Saturday, December 14, 2019

अफरीदी ने शून्य पर आउट होने का शतक पूरा किया, इंटरनेशनल मैचों में 44 बार खाता नहीं खोल सके December 13, 2019 at 11:35PM

खेल डेस्क. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। अफरीदी अब तक अंतरराष्ट्रीय और लीग क्रिकेट में कुल मिलाकर 100 बार शून्य पर आउट हुए हैं। दूसरे शब्दों में कहें तो उन्हों जीरो पर आउट होने का शतक पूरा कर लिया है। फिलहाल, बांग्लादेश प्रीमियर लीग (बीपीएल) खेल रहा यह पूर्व ऑलराउंडर शुक्रवार को राजशाही रॉयल्स के खिलाफ खाता नहीं खोल सका और इस तरह एक अनचाहा रिकॉर्ड उनके नाम दर्ज हो गया।

इंटरनेशनल क्रिकेट में 44 बार 0 पर आउट
पाकिस्तान के अखबार ‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून’ में अफरीदी के इस रिकॉर्ड पर रिपोर्ट प्रकाशित हुई। इसके मुताबिक, इंटरनेशनल क्रिकेट में अफरीदी कुल 44 बार बिना खाता खोले आउट हुए। लाला के नाम से मशहूर शाहिद वनडे क्रिकेट में 30, टेस्ट क्रिकेट में 6 और टी20 में 8 बार स्कोरर को परेशान किए बिना पवैलियन लौटे। बाकी जो 56 बार वो शून्य पर आउट हुए वो मैच फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और टी20 लीग मैच थे। वनडे क्रिकेट में शून्य पर सबसे ज्यादा आउट होने वाले बल्लेबाज श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या हैं। वो 34 बार इस फजीहत का शिकार हुए। अफरीदी और जयसूर्या दोनों ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं।

चर्चा में रहते हैं शाहिद
44 साल के शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के लिए कुल 27 टेस्ट, 398 वनडे इंटरनेशनल और 99 टी20 मैच खेले। वो देश के सबसे कामयाब ऑलराउंडर में से एक हैं। मैदान के बाहर भी वो कई वजहों से चर्चा में रहे। कश्मीर मुद्दे पर हाल ही में उन्होंने प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ कई रैलियां कीं। भड़काउ बयानबाजी की। अपनी किताब में मैच फिक्सिंग पर नए तथ्य उजागर किए। इसी में यह भी बताया कि उनकी वास्तविक आयु क्या है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
शाहिद अफरीदी वनडे क्रिकेट में 30 बार शून्य पर आउट हुए हैं।

सचिन की सोशल मीडिया यूजर्स से अपील, बोले- मुझे उस वेटर से मिलाएं, जिसकी वजह से मैंने आर्म गार्ड बदला December 13, 2019 at 10:06PM

खेल डेस्क. मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंडुलकर ने शनिवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने कुछ साल पहले चेन्नई में एक होटल कर्मचारी के साथ हुई यादगार मुलाकात के बारे में बताया और उसे ढूंढने के लिए लोगों से मदद मांगी। सचिन के मुताबिक उस वेटर की सलाह पर ही वे अपने आर्मगार्ड को रीडिजाइन करने के लिए तैयार हो गए थे। वेटर ने उनसे कहा था कि जब आप आर्मगार्ड लगाकर बल्लेबाजी करते हैं तो आपके बल्ले का स्विंग थोड़ा बदल जाता है।

अपने ट्विटर हैंडल पर उस वीडियो को शेयर करते हुए सचिन ने लिखा, 'एक टेस्ट सीरीज के दौरान मैं चेन्नई के ताज कोरोमंडल होटल के एक कर्मचारी से मिला था। जिसके साथ कोहनी गार्ड को लेकर हुई मेरी चर्चा के बाद मैंने उसे फिर से डिजाइन किया था। मुझे पता नहीं अब वो कहां है लेकिन मैं उससे मिलना चाहता हूं। सोशल मीडिया यूजर्स क्या उसे ढूंढने में आप मेरी मदद कर सकते हैं?'

सचिन ने वीडियो में पूरी घटना बताई

वीडियो में उस घटना के बारे में बताते हुए सचिन ने कहा, कुछ साल पहले एक श्रृंखला के दौरान मैं चेन्नई की एक होटल में रूका हुआ था। तब वहां एक वेटर मेरे लिए कॉफी लेकर कमरे में आया। उसने मुझसे कहा कि अगर आप अनुमति दें तो मैं आपसे क्रिकेट के विषय में कुछ बात करना चाहता हूं। मैंने उससे कहा हां क्यों नहीं। तब वो बोला कि मैं जब भी आपको आर्मगार्ड (एल्बो गार्ड) पहनकर खेलते देखता हूं तो मुझे लगता है कि आपके बैट के स्विंग होने का तरीका बदल जाता है। सचिन के मुताबिक वेटर जो कह रहा था वो बात मुझे पहले से पता थी और इस बात का जिक्र मैंने कभी किसी से नहीं किया था।

वेटर के कहने के बाद सचिन ने गार्ड को रिडिजाइन किया

आगे वेटर ने सचिन से कहा, मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं। मैं आपकी बल्लेबाजी को बेहद ध्यान से देखता हूं, मैं हर गेंद को 5-7 बार रिवाइंड करके देखता हूं। इसलिए मुझे लगा कि जब कभी आप एल्बो गार्ड पहनते हैं तो आपका बैट थोड़ी अलग तरह से स्विंग होने लगता है। उसकी बात सुनकर सचिन ने उससे कहा कि हां, तुम दुनिया के इकलौते ऐसे इंसान हो जिसने इतनी बारीक बात को नोटिस किया है। सचिन के मुताबिक, 'उस घटना के बाद जब मैं मैदान से वापस कमरे में लौटा तो अपना एल्बो गार्ड साथ लेकर आया। इसके बाद मैंने उसे सही साइज और पेडिंग की सही मात्रा के साथ दोबारा डिजाइन किया।'



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
सचिन तेंडुलकर (फाइल फोटो)

सुप्रीम कोर्ट की जनवरी की सुनवाई से पहले क्रिकेट सलाहकार समिति और चयन कमेटी के गठन की संभावना नहीं December 13, 2019 at 09:42PM

खेल डेस्क. बीसीसीआई अपनी क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) और राष्ट्रीय चयन समिति पर फैसला सुप्रीम कोर्ट में जनवरी में होने वाली सुनवाई के बाद करेगी। पिछलेरविवार को बोर्ड ने वार्षिक साधारण सभा में लोढ़ा कमेटी की सिफारिशों में संशोधन कर अपने पदाधिकारियों के कार्यकाल को बढ़ाने को स्वीकृति दी थी। लेकिन इसके लिए सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी की जरूरत होगी। इसी मामले पर ही अगले महीने बीसीसीआई की याचिका पर सर्वोच्च न्यायालय में सुनवाई होगी।

ऐसी सूरत मेंएमएसके प्रसाद की अध्यक्षता वाली चयन समिति श्रीलंका के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज के लिए टीम चुन सकती है।

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई के बाद सीएसी पर फैसला होगा

बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक, शीर्ष पदाअधिकारी जनवरी की सुनवाई तक इंतजार करना चाहते हैं। क्योंकि इसके बाद ही क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) और नई चयन समिति को लेकर स्थिति साफ होगी। ऐसे में अब तक यह साफ नहीं हुआ है कि जनवरी-फरवरी में भारत के न्यूजीलैंड दौरे के लिए टीम का चयन नई या मौजूदा सिलेक्शन कमेटी करेगी।

बीसीसीआई ने अपनी याचिका में 'कूलिंग ऑफ' अवधि में छूट मांगी है, जिससे अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह 10 महीने के बजाय अपना कार्यकाल पूरा कर सकें। बोर्ड उस धारा को भी बदलना चाहता है, जिसमें संविधान में किसी भी संशोधन के लिए कोर्ट की मंजूरी की आवश्यकता होती है।

सुप्रीम कोर्ट द्वारा मंजूर संविधान में 3 साल का अनिवार्य ब्रेक जरूरी
सुप्रीम कोर्ट द्वारा स्वीकृत संविधान के अनुसार अगर कोई पदाधिकारी बीसीसीआई या राज्य संघ में तीन साल के दो कार्यकाल पूरा कर लेता है, तो उसे तीन साल का अनिवार्य ब्रेक (कूलिंग ऑफ पीरियड) लेना होगा। गांगुली बंगाल क्रिकेट बोर्ड (सीएबी) के 5 साल 3 महीने तक अध्यक्ष रह चुके हैं। अक्टूबर में उन्हें बीसीसीआई का नया अध्यक्ष चुना गया। इस लिहाज से उनके पास 9 महीने का कार्यकाल ही बचा था। प्रस्ताव को मंजूरी के बाद उनका कार्यकाल 2024 तक बढ़ाया जा सकता है।

बोर्डसुप्रीम कोर्ट में हितों के टकराव के मुद्दे पर भी स्पष्टीकरण मांगेगा

एक दिसंबर को हुई एजीएम के बाद सौरव गांगुली ने क्रिकेट सलाहकार समिति और हितों के टकराव को लेकर कहा था, ‘‘सीएसी के पास ज्यादा काम नहीं है। वह केवल कोच और सिलेक्टर्स का चयन करती है। एक बार चुने जाने पर चयन समिति 4 साल तो कोच 3 साल तक पद पर बना रहता है। ऐसे में फुल टाइम क्रिकेट सलाहकार समिति की जरूरत ही नहीं है।’’अब तक यह (सीएसी) मानद है, इसलिए अगर आप इसके सदस्यों को भुगतान करते हैं, तो उसका आधार क्या है?। जनवरी में सर्वोच्च अदालत में होने वाली सुनवाई में बीसीसीआई इस मुद्दे पर पर भी स्पष्टीकरण मांगेगा।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह

