Monday, December 30, 2019

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बोले- बांग्लादेश पर भारत का दबाव, इसलिए वो टीम पाकिस्तान नहीं भेज रहा December 29, 2019 at 10:07PM

खेल डेस्क. बांग्लादेश क्रिकेट टीम ने जनवरी-फरवरी में होने वाला पाकिस्तान दौरा करीब-करीब रद्द कर दिया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) अब किसी भी वक्त इसकी औपचारिक घोषणा कर सकता है। दूसरी तरफ, पाकिस्तान ने इसे सियासी रंग देना शुरू कर दिया। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने साफ तौर पर कहा- बांग्लादेश ने भारत के दबाव में यह दौरा रद्द किया है। बता दें कि करीब दो महीने पहले ही बीसीबी ने साफ कर दिया था कि वो पाकिस्तान में सिर्फ तीन टी20 खेलेंगे। टेस्ट मैच न्यूट्रल वेन्यू पर होने चाहिए।

पीसीबी की नई मुश्किल
रविवार को मीडिया से बातचीत में पाकिस्तानी विदेश मंत्री ने कहा- हमारे पास जो जानकारी है उसके मुताबिक, बांग्लादेश पर भारत का बहुत दबाव था। इसलिए उन्होंने अपनी राष्ट्रीय क्रिकेट टीम पाकिस्तान भेजने से इनकार किया। श्रीलंका कुछ दिनों पहले हमारे मुल्क में आकर खेली। हम उनका शुक्रिया अदा करते हैं। अगर श्रीलंका को सुरक्षा संबंधी कोई दिक्कत नहीं हुई तो बांग्लादेश को क्या परेशानी है? जाहिर तौर पर भारत उन पर दबाव डाल रहा है। वैसे, कुरैशी कुछ भी कहें बांग्लादेश बोर्ड और सरकार साफ कर चुकी हैं कि उनके कई प्लेयर्स और सपोर्ट स्टाफ पाकिस्तान दौरा नहीं करना चाहते।

आसान नहीं पाकिस्तान में टेस्ट क्रिकेट खेलना
बांग्लादेश के एक टेस्ट खिलाड़ी ने नाम न छापने की शर्त पर ‘द डेली स्टार’ से कहा- टी20 मैच कुछ घंटे में खत्म हो जाता है। हमें वहां दो टेस्ट मैच खेलने हैं। इनके बीच कुछ दिनों का अंतर भी रहेगा। हम इतना वक्त पाकिस्तान में नहीं गुजार सकते। इसके पहले बीसीबी प्रेसिडेंट नजमुल हसन ने भी कहा था- हम टी20 भेजने में परेशानी महसूस कर रहे हैं। कुछ खिलाड़ियों के परिवार नहीं चाहते कि ये प्लेयर पाकिस्तान जाएं।

प्लेयर्स को खतरा
‘ढाका ट्रिब्यून’ ने कुछ दिन पहले बांग्लादेश के रक्षा मंत्रालय के एक अफसर के हवाले से बताया था कि क्यों बीसीबी को पाकिस्तान दौरे से रोका जा रहा है। इस अफसर ने कहा था, “हमारे पास कुछ खुफिया रिपोर्ट्स हैं। इनके मुताबिक, वहां हमारी टीम को खतरा हो सकता है। देश में क्रिकेट का जो क्रेज है, उसको लेकर हम किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं ले सकते। बीसीबी को भी इस रिपोर्ट की जानकारी देते हुए आदेश दिए गए हैं कि वो खिलाड़ियों पर किसी भी तरह का दबाव न डाले।”



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के मुताबिक, प्लेयर पाकिस्तान जाकर क्रिकेट नहीं खेलना चाहते। (फाइल)

ओह! आउट देते-देते अंपायर ने यूं बदला निर्णय December 29, 2019 at 10:02PM

मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स और ऐडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच हुए मुकाबले में एक अंपायरी फैसले ने काफी सुर्खियां बटोरीं। अंपायर ने इस मैच के दौरान आउट देने के लिए उंगली उठाई और फिर अपनी नाक खुजाने लगे। ग्रेग डेविडसन ने ब्यू वेबस्टर के खिलाफ राशिद खान की अपील पर उंगली उठाना शुरू किया। स्ट्राइकर्स के खिलाड़ियों ने जश्न मनाना शुरू किया ही था कि बीच में ही अंपायर का मन बदल गया और उन्होंने नाक खुजाना शुरू कर दिया। डेविडसन ने ऑस्ट्रेलियाई चैनल चैनल7 के साथ बातचीत में कहा, 'मैंने आउट देना शुरू किया लेकिन मेरे जेहन में दूसरा विचार आया और मैंने बीच में ही अपना फैसला बदलते हुए उसे नॉट आउट करार दिया।' रीप्ले में हालांकि यह साफ हुआ कि अंपायर का नॉट आउट देने का फैसला सही था। और रेनेगेड्स के कोच माइकल क्लिंगर ने भी इस फैसले का समर्थन किया। क्या हुआ था रेनेगेड्स रनों का पीछा कर रही थी। पारी का 17वां ओवर चल रहा था। राशिद की एक गेंद वेस्टर के पैड से टकराई। अंपायर ने बल्लेबाज को आउट देने का विचार किया लेकिन बीच में ही उन्हें ध्यान आया कि गेंद पैड से टकराने से पहले बल्ले से लग चुकी है तो उन्होंने बल्लेबाज को नॉट आउट दिया। आउट देते-देते डेविडसन मजाक में अपनी नाक खुजाने लगे।

