Friday, January 17, 2020

चोटिल पंत की जगह केएस भरत टीम इंडिया से जुड़े, लेकिन दूसरे वनडे में खेलने का मौका नहीं मिला January 16, 2020 at 10:09PM

खेल डेस्क. आंध्र प्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज केएस भरत चोटिल ऋषभ पंत के बैकअप के तौर पर राजकोट वनडे में भारतीय टीम से जुड़े। लेकिन उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। पंत की जगह टीम में मनीष पांडे को शामिल किया गया। वहीं,केएल राहुल मैच में विकेटकीपिंग करेंगे। संजू सैमसन और इशान किशन के इंडिया-ए के न्यूजीलैंड दौरे पर जाने के चलते बोर्ड ने भरत को पंत के बैकअप के तौर पर जोड़ने का फैसला किया।

फिलहाल,पंत नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैब प्रोग्राम से गुजर रहे हैं।यहां उनकी रिकवरी पर नजर रखी जा रही है। उनके (पंत) रविवार को होने वाले तीसरे वनडे में खेलने पर फैसला बाद में होगा। पंत को मुंबई वनडे में बल्लेबाजी के दौरान सिर में चोट लगी थी।जिस वक्त वे चोटिल हुए, उस समय 28 रन पर खेल रहे थे।उनकी जगह मनीष पांडेय कन्कशन सब्स्टिट्यूट के तौर पर मैदान पर उतरे थे। वहीं, लोकेश राहुल ने विकेटकीपिंग की थी।

भरत को डे-नाइट टेस्ट में भी साहा के बैकअप के तौर पर चुना गया था

केएल राहुल अगर राजकोट वनडे मेंचोटिल हो जाते हैं, तो उस सूरत में भरत उनकी जगह कन्कशन सब्स्टिट्यूट के तौर पर मैदान में उतर सकते हैं। यह पहला मौका नहीं है, जब भरत को भारतीय टीम में बैकअप के तौर पर बुलाया गया गया है। उन्हें पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में पहले डे-नाइट टेस्ट में भी रिद्धिमान साहा के बैकअप के लिए रखा गया था। तब पंत को रणजी ट्रॉफी मैच खेलने के लिए टीम से रिलीज किया गया था।

आंध्र प्रदेश की तरफ से खेलने वाले भरत ने 71 फर्स्ट क्लास मैच में 37.66 की औसत से 4143 रन बनाए हैं। वहीं 51 लिस्ट-ए मैच में 1351 रन बना चुके हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आंध्र प्रदेश के विकेटकीपर केएस भरत। (फाइल)

सानिया होबार्ट इंटरनेशनल महिला युगल फाइनल में January 16, 2020 at 08:10PM

होबार्ट भारतीय टेनिस स्टार यूक्रेन की नादिया किचेनोक के साथ होबार्ट इंटरनेशनल महिला युगल फाइनल में पहुंच गई। सानिया और किचेनोक ने स्लोवेनिया की तमारा जिदांसेक और चेक गणराज्य की मारि बूजकोवा को एक घंटे 24 मिनट तक चले सेमीफाइनल में 7-6, 6-2 से मात दी। सानिया और किचेनोक की पांचवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी दूसरी वरीयता प्राप्त चीन की शुआइ पेंग और शुआइ झांग से खेलेगी। चीनी जोड़ी को वाकओवर मिला जब बेल्जियम की कर्स्टन फ्लिपकेंस और एलिसन वान ने चोट के कारण सेमीफाइनल मुकाबला छोड़ दिया। सानिया और उनकी जोड़ीदार को पहले सेट में काफी संघर्ष करना पड़ा लेकिन दूसरा सेट आसान रहा। पहले सेट में मुकाबला बराबरी का था और स्कोर 6-6 रहने पर टाइब्रेकर तक खिंचा। टाइब्रेकर में सानिया और किचेनोक ने जीत दर्ज की। दूसरे सेट में सानिया और किचेनोक ने विरोधी की सर्विस तीन बार तोड़कर आसानी से जीत दर्ज की। उन दोनों ने 11 में से चार ब्रेक पॉइंट भुनाए जबकि विरोधी टीम पांच में से दो ही तब्दील कर सकी। सानिया मां बनने के बाद दो साल टेनिस से दूर थीं। पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से निकाह करने वाली सानिया ने 2018 में इजहान को जन्म दिया। उन्होंने अक्टूबर 2017 में आखिरी टूर्नमेंट खेला था। भारतीय टेनिस को नई बुलंदियों तक ले जाने वाली सानिया युगल में नंबर एक रह चुकी हैं और छह बार की ग्रैंडस्लैम विजेता हैं। उन्होंने 2013 में एकल टेनिस खेलना छोड़ दिया था। वह 2007 में डब्ल्यूटीए एकल रैंकिंग में 27वें स्थान तक पहुंची थीं। अपने करियर में वह लगातार कलाई और घुटने की चोट से जूझती रही हैं।

