Tuesday, December 24, 2019

राशिद लतीफ बोले- नसीम शाह- शाहीन अफरीदी के आने से मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज को खतरा December 23, 2019 at 10:02PM

खेल डेस्क. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ के मुताबिक, नसीम शाह और शाहीन शाह अफरीदी के आने से मोहम्मद आमिर एवं वहाब रियाज का टीम में स्थान खतरे में पड़ गया है। लतीफ का यह बयान काफी अहम है। वो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड यानी पीसीबी में दखल रखते हैं। आमिर और रियाज दोनों ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। वहाब रियाज ने रिटायरमेंट का औपचारिक ऐलान तो नहीं किया लेकिन दो महीने पहले उन्होंने इस फॉर्मेट से अनिश्चत काल के लिए दूर रहने की घोषणा की थी।

आमिर-रियाज अब कैसे खेलेंगे वनडे और टी20
अपने यूट्यूब चैनल पर इस पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज ने नसीम और शाहीन की गेंदबाजी को मुल्क के लिए तोहफा बताया। लतीफ ने कहा, “दोनों युवा हैं। उनका गेंदबाजी पर नियंत्रण तो है ही, इसके साथ ही तेज रफ्तार भी है। अगर विकेट साथ दे तो वो विपक्षी टीम पर कहर ढा सकते हैं। मुझे लगता है इन दोनों के आने से आमिर और रियाज की टीम में जगह मुश्किल हो गई है। जल्द ही नसीम और शाहीन के साथ ही मोहम्मद हसनैन भी वनडे और टी20 खेलेंगे। ऐसे में आमिर और रियाज को टीम में जगह मिलना बेहद मुश्किल हो जाएगा।”

रियाज और आमिर पर तंज
लतीफ ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ युवा तेज गेंदबाजों के प्रदर्शन का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने आमिर और वहाब के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास पर तंज भी कसा। राशिद ने कहा, “मैं तो आमिर और रियाज को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के लिए शुक्रिया कहना चाहूंगा। जो लोग क्रिकेट से दूर भागते हैं, उनकी वापसी भी नहीं होती।” बता दें कि सिर्फ लतीफ ही नहीं बल्कि पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ियों ने आमिर और रियाज की टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने पर आलोचना की है। शोएब अख्तर ने तो यहां तक कहा था कि आमिर और वहाब की नजर में मुल्क की कोई इज्जत नहीं है, ये दोनों सिर्फ पैसे के पीछे भागते हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
आमिर और रियाज दोनों ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। हालांकि, रियाज ने औपचारिक घोषणा नहीं की है। (फाइल)

प्राइज मनी 14% बढ़ा, पिछले 10 साल में 184% का इजाफा; विजेता को 20 करोड़ रुपए मिलेंगे December 23, 2019 at 09:27PM

खेल डेस्क. ऑस्ट्रेलियन ओपन में अब प्राइज मनी पर 350 करोड़ रुपए खर्च होंगे। यह पिछले बार के मुकाबले 13.6 (71 ऑस्ट्रेलियन मिलियन डॉलर) फीसदी ज्यादा है। 2019 ऑस्ट्रेलियन ओपनर में प्राइज मनी के तौर पर करीब 307 करोड़ रुपए (62.5 ऑस्ट्रेलियन मिलियन डॉलर) खर्च हुए थे। पिछले 10 में 183.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 2011 में प्राइज मनी 123 करोड़ रुपए (25 मिलियन ऑस्ट्रेलियन डॉलर) था।

टूर्नामेंट अगले साल 20 जनवरी से 2 फरवरी तक मेलबर्न में खेला जाएगा। पुरुष और महिला वर्ग के विजेताओं को करीब 20-20 करोड़ रुपए (4.12 ऑस्ट्रेलियन मिलियन डॉलर) दिए जाएंगे। टूर्नामेंट डायरेक्टर क्रेग टिली ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘‘हम खेल के सभी स्तरों पर प्राइज मनी में वृद्धि करने में विश्वास रखते हैं। खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा पैसे मिलने के पक्ष में हैं।’’

