Friday, February 14, 2020

प्रैक्टिस मैच में विहारी की सेंचुरी, पुजारा शतक से चूके February 13, 2020 at 10:08PM

हैमिल्टनहनुमा विहारी के शतक और चेतेश्वर पुजारा के 92 रन की मदद से भारत ने न्यू जीलैंड एकादश के खिलाफ अभ्यास मैच के पहले दिन शुरुआती झटकों से उबरकर पारी को संभाला। तीनों विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (1), पृथ्वी साव (0) और शुभमन गिल (0) तेज और उछाल भरी पिच पर नाकाम रहे। कप्तान विराट कोहली ने अभ्यास मैच की बजाय नेट अभ्यास को तरजीह दी। भारतीय टीम सिर्फ 263 रन बना सकी और विहारी (101 रिटायर्ड) तथा पुजारा को छोड़कर कोई बल्लेबाज 20 रन भी नहीं बना सका। तीनों विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज बुरी तरह नाकाम रहे। पृथ्वी साव और गिल अतिरिक्त उछाल का सामना नहीं कर पाए जबकि अग्रवाल सीम के शिकार हुए। पढ़ें, न्यू जीलैंड के तेज गेंदबाज स्कॉट कगीलेन ने 40 रन देकर तीन विकेट लिए और भारत को अच्छी शुरुआत नहीं करने दी। कगीलेन ने साव को शरीर पर आती गेंद डालकर शॉर्ट लेग में रचिन रविंद्र के हाथों कैच आउट कराया। अग्रवाल ने विकेट के पीछे डेन क्लीवेर को कैच थमाया। वहीं, कोहली की गैर मौजूदगी में चौथे नंबर पर आए गिल ने गली में कैच दिया। उस समय भारत का स्कोर पांच रन पर तीन विकेट था। अजिंक्य रहाणे (18) पहले घंटे में ही अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद विहारी और पुजारा ने 195 रन की साझेदारी की। कगीलेन और ब्लेयर टिकनर का पहला स्पेल निकल जाने के बाद दूसरे और तीसरे सत्र में उन्होंने आराम से बल्लेबाजी की। पुजारा ने स्पिनर ईश सोढी को लॉन्ग लेग के ऊपर छक्का लगाया जबकि विहारी ने बायें हाथ के स्पिनर रविंद्र को तीन चौके जड़े। पुजारा आखिरी सत्र में गिब्सन का शिकार हुए जबकि विहारी ने इस बीच अपना शतक पूरा किया। भारत ने आखिरी छह विकेट 30 रन के भीतर गंवाए। ऋषभ पंत एक बार फिर गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर सोढ़ी की गेंद पर एक्स्ट्रा कवर में कैच देकर लौटे।

दर्शकों की हूटिंग झेलने को फिर तैयार स्मिथ और वॉर्नर February 13, 2020 at 10:04PM

सिडनी गेंद से छेड़खानी मामले के बाद पहली बार साउथ अफ्रीका में खेलने जा रहे ऑस्ट्रेलिया के और दर्शकों की हूटिंग झेलने को तैयार हैं। लेकिन उन्हें उम्मीद है कि दर्शक उनके लिए थोड़ा सम्मान दिखाएंगे। दो साल पहले दोनों ने आखिरी बार साउथ अफ्रीका में खेला था। उस समय केप टाउन टेस्ट में ही गेंद से छेड़खानी मामले में दोनों पर प्रतिबंध लगाया गया था। दोनों ने वापसी के बाद शानदार खेल दिखाया है। वॉर्नर को ऑस्ट्रेलिया का वर्ष का सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटर भी चुना गया, जबकि स्मिथ दूसरे स्थान पर रहे। विश्व कप और एशेज सीरीज में दोनों को दर्शकों की हूटिंग झेलनी पड़ी थी। अब साउथ अफ्रीका में भी ऐसा ही नजारा मिलने की संभावना है। वॉर्नर ने सिडनी रेडियो टूजीबी से कहा, 'मुझे उतना फर्क नहीं पड़ता। मैं मैदान पर उतरकर रन बनाने और ऑस्ट्रेलिया को जिताने के लिए खेलूंगा।' उन्होंने कहा, 'इंग्लैंड में हमने उसका सामना किया। उम्मीद है कि हमारे लिए थोड़ा सम्मान दिखाया जाएगा।' वॉर्नर और स्मिथ ऑस्ट्रेलिया की टी20 और वनडे दोनों टीमों में शामिल हैं।

अंडर 19 वर्ल्ड कप में मैन ऑफ द सीरीज रहे यशस्वी जयसवाल की ट्रॉफी टूटी, बोले- मेरा मुकाबला खुद से है February 13, 2020 at 09:35PM

खेल डेस्क. अंडर 19 वर्ल्ड कप में मैन ऑफ द सीरीज रहे यशस्वी जयसवाल को जो ट्राफी मिली थी, वो देश लौटते वक्त टूट गई। हालांकि, अब इसे जोड़ दिया गया है। जयसवाल को इसकी फिक्र नहीं है। उनके कोच ज्वाला सिंह ने कहा वो सिर्फ रन बनाना चाहता है, इसके अलावा वो किसी चीज की परवाह नहीं करता। खुद यशस्वी को भी ट्रॉफी टूटने का कोई अफसोस नहीं है। बता दें कि जयसवाल ने इस टूर्नामेंट में कुल 400 रन बनाए। इनमें चार अर्धशतक और एक नाबाद शतक शामिल है। फाइनल में भारतीय टीम को बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।

