Friday, February 21, 2020

वेलिंग्टन- पेचीदा पिच पर खेलना काफी कठिन: अग्रवाल February 20, 2020 at 11:48PM

वेलिंग्टन भारतीय सलामी बल्लेबाज ने शुक्रवार को कहा कि बेसिन रिजर्व की पेचीदा पिच पर खेलना काफी कठिन है और यहां अपना पहला टेस्ट खेल रहे न्यूजीलैंड के काइल जेमिसन की जबर्दस्त सटीक गेंदबाजी ने भारत के बल्लेबाजों की मुश्किलें और बढ़ा दीं। भारत ने बारिश से बाधित पहले दिन स्टंप्स का ऐलान होने तक 122 रन जोड़ने तक 5 विकेट गंवा दिए। अग्रवाल ने कहा, 'यहां हवा काफी तेज रफ्तार से बह रही है। आपको मैदान पर सही सामंजस्य बिठाना होता है। बतौर बल्लेबाज यह आसान नहीं है खासकर पहले दिन।' उन्होंने कहा, 'एक बल्लेबाज को कभी महसूस नहीं होता कि आप जम चुके है। लंच के बाद भी मुश्किलें आ रही थीं।' उन्होंने जेमिसन की तारीफ करते हुए कहा, 'उन्होंने शानदार गेंदबाजी की और सही दिशा में गेंद डाली। उन्होंने नई गेंद का बखूबी इस्तेमाल किया और हमें परेशान करते रहे।' अग्रवाल ने कहा, 'विकेट में नमी होने के कारण भी उन्हें मदद मिल रही थी। बल्लेबाजों को उछाल का सामना करने के लिए अतिरिक्त प्रयास करने पड़ रहे थे जो आसान नहीं थे।' कर्नाटक के इस बल्लेबाज ने कहा कि पिच की नमी और असमान उछाल दोनों ने बल्लेबाजों की मुश्किलें बढ़ाई। भारत के चार बल्लेबाज फुल लेंथ गेंद पर विकेट गंवा बैठे लेकिन अग्रवाल ने कहा कि परेशानी की वजह ऐसी गेंदें नहीं थीं। उन्होंने कहा, 'सिर्फ फुल लैंथ गेंदें ही परेशान नहीं कर रही थीं। वे ऐसी गेंदें बार-बार डालते रहें तो बल्लेबाज के लिए आसानी हो जाती है। मिला जुलाकर लगातार अच्छी गेंदबाजी करने से ही उन्हें सफलता मिली।' अग्रवाल ने कहा, 'एक ओवर में आप सभी छह गेंदों पर आक्रामक नहीं हो सकते। तीन या चार गेंद भी अच्छी पड़ गईं तब आपको (बोलरों) लगता है कि आप बल्लेबाज को आउट कर सकते हैं और यही सोचकर आप आक्रामक हो जाते हैं।'

भ्रष्टाचार के आरोप में सस्पेंड हुए उमर अकमल कई दिनों से बुकीज के संपर्क में थे, पीसीबी ने टेप कराए फोन February 20, 2020 at 09:47PM

खेल डेस्क. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने गुरुवार को मिडल ऑर्डर बैट्समैन उमर अकमल को भ्रष्टाचार के आरोप में बैन कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उमर कई दिनों से बुकीज के संपर्क में थे। उन्होंने खुद संदिग्ध लोगों से संपर्क किया। पीसीबी की एंटी करप्शन यूनिट ने अकमल के फोन भी टेप किए थे। उनके दोनों फोन अब इसी यूनिट के पास हैं।
पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) गुरुवार से शुरू हुई। उमर को क्वेटा ग्लेडियर्स की तरफ से खेलना था। इसके कुछ घंटे पहले उन्हें सस्पेंड कर दिया गया।

