Saturday, January 18, 2020

भारत vs ऑस्ट्रेलिया वनडे: किंग कौन? फैसला आज January 18, 2020 at 04:50PM

बेंगलुरुविश्व की दो सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट टीमों के बीच रविवार को होने वाले सीरीज के आखिरी मैच को अगर रोमांच की चरम सीमा कहा जाए तो शायद की अतिश्योक्ति होगी। बीते दो मैचों में जिस तरह की क्रिकेट देखने को मिली है उसने इन दोनों टीमों के स्तर को ऊंचा ही उठाया और यह भी साबित किया है दोनों टीमों में ज्यादा अंतर नहीं है और किसी भी दिन कोई भी टीम विजय पताका फहरा सकती है। मुंबई में खेले गए पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से जिस तरह धोया उसने मेजबानों पर सवाल खड़े किए। विराट के लिए यह है सिरदर्द की कप्तानी वाली टीम ने धैर्य दिखाया और राजकोट में वापसी करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर दी। अब सीरीज का तीसरा और आखिरी वनडे एम. चिन्नास्वामी में खेला जाना है जो निर्णायक है और इन दोनों टीमों के लिए बेहद अहम। यह कहना कि किसी एक टीम का पलड़ा भारी है यह गलती होगी। बेशक भारत अपने घर में खेल रहा है लेकिन ऑस्ट्रेलिया ने उसे कड़ी चुनौती दी है। दूसरे मैच में भी ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज ने अच्छा खेल दिखाया लेकिन स्कोरबोर्ड पर ज्यादा रन होना उनके लिए सिर दर्द रहा। पढ़ें- यह भी हैं टेंशनपहले मैच में भारतीय बल्लेबाजी नहीं चली थी लेकिन दूसरे मैच में इस बल्लेबाजी क्रम ने 340 रनों का आंकड़ा छुआ। विराट कोहली, शिखर धवन और लोकेश राहुल ने बेहतरीन पारियां खेलीं वहीं अर्धशतक से चूक गए थे। सिर्फ परेशानी रही तो श्रेयस अय्यर और मनीष पांडे का एक बार फिर विफल होना। राहुल ने पांचवें नंबर पर आकर भारतीय मध्यक्रम की अंत में ढहने की आदत को राजकोट में दोहराव से बचा लिया। बदलाव को मजबूर हो सकता है भारतबेंगलुरु में भारत को कुछ बदलाव करने के लिए विवश होना पड़ सकता है। धवन को बल्लेबाजी के दौरान पसलियों में गेंद लग गई थी इसी कारण वह गेंदबाजी करने नहीं उतरे थे। रोहित भी फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे। इन दोनों की चोटों को लेकर अभी तक कोई साफ खबर सामने नहीं हैं इसलिए भारतीय टीम में बदलाव की संभावना से इनकार भी नहीं किया जा सकता। धवन और रोहित में से अगर कोई एक भी बाहर होता है तो राहुल फिर सलामी बल्लेबाज के तौर पर दिख सकते हैं। यहां फिर मध्य क्रम को लेकर चिंताएं बढ़ सकती हैं। पढ़ें- टीम इंडिया के सामने चुनौतीऋषभ पंत चोट के कारण पिछले मैच में नहीं खेले थे और इस मैच में उनकी वापसी की संभाव नहीं हैं। राहुल अगर ऊपर जाते हैं तो मध्य क्रम की जिम्मेदारी एक बार फिर पंत, अय्यर और पांडे पर होगी। यह तीनों क्या करते हैं, कितने सफल होते हैं यह मैच के दिन ही साफ होगा। मुंबई में भारतीय गेंदबाज विकेट लेने में सफल नहीं रहे थे, लेकिन राजकोट में उन्होंने विशाल लक्ष्य का बचाव किया था। लेकिन एक बात गौर करने वाली होगी कि ऑस्ट्रेलिया ने फिर भी 300 का आंकड़ा पार कर लिया था। ऐसे में कोहली को सोचना होगा कि ऑस्ट्रेलिया को कम स्कोर पर कैसे रोका जाए। ऑस्ट्रेलिया नहीं कमजोरअगर ऑस्ट्रेलिया की बात जाए तो उसकी चिंता मुख्य रूप से गेंदबाजी होगी जिसने भारतीय बल्लेबाजों को 340 रनों के स्कोर तक पहुंचने दिया। फिंच ने दूसरे मैच से पहले जोश हेजलवुड को टीम में शामिल करने के संकेत दिए थे लेकिन वह राजकोट में नहीं खेले थे। अब जबकि दूसरे मैच में पैट कमिंस और मिशेल स्टार्क विफल रहे थे तो उम्मीद है कि हेजलवुड को मौका दिया जाए। बल्लेबाजी में टीम ज्यादा चिंतित नहीं होगी। टीम का शीर्ष क्रम और मध्य क्रम बड़ा स्कोर करने का दम रखता है, यह फिंच भी जानते हैं और कोहली भी। पढ़ें- टीमेंभारत: रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रविंद्र जाडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमरा और नवदीप सैनी। ऑस्ट्रेलिया: डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच (कप्तान), मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, एश्टन टर्नर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), एश्टन एगर, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, केन रिचर्ड्सन और एडम जांपा।

