Monday, February 24, 2020

आईसीसी ने ओमान के क्रिकेटर पर 7 साल का बैन लगाया, टी-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर फिक्स करने की कोशिश का आरोप February 23, 2020 at 11:04PM

खेल डेस्क. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने ओमान के क्रिकेटर यूसुफ अब्दुलरहीम अल बालुशी पर 7 साल का बैन लगाया है। उन पर मैच फिक्सिंग करने की कोशिश का आरोप है। वे इस दौरान क्रिकेट के किसी भीफॉर्मेट में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। यूसुफ ने आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के उल्लंघन करने के चार आरोपों को स्वीकार किया है। ये सभी आरोप संयुक्त अरब अमीरात में 2019 में खेले गए आईसीसी पुरुष टी-20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर से जुड़े हैं।

आईसीसी के बयान के मुताबिक ओमान के खिलाड़ी बालुशी ने एंटी करप्शन कोड के आर्टिकल 2.1.1 का उल्लंघन किया। इसके तहत उन्होंने मैचों के नतीजे या किसी अन्य पहलू को फिक्स करने या प्रभावित करने के लिए समझौते की कोशिश की।एंटी करप्शन कोड के प्रावधानों के तहत इस खिलाड़ी ने अपने खिलाफ लगाए 4 आरोपों को स्वीकार कर लिया है और एंटी करप्शन ट्रिब्यूनल में सुनवाई की बजाए आईसीसी द्वारा प्रतिबंध लगानेकी सजा को स्वीकार किया।

बालुशी गलती नहीं मानते तो उनका प्रतिबंध बढ़ सकता था : आईसीसी

आईसीसी के जनरल मैनेजर एलेक्स मार्शल ने कहा कि यह गंभीर मामला है, जहां एक खिलाड़ी ने अपने साथी को मैच फिक्सिंग में शामिल करने की कोशिश की। लेकिन वह नाकाम हो गया। उन्होंने आगे कहा कि अगर बलुशी अपनी गलती नहीं मानते और जांच में आनाकानी करते तो उन पर लगा प्रतिबंध और लंबा हो सकता था। ओमान के खिलाड़ी ने यह भी संकेत दिया है कि वह बतौर वॉलेंटियर हमारे साथ काम करेगा और युवाओं को अपनी गलती के जरिए यह समझाएगा कि वे किसी भी तरह के भ्रष्ट आचरण में शामिल न हों।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ओमान क्रिकेट टीम। (फाइल)

भारत-बांग्लादेश के बीच पर्थ में मैच आज, दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 2 मुकाबले भारत ही जीता February 23, 2020 at 11:04PM

खेल डेस्क. महिला टी-20 वर्ल्ड कप के दूसरे लीग मुकाबले में भारत का सामना आज मौजूदा एशिया कप चैम्पियन बांग्लादेश से है। टूर्नामेंट के इतिहास में दोनों देशों के बीच अब तक दो मुकाबले हुए और दोनों ही भारत ने जीते हैं। पहली बार 2014 के टी-20 वर्ल्ड कप में भारत ने बांग्लादेश को उसकेघर में हराया था। तब टीम इंडिया 79 रन से जीती था। वहीं, 2016 में भारत में हुए वर्ल्ड कप में भी जीत मेजबान टीम कीमिली थी। तब भारत ने 72 रन से शिकस्त दी थी।

दोनों देशों के बीच हुए पिछले 5 मुकाबलों पर नजर डालें तो मुकाबला बराबरी का नजर आता है। क्योंकि बांग्लादेश ने पिछले दोनों मैच में भारत को हराया है। यह मैच 2018 के एशिया कप के हैं। तब बांग्लादेश ने फाइनल में भारत को हराकर एशिया कप जीता था। दोनों टीमों के बीच अब तक 11 मैच हुए हैं। इसमें भारत ने 9, तो बांग्लादेश ने 2 जीते हैं।

हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्यादा रन, तो पूनम ने सबसे ज्यादा विकेट लिए

भारतकी कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा 11 मैच में 276 रन बनाए हैं। वे दो अर्धशतक भी लगा चुकी हैं। वहीं, पूनम यादव ने बांग्लादेश के खिलाफ सबसे ज्यादा 8 मैच में 17 विकेट लिए हैं। इसमें 9 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।