बुकीज से लंबी बातचीत
‘जियो न्यूज’ ने उमर को सस्पेंड किए जाने की वजह का खुलासा सूत्रों के हवाले से किया है। पीसीबी ने औपचारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी। रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी की एंटी करप्शन यूनिट कई दिनों से उमर पर नजर रख रही थी। वो पीएसएल शुरू होने के पहले बुकीज के संपर्क में थे। उन्होंने लगातार चार दिन तक बुकीज से लंबी बातचीत की। पीसीबी ने यह बातचीत रिकॉर्ड कर ली। जब अकमल ने खुद पीसीबी को इसकी जानकारी नहीं दी तो कार्रवाई का फैसला लिया गया।

आधी रात को फैसला
रिपोर्ट के मुताबिक, पीसीबी चीफ एहसान मनी, सीईओ वसीम खान और क्वेटा ग्लेडिएटर्स के मालिक नदीम खान कराची बुधवार रात 10 बजे कराची के एक होटल में मिले। पहले इन्होंने आपस में बातचीत की। इसके बाद उमर अकमल को वहीं बुलाया गया। उमर ने पहले तो आरोपों से इनकार किया लेकिन जब पीसीबी ने उन्हें सबूत दिखाए तो वो सफाई नहीं दे सके। रात करीब 4 बजे पीसीबी ने उमर को सस्पेंड करने का फैसला किया। क्वेटा ग्लेडिएटर्स के कोच मोईन खान से कहा गया कि वो उमर की जगह किसी दूसरे प्लेयर को खिलाएं। इतना ही नहीं उमर अकमल के दोनों फोन भी पीसीबी ने अपने कब्जे में ले लिए। एक अन्य मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि उमर ने पहले मैच में स्पॉट फिक्सिंग की तैयारी कर ली थी। इसके लिए बुकीज से उनकी डील भी हो चुकी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पीसीबी ने जांच पूरी होने तक उमर अकमल के खेलने पर रोक लगा दी है। (फाइल)

19 पारी, 0 शतक- रन मशीन विराट को हुआ क्या February 20, 2020 at 10:43PM

वेलिंग्टन भारतीय कप्तान का न्यूजीलैंड दौरे पर खराब फॉर्म बदस्तूर जारी है। रन मशीन के नाम से चर्चित कप्तान कोहली न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे दो मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच के पहले दिन शुक्रवार को भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके और 7 गेंदों का सामना करने के बाद केवल 2 रन बनाकर चलते बने। भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (11) के आउट होने के बाद मैदान पर उतरे कोहली जेमिसन की गेंद पर स्लिप में मुस्तैद खड़े और अपना 100वां टेस्ट मैच खेले रहे रॉस टेलर के हाथों लपके गए। 31 साल के कोहली का खराब फॉर्म यहां भी जारी रहा। कोहली के खराब फॉर्म का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने तीनों प्रारुपों की पिछली 19 पारियों में एक भी शतक नहीं लगाया है। कोहली ने अपना पिछला शतक पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ खेले गए ऐतिहासिक दिन-रात टेस्ट मैच में लगाया था, जब उन्होंने 136 रन की शतकीय पारी खेली थी। रन मशीन कप्तान कोहली का हाल के समय में सीमित ओवरों में भी खराब फॉर्म जारी है। उन्होंने न्यूजीलैंड दौरे पर 7 पारियों में केवल 180 रन ही बनाए थे, जिसमें केवल एक अर्धशतक शामिल था। यह पहली बार नहीं है, जब कोहली खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। इससे पहले फरवरी 2014 से लेकर अक्टूबर 2014 तक भी वे तीनों प्रारूपों की 25 पारियों में एक भी शतक नहीं लगा पाए थे। इसमें इंग्लैंड का वह दौरा भी शामिल हैं, जहां वह पांच टेस्ट मैचों में केवल 134 रन ही बना पाए थे। इससे पहले कोहली का खराब फॉर्म फरवरी 2011 से लेकर सितंबर 2011 तक के बीच देखने को मिला था, जब उन्होंने लगातार 24 पारियों में एक भी शतक नहीं जड़ा था। कोहली ने अब तक अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 70 शतक जड़े हैं। उन्होंने 84 टेस्ट मैचों में 27 और 248 वनडे मैचों में 43 शतक लगाए हैं।

