Thursday, February 13, 2020

पाकिस्तान के स्पिनर शादाब खान पर लड़की को ब्लैकमेल करने का आरोप, पीड़िता ने खुद दी जानकारी February 12, 2020 at 09:26PM

खेल डेस्क. पाकिस्तान के लेग स्पिनर शादाब खान मुश्किल में हैं। शादाब पर दुबई में रहने वाली अशरीना साफिया ने ब्लैकमेल करने और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। साफिया का आरोप है कि शादाब और उसके रिश्तों का खुलासा होने के बाद पाकिस्तान का यह स्पिनर उसे जुबान बंद रखने की धमकी दे रहा है। साफिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादाब के बारे में लंबा पोस्ट लिखा। वॉट्सअप चैट के स्क्रीन शॉट भी शेयर किए। अशरीना के मुताबिक शादाब ने उससे कहा कि अगर वो मीडिया के सामने कोई बयान देगी तो वो उसके आपत्तिजनक फोटो वायरल कर देगा। फिलहाल, शादाब इस मामले पर चुप हैं।

अशरीना ने खुद बताई हकीकत
अशरीना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैं शादाब को 2019 से जानती हूं। मैंने उसके साथ कई देशों के दौरे भी किए। वो संबंधों को हमेशा छुपाना चाहता था। इसलिए मैंने भी इन्हें सार्वजनिक नहीं किया। पिछले दिनों पाकिस्तान के एक रिपोर्टर ने हमारे फोटो के साथ एक स्टोरी पब्लिश की। इसके बाद शादाब का व्यवहार बदल गया। उसने मुझे मीडिया के सामने जुबान न खोलने की धमकी दी। उसने ये भी कहा कि अगर मैं कोई बयान दूंगी तो वो मेरे निजी और आपत्तिजनक फोटोग्राफ सार्वजनिक कर देगा।” पोस्ट के बाद साफिया पर आरोप लगे कि वो ये सब लोकप्रियता हासिल करने के लिए कर रही है। इस पर आशरीना ने कहा कि उसके पास पैसे की कमी नहीं है। लेकिन, उसे अब पता चल गया है कि शादाब के कई लड़कियों से संबंध हैं।

मुश्किल में फंस सकते हैं शादाब
पाकिस्तान सुपर लीग 20 फरवरी से शुरू हो रही है। शादाब इस्लामाबाद यूनाईटेड टीम के कप्तान हैं। साफिया के मुताबिक, अगर शादाब माफी नहीं मांगते तो वो उनके खिलाफ केस दर्ज कराएंगी। अगर ऐसा होता है तो शादाब को जेल भी जाना पड़ सकता है। साफिया ने सोशल मीडिया पर शादाब से बातचीत और उसके द्वारा दी गई धमकी के स्क्रीन शॉट भी शेयर किए हैं। हालांकि, इन्हें प्रकाशित नहीं किया जा सकता। कुछ महीने पहले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और ओपनर इमाम उल हक भी इसी तरह के विवादों में फंस चुके हैं। दोनों प्लेयर्स को बोर्ड से लिखित में माफी मांगनी पड़ी थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शादाब खान पाकिस्तान क्रिकेट टीम के नियमित सदस्य हैं। उन पर अशरीना (दाएं) ने ब्लैकमेलिंग के आरोप लगाए हैं। (फाइल)

चावला ने कब-किसकी मदद से किए थे मैच फिक्स? February 12, 2020 at 09:56PM

नई दिल्लीकरीब 20 साल पहले मैच फिक्सिंग में फंसे आरोपी बुकी को ट्रायल के लिए गुरुवार को दिल्ली लाया गया। ब्रिटेन से प्रत्यर्पित संजीव जिस फ्लाइट में थे, वह तय समय से एक घंटे पहले ही दिल्ली के आईजीआई इंटरनैशनल एयरपोर्ट पहुंच गई। 50 वर्षीय संजीव चावला पर साल 2000 में एक क्रिकेट मैच फिक्स करने का आरोप है। पिछले महीने ब्रिटेन हाईकोर्ट ने उनकी याचिका को खारिच करते हुए प्रत्यर्पण का आदेश दिया था। साल 2000 में साउथ अफ्रीका ने किया था भारत का दौरा साल 2000 में साउथ अफ्रीकी टीम ने भारत का दौरा किया था। माना जाता है कि उस दौरे में ही संजीव चावला और क्रोनिए की मदद से मैच फिक्स किया गया था। तब सीरीज में 5 वनडे मैच खेले गए थे। दिल्ली का बिजनसमैन था चावलाकोर्ट में पेश दस्तावेजों के मुताबिक, चावला दिल्ली का एक बिजनसमैन था जो 1996 में बिजनस वीजा पर लंदन पहुंचा। साल 2000 में उसका भारतीय पासपोर्ट रद्द कर दिया गया। 2005 में उसे यूके का पासपोर्ट मिल गया और अब वह ब्रिटिश नागरिक है। उसे फरवरी 2000 में साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान हैंसी क्रोनिए के सामने भी पेश किया गया था। क्रोनिए के साथ फिक्सिंग में आया था चावला का नामसाल 2000 में साउथ अफ्रीका के तत्कालीन कप्तान हैंसी क्रोनिए के साथ मैच फिक्सिंग में संजीव चावला का नाम आया था। उस समय दिल्ली पुलिस के एक इंस्पेक्टर ने बताया था कि एक रिकॉर्डिंग के दौरान क्रोनिए और चावला ने फिक्सिंग को लेकर बातचीत की थी। दिग्गज हर्शल गिब्स समेत साउथ अफ्रीका के तीन अन्य खिलाड़ियों पर भी मैच फिक्सिंग के आरोप लगे थे। क्रोनिए पर लगा था आजीवन प्रतिबंधसाउथ अफ्रीका के लिए 68 टेस्ट और 188 वनडे इंटरनैशनल मैच खेलने वाले हैंसी क्रोनिए ने पहले तो इन तमाम आरोपों से इनकार किया था लेकिन बाद में उन्होंने कबूल किया कि वह मैच फिक्सिंग में शामिल थे। साउथ अफ्रीका क्रिकेट प्रशासन ने उनके पद से हटा दिया था और उन पर क्रिकेट से आजीवन प्रतिबंध लगा दिया था। साल 2002 में क्रोनिए की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई।

