Monday, February 24, 2020

फॉर्म पर सवाल... विराट कोहली ने दिया यह जवाब February 24, 2020 at 01:58AM

वेलिंग्टन न्यूजीलैंड दौरे में अपनी फॉर्म को लेकर परेशान नहीं हैं और उनका मानना है कि इस पर बहुत अधिक सोचने से उनके दिमाग पर अनावश्यक बोझ ही बढ़ेगा। न्यूजीलैंड का दौरा हाल के समय में पहला ऐसा विदेशी दौरा है जिसमें कोहली का बल्ला नहीं चल पाया है। उन्होंने तीनों प्रारूपों की नौ पारियों में केवल एक अर्धशतक लगाया है। कोहली ने टी20 की चार पारियों में 45, 11, 38, 11, तीन वनडे मैचों में 51, 15, 09 और पहले टेस्ट मैच में 02 और 19 रन बनाए। कोहली से पूछा गया कि वह खुद के बल्लेबाजी प्रदर्शन का आकलन कैसे करते हैं, उन्होंने कहा, ‘मैं पूरी तरह से ठीक हूं। मैं वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं। मुझे लगता है कि कई बार स्कोर आपके बल्लेबाजी करने के तरीके को नहीं दर्शाता और ऐसा तब हो सकता है जब आप उस काम को अंजाम तक नहीं पहुंचा पाते जिसे आप अच्छा करना चाहते हैं।’ दुनिया के व्यस्ततम क्रिकेटरों में से एक कोहली ने कहा कि तीन चार पारियों में असफलता चिंता का कारण नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘देखिये जब आप बहुत अधिक क्रिकेट खेलते हो और आप इतने लंबे समय तक खेलते हो तो निश्चित तौर पर बीच में तीन चार पारियां आपके अनुकूल नहीं होती हैं। अगर आप इस बारे में बहुत अधिक सोचते हो तो इससे नुकसान ही होगा।’ वह इस बात को तवज्जो नहीं देते कि लोग हार को लेकर कैसी प्रतिक्रिया करते हैं और यही सिद्वांत वह अपनी बल्लेबाजी को लेकर चल रही चर्चा पर भी लागू करते हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं जानता हूं कि एक अच्छी पारी से बाहर से हो रही प्रतिक्रियाएं बदल जाएंगी। लेकिन मैं ऐसा नहीं सोचता। अगर मैं बाहरी लोगों की तरह सोचने लगा तो संभवत: इस समय मैं बाहर होता।’

जब सचिन ने जड़ा था वनडे में दोहरा शतक, रचा था इतिहास February 24, 2020 at 01:29AM

नई दिल्लीरेकॉर्ड के बादशाह और के भगवान ने वैसे तो कई उपलब्धियां अपने नाम की हैं, लेकिन वनडे क्रिकेट की दुनिया में उनका दोहरा शतक शायद ही उनका कोई प्रशंसक भूल पाए। आज 24 फरवरी है, साल 2010 में इसी तारीख को मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे मैच में 200 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। ग्वालियर में खेले गए इस मुकाबले में सचिन 200 रन बनाकर नाबाद रहे थे। सचिन ने इस पारी के साथ ही की रेकॉर्ड अपने नाम कर लिए थे। इस पारी की बदौलत सचिन किसी भी वनडे इंटरनैशनल में डबल सेंचुरी बनाने वाले पहले पुरुष बल्लेबाज बने थे। इस खास मौके पर आईसीसी ने ट्वीट किया- आज के दिन, 10 वर्ष पहले.. सचिन तेंडुलकर ने रेकॉर्ड की किताब में अपना नाम दर्ज कराया था। वह वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले पुरुष क्रिकेटर बने थे। उनके बाद अब तक 7 दोहरे शतक लग चुके हैं। 200 रन बनाकर नाबाद रहे सचिन ने इस पारी में 147 गेंदों का सामना किया था। उन्होंने इस पारी में 25 चौके और 3 छक्के लगाए थे। गौरतलब है कि सचिन के अलावा वीरेंदर सहवाग और रोहित शर्मा समेत दुनिया के 5 बल्लेबाज अबतक वनडे में डबल सेंचुरी लगा चुके हैं। रोहित शर्मा तीन बार जबकि क्रिस गेल, मार्टिन गप्टिल, वीरेंदर सहवाग और पाकिस्तान के फखर जमां भी वनडे में दोहरा शतक लगा चुके हैं। ग्वालियर स्टेडियम में रचा था इतिहासग्वालियर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में सचिन 200 रनों की यह धमाकेदार पारी खेली थी। सचिन की इस पारी की बदौलत भारतीय टीम 50 ओवरों में 3 विकेट खोकर 401 रन बनाए थे, जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 43वें ओवर में 248 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। भारत ने यह मैच 153 रनों से जीता था। वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पुरुष बल्लेबाज
बल्लेबाज रन मैच कहां कब
सचिन तेंडुलकर 200* भारत vs साउथ अफ्रीका ग्वालियर 24 फरवरी, 2010
वीरेंदर सहवाग 219 भारत vs वेस्ट इंडीज इंदौर 8 दिसंबर, 2011
रोहित शर्मा 209 भारत vs ऑस्ट्रेलिया बेंगलुरु 2 नवंबर, 2013
रोहित शर्मा 264 भारत vs श्रीलंका कोलकाता 13 नवंबर, 2014
क्रिस गेल 215 वेस्ट इंडीज vs जिम्बाब्वे कैनबरा 24 फरवरी, 2015
मार्टिन गप्टिल 237* न्यूजीलैंड vs वेस्ट इंडीज वेलिंग्टन 21 फरवरी, 2015
रोहित शर्मा 208* भारत vs श्रीलंका मोहाली 13 दिसंबर, 2017
फखर जमां 210* पाकिस्तान vs जिम्बाब्वे बुलावायो 20 जुलाई, 2018

