Tuesday, December 31, 2019

दशक की भारतीय टेस्ट टीम, कोहली को कमान December 31, 2019 at 12:02AM

नई दिल्ली बीते एक दशक में का रेकॉर्ड बहुत अच्छा रहा है। आंकड़ों के लिहाज से भारतीय टीम का प्रदर्शन क्रिकेट की दिग्गज टीम ऑस्ट्रेलिया से भी आगे रहा है। हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया ने दशक की भारतीय टीम चुनी है। प्लेइंग इलेवन में उन खिलाड़ियों को शामिल किया गया है जिन्होंने एक दशक में कम से कम 30 टेस्ट मैच खेले हों। अगर यह कंडीशन न होती तो राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण आराम से किसी भी प्लेइंग इलेवन में जगह बना लेते। उनके नाम पर इसलिए चर्चा नहीं की गई क्योंकि उन्होंने कम टेस्ट मैच खेले हैं। रिजर्व- शिखर धवन, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह टाइम्स ऑफ इंडिया की दशक की टेस्ट टीम- वीरेंदर सहवाग, मुरली विजय, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), सचिन तेंडुलकर, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, उमेश यादव, ईशांत शर्मा, मोहम्मद शमी ऑस्ट्रेलिया से भी आगे रही टीम इंडिया भारतीय टीम ने इस दशक में कुल 107 टेस्ट मैच खेले और उसमें से 56 में जीत हासिल की और 29 मुकाबले हारे। 22 टेस्ट मैच ड्रॉ रहे। भारत की जीत का औसत 52.33 प्रतिशत रहा। जीत प्रतिशत के लिहाज से भारत के बाद नंबर ऑस्ट्रेलिया का आता है जिसने 112 टेस्ट मैचों में से 57 जीते और 38 हारे। 17 मुकाबले ड्रॉ रहे। ऑस्ट्रेलिया का जीत प्रतिशत रहा 50.89 का। साउथ अफ्रीका ने 90 में से 45 जीते और 25 हारे। 20 ड्रॉ रहे। यानी उसका जीत का प्रतिशत रहा 50 का।

इन 3 कैचों के लिए भी याद किया जाएगा साल 2019 December 30, 2019 at 11:18PM

नई दिल्ली फील्डिंग क्रिकेट का एक अहम आयाम है। बल्लेबाजों और गेंदबाजों के साथ ही इस पहलू को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। आज के दौर में जहां फिटनेस काफी मायने रखती है, फील्डिंग की अहमियत और बढ़ जाती है। क्रिकेट में यूं ही नहीं कहा जाता- 'पकड़ो कैच, जीतो मैच'। बेन स्टोक्स (वर्ल्ड कप 2019)वर्ल्ड कप 2019 में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच हुए मुकाबले में ऐंडिल फेहलुकवायो ने आदिल रशीद की गेंद पर मिड-विकेट पर बड़ा शॉट लगाया। ऐसा लग रहा था कि गेंद बाउंड्री के बाहर छह रन के लिए जा रही है। बेन स्टोक्स ने हवा में बाउंड्री की ओर जमीन के समानांतर छलांग लगाते हुए गेंद को हवा में ही लपक लिया। उनके हाथ भी रिवर्स कप थे। यह वाकई जादुई लम्हा था। स्टोक्स के इस कैच की इतना अविश्वसनीय था कि कई बार रीप्ले करने के बाद भी पूरी तरह यकीन नहीं हुआ कि आखिर यह कैच हुआ कैसे। इस कैच को सर्वश्रेष्ठ कैचों में शुमार किया जा सकता है। स्मिथ का दूसरी स्लिप में शानदार कैच क्रिकेट के मैदान पर आप स्मिथ को बाहर नहीं रख सकते। वह सब कुछ करते हैं। न्यू जीलैंड के खिलाफ पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट कप्तान ने दूसरी स्लिप में शानदार कैच लपकते हुए कीवी कप्तान केन विलियमसन को पविलियन भेजा। गेंद तेजी से जा रही थी और स्मिथ ने उसे लपक लिया। उनका शरीर लगभग जमीन के समानंतर था। स्टीव स्मिथ ने जब से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की है वह पहले से भी अधिक जुझारू नजर आ रहे हैं। खेल के हर आयाम में वह पूरा जोर लगाते दिखाई दे रहे हैं। सैल्यूट कैच जमैका की सेना में काम कर चुके शेल्डन कॉर्टल को उनके सैल्यूटिंग सेलिब्रेशन के लिए जाना जाता है। कॉर्टल विपक्षी टीम के बल्लेबाज को आउट करने के बाद इस तरह का सैल्यूट करते हैं। वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में स्टीव स्मिथ ने ओशाने थॉमस की गेंद को फ्लिक किया। गेंद सिक्स के लिए जा रही थी तभी कॉर्टल ने शानदार कैच लपका। कॉर्टल ने अपनी गेंदबाजी के साथ-साथ फील्डिंग से भी प्रभावित किया है। विंडीज के खिलाड़ी आमतौर पर नैचुरल ऐथलीट होते हैं और कॉर्टल भी अपवाद नहीं हैं।