हम बांग्लादेश को हल्के में नहीं लेंगे : वेदा

अपने पहले लीग मुकाबले में डिफेंडिंग चैम्पियन ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से हराने के बाद भारतीय टीम के हौसले बुलंद हैं। फिर भी भारतीय टीमबांग्लादेश को कमतर नहीं आंक रही।भारतीय बल्लेबाज वेदा कृष्णमूर्ति ने कहा किइस मुकाबले में हमें बड़ा स्कोर खड़ा करना होगा। ताकि गेंदबाजों के पास उसे डिफेंड करने का मौका हो।

हम भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के नतीजे के बारे में नहीं सोच रहे : सलमा

वहीं, बांग्लादेश की टीम उलटफेर की कोशिश में हैं। कप्तान सलमा खातून ने साफ किया कि हम भारत-ऑस्ट्रेलिया मैच के नतीजे के बारे में नहीं सोच रहे। हमारा ध्यान अपने खेल पर है। हमें उम्मीद है कि वर्ल्ड कप की शुरुआत अच्छी होगी।

भारत अब तक चैम्पियन नहीं बना

अब तक 6 बार टी-20 वर्ल्ड कप हो चुके हैं। भारत एक बार भी फाइनल में नहीं पहुंचा है, जबकि ऑस्ट्रेलिया सबसे ज्यादा 4 बार खिताब जीत चुका है। भारत 3 बार (2009, 2010, 2018) में सेमीफाइनल में पहुंचा है। पिछली बार उसे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के हाथों हार मिली थी।

दोनों टीमें

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णमूर्ति, शिखा पांडे, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव, राजेश्वरी गायकवाड़, हरलीन देओल, ऋचा घोष, पूजा वस्त्रकार औरराधा यादव।

बांग्लादेश : सलमा खातून (कप्तान), रूमाना अहमद (उप कप्तान), आयशा रहमान, फहिमा खातून, फरगना हक, जहांआरा आलम, खदिजा तुल कुबरा, शोभना मुस्तरी,मुर्शिदा खातून, नाहिदा अख्तर, निगार सुल्ताना, पन्ना घोष, ऋतु मोनी, सजिंदा इस्लाम औरशमिमा सुल्ताना।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बांग्लादेश की कप्तान सलमा खातून(बाएं) और हरमनप्रीत कौर।

भारत को हराने के लिए बेहतरीन खेलना होता है: केन February 23, 2020 at 11:09PM

वेलिंग्टन न्यूजीलैंड के कप्तान ने भारत को 10 विकेट से मात देने वाली अपनी टीम की जमकर प्रशंसा की है। मैच के बाद विलियमसन ने कहा, ‘चार दिन तक हमने बेहतरीन प्रयास किया। हम जानते हैं कि भारतीय टीम पूरे विश्व में कितनी मजबूत है। पहली पारी का प्रयास और इसके बाद प्रतिस्पर्धी स्कोर, निचले क्रम ने जो रन बनाए वो हमें बढ़त दिलाने में काफी अहम रहे।’ भारत के अनुभवी गेंदबाज, टिम साउदी और ट्रेंट बाउल्ट ने दूसरी पारी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए नौ विकेट झटके। साउदी ने इस मैच में कुल मिलाकर नौ विकेट लिए जबकि बोल्ट ने पांच विकेट। विलियमसन ने कहा, ‘मैच के पहले दिन हम नहीं जानते थे कि पिच से क्या उम्मीद रखनी चाहिए क्योंकि पहले इतनी हवा नहीं चल रही थी, गेंद स्विंग भी ज्यादा ले रही थी। गेंदबाज शानदार थे, लेकिन यह सही मायनों में टीम प्रयास था।’ पदार्पण मैच खेलने वाले युवा तेज गेंदबाज काइल जेमिसन ने भी शानदार प्रदर्शन किया और पहली पारी में चार विकेट लिए। कप्तान ने इस गेंदबाज की तारीफ करते हुए कहा, ‘जेमिसन ने इस पूरे ग्रीष्मकाल में शानदार प्रदर्शन किया, सफेद गेंद से भी उन्होंने अहम योगदान दिया। उन्होंने टीम की सफलता में कई तरह से योगदान दिया इसलिए उनका पदार्पण शानदार रहा।’ उन्होंने कहा, ‘साउदी की मानसिकता अपने आप को साबित करने की नहीं थी। वह गेंदबाजी आक्रमण का नेतृत्व करना चाहते थे। बाउल्ट के दूसरे छोर पर रहने से उन्हें फायदा मिला।’ साउदी को मैन ऑफ द मैच मिला। साउदी ने कहा, ‘यह शानदार जीत है, हमने एक बेहतरीन टीम को हराया है। घर में वापसी करते हुए हमने अच्छी जीत हासिल की है। एक गेंदबाजी ईकाई के तौर पर 20 विकेट लेना, इस तरह का प्रयास संतोषजनक है। विकेट में काफी कुछ था, हवा से भी फायदा मिला। गेंद ने भी हरकत की।’

