Sunday, February 9, 2020

पोंटिंग-11 ने चैरिटी मैच में गिलक्रिस्ट-11 को 1 रन से हराया, लारा ने 11 गेंद पर 30 रन बनाए February 08, 2020 at 10:43PM

खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी आग प्रभावितों की मदद के लिए रविवार को मेलबर्न में एक चैरिटी क्रिकेट मैच खेला गया। मैच में रिकी पोंटिंग की टीम ने एडम गिलक्रिस्ट एंड कंपनी को 1 रन से हरा दिया। गिलक्रिस्ट-11 ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया था। पोंटिंग-11 ने 10 ओवर के मैच में 5 विकेट पर 104 रन बनाए। इसके जवाब में गिलक्रिस्ट-11 6 विकेट पर 103 रन ही बना सकी। पोंटिंग-11 के ब्रायन लारा ने 11 गेंद पर 30 और कप्तान पोंटिंग ने 14 गेंद पर 26 रन की पारी खेली।

मैच में गिलक्रिस्ट-11 के कर्टनी वॉल्श ने 2 ओवर गेंदबाजी की और जस्टिन लेंगर को क्लीन बोल्ड किया। युवराज सिंह और एंड्र्यू साइमंड ने भी 1-1 विकेट लिया। इन दोनों गेंदबाजों ने 1-1 ओवर ही गेंदबाजी की थी।

गिलक्रिस्ट ने 17 रन की पारी खेली

एडम गिलक्रिस्ट ने 11 गेंद पर 17 रन ही बना सके। उनकी टीम के शेन वॉटसन ने 9 गेंद पर 30 और एंड्र्यू साइमंड ने 13 बॉल पर 29 रन की पारी खेली। युवराज सिंह ने 6 गेंद खेलीं और 2 ही रन बना सके। उन्हें ब्रेट ली ने एलेक्स ब्लैकवेल के हाथों कैच आउट कराया।

दोनों टीमें

पोंटिंग-11: मैथ्यू हेडन, जस्टिन लेंगर, रिकी पोंटिंग (कप्तान), फोबे लिचफील्ड, ब्रायन लारा, एलेक्स ब्लैकवेल, लुक हौज, ब्रैड हैडिन, ब्रेट ली, डेन क्रिस्टियन, नाथल लियोन और वसीम अकरम।

गिलक्रिस्ट-11: एडम गिलक्रिस्ट (कप्तान और विकेटकीपर), शेन वॉटसन, ब्रैड हॉज, युवराज सिंह, एंड्रयू साइमंड्स, कर्टनी वॉल्श, निक रिवोल्ड, पीटर सिडल, फवाद अहमद और कैमरून स्मिथ।

50 करोड़ जीव-जंतु मारे गए
दक्षिण-पूर्वी ऑस्ट्रेलिया के जंगल में सितंबर 2019 से लगी भीषण आग में 50 करोड़ से ज्यादा जीव-जंतु मारे जा चुके हैं। करीब 23 हजार वर्गमील के इलाके में मौजूद पेड़ जल चुके हैं। 30 लोगों की मौत हो चुकी है। करीब 5 हजार घर जलकर नष्ट हो गए हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बुशफायर चैरिटी मैच के लिए एडम गिलक्रिस्ट और रिकी पोंटिंग की टीम।

