Sunday, January 26, 2020

देखें: क्रिकेटर का 100वां बर्थडे, केक संग पहुंचे सचिन January 25, 2020 at 09:40PM

मुंबईभारत के सबसे उम्रदराज प्रथम श्रेणी क्रिकेटर ने शनिवार को अपनी जिंदगी का शतक पूरा किया। दाएं हाथ के बल्लेबाज रायजी 100 साल के हो गए हैं। उन्होंने 1940 के दशक में 9 प्रथम श्रेणी मैच खेले थे जिसमें 277 रन बनाए थे। उनका उच्चतम स्कोर 68 रन था। इतिहासकार रायजी तब 13 साल के थे जब भारत ने दक्षिण मुंबई के बॉम्बे जिमखाना में पहला टेस्ट मैच खेल था। वह भारतीय क्रिकेट की संपूर्ण यात्रा के गवाह रहे हैं। वह बंबई (अब मुंबई) और बड़ौदा के लिए खेला करते थे। दिग्गज क्रिकेटर हाल में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ के साथ रायजी से मिलने के लिए गए थे। तेंडुलकर ने ट्विटर पर लिखा, ‘आपको 100वें जन्मदिन की शुभकामनाएं श्री वसंत रायजी। स्टीव और मैंने आपके साथ बहुत अच्छा समय बिताया और अतीत की कुछ अद्भुत क्रिकेट कहानियां सुनी। हमारे प्यारे खेल के बारे में यादों का खजाना आगे तक पहुंचाने के लिए आपका आभार।’ रायजी ने लाला अमरनाथ, विजय मर्चेंट, सीके नायडू और विजय हजारे के साथ ड्रेसिंग रूम साझा किया है। उन्होंने कई किताबें लिखी हैं।

तीसरे मैच में हार, भारत-ए ने न्यू जीलैंड से सीरीज गंवायी January 25, 2020 at 08:50PM

क्राइस्टचर्चभारत-ए को अंतिम नौ गेंदों पर चार विकेट गंवाने के कारण तीसरे और अंतिम एकदिवसीय मैच में रविवार को यहां न्यू जीलैंड ए के हाथों पांच रन से करीबी हार का सामना करना पड़ा। भारत को सीरीज जीतने के लिए 271 रन की दरकार थी। भारत को अंतिम ओवर में सात रन चाहिए थे और उसके दो विकेट बचे हुए थे लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन (नाबाद 71) ने पहली गेंद खाली जाने के बाद दूसरी गेंद पर एक रन ले लिया। उनका यह फैसला यह काफी महंगा साबित हुआ क्योंकि तेज गेंदबाज काइल जैमीसन (49 रन देकर चार विकेट) ने संदीप वॉरियर और इशान पोरेल को लगातार गेंदों पर आउट करके दो गेंद शेष रहते ही न्यू जीलैंड को जीत दिला दी। न्यू जीलैंड ए ने मार्क चैपमैन के नाबाद 110 रन की मदद से पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर सात विकेट पर 270 रन बनाए थे। भारतीय टीम 49.4 ओवर में 265 रन पर आउट हो गयी और इस तरह से न्यू जीलैंड ए ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। भारत-ए ने 49वें ओवर में अक्षर पटेल (32) और राहुल चाहर (शून्य) के विकेट गंवाए थे। इन दोनों के बाएं हाथ के स्पिनर अजाज पटेल ने आउट किया। इस तरह से न्यू जीलैंड महत्वपूर्ण मोड़ पर बेहतर खेल दिखाने में सफल रहा। पृथ्वी साव (55) और रुतुराज गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी करके भारत को अच्छी शुरुआत दिलायी थी। कप्तान मयंक अग्रवाल (22) अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल पाए। इनके अलावा केवल किशन और अक्षर ही गेंदबाजों का डटकर सामना कर पाए। सूर्यकुमार यादव (पांच) और विजय शंकर (19) ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए। न्यू जीलैंड की तरफ से बाएं हाथ के स्पिनरों अजाज पटेल (44 रन देकर तीन) और रचित रविंद्रा (43 रन देकर दो) ने भारत के मध्य और निचले क्रम को नुकसान पहुंचाया। इससे पहले न्यू जीलैंड ए की पारी चैपमैन के इर्दगिर्द घूमती रही। भारत ने उसका शीर्षक्रम लड़खड़ा दिया था। एक समय उसका स्कोर चार विकेट पर 68 और फिर छह विकेट पर 105 रन था लेकिन चैपमैन और टॉड एस्टल (56) ने सातवें विकेट के लिए 136 रन की साझेदारी की जिससे कीवी टीम चुनौतीपूर्ण सकोर खड़ा करने में सफल रही। अब इन दोनों टीमों के बीच दो अनधिकृत टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी जो 30 जनवरी से क्राइस्टचर्च में शुरू होगी।

