Saturday, January 25, 2020

अब जॉर्डन की मेजबानी में ओलिंपिक बॉक्सिंग क्वॉलिफायर January 24, 2020 at 09:15PM

लुसानेकोरोना वायरस के कारण चीन में मुक्केबाजी ओलिंपिक क्वॉलिफायर को रद्द किए जाने के बाद अब इसका आयोजन जॉर्डन में होगा। अधिकारियों ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की क्योंकि चीन में कोरोना वायरस के कारण 26 लोगों की जान चली गई है। अंतरराष्ट्रीय ओलिंपिक समिति के मुक्केबाजी कार्यबल (बीटीएफ) ने घोषणा की कि के लिए एशिया/ओसनिया क्वॉलिफाइंग टूर्नमेंट का आयोजन अब तीन से 11 मार्च तक अम्मान में किया जाएगा। आईओसीए बयान के अनुसार, ‘इस टूर्नमेंट का आयोजन पहले तीन से 14 फरवरी तक चीन के वुहान में होना था लेकिन कोरोना वायरस के फैलने के कारण बीटीएफ और चीन ओलिंपिक समिति के संयुक्त फैसले के बाद इसे रद्द कर दिया गया।’ इसके अनुसार, ‘सभी वैकल्पिक स्थलों की समीक्षा के बाद बीटीएफ ने आज जॉर्डन ओलिंपिक समिति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी और क्वॉलिफायर की तैयारियों में जुटे खिलाड़ियों के सर्वश्रेष्ठ हित को देखते हुए टूर्नमेंट की तारीख और स्थान की पुष्टि की। ’ एमेच्योर अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संस्था एआईबीए से ओलिंपिक क्वॉलिफायर के आयोजन का अधिकार छीन लिया गया था और अब इसका काम विशेष कार्यबल देख रहा है। वुहान को तीन से नौ फरवरी तक एशिया महिला फुटबॉल क्वॉलिफायर की मेजबानी भी करनी थी, लेकिन अब इसका आयोजन नानजिंग के पूर्वी शहर में इन्हीं तारीख में किया जाएगा।

हॉकी: महिला टीम ने न्यू जीलैंड को हराया, रामपाल छाईं January 24, 2020 at 09:05PM

ऑकलैंडकप्तान के दो गोल की मदद से भारतीय महिला हॉकी टीम ने शनिवार को न्यू जीलैंड डेवलपमेंट टीम पर 4-0 की जीत के साथ ओलिंपिक वर्ष का पहला दौरा शुरू किया। रानी के दो गोल के अलावा शर्मिला और नमिता टोप्पो ने गोल किए। भारतीय टीम गुरुवार को यहां पहुंची और वह मेजबानों से चार मुकाबलों में आमने सामने होगी। इसके अलावा भारतीय टीम एक मैच में ब्रिटेन से भिड़ेगी। भारत ने 1-0 की बढ़त बनाने के बाद लगातार पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए लेकिन इन्हें गोल में नहीं बदल सका। युवा शर्मिला ने फिर तीसरे क्वॉर्टर में बढ़त दोगुनी कर दी और फिर रानी ने चौथे क्वॉर्टर में अपना दूसरा गोल कर स्कोर 3-0 कर दिया। नमिता टोप्पो ने भारतीय टीम के लिए चौथा गोल दागा।

साइना, श्रीकांत वापसी करेंगे, सिंधु की फॉर्म चिंता नहीं: गोपी January 24, 2020 at 10:53PM