T20 वर्ल्ड कप LIVE: भारत vs बांग्लादेश @पर्थ February 24, 2020 at 12:51AM

पर्थभारतीय महिला और बांग्लादेश महिला टीम के बीच आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का एक मुकाबला पर्थ स्टेडियम में खेला जा रहा है। मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर भारत को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया है। टीमें (संभावित)...भारतीय महिला टीम: हरनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शिखा पांडे, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, वेदा कृष्णमूर्ति, दीप्ति शर्मा, जेम्मिाह रोड्रिगेज, पूजा वस्त्राकर, तान्या भाटिया, राधा यादव, हरलीन देओल, अरुंद्धति रॉय, शेफाली वर्मा, ऋचा घोष। बांग्लादेश महिला टीम: आयशा रहमान, फरजाना हक, खदीजा तुल कुबरा, नाहिदा अक्तर, पन्ना घोष, रुमाना अहमद, संजीदा इस्लाम, फहिमा खातून, जहांआरा आलम, निगार सुल्ताना, रितु मोनी, सलमा खातुन (कप्तान), शमीमा सुल्ताना, मुर्शीदा खातुन, सोभना मोस्टेरी।

वर्ल्ड कप: ब्रंट ने लिया माकंडिंग न करने का फैसला February 24, 2020 at 12:04AM

पर्थ वर्ल्ड कप का अहम मुकाबला विपक्षी टीम को मैच जीतने के लिए चार गेंद पर सात रन चाहिए। और आपके पास बल्लेबाज को मानकंड आउट करने का मौका हो। ऐसे में आप क्या फैसला करेंगे? अगर आप फैसला नहीं ले पा रहे हैं तो आप शायद रविचंद्रन अश्विन बनना चाहेंगे न कि इंग्लैंड की स्टार कैथरीन ब्रंट। महिला टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप बी के मैच में रविवार को साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड की महिला टीम की सीनियर खिलाड़ी ब्रंट को एक अजीब परिस्थिति का सामना करना पड़ा। ब्रंट के पास बल्लेबाज को आउट करने का मानकंड आउट करने का मौका था लेकिन उन्होंने नॉन-स्ट्राइकर स्युन ल्यूस को आउट करने का मौका था। उनकी इस बात की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। मैच के आखिरी चार गेंद पर साउथ अफ्रीका को सात रन की जरूरत थी। ब्रंट ने रनअप रोक दिया और विपक्षी खिलाड़ी को आउट नहीं किया। आईसीसी ने इस घटना को ट्वीट किया और लिखा, 'जब मैच दांव पर लगी हो, आसानी से स्युन ल्यूस को आउट कर सकती तीं, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं करने का फैसला किया। इसके बाद मिगनॉन डु प्रीज ने छक्का लगाकर अपनी टीम को जीत दिला दी। इस पर आप क्या सोचते हैं?' ब्रंट की यह बात भी उनकी टीम को जीत नहीं दिला पाई। डु प्रीज ने आखिरी दो गेंद पर क्रमश: एक छक्का और चौका लगाकर दो गेंद बाकी रहते अपनी टीम को जीत दिला दी। हालांकि ब्रंट की इस खेल भावना को खूब याद रखा जाएगा। डु प्लीज ने अपने 100वें T20I मुकाबले में अच्छी बल्लेबाजी की और अपनी टीम को पर्थ में रविवार को खेले गए मुकाबले में 6 विकेट से जीत दिला दी। साउथ अफ्रीका के लिए हालात मुश्किल नजर आ रहे थे जब 124 रनों का पीछा करते हुए उसे आखिरी तीन ओवरों में 33 रन चाहिए थे। आखिरी ओवर में उसे 6 गेंद पर 9 रन चाहिए थे। ब्रंट ने अपनी पहली दो गेंद पर दो रन चाहिए थे। इसके बाद डु प्रीज ने आक्रामक शॉट लगाकर ग्रुप बी के इस मैच में अपनी टीम को जीत दिलाई। साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को बल्लेबाजी का न्योता दिया। नताली स्कीवर ने 41 गेंद पर 50 रन बनाए जिसकी मदद से उनकी टीम ने पर्थ के मैदान 20 ओवरों में 123 का स्कोर खड़ा किया।