LIVE: U-19 वर्ल्ड कप फाइनल, भारत vs बांग्लादेश February 08, 2020 at 09:31PM

पोचेस्ट्रूम (साउथ अफ्रीका)भारत और बांग्लादेश के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला जा रहा है। साउथ अफ्रीका के पोचेस्ट्रूम में खेले जा रहे इस खिताबी मैच में बांग्लादेश के कप्तान अकबर अली ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया। भारतीय कप्तान प्रियम गर्ग ने बताया कि टीम में कोई बदलाव नहीं है और पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ही उतरेगी। वहीं, बांग्लादेश की टीम में एक बदलाव किया गया है और हसन मुराद की जगह अभिषेक दास को जगह दी गई है। भारतीय टीम 5वीं बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने से केवल एक जीत दूर है, वहीं बांग्लादेशी टीम पहली बार फाइनल में पहुंची है। सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को मात दी, जबकि बांग्लादेश ने न्यू जीलैंड जैसी मजबूत टीम को शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। यशस्वी और दिव्यांश ओपनिंग को उतरेयशस्वी जायसवाल और दिव्यांश सक्सेना ओपनिंग को उतरे हैं। बता दें कि यशस्वी टूर्नमेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने इससे पहले 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं। चेस करने वाली टीम का पलड़ा भारीअंडर-19 वर्ल्ड कप के रेकॉर्ड की बात करें तो जिस टीम ने फाइनल में दूसरे नंबर पर (चेज) बल्लेबाजी की है, वह पिछले 5 में से 4 बार चैंपियन बनी है। एक रेकॉर्ड यह भी है कि भारतीय टीम कभी लगातार वर्ल्ड कप नहीं जीती है। कब-कब चैंपियन बना भारतभारत ने पहली बार मोहम्मद कैफ की कप्तानी में इस वर्ल्ड कप को 2000 में जीता। इसके 8 साल बाद विराट कोहली की कप्तानी में भारत अंडर-19 वर्ल्ड कप चैंपियन बना, फिर 2012 में उन्मुक्त चंद की अगुआई में टीम ने तीसरी बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। साल 2018 में युवा पृथ्वी साव की कप्तानी में भारतीय टीम ने चौथी बार अंडर-19 वर्ल्ड कप जीता। पिच मैच उसी पिच पर हो रहा है जहां भारत और पाकिस्तान के बीच सेमीफाइनल मैच में भिड़ंत हुई थी। भले ही पाकिस्तान टीम 200 के अंदर आउट हो गई लेकिन भारत ने 10 विकेट से मैच जीता इसलिए पिच बल्लेबाजी के लिए आसान कही जा सकती है। मौसमसुबह के वक्त बारिश की कोई आशंका नहीं है लेकिन शाम में तेज बारिश मैच में व्यवधान डाल सकती है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। प्लेइंग- XIभारत- यशस्वी जायसवाल, दिव्यांश सक्सेना, तिलक वर्मा, ध्रुव जुरेल, प्रियम गर्ग (कप्तान), सिद्धेश वीर, अथर्व अंकोलेकर, कार्तिक त्यागी, सुशांत मिश्रा रवि बिश्नोई और आकाश सिंह, बांग्लादेश- परवेज हुसैन, तंजीद हसन, महमूदुल हसन जॉय, तौहीद हृदॉय, शहादत हुसैन, शमीम हुसैन, अकबर अली (कप्तान), रकीबुल हसन, शोरिफुल इस्लाम, तनजीम हसन और अभिषेक दास

न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज के पहले मनोवैज्ञानिक बढ़त, भारत ने कीवी टीम को वापसी का मौका दिया February 08, 2020 at 09:52PM

खेल डेस्क. टी-20 सीरीज 5-0 से जीतने के बाद भारत के वनडे में भी अच्छा प्रदर्शन करने की उम्मीद थी। लेकिन रिजल्ट नाखुश करने वाले हैं। विराट कोहली एंड कंपनी ने दोनों ही मैचों में न्यूजीलैंड को वापसी का मौका दिया। अंतिम मैच में क्या होता है, यह देखने वाली बात होगी। दूसरे वनडे में भले ही हमें हार मिली हो। लेकिन अय्यर, जडेजा और नवदीप सैनी ने अच्छा संघर्ष किया। हालांकि अच्छी पिच पर 274 रन का लक्ष्य कठिन नहीं था। लेकिन टॉप ऑर्डर के बल्लेबाज खास प्रदर्शन नहीं कर सके। इस कारण मेजबान टीम को हावी होने का मौका मिला। एक समय भारतीय टीम का 200 रन तक पहुंचना मुश्किल दिख रहा था लेकिन अय्यर, जडेजा और सैनी ने अच्छा संघर्ष दिखाया।

यह हमारी न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार तीसरी हार है। टी-20 के मुकाबले न्यूजीलैंड की टीम वनडे में अच्छी है। हालांकि पिछले कुछ सालों में टीम इंडिया रैंकिंग में ऊपर है और मैच भी अधिक जीते हैं। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार अप्रत्याशित थी। सीरीज में हमारे पास बदला लेने का मौका था। लेकिन हम ऐसा नहीं कर सके। टी-20 सीरीज हारने के बाद वनडे के दोनों मैच में मुख्य बल्लेबाज और कप्तान केन विलियम्सन के बिना टीम ने अच्छा संघर्ष दिखाया। दोनों मैचों में मेजबान टीम ने रोस टेलर के दम पर मैच में वापसी की।