पहले राउंड में बाहर होने पर 44.3 लाख रुपए मिलेंगे
मुख्य ड्रॉ के राउंड एक में बाहर होने वाले खिलाड़ियों को मिलने वाली राशि में भी 20 फीसदी और राउंड दो में 21.9 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। पहले राउंड में बाहर होने वाले खिलाड़ियों को 44.3 लाख (90 हजार ऑस्ट्रेलियन मिलियन डॉलर) मिलेंगे। वहीं, राउंड दो में बाहर होने वाले प्लेयर्स को 63 लाख रुपए दिए जाएंगे। क्वालिफिकेशन राउंड में बाहर होने पर 9.8 लाख रुपए मिलेंगे। यह पिछली बार से 33 फीसदी ज्यादा है।

पिछली बारओसाका औरजोकोविच चैम्पियन बने थे
टूर्नामेंट में पिछली बार सर्बिया के नोवाक जोकोविच मेन्स सिंगल्स में चैम्पियन बने थे। उन्होंने फाइनल मुकाबले में स्पेन के राफेल नडाल को 6-3, 6-2, 6-3 से हराया था। वुमन्स सिंगल्स में जापान की नाओमी ओसाका चैम्पियन बनी थीं। उन्होंने खिताबी मुकाबले में चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा को 7-6, 5-7, 6-4 से हराया था।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पिछली बार जोकोविच और ओसाका जीते थे। (फाइल)

वकार यूनिस बोले- नसीम शाह हुनर और एक्शन में डेनिस लिली जैसे, उनके पास गजब की रफ्तार December 23, 2019 at 09:49PM

खेल डेस्क. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और अब बॉलिंग कोच वकार यूनिस ने युवा पेसर नसीम शाह की तुलना ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज डेनिस लिली से की है। शाह ने मंगलवार को समाप्त हुए कराची टेस्ट में श्रीलंका की दूसरी पारी में 31 रन देकर पांच विकेट लिए थे। वो सबसे कम उम्र में टेस्ट क्रिकेट में पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। वकार ने मीडिया से कहा- नसीम का एक्शन मुझे डेनिस लिली की याद दिलाता है। हुनर के मामले में भी वो लिली की तरह ही नजर आते हैं। नसीम ने अब तक सिर्फ तीन टेस्ट खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे में उन्हें ज्यादा कामयाबी हासिल नहीं हुई थी। हालांकि, डेब्यू टेस्ट में उन्हें डेविड वॉर्नर का विकेट मिला था।

वकार ने क्या कहा?
मीडिया से बातचीत में पाकिस्तान के बॉलिंग कोच ने शाह की तुलना ऑस्ट्रेलिया के महान गेंदबाज डेनिस लिली से की। कहा, “नसीम का बॉलिंग एक्शन बेहद शानदार और मजबूत है। सही कहूं तो वो मुझे डेनिस लिली की तरह लगते हैं। दोनों के एक्शन में काफी समानता है। हालांकि, उनकी कदकाठी लिली की तरह नहीं है। लेकिन, वो बहुत उपयोगी हैं। उनके पास गजब की रफ्तार है।” बता दें कि नसीम शाह करीब 140 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करने में सक्षम हैं।

हमवतन आमिर का रिकॉर्ड तोड़ा
नसीम श्रीलंका के खिलाफ कराची टेस्ट में पांच विकेट लेकर सबसे कम उम्र में पांच विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उनकी उम्र 16 साल 307 दिन है। इसके पहले यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के ही मोहम्मद आमिर के नाम था। आमिर ने 17 साल 257 दिन की उम्र में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 साल पहले पांच विकेट हासिल किए थे। कराची टेस्ट के बाद नसीम ने कहा, “मैंने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। जब मौका मिला तो मैंने अपनी पूरी ताकत उसे भुनाने में झोंक दी। ये भी अच्छा रहा कि मैंने यह उपलब्धि अपने देशवासियों के सामने प्राप्त की। मैं जानता हूं कि अभी यह सिर्फ शुरुआत है और मुझे लंबा रास्ता तय करना है।”



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
पाकिस्तान के बॉलिंग कोच वकार यूनिस के मुताबिक, नसीम शाह का बॉलिंग एक्शन डेनिस लिली की याद दिलाता है। (फाइल)

