Saturday, January 25, 2020

क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ खेला क्रिकेट January 24, 2020 at 11:53PM

धर्मशाला.धौलाधार की तलहटी में निर्मित अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला का ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ ने दौरा किया। उन्होंने एचपीसीए अकादमी की महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट भी खेला और इसका फिल्मांकन भी किया। स्टीव वॉ स्पिरिट ऑफ क्रिकेट पुस्तक के लिए लिखते हैं। इसके चलते वह एचपीसीए की महिला खिलाड़ियों के साथ बातचीत करने आए हैं।

स्टीव वॉ विश्व क्रिकेट पर एक लघु फिल्म के प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे हैं। जिसके लिए पूर्व क्रिकेटर स्टीव वॉ भारत सहित दुनिया के विभिन्न क्रिकेट स्टेडियमों को दौरा कर रहे हैं। भारत में मुंबई, दिल्ली सहित अन्य स्टेडियमों में दौरा कर चुके हैं।

लघु फिल्म के नाम और थीम को अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है लेकिन बताया जा रहा है महिला क्रिकेट को लेकर विशेष तौर पर लघु फिल्म में उल्लेख किया जाएगा। वर्ष के अंत तक लघु फिल्म आने की संभावना है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ धर्मशाला पहुंचे
वॉ फिल्म की शूटिंग के लिए आए है
हिमाचल की महिला क्रिकेटर्स से वॉ ने बातचीत की

LIVE स्कोर: पाकिस्तान vs बांग्लादेश, लाहौर T20 January 24, 2020 at 11:29PM

पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी-20 इंटरनैशनल मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है।

टेस्ट क्रिकेट में 5 लाख रन, इंग्लैंड ने बनाया रेकॉर्ड January 24, 2020 at 11:51PM

जोहानिसबर्गइंग्लैंड क्रिकेट टीम टेस्ट में 500,000 रन बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है। इंग्लैंड ने यहां वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को यह उपलब्धि हासिल की। इंग्लैंड ने अपने 1022वें टेस्ट मैच में जाकर यह कीर्तिमान अपने नाम किया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 830 टेस्ट मैचों में 432,706 रनों के साथ दूसरे और भारत 540 टेस्ट मैचों में 273,518 तीसरे नंबर पर है। वेस्ट इंडीज 545 टेस्ट मैचों में 270,441 रनों के साथ चौथे नंबर पर है। भारत ने विदेशी धरती अब तक 268 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें से उसने 51 जीते हैं, 113 हारे हैं और 104 ड्रॉ रहे हैं। पढ़ें- मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पहले दिन 54.2 ओवरों में 4 विकेट पर 192 रन बनाए हैं। फिलहाल जो रूट (25*) और पोप (25*) क्रीज पर हैं।

हॉकी कैंप के लिए 32 खिलाड़ियों की घोषणा की January 24, 2020 at 09:55PM

नई दिल्लीहॉकी इंडिया ने चोट से वापसी करने वाले ड्रैगफ्लिकर वरुण कुमार को शनिवार को पुरुष राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए चुने 32 खिलाड़ियों में शामिल किया। विश्व चैम्पियन बेल्जियम के खिलाफ अगले महीने होने वाले एफआईएच प्रो लीग मुकाबले के लिए यह शिविर लगाया जाएगा। नीदरलैंड पर एफआईएच हॉकी प्रो लीग में शानदार जीत के बाद भारतीय पुरुष टीम अब भुवनेश्वर में शिविर में हिस्सा लेगी। बेल्जियम के खिलाफ यह मैच आठ और नौ फरवरी को खेला जाएगा। कोर ग्रुप में अनुभवी और युवा खिलाड़ियो का मिश्रण है जिसमें पीआर श्रीजेश, कृष्ण बहादुर पाठक, सूरज कार्केरा, हरमनप्रीत सिंह, सुरेंद्र कुमार, बीरेंद्र लाकड़ा, रूपिंदर पाल सिंह, गुरिंदर सिंह, अमित रोहिदास, कोथाजीत सिंह खडांगबम, मनप्रीत सिंह, हार्दिक सिंह, नीलकांत शर्मा और विवेक सागर प्रसाद शामिल हैं। एक साल के बाद नीदरलैंड के खिलाफ अच्छी वापसी करने वाले चिंगलेनसाना सिंह का भी नाम युवा स्ट्राइकर दिलप्रीत सिंह, राजकुमार पाल, नीलम संदीप जेस और दिप्सन टिर्की के साथ मौजूद है। टीम में एसवी सुनील, आकाशदीप सिंह, रमनदीप सिंह, सिमरनजीत सिंह, मनदीप सिंह, ललित कुमार उपाध्याय, गुरसाहिबजीत सिंह, शमशेर सिंह, जर्मनप्रीत सिंह, जसकरण सिंह, गुरजंट सिंह और सुमित शामिल हैं।