तो बेंगलुरु में भी बरसेंगे रन, जानें मौसम और पिच January 18, 2020 at 05:10PM

बेंगलुरुभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में बेंगलुरु में खेला जाएगा। यह मैच जीतने वाली टीम सीरीज अपने नाम कर लेगी। इस सीरीज के शुरू से ही रोमांचक होने की संभावना थी लेकिन जिस तरह से ऑस्ट्रेलिया ने पहले मैच में एकतरफा जीत दर्ज की उससे एकबारगी लगने लगा था कि वह वह भारत में लगातार दूसरी सीरीज जीतने में कामयाब रहेगा। भारत ने हालांकि राजकोट में हर विभाग में बेहतरीन प्रदर्शन करके शानदार वापसी की और साबित कर दिया कि मुंबई में दस विकेट से हार के बाद हायतौबा मचाना जल्दबाजी थी। पिच और मौसमबेंगलुरु की पिच पर एक बार फिर रनों की बरसात देखने को मिल सकती है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां खेले गए पिछले दो मैचों में क्रमश: कुल 709 और 647 रन बने थे। हालांकि बाद में बोलिंग करने वाली टीम को ओस से जूझना पड़ सकता है। जहां तक सवाल मौसम का है तो मैच के लिए माकूल परिस्थितियां हैं और बारिश का कोई खतरा नहीं है। पढ़ें- आईसीसी वनडे रैंकिंग्स
  • भारत 2
  • ऑस्ट्रेलिया 4
आमना सामना
  • कुल मैच 139
  • भारत जीता 51
  • ऑस्ट्रेलिया जीता 78
  • बेनतीजा 10
टीमेंभारत : रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रविंद्र जाडेजा, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमरा और नवदीप सैनी। पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया : डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच (कप्तान), मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, एश्टन टर्नर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), एश्टन एगर, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, केन रिचर्ड्सन और एडम जांपा।

भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरा और निर्णायक वनडे आज, उसके खिलाफ छठी सीरीज जीतने का मौका January 18, 2020 at 04:12PM

खेल डेस्क. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे की सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। फिलहाल, सीरीज 1-1 से बराबर है। भारत के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छठी सीरीज जीतने का मौका है। दोनों के बीच अब तक 11 द्विपक्षीय सीरीज खेली गई। इसमें भारत ने 5 में जीत हासिल की और6 में उसे हार मिली। दोनों के बीच पिछली सीरीज मार्च 2019 में भारत मेंहुई थी, तब ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया पर 3-2 से जीत दर्ज की थी।

सीरीज के पहला मैच मुंबई में खेला गया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से रिकॉर्ड जीत हासिल की थी। राजकोट में खेले गए दूसरेवनडे में भारतीय टीम ने वापसी की। उसने ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हराते हुए सीरीज बराबर की।

भारतीय टीम में बदलाव की संभावना

तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया टीम कोई बदलाव करने के मूड में नहीं है, लेकिन भारतीय प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव हो सकते हैं। शिखर धवन और रोहित शर्मा दूसरे वनडे में चोटिल हो गए थे। धवन की पसलियों में पैट कमिंस की गेंद लगी थी, जबकि रोहित शर्मा ने बाएं कंधे में चोट की शिकायत की थी। फिलहाल, दोनों की फिटनेस पर कुछ भी स्पष्ट नहीं है। ऐसे में इनमें से कोई एक बाहर होता है, तो फिर लोकेश राहुल ओपनिंग करेंगे और केदार जाधव को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है।

भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में 45% सक्सेस रेट

कब सीरीज में मैच नतीजा
2019 5 2-3 से हारे
2019 3 2-1 से जीते
2017 5 4-1 से जीते
2016 5 1-4 से हारे
2013 6 3-2 से जीते
2010 1 1-0 से जीते
2009 6

2-4 से हारे

2007 7 2-4 से हारे
2001 5 2-3 से हारे
1986 6

3-2 से जीते

1984 5 0-3 से हारे

पिच और मौसम रिपोर्ट: बेंगलुरु में मैच के दौरान बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 17 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। पिच से बल्लेबाजों को मदद मिल सकती है। टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करना पसंद करेगी। इस मैदान का हाइएस्ट स्कोर 383 रन है, जो भारत ने 2013 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही बनाया था। तब रोहित शर्मा ने 209 रन की पारी खेली थी।

चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत 7 में से 4 मैच जीता
एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 7 वनडे खेले। इनमें भारत ने 4 मैच जीते, जबकि 2 में उसे हार मिली। एक मैच बेनतीजा रहा। पिछली बार 28 सितंबर 2017 को ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 21 रन से हराया था।

कब नतीजा
28 सितंबर 2017 21 रन से हारे
2 नवंबर 2013 57 रन से जीते
29 सितंबर 2007 बेनतीजा
12 नवंबर 2003 61 रन से हारे
25 मार्च 2001 60 रन से जीते
21 अक्टूबर 1996 2 विकेट से जीते
27 अक्टूबर 1989 3 विकेट से जीते

हेड-टू-हेड
दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 139 वनडे में भारतीय टीम 51 में ही जीत सकी। ऑस्ट्रेलिया की टीम 78 में जीती। 10 मुकाबले बेनतीजा रहे। वहीं, भारत में दोनों के बीच अब तक 63 मैच हुए। इस दौरान टीम इंडिया 28 में जीती। 30 में हार का मिली। 5 मुकाबले बेनतीजा रहे।

दोनों टीमें
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, केदार जाधव, मनीष पांडेय, केएस भरत (विकेटकीपर), लोकेश राहुल, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव।

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, एश्टन एगर, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, मॉर्नस लबुशाने, केन रिचर्डसन, डी आर्सी शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, एश्टन टर्नर, डेविड वॉर्नर और एडम जम्पा।

Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
IND Vs AUS 3rd ODI, India (IND) Vs Australia (AUS) Head To Head; India Vs West Indies, 3rd ODI Bangalore, MA Chidambaram Stadium Records and Starts

भारत-ऑस्ट्रेलिया तीसरा और निर्णायक वनडे आज, उसके खिलाफ छठी सीरीज जीतने का मौका January 18, 2020 at 04:08PM