प्रजनेश मुख्य दौर में नहीं पहुंच सके, क्वालिफायर्स में गुलबिस ने हराया; सिंंगल्स में भारतीय चुनौती समाप्त January 16, 2020 at 10:14PM

खेल डेस्क. भारत के प्रजनेश गुणेश्वरण ऑस्ट्रेलियन ओपन के मुख्य दौर में पहुंचने में नाकाम रहे। शुक्रवार को क्वालिफायर्स के फाइनल राउंड में उन्हें लातविया के एर्नेस्ट गुलबिस ने हरा दिया। वर्ल्ड नंबर-122 प्रजनेश को क्वालिफायर्स में 17वीं वरीयता प्राप्त गुलबिस ने 7-6 (2), 6-2 से हरा दिया। भारतीय खिलाड़ी ने इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के वाइल्ड कार्ड प्लेयर हैरी बॉर्शियर और जर्मनी के यानिक हन्फमैन को शिकस्त दी।

प्रजनेश के हारने के बाद ऑस्ट्रेलियन ओपन के सिंगल्स मुकाबलों में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई। उन्होंने पहले सेट में बेहतर खेल दिखाया। मुकाबला टाईब्रेकर तक पहुंचा। दूसरे सेट में वे लय में नहीं दिखे। गुलबिस ने एक घंटा 20 मिनट में यह मुकाबला अपने नाम कर लिया।

सुमित नागल को मिस्र के मोहम्मद सफवात ने हराया था
प्रजनेश से पहले मंगलवार को सुमित नागल को मिस्र के मोहम्मद सफवात ने क्वालिफायर्स के पहले ही राउंड में हरा दिया था। वहीं, रामकुमार रामनाथन भी हारकर बाहर हो चुके हैं। विमेन्स सिंगल्स में अंकिता रैना भी मुख्य दौर में नहीं पहुंच सकीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
प्रजनेश को गुलबिस ने लगातार दो सेट में हराया।

अंडर-19 वर्ल्ड कप आज से; 16 टीमें 48 मैच खेलेंगी, 4 बार के चैंपियन भारत का पहला मैच 19 जनवरी को श्रीलंका से January 16, 2020 at 09:51PM

खेल डेस्क. अंडर-19 वनडे वर्ल्ड कप आज से दक्षिण अफ्रीका में शुरू हो रहा है। इसमें16 टीमें 48 मैच खेलेंगी। सेमीफाइनल 4 और 6 फरवरी, जबकि फाइनल9 फरवरी को होगा। टूर्नामेंट का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच होगा। इससे पहले उद्धाटन समारोह हुआ, जिसमें दक्षिण अफ्रीका की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिली।मौजूदा चैंपियन भारत कोएक बार फिर खिताब काप्रबल दावेदार माना जा रहा है। टीम सबसे ज्यादा 4 बार चैंपियन बनी है। भारत को ग्रुप-ए में रखा गया है, जिसमें जापान, न्यूजीलैंड और श्रीलंका भी हैं।भारतीय टीम अपना पहला मैच श्रीलंका से 19 जनवरी को खेलेगी।

ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, नाइजीरिया और वेस्टइंडीज हैं। ग्रुप-सी में बांग्लादेश, पाकिस्तान, स्कॉटलैंड और जिम्बाब्वे हैं, जबकि ग्रुप-डी में अफगानिस्तान, कनाडा, दक्षिण अफ्रीका और संयुक्त अरब अमीरात हैं। नाइजीरिया और जापान ने पहली बार क्वालिफाई किया है।

भारत के ग्रुप मुकाबले
(दोपहर 1.30 बजे से)
भारत बनाम श्रीलंका 19 जनवरी
भारत बनाम जापान 21 जनवरी
भारत बनाम न्यूजीलैंड 24 जनवरी

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को हराकर पिछला खिताब जीता था

अंडर-19 का यह 13वां वर्ल्ड कप होगा। फरवरी 2018 में खेले गए वर्ल्ड कप फाइनल में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया था। तब टीम के कप्तान पृथ्वी शॉ थे। फाइनल में मनजोत कालरा ने नाबाद 101 रन की पारी खेली थी।भारतअब तक 4, ऑस्ट्रेलिया ने 3, पाकिस्तान ने 2 और इंग्लैंड, वेस्ट इंडीज एवं साउथ अफ्रीका 1-1 बार यह विश्व कप जीत चुके हैं।हर ग्रुप से दो शीर्ष टीमें सुपर लीग में पहुंचेंगी। चार शहरों और आठ मैदानों पर कुल 24 मैच खेले जाएंगे।

चारों ग्रुप की टीमें

ग्रुप-ए ग्रुप-बी ग्रुप-सी ग्रुप-डी
भारत ऑस्ट्रेलिया पाकिस्तान अफगानिस्तान
श्रीलंका इंग्लैंड बांग्लादेश दक्षिण अफ्रीका
न्यूजीलैंड वेस्टइंडीज जिम्बाब्वे यूएई
जापान नाइजीरिया स्कॉटलैंड

कनाडा



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
भारतीय कप्तान प्रियम गर्ग अंडर-19 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ।