Friday, January 17, 2020

India vs Australia: दूसरा वनडे लाइव स्कोर @राजकोट January 16, 2020 at 09:47PM

भारत और ऑस्ट्रेलिया, दूसरा वनडे लाइव स्कोर।

India vs Australia: ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला January 16, 2020 at 09:17PM

राजकोटभारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार को राजकोट में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया ने इस मुकाबले के लिए अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं भारतीय टीम में दो बदलाव हैं। कोहली ने कहा कि वह भी टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का ही फैसला करते। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि क्योंकि आज बहुत ज्यादा ओस नहीं है और यह अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि विकेट काफी मजबूत और अच्छी है। अगर हम बोर्ड पर अच्छे रन बना सके तो हम उसे बचा सकते हैं। भारतीय टीम में दो बदलाव हैं ऋषभ पंत कनकशन के कारण बाहर हैं तो केएल राहुल विकेटकीपिंग करेंगे। पंत की जगह मनीष पांडे को टीम में शामिल किया गया है वहीं शार्दुल ठाकुर की जगह नवदीप सैनी को टीम में जगह मिली है। भारत (प्लेइंग इलेवन) रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह ऑस्ट्रेलियाई टीम डेविड वॉर्नर, आरोन फिंच (कप्तान), मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, एश्टन टर्नर, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), एश्टन एगर, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, केन रिचर्डसन, एडम जंपा भारतीय टीम को मुंबई में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था। तीन मैचों की सीरीज में बने रहने के लिए विराट कोहली ऐंड कंपनी के लिए इस मैच में जीतना बहुत जरूरी है। मुंबई में खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को एकतरफा हराया था। टीम इंडिया को खेल के हर विभाग में संघर्ष का सामना करना पड़ा था। वॉर्नर और फिंच दोनों ने शतक लगाए। उनके बीच हुई रेकॉर्ड 258 रनों की साझेदारी ने भारतीय गेंदबाजों को बहुत परेशान किया। भारतीय टीम 15 साल बाद वनडे इंटरनैशनल में कोई मुकाबला 10 विकेट से हारी। राजकोट की बैटिंग फ्रेंडली विकेट पर भारत के सामने मुश्किल चुनौती है।

सैमसन नहीं यह खिलाड़ी बना टीम में पंत का विकल्प January 16, 2020 at 09:45PM

नई दिल्लीआंध्र प्रदेश के विकेटकीपर बल्लेबाज के एस भरत को के विकल्प के तौर पर शुक्रवार को भारतीय टीम में शामिल किया गया। भरत ने अभी तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है लेकिन 74 प्रथम श्रेणी मैचों में 4143 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट टी20 क्रिकेट में सौ से ऊपर है। बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा, 'अखिल भारतीय सीनियर चयन समिति ने राजकोट में दूसरे वनडे के लिये को टीम में चुना है ।' उन्होंने कहा, 'संजू सैमसन और ईशान किशन न्यूजीलैंड में भारत ए टीम का हिस्सा हैं । चयन समिति ने केएस भरत को बैकअप विकेटकीपर के रूप में चुना है।' पंत को रिहैबिलिटेशन के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी भेजा गया है। पंत को मुंबई में पहले वनडे में हेलमेट पर गेंद लगने से चोट लगी थी। भारत को मुंबई में खेले गए मुकाबले में 10 विकेट से करारी हार मिली थी।

Thursday, January 16, 2020

भारत-ऑस्ट्रेलिया दूसरा वनडे थोड़ी देर में, चोटिल ऋषभ पंत की जगह केएस भरत टीम में शामिल January 16, 2020 at 08:47PM

खेल डेस्क. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन वनडे की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज राजकोट के सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। चोटिल विकेटकीपर ऋषभ पंत इस मैच में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह कर्नाटक के विकेटकीपर केएस भरत को टीम में शामिल किया गया, लेकिन राजकोट में उनके खेलने की संभावना कम ही है।पहले वनडे में तेज गेंजबाज पैट कमिंस की गेंद पंत के हेलमेट पर लगी थी। वे बेंगलुरु में नेशनल क्रिकेट एकेडमी में रिहैबिलिटेशन के लिए गए हैं।

विराट कोहली के पास बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट (वनडे, टेस्ट और टी-20) में सबसे ज्यादा शतक लगाने का मौका है। फिलहाल, कोहली 41 शतक लगाकर पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के साथ शीर्ष पर हैं। ऑस्ट्रेलिया मुंबई वनडे 10 विकेट से जीतकर सीरीज में 1-0 से आगे है।

विराट-पोंटिंगटी-20 में शतक नहीं लगा पाए

कोहली ने बतौर कप्तान 53 टेस्ट में 20 और 80 वनडे में 21 शतक लगाए हैं। वे अब तक 27 टी-20 में एक भी शतक नहीं लगा पाए हैं।पोंटिंग ने 77 टेस्ट में 19 और 230 वनडे में 22 शतक ठोके हैं। वेभी 17 टी-20 में शतक नहीं जमा पाए थे।

बतौर कप्तान तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप 6 बल्लेबाज

खिलाड़ी मैच पारी रन शतक देश
विराट कोहली 170 197 11041 41 भारत
रिकी पोंटिंग 324 376 15440 41 ऑस्ट्रेलिया
ग्रीम स्मिथ 286 368 14878 33 द. अफ्रीका
स्टीव स्मिथ 93 118 5885 20 ऑस्ट्रेलिया
माइकल क्लार्क 139 171 7060 19 ऑस्ट्रेलिया
ब्रायन लारा 172 204 8410 19 वेस्टइंडीज

राजकोट में भारत अब तक वनडे नहीं जीता
सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत ने अब तक दो वनडे खेले, जिनमें उसे हार मिली है। पिछला मैच भारत ने 18 अक्टूबर 2015 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। यह मैच अफ्रीका ने 18 रन से जीता था। इससे पहले 11 जनवरी 2013 को इंग्लैंड ने भारतीय टीम पर 9 रन से जीत दर्ज की थी।

हेड-टू-हेड
दोनों टीमों के बीच अब तक हुए 138 वनडे में भारतीय टीम 50 में ही जीत सकी। ऑस्ट्रेलिया की टीम 78 में जीती। 10 मुकाबले बेनतीजा रहे। वहीं, भारत में दोनों के बीच अब तक 62 मैच हुए। इस दौरान टीम इंडिया 27 में जीती। 30 में हार का मिली। 5 मुकाबले बेनतीजा रहे।

दोनों टीमें
भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उप कप्तान), जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, शिखर धवन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर, रविंद्र जडेजा, केदार जाधव, मनीष पांडेय, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), लोकेश राहुल, नवदीप सैनी, मोहम्मद शमी, शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव।

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस, एश्टन एगर, पीटर हैंड्सकॉम्ब, जोश हेजलवुड, मॉर्नस लबुशाने, केन रिचर्डसन, डी आर्सी शॉर्ट, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क, एश्टन टर्नर, डेविड वॉर्नर और एडम जम्पा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
ऑस्ट्रेलिया ने मुंबई में पहले वनडे में भारत को 10 विकेट से हराया था।