पूर्व विश्व नंबर 1 मारिया शारापोवा 2020 की शुरुआत ब्रिसबेन ओपन से करेंगी, आखिरी बार यूएस ओपन में खेली थीं December 30, 2019 at 10:47PM

खेल डेस्क. पूर्व विश्व नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा 2020 की शुरुआत ब्रिसबेन ओपन से करेंगी। उन्हें इस टूर्नामेंट में वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है। यह 6-12 जनवरी के बीच खेला जाएगा। शारापोवा भी इसे लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने कहा,‘‘मैं जब युवा थी तो कभी नहीं सोचा था कि तीस की उम्र पार करने के बाद भी खेलूंगी। लेकिन मुझे लगता है कि अब भी मुझमें काफी टेनिस बाकी है।जब तक मेरा कंधा ठीक रहता है और सेहत साथ देती है। तब तकमैं टेनिस खेलूंगी।’’

32 साल की यह रूसी खिलाड़ी पिछले साल यूएस ओपन के बाद सेटेनिस कोर्ट से दूर हैं। उन्हें इस टूर्नामेंट के पहले राउंड में अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने सीधे सेटों में 6-1, 6-1 से हराया था। 2019 में कंधे की चोट के चलते शारापोवा 15 प्रतिस्पर्धी मैच ही खेल पाईं। वे लक्जमबर्ग ओपन में भी हिस्सा नहीं ले पाईं थीं। इसका उनकी रैंकिंग पर भी असर पड़ा। वे विश्व रैंकिंग में 133वें स्थान पर खिसक गईं।

शारापोवा ने कहा- मुश्किल सीजन के बाद मेरे लिए नई शुरुआत

ब्रिसबेन ओपन को लेकर शारापोवा ने कहा, ‘‘मुश्किल सीजन के बाद मेरे लिए यह नई शुरुआत है,मैंने पिछले साल काफी उतार-चढ़ाव देखे। कई बार ऐसा वक्त आया, जब मैं तो तैयार थी, लेकिन कंधा नहीं। हालांकि, ऑफ सीजन मेरे लिए अच्छा रहा है। अब मैं खेलने के लिए उत्साहित हूं। रूसी खिलाड़ी2015 में एना इवानोविच को हराकर ब्रिसबेन ओपन का खिताब जीत चुकी हैं। उनके लिए यह टूर्नामेंट 20 जनवरी से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलियन ओपन की तैयारी के लिहाज से अहम साबित होगा।’’



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शारापोवा ने कहा- जब तक कंधा ठीक रहेगा, तब तक टेनिस खेलूंगी। (फाइल)

बुमराह ने 2019 को उपलब्धियों और सीखने का वर्ष बताया December 30, 2019 at 10:50PM

नई दिल्ली भारतीय तेज गेंदबाज ने मंगलवार को वर्ष 2019 को मैदान के अंदर और बाहर ‘उपलब्धियों, सीखने और यादों’ का साल बताया और कहा कि वह 2020 में एक अन्य सफल साल का बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। बुमराह ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस साल अपनी उपलब्धियों की कुछ तस्वीरें साझा करते हुए लिखा है, ‘वर्ष 2019 मैदान के अंदर और बाहर उपलब्धियों, सीखने, कड़ी मेहनत और सुखद यादें जोड़ने का साल रहा। वर्ष 2020 में मैं जो भी हासिल करूंगा मुझे उसका इंतजार है।’ बुमराह वर्ष 2019 में न सिर्फ तीनों प्रारूपों में भारतीय तेज गेंदबाजी के अगुआ बने बल्कि दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज भी बने। छब्बीस वर्षीय बुमराह ने 2019 का समापन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नंबर एक गेंदबाज के रूप में किया है जबकि आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में वह दुनिया के छठे नंबर के गेंदबाज हैं। इसी वर्ष बुमराह हरभजन सिंह और इरफान पठान के बाद टेस्ट क्रिकेट में हैटट्रिक लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज बने। बुमराह ने अभी तक भारत की तरफ से 12 टेस्ट, 58 वनडे और 42 टी20 अंतरराष्ट्रीय में क्रमश: 62, 103 और 51 विकेट लिये हैं। यह तेज गेंदबाज हालांकि चोटिल होने के कारण अगस्त से बाहर है। वह चोट से उबर गये हैं और श्रीलंका के खिलाफ पांच जनवरी से शुरू होने वाली टी20 सीरीज में वापसी करने के लिए तैयार हैं। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 14 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए भी टीम में चुना गया है।