Sunday, February 16, 2020

IPL: दिल्ली कैपिटल्स का पूरा शेड्यूल, कब-किससे भिड़ंत February 15, 2020 at 10:49PM

नई दिल्लीइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें एडिशन की शुरुआत 29 मार्च से होगी। टीम सीजन का अपना पहला मैच 30 मार्च को किंग्स इलेवन पंजाब से खेलेगी। इसके बाद 3 अप्रैल को उसका दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। लीग चरण में दिल्ली टीम का अंतिम मैच 16 मई को किंग्स इलेवन पंजाब से होगा। दिल्ली डेयरडेविल्स का नाम बदलकर दिल्ली कैपिटल्स किया गया था, लेकिन इसके बावजूद उसका भाग्य नहीं बदल सका और अभी तक टीम कोई खिताब नहीं जीत पाई है। ऐसा है शेड्यूल
तारीख vs टीम समय कहां
30 मार्च vs किंग्स इलेवन पंजाब रात 8 बजे दिल्ली
3 अप्रैल vs कोलकाता नाइट राइडर्स रात 8 बजे कोलकाता
5 अप्रैल vs राजस्थान रॉयल्स रात 8 बजे --
10 अप्रैल vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रात 8 बजे दिल्ली
13 अप्रैल vs चेन्नै सुपर किंग्स रात 8 बजे दिल्ली
19अप्रैल vs कोलकाता नाइट राइडर्स शाम 4 बजे दिल्ली
22 अप्रैल vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर रात 8 बजे बेंगलुरु
26 अप्रैल vs सनराइजर्स हैदराबाद रात 8 बजे हैदराबाद
1 मई vs मुंबई इंडियंस रात 8 बजे मुंबई
3 मई vs सनराइजर्स हैदराबाद रात 8 बजे दिल्ली
6 मई vs मुंबई इंडियंस रात 8 बजे दिल्ली
10 मई vs चेन्नै सुपर किंग्स शाम 4 बजे चेन्नै
13 मई vs राजस्थान रॉयल्स रात 8 बजे दिल्ली
16 मई vs किंग्स इलेवन पंजाब रात 8 बजे मोहाली

IPL: मुंबई इंडियंस का पूरा शेड्यूल, कब किससे है भिड़ंत February 15, 2020 at 09:57PM

नई दिल्लीइंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2020 सत्र के कार्यक्रम का ऐलान किया जा चुका है। टूर्नमेंट का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और चेन्नै सुपर किंग्स के साथ खेला जाएगा। यह मैच 29 मार्च को मुंबई में शाम 8 होगा। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इसी मैच से अपने खिताब को बचाने का अभियान शुरू करेगी। देखें- रोहित शर्मा (कप्तान), क्विंटन डि कॉक, कायरन पोलार्ड, हार्दिक पंड्या, जयंत यादव, आदित्य तारे, इशान किशन, राहुल चाहर, अनमोलप्रीत सिंह, सूर्यकुमार यादव, क्रुणाल पंड्या, लसिथ मलिंगा, जसप्रीत बुमराह, मिशेल मैकलेनगन, प्रिंस बलवंत राय, दिग्विजय देशमुख, मोहसिन खान, सौरभ तिवारी, नाथन कूल्टर-नाइल, क्रिस लिन, शेरफन रदरफर्ड, धवल कुलकर्णी, ट्रेंट बोल्ट। आइए जानें, कैसा है पूरा शेड्यूल
तारीख मैच समय
29 मार्च मुंबई इंडियंस vs चेन्नै सुपर किंग्स 8 बजे
01 अप्रैल सनराइजर्स हैदराबाद vs मुंबई इंडियंस 8 बजे
05 अप्रैल मुंबई इंडियंस vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 4 बजे
08 अप्रैल किंग्स XI पंजाब vs मुंबई इंडियंस 8 बजे
12 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स vs मुंबई इंडियंस 8 बजे
15 अप्रैल मुंबई इंडियंस vs राजस्थान रॉयल्स 8 बजे
20 अप्रैल मुंबई इंडियंस vs किंग्स XI पंजाब 8 बजे
24 अप्रैल चेन्नै सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस 8 बजे
28 अप्रैल मुंबई इंडियंस vs कोलकाता नाइट राइडर्स 8 बजे
01 मई मुंबई इंडियंस vs दिल्ली कैपिटल्स 8 बजे
06 मई दिल्ली कैपिटल्स vs मुंबई इंडियंस 8 बजे
09 मई मुंबई इंडियंस vs सनराइजर्स हैदराबाद 8 बजे
11 मई राजस्थान रॉयल्स vs मुंबई इंडियंस 8 बजे
17 मई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs मुंबई इंडियंस 8 बजे