गांगुली के रास्ते पर गंभीर, बनेंगे DDCA अध्यक्ष! December 29, 2019 at 10:11PM

नई दिल्ली दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ () अगले साल 13 जनवरी को अपना नया अध्यक्ष चुनेगा। अगर सब कुछ तय रणनीति के मुताबिक रहा तो भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज से इस पद को संभालने के लिए कहा जा सकता है। रजत शर्मा के इस्तीफे के बाद से यह पद खाली पड़ा है। की कोशिश वापस रास्ते पर आने की है और उसके अधिकारियों को लगता है कि गंभीर इस काम को सफलतापूर्वक अंजाम दे सकते हैं। डीडीसीए के एक अघिकारी ने कहा कि कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को दो बार आईपीएल का खिताब दिलाने वाले कप्तान से बात की गई है, क्योंकि गंभीर कप्तान थे और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अनुभव भी है, जो डीडीसीए को वापस पटरी पर लाने में मदद करेगा। उन्होंने कहा, 'उन्होंने बताया है कि वह क्या कर सकते हैं। उन्होंने नाइट राइडर्स का भविष्य बदला था। दिल्ली क्रिकेट में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। हमने देखा है कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने प्रशासक के तौर पर अपनी नेतृत्व क्षमता का किस तरह से निर्वहन किया है। इसी तरह हमें लगता है कि गंभीर इस समय डीडीसीए के लिए सही विकल्प हैं।' उन्होंने कहा, 'भाजपा के कुछ अधिकारियों ने हालिया दौर में उनसे स्थिति को समझने के लिए संपर्क किया था और कल (रविवार) के बाद तो लग रहा है कि एक गंभीर की तरह सख्त इंसान संघ को वापस पटरी पर लाने के लिए सही होगा। हां, उन्होंने इससे संबंधित बातों में रुचि दिखाई है। नए साल में उनसे और मुलाकातें हो सकती हैं।' डीडीसीए की रविवार को हुई वार्षिक आम बैठक में डीडीसीए के अधिकारी आपस में लड़ पड़े थे, जिसके बाद गंभीर ने ट्वीट कर भड़ास निकाली थी।

रिकी पॉन्टिंग ने दशक की टेस्ट इलेवन चुनी, विराट कोहली को कप्तान बनाया December 29, 2019 at 09:58PM

खेल डेस्क. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग ने भी इस दशक के लिए अपनी 'टेस्ट इलेवन' टीम चुनी है। सोमवार को एक ट्वीट करते हुए उन्होंने इस बात की जानकारी दी। पॉन्टिंग ने इस टीम का कप्तान विराट कोहली को चुना है। वे इस टीम में शामिल एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं। अपने ट्वीट में पॉन्टिंग ने लिखा, 'जब हर कोई दशक की टीम चुन रहा है, तो मैंने सोचा कि मुझे भी इसमें शामिल होना चाहिए। 2010 के दशक के लिए ये मेरी टेस्ट टीम होगी।'

अपनी इस टीम में पॉन्टिंग ने इंग्लैंड के सबसे ज्यादा चार तो ऑस्ट्रेलिया के तीन खिलाड़ियों को शामिल किया है। वहीं भारत, न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका के एक-एक खिलाड़ी इस टीम में जगह बनाने में सफल रहे। श्रीलंका के कुमार संगाकारा को विकेटकीपर बनाया गया। पाकिस्तान का कोई खिलाड़ी इस टीम में भी जगह नहीं बना सका।

पॉन्टिंग की बराबरी से एक शतक पीछे हैं कोहली

भारतीय कप्तान ने तीनों फॉर्मेट मिलाकर अबतक कुल 70 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए हैं, वे पॉन्टिंग (71) की बराबरी करने से सिर्फ एक कदम पीछे हैं। इस मामले में सबसे आगे सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने अपने करियर में 100 अंतरराष्ट्रीय शतक लगाए।

विज्डन और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की टीम में भी थे विराट

इससे पहले विज्डन और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी दशक के लिए टेस्ट और वनडे इलेवन टीम चुनी थी। दोनों ही टीमों में विराट को जगह दी गई थी, साथ ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने तो अपनी टेस्ट टीम का कप्तान भी विराट को ही चुना था।

इस दशक के लिएपॉन्टिंग की टेस्ट टीम:

खिलाड़ी देश
डेविड वॉर्नर ऑस्ट्रेलिया
एलिस्टर कुक इंग्लैंड
केन विलियम्सन न्यूजीलैंड
स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलिया
विराट कोहली (कप्तान) भारत
कुमार संगाकारा (विकेटकीपर) श्रीलंका
बेन स्टोक्स इंग्लैंड
डेल स्टेन दक्षिण अफ्रीका
नाथन लियोन ऑस्ट्रेलिया
स्टुअर्ट ब्रॉड इंग्लैंड
जेम्स एंडरसन इंग्लैंड







Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पॉन्टिंग।