T20 खत्म 50-50 कल से, जानें भारत क्यों है भारी December 13, 2019 at 10:45PM

चेन्नै भारत रविवार से यहां वेस्ट इंडीज के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज में प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगा जिसमें मेजबान टीम की नजरें कैरेबियाई टीम के खिलाफ लगातार 10वीं द्विपक्षीय एकदिवसीय सीरीज जीतने पर टिकी होंगी। पिछले 24 घंटे से यहां बारिश हो रही है जिससे दोनों टीमों की नजरें मौसम पर भी टिकी होंगी। मेजबान टीम को तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन की कमी खलेगी। भुवनेश्वर की ग्रोइन में चोट है, जबकि धवन सैयद मुश्ताक अली ट्रोफी टूर्नमेंट के दौरान लगी चोट से अब तक नहीं उबर पाए हैं। आईपीएल में चेन्नै सुपर किंग्स की ओर से खेलने वाले मुंबई के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को चोटिल भुवनेश्वर के विकल्प के तौर पर भारतीय टीम में शामिल किया गया है। मुंबई में सलामी बल्लेबाजों रोहित शर्मा और लोकेश राहुल के अलावा कप्तान विराट कोहली की शानदार पारियों से टी20 सीरीज जीतने के बाद भारतीय टीम लय में है। धवन की गैरमौजूदगी में एकदिवसीय सीरीज में भी पारी का आगाज करने की जिम्मेदारी रोहित और राहुल को सौंपी जा सकती है। पढ़ें- मयंक को मिलेगा डेब्यू का मौका? मयंक अग्रवाल को धवन के विकल्प के तौर पर टीम में शामिल किया गया है और देखना यह होगा कि उन्हें एकदिवसीय क्रिकेट में पदार्पण का मौका मिलता है या नहीं। कर्नाटक का यह बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में शानदार फॉर्म में था और डिंडीगुल में तमिलनाडु के खिलाफ रणजी ट्रोफी मैच खेलने के बाद टीम से जुड़ा है। नंबर-4 पर श्रेयस अय्यर हिटश्रेयस अय्यर मौकों का फायदा उठाने में सफल रहे हैं और उम्मीद है कि उन्हें चौथे नंबर पर बरकरार रखा जाएगा। यह स्थान पिछले कुछ समय से चर्चा का केंद्र रहा है। अंबाती रायुडू और विजय शंकर सहित कई खिलाड़ियों को इस स्थान पर आजमाया गया जिसके बाद अय्यर इस क्रम पर अपनी जगह पक्की करने की कोशिश में जुटे हैं। सभी की नजरें विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पर भी टिकी होंगी जो पिछले कुछ समय से बल्ले और ग्लव्स के साथ प्रभावी प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। पहले वनडे के जरिए उन्हें एक बार फिर कोहली और टीम प्रबंधन के भरोसे पर खरा उतरने का मौका मिलेगा। देखें- 'कुलचा' का क्या होगायह भी देखना होगा कि युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव की स्पिन जोड़ी को चेपक की स्पिन की अनुकूल पिच पर एक बार फिर साथ खेलने का मौका मिलता है या नहीं। ये दोनों पिछली बार विश्व कप में एक साथ खेले थे। अनुभवी मोहम्मद शमी और दीपक चाहर संभवत: तेज गेंदबाजी आक्रमण में शामिल होंगे और उन्हें वेस्ट इंडीज के आक्रामक बल्लेबाजों की चुनौती का सामना करना होगा। इविन लुईस की चोट दे सकती है मेहमानों को झटकावेस्ट इंडीज को उम्मीद होगी कि मुंबई में अंतिम टी20 के दौरान क्षेत्ररक्षण करते हुए चोटिल हुए आक्रामक सलामी बल्लेबाज इविन लुईस एकदिवसीय सीरीज में खेल पाएंगे। टीम अधिकारियों का कहना है कि पहले वनडे से पूर्व उनकी चोट का आकलन किया जाएगा। वेस्ट इंडीज के बल्लेबाजों को आक्रामक बल्लेबाजी करने के अलावा विकेट भी बचाने होंगे जिससे कि अंतिम ओवरों में तेजी से रन जुटाए जा सकें। पढ़ें- हेटमायर-पूरन हैं विंडीज के पावर बैट्समैनशिमरॉन हेटमायर और निकोलस पूरन ने सबसे छोटे प्रारूप में अपनी क्षमता दिखाई है और अगर वेस्ट इंडीज को भारत को चुनौती देनी है तो 50 ओवर के प्रारूप में भी उन्हें ऐसा ही करना होगा। ऑलराउंडर रोस्टन चेस को अंतिम एकादश में जगह मिलने की उम्मीद है और वह आक्रामक बल्लेबाजों के बीच बल्लेबाजी क्रम को स्थिरता दे सकते हैं। कप्तान कायरन पोलार्ड को अच्छे प्रदर्शन करके टीम के अपने साथियों को प्रेरित करना होगा। गेंदबाजों के लिए नहीं है आसानटीम के गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई शेल्डन कॉटरेल करेंगे और रोहित, राहुल और कोहली की शानदार फॉर्म के बीच अगर मेहमान टीम को भारत को बड़ा स्कोर खड़ा करने से रोकना है जो जल्द विकेट चटकाने होंगे। लेग स्पिनर हेडन वॉल्श जूनियर ने टी20 में अच्छा प्रदर्शन किया है और उनके सामने कोहली और उनकी टीम को रोकने की कड़ी चुनौती होगी जो स्पिनरों के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करती है। रात को भारी बारिश के कारण मैदान गीला होने से हालांकि मैच की पूर्व संध्या पर भारतीय टीम का अभ्यास सत्र रद्द कर दिया गया है। टीम इस प्रकार है:- भारत: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत, शिवम दुबे, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, दीपक चाहर, मोहम्मद शमी और शार्दुल ठाकुर। वेस्ट इंडीज: कायरन पोलार्ड (कप्तान), सुनील अंबरीश, शाई होप, खैरी पियरे, रोस्टन चेस, अल्जारी जोसेफ, शेल्डन कोटरेल, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन, शिमरॉन हेटमायर, एविन लुईस, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, कीमो पाल और हेडन वाल्श जूनियर।