Wednesday, January 15, 2020

कोहली ने बताया, यह है करियर का 'सबसे अच्छा' पल January 15, 2020 at 12:48AM

मुंबई के कप्तान के अभी तक के चमकदार करियर में भले ही कितनी भी उपलब्धियां शामिल हों लेकिन बुधवार को उन्होंने कहा कि 2008 में राष्ट्रीय टीम के लिए चुना जाना हमेशा उनके पसंदीदा पलों में शुमार रहेगा। कोहली इस समय टेस्ट और वनडे प्रारूप दोनों में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी हैं। उन्होंने यहां ‘आउडी’ कार लॉन्च कार्यक्रम के मौके पर कहा, ‘वह पल जो मेरे लिए हमेशा विशेष रहेगा, वो भारतीय टीम में चुने जाने का था। मैं अपनी मां के साथ घर पर खबरें देख रहा था, मुझे कहीं से कोई खबर नहीं मिल रही थी और अचानक से मेरा नाम आया तो मुझे पता नहीं चला कि क्या करूं।’ उन्होंने कहा, ‘मैं हैरान हो गया, मुझे पता नहीं चल रहा था कि बैठ जाऊं, खड़ा हो जाऊं, दौड़ने लंगू या फिर कूदने लगूं। मुझे लगता है कि यही ऐसा क्षण रहेगा जो मेरा पसंदीदा पल होगा।’ कोहली उस साल अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम के कप्तान थे और इसी साल उन्होंने सीनियर टीम में जगह बनायी थी। उन्होंने कहा, ‘जब आप राष्ट्रीय टीम के लिए खेलते हो तो टूर्नमेंट या श्रृंखलाएं उपलब्धियां बन जाती हैं। लेकिन आपने जो कड़ी मेहनत की होती है, उसे देखते हुए आठ साल की उम्र से खेलना शुरू करते हुए अपने देश का प्रतिनिधित्व करना, ऐसा अहसास है जिसे आप दोबारा महसूस नहीं कर सकते।’ कोहली ने कहा, ‘राष्ट्रीय टीम के लिए शुरुआत करने वाला पल मेरे लिए अहम होगा क्योंकि इससे आपको इससे प्रेरणा मिलती है और इससे मेरे पैर जमीन पर रहते हैं और मुझे यह याद रहता है कि मैं कहां से आया हूं।’ इस शानदार बल्लेबाज ने वनडे में 11,000 से ज्यादा रन जुटाए हैं और टेस्ट में भी 7,000 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उनका खेल के सभी तीनों प्रारूप में औसत 50 से ज्यादा का है। उनके टेस्ट और वनडे प्रारूप में मिलाकर 70 शतक हैं।

सिर में चोट लगने के कारण ऋषभ पंत टीम इंडिया के साथ राजकोट नहीं गए, दूसरे वनडे में खेलने पर संशय January 15, 2020 at 12:34AM

खेल डेस्क. भारतीय विकेटकीपर ऋषभ पंत दूसरे वनडे के लिए टीम इंडिया के साथ राजकोट नहीं गए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई में खेले गए पहले वनडे के दौरान सिर में चोट लगी थी। बीसीसीआई ने बुधवार को न्यूज एजेंसी से कहा, ‘ऋषभ पंत टीम के अन्य सदस्यों के साथ राजकोट नहीं जाएंगे। वे बाद में टीम से जुड़ेंगे। सिर में चोट लगने वाले खिलाड़ियों को कम से कम 24 घंटे के लिए निगरानी में रखा जाता है।’ अभी तक यह तय साफ नहीं हो सका है कि वे चयन के लिए उपलब्ध होंगे या उन्हें आराम दिया जाएगा।

भारतीय पारी के 44वें में बल्लेबाजी के दौरान पैट कमिंस की गेंद पंत के हेलमेट पर लगी थी। इस कारण उनकी जगह मनीष पांडेय कन्कशन सब्स्टिट्यूट के तौर पर मैदान पर उतरे थे। वहीं, लोकेश राहुल ने विकेटकीपिंग की थी। पंत को डॉक्टर्स की निगरानी में रखा गया है।

पंत 33 गेंद पर 28 रन ही बना सके थे
पंत ने 33 गेंद की पारी में 28 रन बनाए थे। भारतीय टीम 49.1 ओवर में 255 रन पर सिमट गई थी। ऑस्ट्रेलिया ने 37.1 ओवर में बिना किसी नुकसान के 258 रन बना लिए। टीम इंडिया यह मुकाबला 10 विकेट से हार गई थी। ऑस्ट्रेलिया के लिए कप्तान एरॉन फिंच और डेविड वॉर्नर ने शतक लगाया। कंगारू टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पहले वनडे में ऋषभ पंत सिर्फ 28 रन ही बना सके थे।

ICC वनडे, टेस्ट टीम का ऐलान, विराट हैं कप्तान January 14, 2020 at 10:25PM

दुबईशानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय कप्तान और स्टार बल्लेबाज को बुधवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की वर्ष की टेस्ट और वनडे टीम का कप्तान चुना गया है। कोहली के अलावा चार और भारतीयों को आईसीसी टेस्ट और वनडे टीम में चुना गया है। टेस्ट टीम में दोहरे शतकवीर मयंक अग्रवाल भी हैं जबकि सलामी बल्लेबाज , तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी और बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव वनडे टीम में हैं। कोहली ने 2019 में दोनों प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सातवां दोहरा शतक जड़ते हुए पिछले साल अक्टूबर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 254 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज अग्रवाल ने दो दोहरे शतक, एक शतक और दो अर्धशतक बनाए। उसने बांग्लादेश के खिलाफ नवंबर में करियर की सर्वश्रेष्ठ 243 रन की पारी खेली। पढ़ें- वनडे उपकप्तान रोहित ने विश्व कप में पांच शतक और एक अर्धशतक लगाया। कुलदीप ने दो हैटट्रिक लगाई। उन्होंने वेस्ट इंडीज के खिलाफ पिछले महीने करियर की दूसरी हैटट्रिक लगाई। जसप्रीत बुमराह की गैर मौजूदगी में शमी ने पिछले 12 महीने में 21 वनडे में 42 विकेट लिए। पढ़ें- वर्ष 2019 की आईसीसी टीमें इस प्रकार हैवनडे टीम: रोहित शर्मा, शाई होप, विराट कोहली (कप्तान), बाबर आजम, केन विलियमसन, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, मिशेल स्टार्क, ट्रेंट बोल्ट, मोहम्मद शमी, कुलदीप यादव। टेस्ट टीम: मयंक अग्रवाल , टॉम लाथम, मार्नस लाबुशाने, विराट कोहली (कप्तान), स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, बीजे वाटलिंग, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नील वेगनेर, नाथन लियोन।

राजकोट नहीं जाएंगे पंत, चोट पर आया अपडेट January 14, 2020 at 11:46PM

मुंबईविकेटकीपर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट में होने वाले दूसरे वनडे के लिए भारतीय टीम के साथ नहीं जाएंगे क्योंकि पहले मैच में उनके सिर पर गेंद लग गयी थी। पंत के हेलमेट में मंगलवार को यहां पहले वनडे में बल्लेबाजी करते हुए गेंद लग गई थी जिससे वह दूसरी पारी के दौरान क्षेत्ररक्षण करने नहीं उतरे थे। वह निगरानी में हैं। बीसीसीआई के सूत्र ने कहा, ‘ऋषभ पंत आज अन्य सदस्यों के साथ राजकोट नहीं जाएंगे। वह बाद में टीम से जुड़ जाएंगे।’ उन्होंने कहा, ‘सामान्य तौर पर जिस खिलाड़ी को सिर में गेंद लगती है, उसे 24 घंटे तक निगरानी में रखा जाता है।’ अभी इस पर स्पष्टता नहीं है कि वह अगले मैच के लिए चयन के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं, या फिर उन्हें आराम दिया जाएगा। भारत की पारी के दौरान 44वें ओवर में पैट कमिंस की बाउंसर गेंद उनके हेलमेट से टकरायी थी जिस पर उनका विकेट भी चला गया था। इस चोट के कारण लोकेश राहुल को स्टंप के पीछे उनकी जिम्मेदारी संभालनी पड़ी। मंगलवार की रात को बीसीसीआई ने बयान में कहा कि पंत निगरानी में हैं। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया था जिसके बाद भारत की टीम 255 रन पर सिमट गई थी जिसमें पंत ने 33 गेंद में 28 रन बनाए थे। राहुल ने विकेटकीपिंग की तो मनीष पांडे पंत की जगह क्षेत्ररक्षण के लिए उतरे। ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के शुरूआती मैच में 10 विकेट से जीत हासिल की।