Monday, February 17, 2020

डुप्लेसिस ने सभी फॉर्मेट में कप्तानी छोड़ी, उनके नेतृत्व में टीम पिछले 8 में से 7 टेस्ट हारी थी February 16, 2020 at 10:16PM

खेल डेस्क. दक्षिण अफ्रीका के फाफ डुप्लेसिस ने सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने सोमवार को जोहानेसबर्ग में इसकी घोषणा की। डुप्लेसिस को इंग्लैंड के खिलाफ तीन टी-20 की सीरीज में आराम दिया गया था। इस सीरीज में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से हरा दिया। डुप्लेसिस ने क्विंटन डीकॉक को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में कप्तानी सौंपी थी। सीरीज 1-1 से बराबर रही थी। डुप्लेसिस ने कहा, ‘‘उन्होंने दक्षिण अफ्रीका को एक नए युग की शुरुआत करने में मदद करने के लिए यह निर्णय लिया।’’

डुप्लेसिस की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीकी टीम इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में चार टेस्ट की सीरीज 1-3 से हारी थी। उन्होंने तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 112 मैच में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी की। इस दौरान 69 मैच में अफ्रीकी टीम को जीत मिली। डुप्लेसिस के नेतृत्व में टीम वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में नहीं पहुंची थी। साथ ही पिछले आठ में से सात टेस्ट में टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

मैं स्वस्थ, फिट और ऊर्जावान हूं: डुप्लेसिस
डुप्लेसिस ने अपने बयान में कहा, "मुझे बाकी सीजन में टेस्ट और टी-20 वर्ल्ड कप में टीम की कप्तानी करने में कोई समस्या नहीं होती। मैं इसे पसंद करता, लेकिन कभी-कभी कप्तान को खुद का हित नहीं देखना चाहिए। मैं स्वस्थ, फिट और ऊर्जावान हूं। बतौर बल्लेबाज और सीनियर खिलाड़ी के नाते टीम की मदद करना चाहते हैं। वे नए लीडरशिप ग्रुप को सलाह देते रहेंगे और टीम की प्लानिंग का हिस्सा रहेंगे।’’

डुप्लेसिस का कप्तानी रिकॉर्ड

फॉर्मेट मैच जीत हार ड्रॉ नतीजा नहीं टाई
टेस्ट 36 18 15 3 0 0
वनडे 39 28 10 0 1 0
टी-20 37 23 13 0 0 1


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
डुप्लेसिस ने 36 टेस्ट में दक्षिण अफ्रीकी टीम की कप्तानी की।

कोच बोले, एबी खेल सकते हैं टी20 वर्ल्ड कप February 16, 2020 at 11:08PM

जोहानिसबर्गसाउथ अफ्रीकी क्रिकेट टीम के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने कहा है कि अगर की फॉर्म अच्छी रहती है और वह अपने आप को चयन के लिए उपलब्ध बताते हैं तो वह इसी साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में खेल सकते हैं। खेल के तीनों फॉर्मेट में टीम की कप्तानी कर चुके डि विलियर्स ने 2018 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। वह हालांकि फ्रैंचाइजी आधारित टी20 टूर्नमेंट में सक्रिय हैं। वेबसाइट क्रिकइन्फो ने बाउचर के हवाले से लिखा, ‘वह (एबी) मीडिया और पब्लिक में चर्चा का विषय हैं लेकिन मेरे लिए नहीं हैं। मैंने उनसे बात की थी और आने वाले कुछ दिनों में पता चल जाएगा कि उनको लेकर क्या फैसला होने वाला है। मैंने कोच पद का कार्यभार संभालने के बाद पहले दिन से कहा है कि मैं विश्व कप में अपने सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को लेकर जाना चाहता हूं।’ पढ़ें, पूर्व विकेटकीपर ने कहा, ‘अगर डि विलियर्स अच्छी फॉर्म में रहते हैं और जितने समय में हमने उन्हें कहा है उतने समय में वह अपने आप को चयन के लिए उपलब्ध बताते हैं तो उन्हें टीम में जरूर होना चाहिए। यह अहम या इस तरह की किसी भी चीज की बात नहीं है। यह वर्ल्ड कप में अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम भेजने और टूर्नमेंट जीतने की कोशिश करने का मुद्दा है।’ एबी ने करियर में 20 हजार से ज्यादा इंटरनैशनल रन बनाए। उनके नाम वनडे में 25 शतक, 53 अर्धशतक दर्ज हैं, जबकि टेस्ट में उन्होंने 22 शतक और 46 अर्धशतक लगाए।