दक्षिण कोरिया ने नया फुटबॉल सीजन रद्द किया, अब तक 7 की मौत; 763 मामलों की पुष्टि February 23, 2020 at 09:52PM

खेल डेस्क. दक्षिण कोरिया की के-लीग ने कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सोमवार को नया फुटबॉल सीजन रद्द कर दिया। के-लीग देश में प्रोफेशनल फुटबॉल का संचालन करती है। लीग ने इमरजेंसी बोर्ड मीटिंग के बाद एक बयान जारी कर कहा- देश में कोरोनावायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। एहतियातन हमने अस्थायी तौर पर देश में नए फुटबॉल सीजन को रद्द करने का फैसला किया है। हमारे लिए नागरिकों और खिलाड़ियों की सुरक्षा और सेहत सबसे अहम है। देश में कोरोनावायरस तेजी से फैल रहा है। इसलिए हमने यह फैसला लिया है। के-लीग के इस इस सीजन में 12 टीमों को हिस्सा लेना था और मुकाबले इस हफ्ते के आखिर में शुरू होने वाले थे।

अधिकारियों ने अब तक दक्षिण कोरिया में कोविड-19 के 763 मामलों की पुष्टि की है, इनमें से अधिकांश एक विवादास्पद धार्मिक संप्रदाय शिनचोन्जी से जुड़े हैं। अब तक हुई 7 मौतों में से पांच मरीज एक ही अस्पताल में भर्ती थे। उत्तरी शहर डेगू कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। इसके कारण डेगू एफसी क्लब के मुकाबले पहले ही टाल दिए गए हैं।

कोरियन सुपर लीग 1983 में शुरू हुआ

के-लीग देश में प्रोफेशनल फुटबॉल का संचालन करती है। इसकी स्थापना 1983 में कोरियन सुपर लीग नाम से हुई थी। तब पांच क्लब इसका हिस्सा थे। इनके नाम हैलेलुजा एफसी, यूकॉन्ग एलीफेंट्स, पॉस्को डॉलफिन्स, डेवू रॉयल्स और कूकमिन बैंक एफसी। पहला सुपर लीग खिताब हैलेलुजा एफसी क्लब ने जीता था। 1998 में इसका पुनर्गठन हुआ और इसे के-लीग नाम मिला और पांच की बजाए 16 क्लब इसका हिस्सा बनें। शुरुआत में जो पांच क्लब सुपर लीग का हिस्सा थे, वे घटकर तीन रह गए।

2013 में के-लीग में डिवीजन सिस्टम की शुरुआत हुई

2013 में के-लीग में डिवीजन सिस्टम की शुरुआत हुई। पहली के-लीग क्लासिक तो सेकेंड डिवीजन के-लीग चैलेंज नाम से शुरू हुआ। हालांकि, एक जैसे नाम होने पर विवाद शुरू हो गया। इसे देखते हुए 2018 के सीजन में फर्स्ट डिवीजन को के-लीग 1 और दूसरी का नाम के-लीग 2 किया गया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
के-लीग के मुकाबले इस हफ्ते के आखिर में शुरू होने थे।