Wednesday, January 29, 2020

T20I: कोहली ने तोड़ा धोनी का ये खास रेकॉर्ड January 28, 2020 at 10:32PM

हैमिल्टनभारतीय कप्तान ने बुधवार को यहां न्यू जीलैंड के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में अपनी 27 गेंदों में 38 रन की पारी के दौरान एक और रेकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने सदन पार्क में 26वां रन बनाते ही पूर्व भारतीय कप्तान को पीछे छोड़ दिया। वह बतौर कप्तान टी-20 में सबसे अधिक रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बन गए हैं, जबकि ओवरऑल वह तीसरे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने यह मुकाम मैच के 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर सिंगल लेकर पार किया। इससे पहले कोहली इस समय टी-20 में बतौर कप्तान सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में चौथे नंबर पर थे, वहीं धोनी 1112 रनों के साथ तीसरे नंबर पर थे। लेकिन इस मैच में उन्होंने धोनी को पीछे छोड़कर भारत के नंबर वन कप्तान बन गए। इस मामले में न्यू जीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन 1148 रनों के साथ दूसरे और दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस 1273 रनों के साथ पहले नंबर पर हैं। बता दें कि भारत ने दूसरा मैच सात विकेट से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त ले रखी है। अगर यहां जीतता है तो वह मैच जीत लेगा। T20I में कप्तान के तौर पर सबसे अधिक रन
  • 1273 रन: फाफ डु प्लेसिस
  • 1148 रन: केन विलियमसन
  • 1126 रन विराट कोहली
  • 1112 रन:
  • 1013 रन: इयान मोर्गन

10 हजारी बने रोहित, सचिन, गावसकर की लिस्ट में January 28, 2020 at 09:50PM

हैमिल्टनभारतीय ओपनर ने हैमिल्टन में न्यू जीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 इंटरनैशनल मैच में खास उपलब्धि अपने नाम की। वह बतौर ओपनर इंटरनैशनल क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाले भारतीय बन गए। टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित को इस उपलब्धि के लिए 56 रन की दरकार थी जो उन्होंने पारी के 8वें ओवर की अंतिम गेंद पर पूरे किए। इसके साथ ही वह बतौर ओपनर इंटरनैशनल क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे करने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। देखें, रोहित से पहले इंटरनैशनल क्रिकेट में केवल 3 भारतीय बल्लेबाज ही बतौर ओपनर 10 हजार या इससे ज्यादा रन बना सके। दिग्गज सचिन तेंडुलकर, सुनील गावसकर और वीरेंदर सहवाग के नाम यह उपलब्धि दर्ज है। गावसकर ने बतौर ओपनर 12, 258 रन बनाए। वहीं सहवाग ने भी बतौर ओपनर इंटरनैशनल क्रिकेट में 16119 रन बनाए। सचिन ने बतौर ओपनर वनडे में ही रेकॉर्ड 15310 रन बनाए। रोहित ने इस मैच में टी20 इंटरनैशनल करियर का 20वां अर्धशतक पूरा किया और वह 65 रन बनाकर हामिश बेनेट का शिकार बने। उन्होंने 40 गेंदों की अपनी पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए। भारतीय टीम ने सीरीज के शुरुआती दोनों टी20 में हराया और 5 मैचों की इस सीरीज में 2-0 से बढ़त बना ली। हैमिल्टन में सीरीज के तीसरे टी20 में न्यू जीलैंड ने टॉस जीता और पहले फील्डिंग का फैसला किया।

बीजेपी में शामिल हुईं साइना, जानें उनकी उपलब्धियों के बारे में January 28, 2020 at 10:01PM

