Thursday, January 2, 2020

हार्दिक पंड्या की सगाई, ऐसा था कोहली का रिऐक्शन January 01, 2020 at 09:30PM

नई दिल्ली भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने नए साल पर अचानक सगाई करके सबको हैरत में डाल दिया। उनके फैंन्स के साथ-साथ यह खबर टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए भी चौंकाने वाली थी। कोहली ने सोशल मीडिया पर ऐसा रिऐक्शन दिया है, जिससे लगता है कि उन्हें भी इसके बारे में पहले से जानकारी नहीं थी। बता दें कि हार्दिक पंड्या ने मॉडल नताशा स्टानकोविक से दुबई में सगाई की। इस बीच विराट कोहली स्विट्जरलैंड में थे। वे वहां पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ छुट्टियां मना रहे थे। हार्दिक पंड्या ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर नताशा संग फोटो शेयर कर सगाई की जानकारी दी थी। इस फोटो पर विराट कोहली का भी कॉमेंट आया। विराट ने लिखा, 'बधाई हो एच, यह तो शानदार सरप्राइज है। तुम दोनों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं।' हार्दिक पंड्या ने पूरे फिल्मी अंदाज में नताशा स्टानकोविक को प्रपोज किया था। पंड्या और नताशा दोनों से इससे जुड़े फोटोज और विडियो शेयर किए। हार्दिक ने समंदर के बीच क्रूज पर ही नताशा से सगाई की। हार्दिक घुटनों पर बैठकर नताशा से शादी के लिए पूछते हैं, जिसका जवाब नताशा 'हां' में देती हैं। हार्दिक ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, 'मैं तेरा, तू मेरी...जाने, सारा हिंदुस्तान...।' नताशा सर्बियन मॉडल हैं और बेहतरीन डांसर भी हैं। उन्होंने बॉलिवुड की कई फिल्मों में डांस नंबर भी किए हैं।

रणजी में क्यों नहीं खेल रहे टीम इंडिया के खिलाड़ी January 01, 2020 at 09:48PM

गौरव गुप्ता, मुंबई अभी कुछ दिन पहले मुंबई का रेलवे से रणजी मैच था, जिसमें इन दिनों टीम इंडिया में खेल रहे मुंबई के बल्लेबाज और नहीं खेले थे। मुंबई की टीम यहां रेलवे से 10 विकेट से यह मैच हार गई, जो रेलवे के खिलाफ उनकी पहली हार थी। इसके बाद मुंबई के कई पूर्व क्रिकेटरों मे अय्यर और दुबे के इस ऐटीट्यूड की निंदा की थी क्योंकि वह तब मैच नहीं खेले जब वह भारतीय टीम के साथ नहीं थे। इसी दौरान पेसर दिल्ली के लिए हैदराबाद के खिलाफ नहीं खेले। सभी खिलाड़ियों ने यही बताया कि उन्हें टीम इंडिया के मेडिकल स्टाफ ने उन्हें आराम के लिए बोला है। मंगलवार को यह सामने आया कि कर्नाटक और टीम इंडिया के ओपनिंग टेस्ट बल्लेबाज मयंक अग्रवाल भी मुंबई के खिलाफ होने वाला मैच मिस करेंगे। हमारे सहयोगी टाइम्स ऑफ इंडिया को मालूम चला है कि अय्यर, दुबे और अग्रवाल इन सभी को भारतीय टीम के मेडिकल टीम ने 'आराम की सलाह' दी है, जिसमें नितिन पटेल और ट्रेनर निक वेब शामिल हैं। भारतीय मेडिकल टीम सभी खिलाड़ियों के वर्कलोड मॉनिटरिंग कर रही है। अय्यर और दुबे को भी सलाह के अनुसार ही रेस्ट के लिए कहा गया था। मयंक अब तक दो मैच खेल चुके हैं, लेकिन अब उन्हें थोड़ा सा आराम करना होगा क्योंकि उन्हें 10 जनवरी को भारत 'A' के साथ न्यू जीलैंड दौरे पर रवाना होना है।

