हर परिस्थिति आसान नजर आती है। फिर गेंदबाजों से भी डर नहीं लगता है। हम वेलिंगटन में तो इस सोच के हिसाब से खेल नहीं पाए, लेकिन क्राइस्टचर्च में जरूर इस पर अमल करेंगे।
पुजारा ने वेलिंगटन टेस्ट में 81 गेंद पर 11 रन बनाए
वेलिंगटन टेस्ट कीदोनों पारियों में भारत 200 का आंकड़ा पार नहीं कर सका। पहली पारी में टीम इंडिया ने 165 रन बनाए, जबकि दूसरी में 191 पर ऑल आउट हो गई। वेलिंगटन में भारतीय बल्लेबाजों के रक्षात्मक रुख का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि 11 रन बनाने में चेतेश्वर पुजारा ने 81 गेंद खेली। वहीं, हनुमा विहारी ने 79 गेंद में 15 रन बनाए। एक वक्त तो पुजारा ने लगातार 28 डॉट बॉल खेली। इससे मयंक अग्रवाल पर दबाव बढ़ा और रन बनाने के चक्कर में वे गलत शॉट खेलकर आउट हो गए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today