कोलकाताभारतीय बैडमिंटन टीम के कोच पुलेला गोपीचंद, की खराब फॉर्म से चिंतित नहीं हैं, लेकिन उन्होंने माना है कि यह भारतीय बैडमिंटन के लिए मुश्किल समय है क्योंकि यह ओलिंपिक का साल है और तथा किदाम्बी श्रीकांत इस समय संघर्ष कर रहे हैं। गोपीचंद यहां टाटा स्टील साहित्य सम्मेलन में ‘ड्रीम्स ऑफ बिलियन : इंडिया एंड द ओलिंपिक गेम्स’ किताब के लांच पर आए थे। कार्यक्रम से इतर गोपीचंद ने कहा, ‘सिंधु थोड़ा बहुत संघर्ष कर रही हैं, लेकिन वह ऐसी खिलाड़ी हैं जिन्होंने लगातार बड़े टूर्नमेंट्स में अच्छा किया है। यह ओलिंपिक का साल है और मुझे भरोसा है कि, हमें पता कि हमें कहां काम करना है तो हम इस बात का समाधान निकाल लेंगे।’ सिंधु ने बीते साल विश्व चैम्पियनशिप का खिताब जीता था। वह इस समय क्वॉलिफिकेशन रैंकिंग में छठे स्थान पर हैं जबकि साइना 22वें। साइना को क्वॉलिफिकेशन पीरियड खत्म होने तक 16वें स्थान पर आना होगा। यह पीरियड अप्रैल में खत्म होगा और तब तोक्यो के लिए भारतीय दल का चुनाव होगा। श्रीकांत की रैंकिंग में भी यहां 26वीं है। उन्हें भी 16 स्थान के अंदर आना होगा। गोपीचंद ने कहा, ‘यह मुश्किल समय है। क्वॉलिफिकेशन खत्म होने में सात-आठ टूर्नमेंट बचे हैं और उन्हें वाकई अच्छा खेलना होगा। मुझे लगता है कि श्रीकांत के सामने मुश्किल टास्क है।’ उन्होंने कहा, ‘पिछले दो टूर्नमेंट अच्छे नहीं गए हैं लेकिन फिर भी मुझे उम्मीद है कि यह लोग वापसी करेंगे और कुछ अच्छे प्रदर्शन करेंगे।’ कोच ने कहा, ‘साइना के एक-दो अच्छे प्रदर्शन उन्हें ओलिंपिक कोटा दिला देगा। उन्होंने मलेशिया ओपन में एन से यंग जैसी खिलाड़ी को हराया है। मुझे उम्मीद है कि आने वाले टूर्नमेंट्स में वह मजबूत वापसी करेंगी।’ अपनी किताब में गोपीचंद ने लिखा है कि वह साइना के प्रकाश पादुकोण अकादमी जाने से कितना निराश थे। गोपीचंद ने भारत की पहली ओलिंपिक पदक विजेता साइना की तारीफ करते हुए कहा, ‘रियो ओलिंपिक-2016 से उन्होंने अच्छी वापसी की है। 2017 में उन्होंने विश्व चैम्पियनशिप में पदक जीता और 2018 में राष्ट्रमंडल खेलों तथा एशियाई खेलों में पदक अपने नाम किया।’ उन्होंने कहा, ‘कुल मिलाकर उन्होंने अच्छा किया है और उन्होंने लंबे समय से देश की सेवा की है। अगर आप 2009 से 2019 तक से उनके प्रदर्शन को देखेंगे तो पता चलेगा कि वह लगातार शीर्ष-10 रैंकिंग में रही हैं।’ गोपीचंद ने कहा कि भारतीय खिलाड़ियों में तोक्यो ओलिंपिक में अच्छा करने की काबिलियत है। उन्होंने कहा, ‘ओलिंपिक का प्रारूप ऐसा है कि जो खिलाड़ी अच्छी तैयारी करके जाता है उसकी संभावनाएं रहती हैं। अंत में दो अच्छे मैच आपको पदक राउंड तक पहुंचा सकते हैं। मुझे लगता है कि हमारे सभी खिलाड़ियों में यह काबिलियत है। मैं क्वॉलिफिकेशन खत्म होने का इंतजार कर रहा हूं। मुझे उम्मीद है कि हमारे खिलाड़ियों की संख्या ज्यादा होगी।’

Friday, January 24, 2020

लाइव मैच में दी गाली, स्टोक्स को मांगनी पड़ी माफी January 24, 2020 at 09:18PM

नई दिल्लीसाउथ अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच सीरीज के चौथे टेस्ट के दौरान उस वक्त विवादों में आ गए, जब महज 2 रन पर आउट होने के बाद गाली दे बैठे। वांडरर्स स्टेडियम में गुस्से में दी गई गाली न केवल रिकॉर्ड हुई, बल्कि लाइव मैच के दौरान प्रसारित भी हो गई। हालांकि, क्रिकेटर ऑफ द इयर चुने गए स्टोक्स ने ट्विट करते हुए माफी मांग ली, लेकिन इससे पहले उन्हें फैन्स के गुस्से का शिकार होना पड़ा। दरअसल, जब स्टोक्स सस्त में आउट होकर पविलियन लौट रहे थे तो कुछ फैन्स उनका मजाक उड़ा रहे थे। इससे बेन का खुद पर काबू नहीं रहा और वह फैन्स के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर बैठे। इसके लिए उनके अलावा मैच के ऑफिशल ब्रॉडकास्ट ने भी फुटेज दिखाने के लिए माफी मांगी है। स्टोक्स ने माफी मांगते हुए लिखा- मैं अपनी अभद्र भाषा के लिए माफी मांगता हूं, जिसे लाइव ब्रॉडकास्ट पर सबने सुना। जब मैं आउट होकर लौट रहा था तो दर्शकों की तरफ मेरे लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया' हरकत अनप्रफेशनल, दिल से माफी मांगता हूंउन्होंने आगे लिखा- मैंने जो भी किया वह अनप्रफेशनल था और इसके लिए मैं दिल से माफी मांगता हूं। मैं अपनी हरकत के लिए खासकर दुनिया भर के युवा फैन्स से माफी मांगता हूं, जो लाइव टेलिकास्ट देख रहे थे। पूरी टेस्ट सीरीज के दौरान दोनों ही टीमों (इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका) को फैन्स का शानदार सपॉर्ट मिला है। मेरी इस हरकत से यह सीरीज खराब नहीं होना चाहिए, जिसे हम जीतने के लिए दृढ़-संकल्प हैं। उल्लेखनीय है कि विडियो में दर्शकों के निशाना बनाए जाने से गुस्साए स्टोक्स गालियां देते हुए ड्रेसिंग रूम की तरफ जाते दिखे। इस वाकये का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि, इस मामले पर अब तक आईसीसी या ईसीबी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने पहले दिन 54.2 ओवरों में 4 विकेट पर 192 रन बनाए हैं। फिलहाल जो रूट (25*) और पोप (25*) क्रीज पर हैं।