नई दिल्लीदिग्गज महिला बैडमिंटन खिलाड़ी आज में शामिल हो गईं। अपने खेल से दुनियाभार में धमाल मचाने वाली इस शटलर ने अपने पॉलिटिकल करियर का आगाज किया। इस मौके पर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और साइना की बहन चंद्रांशू नेहवाल भी मौजूद थीं। उन्होंने भी बीजेपी का दामन थामा। इस तरह साइना नेहवाल क्रिकेटर गौतम गंभीर, पहलवान योगेश्वर दत्त और बबीता फोगाट के साथ उन खिलाड़ियों में शामिल हो गई हैं, जिन्होंने बीजेपी से अपने पॉलिटिकल करियर की शुरुआत की है। आइए जानें, साइना नेहवाल के उपलब्धियों के बारे में... वर्ल्ड नंबर-वन रैंक साइना वर्ल्ड नंबर वन भी रह चुकी हैं। वह महिला सिंगल्स रैंकिंग में 23 मई 2015 को वर्ल्ड नंबर वन बनी थीं। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाली पहली पहली भारतीय महिला बैडमिंटन खिलाड़ी हैं, जबकि प्रकाश पादुकोण के बाद दूसरी भारतीय शटलर रहीं। पढ़ें- ओलिंपिक मेडल समेत 24 इंटरनैशनल टाइटलसाइना ने 24 इंटरनैशनल खिताब जीते हैं। उन्होंने 2012 के लंदन ओलिंपिक में महिला सिंगल्स का ब्रॉन्ज मेडल जीता था और ऐसा करने वाली देश की पहली महिला शटलर बनी थीं। मिल चुके हैं ये सम्मान
  • साल का सबसे होनहार खिलाड़ी (2008, बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन)
  • अर्जुन अवॉर्ड अवॉर्ड (2009)
  • पद्म श्री अवॉर्ड (2010)
  • राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड (2009–10)
  • पद्म भूषण (2016)
खास टूर्नमेंट्स में प्रदर्शन कॉमनवेल्थ गेम्स
  • गोल्ड मेडल, 2018: गोल्ड कोस्ट में (महिला सिंगल्स)
  • गोल्ड मेडल, 2018: गोल्ड कोस्ट में (मिक्स्ड टीम)
  • गोल्ड मेडल, 2010: नई दिल्ली में (महिला सिंगल्स)
  • सिल्वर मेडल, 2010: नई दिल्ली में (महिला सिंगल्स)
  • ब्रॉन्ज मेडल, 2006: मेलबर्न में (मिक्स्ड टीम)
वर्ल्ड चैंपियनशिप
  • सिल्वर मेडल, 2015: जकार्ता में (महिला सिंगल्स)
  • ब्रॉन्ज मेडल, 2017: ग्लास्गो में (महिला सिंगल्स)
ओलिंपिक
  • ब्रॉन्ज मेडल: 2012 लंदन में (महिला सिंगल्स)
उबर कप
  • ब्रॉन्ज मेडल, 2014: नई दिल्ली में (महिला सिंगल्स में)
  • ब्रॉन्ज मेडल, 2016: कुंशन (महिला टीम)

जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे, वावरिंका को हराया January 28, 2020 at 09:47PM

खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलियन ओपन के 10वें दिन बुधवार को एक और बड़ा उलटफेर हुआ। जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचे। उन्होंने तीन बार के ग्रैंड स्लैम विजेता स्विट्जरलैंड के स्टेन वावरिंका को 6-1, 6-3, 6-4, 6-2 से हराया। यह मुकाबला 2 घंटा 19 मिनट तक चला।

वावरिंका ने 2016 में यूएस ओपन, 2015 में फ्रेंच और 2014 में ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था। वे पिछली बार 2019 में दूसरे दौर में ही बाहर हो गए थे। वावरिंका 2017 और 2015 में सेमीफाइनल तक पहुंचे थे।

पिछली बार चौथे दौर में बाहर हुए थे एलेक्जेंडर

वहीं, एलेक्जेंडर चौथी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खेल रहे हैं। पिछली बार वे चौथे दौर में बाहर हो गए थे। अब तक वे सिर्फ फ्रेंच ओपन में 2018 और 2019 में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव चौथी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खेल रहे हैं।