उसे ट्रॉफियों की कोई फिक्र नहीं..
ट्रॉफी टूटने की घटना के बारे में यशस्वी के कोच ज्वाला सिंह ने कहा, “यह पहली बार नहीं है जब उससे कोई ट्रॉफी टूटी हो। लेकिन, वो इन चीजों के बारे में नहीं सोचता। वो सिर्फ रन बनाना चाहता है। इसलिए, उसे कोई अफसोस नहीं है।” इस उभरते हुए सलामी बल्लेबाज ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में 88, 105 (नॉट आउट), 62, 57 (नॉट आउट), 29 (नॉटआउट) और 59 रन बनाए। सिर्फ एक मैच में वो अर्धशतक तक नहीं पहुंच सके। यह मैच जापान के खिलाफ था। इसमें भारतीय टीम को सिर्फ 42 रन का लक्ष्य मिला था।

कोल्ड ड्रिंक्स भी छोड़ दूंगा
न्यूज एजेंसी से बातचीत में यशस्वी ने कहा, “अंडर 19 वर्ल्ड कप निश्चित आयु वाले खिलाड़ियों के लिए था। अब मैं बड़ा हो गया हूं और जानता हूं कि मुझे दोगुनी मेहनत करनी पड़ेगी। इस दौर में खुद को ज्यादा वक्त देना सबसे जरूरी है। इसलिए, मैं दूसरी बातों को सोचने में समय खराब नहीं करता। अपने खेल के बारे में सोचता हूं क्योंकि यही सबसे ज्यादा जरूरी है। मेरा मुकाबला दुनिया से नहीं बल्कि खुद से है। एक ही खराब आदत है कि मैं कोल्ड ड्रिंक्स पीता हूं। लेकिन, अब यह भी छोड़ रहा हूं। क्योंकि, इसमें काफी शक्कर होती है। मैं ध्यान करता हूं और फिटनेस पर भी काफी मेहनत कर रहा हूं।”



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जयसवाल ने अंडर 19 वर्ल्ड कप में कुल 400 रन बनाए। इनमें चार अर्धशतक और एक नाबाद शतक शामिल है।

पहले से बेहतर कर सकते हैं भारतीय पेसर : ग्लेन टर्नर February 13, 2020 at 09:05PM

हैमिल्टनन्यू जीलैंड के पूर्व कप्तान को हैरानी है कि मौजूदा द्विपक्षीय सीरीज में भारत के पास की अगुआई में शानदार तेज आक्रमण होते हुए भी फिलहाल मेजबान का पलड़ा भारी लग रहा है। टर्नर को हालांकि उम्मीद है कि बुमराह और मोहम्मद शमी 21 फरवरी से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। पांच मैचों की टी20 सीरीज 5-0 से जीतने के बाद भारत ने वनडे सीरीज 0-3 से गंवा दी। टर्नर ने इंटरव्यू में कहा, ‘मेरे पास टी20 क्रिकेट के लिए बिल्कुल समय नहीं है। यह खेल पर धब्बा है। पचास ओवरों के मैच में खेल होता है। मुझे लगता है कि दोनों टीमों के गेंदबाजों ने काफी निराश किया।’ पढ़ें, उन्होंने कहा , ‘इस समय न्यू जीलैंड का पलड़ा भारी लग रहा है लेकिन मैं हैरान हूं। मुझे समझ नहीं आ रहा कि भारतीय टीम का प्रदर्शन वनडे सीरीज में बेहतर क्यो नहीं रहा।’ टर्नर ने कहा कि टेस्ट में भारत को दिक्कत हो सकती है क्योंकि उसने सफेद गेंद से काफी क्रिकेट खेली है। उन्होंने कहा, ‘शमी प्रतिभाशाली हैं और उसमें दमखम भी है। टेस्ट सीरीज शुरू होने पर उसका प्रदर्शन बेहतर होगा क्योंकि इसमें सीमित ओवरों की परिस्थितियां नहीं रहेंगी।’ उन्होंने बुमराह के बारे में कहा, ‘पारंपरिक गेंदबाजी ऐक्शन नहीं होने के बावजूद वह नैसर्गिक प्रतिभा के धनी हैं। उनकी गेंदें सटीक होती हैं और वनडे में उनका प्रदर्शन अच्छा रहा। वैसे वनडे से टेस्ट क्रिकेट के लिये स्टेमिना बनाने में मदद नहीं मिलती जहां दिन के 25 ओवर डालने होते हैं।’ टर्नर ने केन विलियमसन को अच्छा कप्तान बताते हुए कहा कि ब्रेंडन मैकलम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कप्तानी के योग्य नहीं थे जबकि स्टीफन फ्लेमिंग के कार्यकाल में खिलाड़ी अधिक ताकतवर हो गए। उन्होंने कहा, ‘केन का रवैया पारंपरिक है और मुझे काफी पसंद है। वह काफी स्थिर हैं। उनमें दबाव में बेहतर प्रदर्शन करने और कराने का हुनर है।’