रोहित और धवन का नहीं होना बड़ा फर्क

आखिर, टीम इंडिया ने क्या गलत किया। रोहित और धवन का नहीं होना बड़ा फर्क है। कोहली भी कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। अय्यर और राहुल ने अच्छा खेल दिखाया। मैनेजमेंट राहुल को नंबर-5 के लिए बेस्ट मान रही है। उनकी फॉर्म को देखते हुए उन्हें अधिक से अधिक ओवर खेलने का मौका देना चाहिए। मयंक अग्रवाल और पृथ्वी शॉ अपनी छाप नहीं छोड़ सके हैं।

जाधव को गेंदबाजी नहीं दी गई

जाधव को लेकर कुछ सवाल हैं। उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं मिला। अगर जाधव को गेंदबाजी नहीं दी जाती है तो मौजूदा फॉर्म को देखते हुए उनकी जगह मनीष पांडे को टीम में जगह मिलनी चाहिए। गेंदबाजी में कुलदीप और बुमराह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। भले ही कोहली कह चुके हैं कि इस साल टीम के वनडे अधिक महत्वपूर्ण नहीं है। लेकिन एक छोटी जीत टीम को बड़ी जीत के लिए प्रोत्साहित करती है। एक फॉर्मेट का रिजल्ट दूसरे पर प्रभाव डालता है। दो टेस्ट सीरीज के पहले टी-20 सीरीज जीतकर भारतीय टीम ने जो मनोवैज्ञानिक बढ़त हासिल की थी, वह कम हो गई है। टेस्ट सीरीज के पहले घरेलू रिकॉर्ड को देखते हुए न्यूजीलैंड का पलड़ा भारी है। टीम इंडिया को तेजी से फॉर्म हासिल करनी होगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 5 टी-20 की सीरीज में क्लीन स्वीप किया था।

फेडरर-नडाल ने चैरिटी मैच खेला, पहली बार रिकॉर्ड 51,954 दर्शक पहुंचे; 25 करोड़ रुपए जुटाए February 08, 2020 at 09:28PM

खेल डेस्क. दक्षिण अफ्रीका में फेडाल यानी फेडरर और नडाल ने एग्जिबीशन टेनिस मैच खेला। मैच देखने के लिए 51 हजार 954 फैंस पहुंचे। यह किसी टेनिस मैच में दर्शकों का वर्ल्ड रिकॉर्ड है। 2010 फीफा वर्ल्ड कप के लिए बने केपटाउन फुटबॉल स्टेडियम में आर्टिफिशियल टेनिस कोर्ट लगाया गया था। रोजर फेडरर फाउंडेशन ने मैच से करीब 25 करोड़ रुपए की राशि जुटाई। इसे द. अफ्रीका में बच्चों की शिक्षा और पढ़ाई पर खर्च किया जाएगा।

मैच में फेडरर ने राफेल नडाल को 6-4, 3-6, 6-3 से हराया। इसके बाद एक डबल्स मैच भी हुआ, जिसमें फेडरर ने अमेरिकन बिजनेसमैन और समाजसेवी बिल गेट्स के साथ जोड़ी बनाई। जबकि नडाल द. अफ्रीका के कॉमेडियन ट्रेवर नोआह के साथ कोर्ट पर उतरे। फेडरर की मां लिनेट ने मैच से पहले टॉस का सिक्का उछाला। एक सेट के मैच को फेडरर और गेट्स ने 6-3 से जीता। फेडरर की मां लिनेट द. अफ्रीकी मूल की हैं।

मां के जन्मस्थान पर मैच खेलना जादुई अहसास
फेडरर ने कहा, ‘‘अपनी मां के जन्मस्थान पर एक नेक काम के लिए अपने टेनिस के सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी का सामना करना जादुई अहसास है। ऐसा मैंने सपने में भी नहीं सोचा था। यह सिर्फ टेनिस नहीं था, उससे बढ़कर था।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
राफेल नडाल और रोजर फेडरर (दाएं)।