ऑस्ट्रेलियन ओपन: धांसू जीत के साथ QF में जोकोविच January 25, 2020 at 09:05PM

मेलबर्नमौजूदा चैंपियन ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नमेंट के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनायी जहां उनका सामना मिलोस राओनिच से होगा। सर्बिया के दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जोकोविच ने रॉड लीवर एरेना में अर्जेंटीना के 14वें वरीय डिएगो श्वार्जमैन को 6-3, 6-4, 6-4 से हराकर 11वीं बार टूर्नमेंट के अंतिम आठ में जगह बनाई। जोकोविच को क्वॉर्टर फाइनल में मिलोस राओनिच का सामना करना होगा जिन्होंने अब तक एक भी सेट नहीं गंवाया है। कनाडा के इस 32वें वरीय खिलाड़ी ने क्रोएशिया के मारिन सिलिच को 6-4, 6-3, 7-5 से पराजित किया। ग्रैंडस्लैम टूर्नमेंट में 46वीं बार क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचे जोकोविच ने कहा, ‘मिलोस टूर में सबसे लंबे कद के खिलाड़ियों में से एक है और उनकी सर्विस दमदार है। मुझे उनकी तीखी सर्विस के लिए तैयार रहना होगा। मैं कितनी अच्छी तरह से रिटर्न करता हूं यह काफी महत्व रखता है।’ महिला वर्ग में चेक गणराज्य की 27वीं वरीय पेत्रा क्वितोवा ने क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई लेकिन युवा सनसनी कोको गॉफ का सफर चौथे दौर में ही थम गया। क्वितोवा ने यूनान की 22वीं वरीय मारिया सक्कारी को तीन सेट तक चले मैच में 6-7 (4/7), 6-3, 6-2 से हराया। अमेरिका की पंद्रह वर्षीय गॉफ ने भी पहला सेट अपने नाम किया था लेकिन आखिर में उन्हें हमवतन सोफिया केनिन से 6-7 (5/7), 6-3, 6-0 से हार का सामना करना पड़ा। इस बीच ट्यूनीशिया की ओनस जेबुर भी क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही। उन्होंने चीन की 27वीं वरीय वांग कियोंग को 7-6 (7/4), 6-1 से उलटफेर का शिकार बनाया। जेबुर किसी ग्रैंडस्लैम के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने वाली अरब देशों की पहली महिला खिलाड़ी है। वांग ने तीसरे दौर में सेरेना विलियम्स को हराया था।

Saturday, January 25, 2020

'पद्म श्री' अवॉर्ड मिलने पर ये बोलीं हॉकी कैप्टन रानी रामपाल January 25, 2020 at 09:38PM

नई दिल्लीभारतीय महिला हॉकी कप्तान ने रविवार को कहा कि वह सरकार द्वारा देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म श्री के लिए चुने जाने से सम्मानित महसूस कर रही हैं। रानी उन आठ खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें शनिवार को देश के 71वें गणतंत्र दिवस की पूर्वसंध्या पर पद्म पुरस्कारों के लिए चुना गया। रानी सहित छह खिलाड़ियों को पद्म श्री से नवाजा जाएगा। पच्चीस साल की इस खिलाड़ी ने ट्वीट किया, ‘मैं अपने देश के सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार में से एक के लिए चुने जाने से सम्मानित महसूस कर रही हूं, मैं इस पुरस्कार को पूरी टीम और सहयोगी स्टाफ को समर्पित करती हूं। किरेन रीजीजू, हॉकी इंडिया, कोच बलदेव सर, परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों की शुक्रगुजार हूं जिन्होंने हमेशा मेरा समर्थन किया।’ खेल मंत्री रिजिजू ने कहा, ‘रानी रामपाल प्रतिष्ठित पद्म श्री के लिए चुने जाने के लिए बधाई। आपने पूरी युवा भारतीय पीढ़ी को प्रेरित किया है। आपके प्रयास भारतीय हॉकी को नए स्तर तक ले जाएंगे। मुझे आपकी उपलब्धियों पर गर्व है। छह बार की विश्व चैम्पियन एमसी मेरीकोम को देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्कार दिया जाएगा जबकि विश्व चैम्पियन शटलर पी वी सिंधू को पद्म भूषण मिलेगा। क्रिकेटर जहीर खान, पूर्व पुरुष हॉकी कप्तान एमपी गणेश, शीर्ष निशानेबाज जीतू राय, पूर्व भारतीय महिला फुटबॉल टीम की कप्तान ओइनम बेम्बेम देवी और तीरंदाज तरुणदीप राय को पद्म श्री दिया जाएगा।