Monday, January 27, 2020

पहला मैच 4-0 से जीतने वाली भारतीय टीम दूसरे मुकाबले में हारी, न्यूजीलैंंड 2-1 से जीता January 26, 2020 at 09:56PM

ऑकलैंड. भारतीय महिला हॉकी टीम न्यूजीलैंड दौरे पर अपना दूसरा मुकाबला हार गई। उसे मेजबान न्यूजीलैंड ने सोमवार को 2-1 से हराया। इससे पहले भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड को 4-0 से हराया था। महिला टीम को इस दौरे पर न्यूजीलैंड के खिलाफ चार और ग्रेट ब्रिटेन के खिलाफ एक मैच में खेलने हैं। न्यूजीलैंड के लिए मैच में मेगन हल ने दो गोल किए। वहीं, भारत के लिए एकमात्र गोल सलिमा टेटे ने किया।

मैच के शुरुआत से ही न्यूजीलैंड की टीम आक्रामक थी। उसने पहले क्वार्टर के तीसरे मिनट में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। उसके लिए पहला गोल मेगन हल ने किया। वहीं, पहले क्वार्टर के आखिरी समय में समिमा टेटे ने पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर मैच 1-1 से बराबर कर दिया। मेगन हल ने चौथे और आखिरी क्वार्टर में गोल कर न्यूजीलैंड को 2-1 से जीत दिला दी।

‘हमने गोल करने के बहुत मौके बनाए, लेकिन उसे सही से नहीं भुनाया’
भारतीय टीम के मुख्य कोच सोर्ड मरिने ने मैच के बाद कहा, ‘‘हमने गोल करने के बहुत मौके बनाए, लेकिन उसे सही से नहीं भुनाया। न्यूजीलैंड की टीम छोटे-छोटे मौकों पर सफल रही। हमने गोल करने के लिए आठ शॉट लगाए। चार पेनल्टी कॉर्नर भी मिले। टीम आगे बेहतर प्रदर्शन करेगी।’’ भारत बुधवार को दौरे के तीसरे मैच में फिर से न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारत बुधवार को दौरे के तीसरे मैच में फिर से न्यूजीलैंड से भिड़ेगा।

वाइफ पक्का मार डालेगी... जानें क्यों डरे इशांत शर्मा January 26, 2020 at 10:56PM

नई दिल्लीसोशल मीडिया पर इन दिनों #DollyPartonChallenge (डॉली पार्टन चैलेंज) का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। इस क्रम में भारतीय तेज गेंदबाज ने अपनी चार तस्वीरों को कोलाज करके इस्टाग्राम पर शेयर किया है। उन्होंने अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम पर अपने अलग-अलग वर्जन शेयर किए। उन्होंने अपने फेसबुक, लिंक्डइन इंस्टाग्राम और टिंडर के प्रफाइल का कोलाज बनाया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा- इस चैलेंज के लिए यहां यह मेरा वर्जन है। मैं अपनी शादी से खुश हूं। अगर मेरी वाइफ प्रतिमा को पता चला कि मैं टिंडर पर हूं तो वह मुझे पक्का मार डालेगी। उल्लेखनीय है कि यह चैलेंज अमेरिकी सिंगर डॉली पार्टन के नाम पर शुरू हुआ है। पार्टन ने 22 जनवरी को अपनी तस्वीरों का कोलाज बनाकर इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने 9 दिसंबर 2016 को प्रतिमा सिंह के संग शादी रचाई थी। प्रतिमा बास्केटबॉल खिलाड़ी हैं। क्या है डॉली पार्टन चैलेंज सोशल मीडिया के चल रहे इस डॉली पार्टन चैलेंज के अनुसार आपको अपनी अलग-अलग 4 तस्वीरों को सोशल मीडिया पोस्ट करना है। इसमें बताना है कि फेसबुक, लिंक्डइन, ट्विटर और इंस्टाग्राम और टिंडर जैसी सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर अपकी किस तरह की तस्वीर बेस्ट है।