प्रज्ञान ओझा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा February 20, 2020 at 08:30PM

नई दिल्लीभारत के बाएं हाथ के स्पिनर ने शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से तुरंत प्रभाव से संन्यास ले लिया। ओझा ने 2013 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ मुंबई में सचिन तेंडुलकर के विदाई टेस्ट में आखिरी बार भारत के लिए खेला था। उन्होंने 2009 से 2013 के बीच 24 टेस्ट में 113 विकेट लिए हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं अंतरराष्ट्रीय और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से तुरंत प्रभाव से संन्यास ले रहा हूं।’ ओझा ने अपने फैसले का कारण नहीं बताया। उन्होंने कहा, ‘भारत के लिए इस स्तर पर खेलना हमेशा से मेरा सपना था। मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि कितना खुशकिस्मत हूं कि मेरा सपना पूरा हुआ। मुझे देशवासियों का इतना प्यार और सम्मान मिला।’ उन्होंने तेंडुलकर से टेस्ट कैप लेने को अपने कैरियर का सबसे यादगार पल बताया। उन्होंने कहा, ‘यह सौ टेस्ट विकेट लेने के बराबर था। मुझे उम्मीद है कि भारतीय क्रिकेट को ऊंचाइयों तक लेने जाने में हरसंभव योगदान देता रहूंगा।’ अपने करियर के शुरूआती चरण में ओझा ने टेस्ट में आर अश्विन के साथ कामयाब स्पिन जोड़ी बनाई। उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ 2011 की घरेलू सीरीज में 20 और न्यूजीलैंड के खिलाफ 13 विकेट लिए। ओझा ने कहा, ‘मेरे करियर में मैने कई उतार चढाव देखे। मुझे अहसास हुआ कि एक खिलाड़ी की महानता उसके मेहनत और समर्पण का ही नहीं बल्कि टीम प्रबंधन, साथी खिलाड़ियों, कोचों, ट्रेनर और प्रशंसकों द्वारा जताये गए भरोसे और उनके मार्गदर्शन का भी फल है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं बीसीसीआई का ऋणी हूं जिसने मुझ पर भरोसा किया और मुझे यह असाधारण मौका दिया।’ ओझा ने कहा, ‘इंडियन प्रीमियर लीग में मेरा सफर यादगार रहा और परपल कैप जीतना मेरे लिए कभी न भूलने वाली स्मृति रहेगी। डेक्कन चार्जर्स और मुंबई इंडियंस टीमों का खास तौर पर शुक्रिया।’ उन्होंने कहा, ‘मैं वीवीएस लक्ष्मण का भी शुक्रगुजार हूं जिन्होंने बड़े भाई की तरह मुझे मार्गदर्शन दिया। वेंकटपति राजू मेरे रोलमॉडल रहे, हरभजन सिंह लगातार सलाह देते रहे और एम एस धोनी ने मुझे भारत के लिए खेलने का मौका दिया।’ ओझा ने रोहित शर्मा और मनोज तिवारी के साथ हैदराबाद के अमोल शिंदे को भी धन्यवाद दिया। तेरह बरस के करियर में ओझा हैदराबाद के लिए खेले और रणजी ट्राफी में बिहार के कप्तान रहे। उन्होंने कहा, ‘मैं 14 साल तक हैदराबाद क्रिकेट संघ का हिस्सा रहा और यह अनुभव अविस्मरणीय है। मैं बंगाल क्रिकेट संघ और सौरव गांगुली का भी शुक्रगुजार हूं जिन्होंने खराब दौर में मेरा साथ दिया । मैं बिहार क्रिकेट संघ को भी धन्यवाद देता हूं जिसने मुझे कप्तानी का मौका दिया।’