RCB टि्वटर चेंज- कप्तान हूं बताना चाहिए: विराट February 12, 2020 at 09:47PM

नई दिल्ली आईपीएल में की कप्तानी वाली टीम (RCB) सोशल मीडिया पर नए रूप में आने की तैयारी कर रही है। अपने नए स्वरूप में आने से पहले इस फ्रैंचाइजी ने अपनी फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब प्रोफाइल से अपनी तस्वीर गायब कर ली है और टि्वटर पर अपना नाम भी बदल दिया है। मजेदार बात यह है कि अब अपने नए नाम और नई तस्वीर को लेकर फ्रैंचाइजी क्या करने जा रही है इसकी जानकारी न तो कप्तान विराट कोहली को है और न ही टीम के किसी खिलाड़ी को। अभी तक विराट कोहली समेत और एबी डिविलियर्स ने को ट्वीट कर यही हैरानी जताई है कि आखिर यह माजरा क्या है। विराट ने तो ट्वीट कर आरसीबी को अपनी मदद की भी पेशकश दे डाली है। विराट कोहली ने अपने आईपीएल टीम के टि्वटर अकाउंट से गायब तस्वीर पर ट्वीट करते हुए पूछा, 'पोस्ट हटा ली गई हैं और कप्तान को बताया भी नहीं गया। आरसीबी अगर कोई मदद की दरकार है तो मुझे बताएं। विराट ने इस ट्वीट के साथ हैरानी वाली इमोजी भी बनाया है। इससे पहले बुधवार को टीम के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने ट्वीट कर इस बारे में सवाल पूछा था। चहल ने टि्वटर पर लिखा, 'अरे आरसीबी, ये क्या गुगली है? आपकी प्रोफाइल फोटो और इंस्टाग्राम पोस्ट कहां गई?' एबी डिविलियर्स ने भी बुधवार रात को ट्वीट कर सवाल किया था, 'आरसीबी हमारे सोशल मीडिया अकाउंट्स को आखिर हुआ क्या? उम्मीद करता हूं कि यह सिर्फ नीतिगत विराम होगा।' डिविलियर्स ने भी अपने ट्वीट में हैरानीभरा इमोजी इस्तेमाल किया है। इस बीच आरसीबी से उसके कुछ खिलाड़ी यही सवाल करते इससे पहले उसने आज एक ट्वीट कर अपनी सफाई दे दी है। आरसीबी ने ट्वीट कर लिखा, 'मजबूती से बैठे रहिए। हम लौटेंगे।' अपने इस ट्वीट में आरसीबी ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, टि्वटर और यूट्यूब लिखकर वहां से गायब अपनी तस्वीरो को सांकेतिक रूप से दर्शाया है।

Wednesday, February 12, 2020

बेंगलुरु टीम ने कोहली को बगैर बताए सोशल मीडिया अकाउंट से फोटो-पोस्ट हटाए, नाम भी बदला; विराट बोले- मदद चाहिए तो बताएं February 12, 2020 at 09:33PM

खेल डेस्क. इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने अपने कई सोशल मीडिया अकाउंट्स से प्रोफाइल और कवर समेत सभी फोटो हटा ली हैं। टीम ने गुरुवार को ट्वीट कर बताया कि उसने फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब से फोटो हटा ली हैं। इसकी जानकारी आरसीबी के कप्तान विराट कोहली को भी नहीं दी गई। साथ हीआरसीबी ने अपना नाम भी बदलकर सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स कर दिया है। यह देखकर कोहली ने हैरानी जताते हुए मदद की पेशकश की है।

न्यूजीलैंड दौरे पर गए भारतीय कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘‘पोस्ट हटा ली गईं और इसके बारे में कप्तान को कोई जानकारी नहीं दी गई। आरसीबी, यदि आपको किसी प्रकार की मदद की जरूरत है, तो मुझे बताएं।’’ आरसीबी ने 2008 से अब तक के आईपीएल इतिहास में कोई खिताब नहीं जीता है।

लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी आरसीबी के इस फैसले पर हैरानी जताई। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘अरे आरसीबी, यह क्या गुगली है? आपकी प्रोफाइल फोटो और इंस्टाग्राम पोस्ट कहां गईं?’’

##

आरसीबी और मुथूट फिनकॉर्प के बीच करार

आरसीबी ने मंगलवार को ही मुथूट फिनकॉर्प के साथ स्पॉन्सर के तौर पर 3 साल के लिए करार किया है। इसके तहत खिलाड़ियों की जर्सी पर सामने की तरफ मुथूट का लोगो लगाया जाएगा। घरेलू मैदान पर भी विज्ञापन नजर आएंगे। इस करार के अगले दिन आरसीबी का यह फैसला चौंकाने वाला है। सूत्रों की मानें तो लोगो के अलावा टीम में भी कुछ बदलाव हो सकते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आरसीबी ने ट्वीट कर बताया कि उसने फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और यूट्यूब से सभी फोटो हटा ली हैं।