CA की दशक की बेस्ट वनडे टीम, धोनी हैं कप्तान December 23, 2019 at 09:33PM

नई दिल्लीक्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस दशक की बेस्ट वनडे टीम का चुनाव किया है। टीम में 3 भारतीय खिलाड़ियों को स्थान मिला है, जिसमें पूर्व कप्तान एमएस धोनी, मौजूदा कप्तान विराट काहली और ओपनर शामिल हैं। को इस टीम का विकेटकीपर और कप्तान चुना गया है। रोहित को ओपनिंग की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि विराट तीसरे नंबर पर हैं। पाक का कोई खिलाड़ी नहीं रोचक बात यह है कि इस टीम में भारत के तो 3 खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन पाकिस्तान के किसी खिलाड़ी को जगह नहीं मिली है। दूसरी ओर, अफगानिस्तान से करिश्माई बोलर राशिद खान हैं तो बांग्लादेश से ऑलराउंडर शाकिब अल हसन टीम में शामिल हैं। साउथ अफ्रीका से एबी डिविलियर्स और हाशिम अमला को चुना गया है, जबकि ऑस्ट्रेलिया से सिर्फ मिशेल स्टार्क ही जगह बना सके हैं। बोलिंग में मलिंगा और बोल्टइंग्लैंड के बेजोड़ बैट्समैन जोश बटलर भी शामिल हैं। बोलिंग में न्यू जीलैंड से ट्रेंट बोल्ट और श्रीलंका के यॉर्कर किंग लसिथ मलिंगा को भी इस सम्मानित टीम में जगह दी गई है। चुने गए 11 खिलाड़ियों का प्रदर्शन
  • रोहित शर्मा- मैच: 180, रन: 8249, औसत: 53.56, स्ट्राइक-रेट: 90.63, बेस्ट स्कोर: 264, 100s: 28, 50s: 39
  • हाशिम अमला- मैच: 159, रन: 7265, औसत: 49.76, स्ट्राइक-रेट: 89.11, बेस्ट स्कोर: 159, 100s: 26, 50s: 33
  • विराट कोहली- मैच: 227, रन: 11125, औसत: 60.79, स्ट्राइक-रेट: 94.11, बेस्ट स्कोर: 183, 100s: 42, 50s: 52
  • एबी डिविलियर्स- मैच: 135, रन: 6485, औसत: 64.20, स्ट्राइक-रेट: 109.76, बेस्ट स्कोर: 176, 100s: 21, 50s: 33
  • शाकिब अल हसन- मैच: 131, रन: 4276, औसत: 38.87, स्ट्राइक-रेट: 86.07, बेस्ट स्कोर: 124*, 100s: 5, 50s: 35, विकेट: 177, औसत: 30.15, इकॉनमी: 4.72, स्ट्राइक-रेट: 38.2, 5विकेट: 2, बेस्ट बोलिंग: 5-29
  • जोश बटलर- मैच: 142, रन: 3843, औसत: 40.88, स्ट्राइक-रेट: 119.83, बेस्ट स्कोर: 150, 100s: 9, 50s: 20
  • एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर)- मैच: 196, रन: 5640, औसत: 50.35, स्ट्राइक-रेट: 85.79, बेस्ट स्कोर: 139*, 100s: 4, 50s: 39, कैच: 170, St: 72
  • राशिद खान- मैच: 71, विकेट: 133, औसत: 18.54, इकॉनमी: 4.16, स्ट्राइक-रेट: 26.70, 5 विकेट: 4, बेस्ट बोलिंग: 7-18
  • मिशेल स्टार्क- मैच: 85, विकेट: 172, औसत: 20.99, इकॉनमी: 5.02, स्ट्राइक-रेट: 25.00, 5 विकेट: 7, बेस्ट बोलिंग: 6-28
  • ट्रेंट बोल्ट- मैच: 89, विकेट: 164, औसत: 25.06, इकॉनमी: 5.05, स्ट्राइक-रेट: 29.70, 5 विकेट: 5, बेस्ट बोलिंग: 7-34
  • लसिथ मलिंगा- मैच: 162, विकेट: 248, औसत: 28.74, इकॉनमी: 5.46, स्ट्राइक-रेट: 31.5, 5 विकेट: 8, बेस्ट बोलिंग: 6-38