जानें, किंग्स इलेवन पंजाब का पूरा शेड्यूल February 15, 2020 at 10:19PM

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 2020 सत्र के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया गया है। केएल राहुल की कप्तानी वाली किंग्स इलेवन पंजाब की टीम टूर्नमेंट में अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी। यह मैच रात 8 बजे से खेला जाएगा। बॉलिवुड ऐक्ट्रेस प्रीति जिंटा की सहमालिकाना हक वाली इस टीम को अपने पहले खिताब का इंतजार है। पढ़ें- किंग्स इलेवन पंजाब सिमरन सिंह, तजिंदर सिंह, क्रिस जॉर्डन, जेम्स नीशम, रवि बिश्नोई, ईशान पोरेल, दीपक हूडा, शेल्डन कॉर्टल, ग्लेन मैक्सवेल, जगदीश सुचित, कृष्णाप्पा गौतम, सरफराज खान, निकोलस पूरन, मुर्गन अश्विन, मुजीब-उर-रहमान, मोहम्मद शमी, मयंक अग्रवाल, मनदीप सिंह, लोकेश राहुल (कप्तान), करुण नायर, हरप्रीत बरार, हार्डुस विलजॉन, दर्शन नालकंडे, क्रिस गेल, अक्षदीप सिंह ऐसा है पूरा शेड्यूल
तारीख मैच समय (PM)
30 मार्च दिल्ली कैपिटल्स vs किंग्स XI पंजाब 8 बजे
04 अप्रैल किंग्स XI पंजाब vs सनराइजर्स हैदराबाद 8 बजे
08 अप्रैल किंग्स XI पंजाब vs मुंबई इंडियंस 8 बजे
11 अप्रैल चेन्नै सुपर किंग्स vs किंग्स XI पंजाब 8 बजे
14 अप्रैल किंग्स XI पंजाब vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 8 बजे
17 अप्रैल किंग्स XI पंजाब vs चेन्नै सुपर किंग्स 8 बजे
20 अप्रैल मुंबई इंडियंस vs किंग्स XI पंजाब 8 बजे
23 अप्रैल कोलकाता नाइट राइडर्स vs किंग्स XI पंजाब 8 बजे
26 अप्रैल पंजाब vs कोलकाता नाइट राइडर्स 4 बजे
29 अप्रैल राजस्थान रॉयल्स vs किंग्स XI पंजाब 8 बजे
03 मई रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर vs किंग्स XI पंजाब 4 बजे
08 मई किंग्स XI पंजाब vs राजस्थान रॉयल्स 8 बजे
12 मई सनराइजर्स हैदराबाद vs किंग्स XI पंजाब 8 बजे
16 मई किंग्स XI पंजाब vs दिल्ली कैपिटल्स 8 बजे

IND vs NZ XI: प्रैक्टिस मैच ड्रॉ, मयंक-पंत के अर्धशतक February 15, 2020 at 09:42PM

हैमिल्टनभारत और न्यूजीलैंड एकादश के बीच खेला गया तीन दिवसीय अभ्यास मैच ड्रॉ रहा। मैच के तीसरे और आखिरी दिन रविवार का अंत भारत ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 252 रनों के साथ किया। भारत के लिए अच्छी बात यह रही कि सलामी बल्लेबाज ने अपनी फॉर्म में वापसी करते हुए 81 रन बनाए। उनके अलावा ने 65 बॉल पर 70 रनों का योगदान दिया। भारत ने दिन की शुरुआत 59 रनों पर बिना किसी नुकसान के साथ की। दूसरे दिन 35 रनों पर नाबाद लौटने वाले पृथ्वी साव सिर्फ चार रन ही अपने खाते में जोड़ सके और 39 रनों पर आउट हो गए। डार्ली मिशेल ने पृथ्वी को आउट किया। शुभमन गिल एक बार फिर विफल रहे और सिर्फ 9 रन ही बना सके। उनका विकेट 82 के कुल स्कोर पर गिरा। पढ़ें, यहां से मयंक और पंत ने बेहतरीन साझेदारी की और 100 रन जोड़े। 182 के कुल स्कोर पर मंयक रिटायर्ड हो गए। उन्होंने अपनी पारी में 99 गेंदों का सामना किया और 10 चौके तथा तीन छक्के लगाए। पंत 216 के कुल स्कोर पर आउट हो गए। उन्होंने अपने अंदाज में तेज पारी खेली और 65 गेंदों पर चार चौके तथा चार छक्के लगाए। ऋद्धिमान साहा 30 और रविचंद्रन अश्विन 16 रन बनाकर नाबाद रहे। पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह से विफल रहे थे। टीम ने 263 रन बनाए थे, लेकिन इसमें हनुमा विहारी के 101 और चेतेश्वर पुजारा के 93 रनों का अहम योगदान रहा था। भारतीय गेंदबाजों ने भी इस मैच में अच्छा प्रदर्शन करते हुुए न्यूजीलैंड एकादश को 235 रनों पर ही ढेर कर दिया था।