लेंगर ने 80 साल के बुजुर्ग को दी AUS की क्रिकेट कैप January 01, 2020 at 09:00PM

सिडनी क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने बुधवार को एक भावुक पल साझा किया। टीम के कोच जस्टिन लेंगर ने 80 साल के दिव्यांग प्रशंसक को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) पर टीम की ट्रेनिंग कैप दी। सीए ने इसका एक वीडियो शेयर किया है और बताया कि उस बुजुर्ग प्रशंसक का नाम बिल डीन है। सीए ने बताया कि डीन न्यू साउथ वेल्स में लगी जंगल में आग से पीड़ित हैं। इस आग ने अभी तक सात जानें ले ली हैं और 200 घरों को तबाह कर दिया है। सीए ने वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘बाकी ऑस्ट्रेलियाई लोगों की तरह बिल डीन भी हालिया दौर में मुश्किलों से गुजर रहे हैं। उनका गृहनगर लिथगो आग की चपेट में आ गया और उनके दामाद का घर लगभग पूरी तरह से तबाह हो गया। बिल आग के कारण आज का टीम का अभ्यास सत्र नहीं देखने वाले थे क्योंकि धुएं का उन पर असर पड़ता लेकिन वह एससीजी आए और कोच जस्टिन लेंगर ने उनके साथ विशेष समय बिताया।’ वीडियो में डीन ने लेंगर का शुक्रिया अदा किया और कहा, ‘धन्यवाद जस्टिन। आपने मेरे जीवन में साल जोड़ दिए।’ ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड को शुक्रवार से एसीजी पर तीसरा टेस्ट मैच खेलना है।

Wednesday, January 1, 2020

अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में शतक लगाने वाले मनजोत कालरा एक साल के लिए प्रतिबंधित January 01, 2020 at 09:24PM

खेल डेस्क. भारतीय अंडर-19 टीम के साथ वर्ल्ड कप खेल चुके मनजोत कालरा को उम्र धोखाधड़ी मामले में एक साल के प्रतिबंधित कर दिया गया। उनके खिलाफ ये कार्रवाई डीडीसीए (दिल्ली और जिला क्रिकेट एसोसिएशन) के लोकपाल ने की है। मनजोत पर अंडर-16 और अंडर-19 के दिनों में गलत उम्र बताने का आरोप था। वे इस साल रणजी ट्रॉफी भी नहीं खेल पाएंगे। मनजोत ने पिछले साल अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में शतक लगाकर भारत को जीत दिलाई थी।

लोकपाल जस्टिस (रिटायर्ड) बद्र दुरेज अहमद ने अपने फैसले में लिखा, ‘आदेश के जारी होने की तारीख से अगले एक साल तक वे निर्धारित आयु वर्ग के मैचों में नहीं खेलेंगे। हालांकि, दूसरे साल से उन्हें ओपन कैटेगरी के मैचों के साथ ही क्लब मैचों/टूर्नामेंटों में खेलने की अनुमति होगी।'

नीतीश राणा से भी दस्तावेज मांगे गए
दूसरी ओर, इसी तरह के अपराध में दिल्ली की सीनियर टीम के उपकप्तान नीतिश राणा को फिलहाल कुछ वक्त देते हुए छोड़ दिया गया। उनसे कुछ और दस्तावेजों की मांग की गई है ताकि ये साबित किया जा सके कि उन्होंने जूनियर स्तर पर उम्र में धोखाधड़ी की थी। वहीं, तेज गेंदबाज शिवममावी का मामला बीसीसीआई को भेजा गया। वे सीनियर क्रिकेट में उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करते हैं। फैसले में लिखा गया, ‘शिवम मावी का मामला बीसीसीआई को भेजा जाएगा क्योंकि मावी डीडीसीए के लिए खेलना बंद कर चुके हैं।’

मनजोत अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल मैन ऑफ द मैच बने थे
मनजोत फरवरी 2018 में खेले गए आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में शतक लगाकर चर्चा में आए थे। मैच में ऑस्ट्रेलिया से मिले 217 रन के लक्ष्य को भारत ने 38.5 ओवरों में हासिल करते हुए 8 विकेट से जीत दर्ज की थी। जिसमें कालरा ने नाबाद 101 रन की पारी खेली थी और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
मनजोत कालरा ने पिछले साल अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में नाबाद 101 रन बनाए थे। (फाइल फोटो)