अश्विन ने जिससे सीखी कैरम बॉल, उसे ढूंढ निकाला February 16, 2020 at 09:50PM

नई दिल्लीभारतीय ऑफ स्पिनर अपनी गेंदबाजी से विपक्षी टीम के किसी भी बल्लेबाज को परेशान करने की काबिलियत रखते हैं। अश्विन ऑफ स्पिन के अलावा कैरम बॉल भी करते हैं। इसके साथ ही वह अलग-अलग अंदाज में गेंदबाजी कर लेते हैं। करियर में 70 टेस्ट मैचों में अब तक 362 विकेट ले चुके अश्विन ने हमारे सहयोगी क्रिकबज के एक चैट शो में बताया कि उन्होंने यह कैरम बॉल फेंकना एक गली क्रिकेटर से सीखा। अश्विन ने कहा, 'जब पहली बार मैं टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलने गया तो बल्लेबाजी कर रहा था। वहां एक लड़का अलग ही ऐक्शन के साथ गेंदबाजी कर रहा था और उसकी बॉल हवा में ही अंदर आ रही थी। वह लगातार गेंद को दोनों ओर घुमा रहा था, नहीं पता कि आज वह कहां है। मैंने उसके जैसा बोलर आज तक नहीं देखा।' पढ़ें, 33 वर्षीय अश्विन ने बताया कि उस, लड़के का नाम एसके था जिससे उन्होंने कैरम बॉल फेंकना सीखा था। उन्होंने बताया कि वह टेनिस बॉल से काफी अच्छा खेलते थे लेकिन उनके पापा को यह पसंद नहीं था कि गली क्रिकेट में उनका बेटा खेलने जाए। अश्विन ने कहा, 'मेरा टेनिस क्रिकेट में बड़ा नाम था लेकिन उस गेंदबाज ने अपनी कला से मुझे हैरान किया। मैं हर रोज सुबह उस लड़के से कैरम बॉल सीखने जाता था, 10-15 दिन में मुझे उसने कैरम बॉल सिखाई। वेबसाइट ने हालांकि एसके को खोजने में ज्यादा वक्त नहीं लगाया। उस लड़के का नाम कार्तिक शेखर है। वेबसाइट ने ट्विटर पर एक विडियो क्लिप शेयर की जिसमें शेखर दिग्गज अश्विन के लिए मेसेज दे रहे हैं। शेखर कहते हैं, 'अश्विन, मैं वही एसके हूं, जिसे आप ढूंढ रहे थे। बहुत खुशी हुई कि आपने मेरी तारीफ की। हमें आप पर गर्व है। टेनिस बॉल क्रिकेट से लेकर भारत को गौरवान्वित करने तक, आपने लंबा सफर तय किया। हैरान हूं कि मेरी कैरम बॉल इतनी अच्छी थी, लेकिन मुझे उसे थोड़ा गंभीर तौर पर लेना चाहिए था।' अश्विन हालांकि पिछले काफी समय से वनडे और टी20 क्रिकेट टीम से बाहर हैं। उन्होंने अपना पिछला वनडे जून 2017 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेला था। उन्होंने टी20 इंटरनैशनल भी 3 साल पहले ही वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेला था।वह फिलहाल न्यूजीलैंड में हैं और 21 फरवरी से मेजबानों के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए तैयारियों में जुटे हैं। अश्विन ने 70 टेस्ट मैचों में कुल 362 विकेट झटके हैं जबकि 111 वनडे इंटरनैशनल में उनके नाम 150 विकेट हैं। उन्होंने 96 टेस्ट पारियों में 2385 रन भी बनाए हैं, जिनमें 4 शतक और 11 अर्धशतक भी शामिल हैं।

Sunday, February 16, 2020

टेस्ट सीरीज के लिए कीवी टीम में ट्रेंट बोल्ट की वापसी February 16, 2020 at 09:23PM

वेलिंग्टनचोट के कारण वनडे और टी20 सीरीज से बाहर रहने वाले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट की भारत के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में वापसी हुई है। वहीं युवा तेज गेंदबाज काइली जैमीसन को पहली बार टेस्ट टीम में जगह मिली है। बोल्ट को बॉक्सिंग डे के दिन मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) पर खेले गए टेस्ट मैच में दाएं हाथ में चोट लग गई थी। इसी कारण वह टेस्ट सीरीज के अंतिम मैच और भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज में नहीं खेल पाए थे। उनके आने से टिम साउदी और नील वेग्नर से सज्जित कीवी टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण को मंजबूती मिलेगी। पढ़ें, टीम के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा, ‘बोल्ट की वापसी अच्छी बात है। वह बेहतरीन प्रतिभा के गेंदबाज हैं और उनके पास जो अनुभव है उससे टीम को मजबूती मिलेगी।’ भारत के खिलाफ वनडे सीरीज से पदार्पण करने वाले जैमीसन को अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है। ऑस्ट्रेलिया में खराब प्रदर्शन के कारण बाएं हाथ के स्पिनर मिशेल सैंटनर अपनी जगह गंवा चुके हैं। उनकी जगह टेस्ट सीरीज में स्पिन विभाग की जिम्मेदारी एजाज पटेल के जिम्मे आएगी। पटेल ने पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई अपनी पदार्पण सीरीज में काफी प्रभावित किया था। वहीं टीम के अनुभवी बल्लेबाज रॉस टेलर अपने देश के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी बनने वाले हैं। वह इस क्रम में ब्रेंडन मैकलम, डेनियल विटोरी और स्टीफन फ्लेमिंग की बराबरी करेंगे। साथ ही टेलर न्यूजीलैंड के लिए तीनों फॉर्मेट में 100-100 मैच खेलने वाले देश के पहले खिलाड़ी भी बन जाएंगे। भारत ने कीवी टीम को पांच मैचों की टी20 सीरीज में 5-0 से हराया था लेकिन मेजबान टीम ने वनडे में वापसी करते हुए भारत को 3-0 से शिकस्त दी थी। अब दोनों टीमें टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जाने वाले दो मैचों की टेस्ट सीरीज अपने नाम करने उतरेंगी। टेस्ट टीम- केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लाथम, रॉस टेलर, टॉम ब्लंडेल, हेनरी निकोल्स, बीजे वॉटलिंग, ग्रैंडहोम, टिम साउदी, नील वेग्नर, ट्रेंट बोल्ट, एजाज पटेल, काइली जैमीसन और डेरिल मिशेल