पद्म अवॉर्ड नहीं मिलने पर भड़की विनेश फोगाट January 26, 2020 at 10:08PM

नई दिल्लीस्टार पहलवान ने तीसरी बार अनदेखी होने के बाद रविवार को खिलाड़ियों को पद्म पुरस्कार देने के तरीके पर सवाल उठाते हुए पूरी प्रक्रिया को ‘अनुचित’ करार दिया। विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता और तोक्यो ओलिंपिक में भारत की पदक की उम्मीदों में से एक विनेश ने सरकार पर निशाना साधते हुए उस पर ‘योग्य’ उम्मीदवारों को नहीं चुनने का आरोप लगाया। विनेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर पेज पर स्क्रीनशॉट डाला जिसमें लिखा था, ‘हर साल हमारी सरकार कई खिलाड़ियों को पुरस्कार देती है। इन पुरस्कारों से खेल और खिलाड़ियों की अच्छा प्रदर्शन करने के लिए हौसलाअफजाई होती है लेकिन यह भी देखा गया है कि कई बार इन पुरस्कारों के जरिये मौजूदा उपलब्धियों या खेल जगत में पिछले कुछ समय की सफलता को सम्मानित नहीं किया जाता।’ उन्होंने कहा, ‘ऐसा लगता है कि योग्य खिलाड़ी को हर बार छोड़ दिया जाता है। 2020 पुरस्कारों में भी ऐसा ही हुआ। कौन फैसला करता है कि किसे पुरस्कार मिलेगा? क्या ज्यूरी में मौजूदा और पूर्व खिलाड़ी शामिल हैं। यह काम भी कैसे करता है। अंत में यह सब कुछ थोड़ा अनुचित नजर आता है।’

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान पोंटिंग ने कहा- पंत जल्द ही टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में होंगे January 26, 2020 at 09:25PM

खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग को विश्वास है कि ऋषभ पंत जल्द ही टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन में शामिल हो जाएंगे। पंत फिलहाल भारतीय दल में तो शामिल हैं, लेकिन उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती दो टी-20 में प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। पंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चोटिल हो गए। उनके सिर में चोट लगी थी। इसके बाद से वे टीम में नहीं हैं। उनकी जगह लोकेश राहुल विकेटकीपिंग कर रहे हैं।

पोंटिंग ने कहा, ‘‘ऋषभ पंत एक बड़ी प्रतिभा वाले युवा हैं। मैं आईपीएल के दौरान उनके साथ फिर से काम करने का इंतजार कर रहा हूं। मुझे यकीन है कि वह बाद में नहीं बल्कि जल्द ही भारतीय टीम में वापसी करेंगे।’’ पोंटिंग आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच हैं। उन्होंने पिछले साल टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाने में बड़ा योगदान दिया था। पंत ने भारत के लिए 11 टेस्ट, 16 वनडे और 28 टी-20 खेले।

कपिलदेव ने कहा था- पंत को खुद ही अपने आलोचकों को गलत साबित करना होगा
इससे पहले वर्ल्ड कप विजेता कप्तान कपिल देव ने शनिवार को कहा था कि पंत को खुद ही अपने आलोचकों को गलत साबित करना होगा। उन्होंने कहा, ‘‘पंत प्रतिभाशाली हैं। वे किसी को दोषी नहीं ठहरा सकते हैं। उन्हें खुद ही अपना करियर संवारना होगा। उसका एक ही रास्ता है कि वे रन बनाएं। वे ऐसा करके ही लोगों को गलत साबित कर सकते हैं। मुझे इस बारे में नहीं पता। इस पर फैसला करना टीम मैनेजमेंट का काम है। खिलाड़ियों को खुद का आकलन करना होगा। उन्हें चयनकर्ताओं को टीम से बाहर करने या आराम देने का विकल्प कभी नहीं देना चाहिए।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
रिकी पोंटिंग और ऋषभ पंत। (फाइल फोटो)