Australia vs West Indies: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो गई है। पहले मैच के पहले ही दिन मार्नस लाबुशेन ने शतक जड़ दिया है। उन्होंने स्टीव स्मिथ के साथ मिलकर क्रीज पर टिक गए हैं। दोनों के बीच तीसरे विकेट के लिए 142 रनों की साझेदारी हो चुकी है।
Wednesday, November 30, 2022
सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप-100 एथलीट में विराट एकमात्र क्रिकेटर, बास्केटबॉल खिलाड़ी से पिछड़े मेसी-रोनाल्डो November 30, 2022 at 01:53AM
Highest-Paid Athletes: विराट कोहली दुनिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप-100 एथलीट में एकमात्र क्रिकेटर हैं। इस लिस्ट में मेसी और रोनाल्डो भी हैं लेकिन दोनों में से कोई भी खिलाड़ी टॉप पर जगह नहीं बना पाया है। जापान की टेनिस खिलाड़ी नाओमी ओसाका महिलाओं में टॉप पर हैं।
फीफा वर्ल्ड कप से बाहर हुआ ईरान, देश में हार का जश्न मना रहे लोग, जानें वजह November 30, 2022 at 01:09AM
Fifa World Cup: फीफा वर्ल्ड कप 2022 में ईरान का सफर समाप्त हो गया है। टीम को अपने आखिरी ग्रुप मैच में अमेरिका से हार मिली। टीम की इस हार के बाद देश में जश्न का माहौल है। लोग सड़कों पर पटाखे जलाकर अपने ही देश की हार की खुशी मना रहे हैं।
Tuesday, November 29, 2022
सस्ते में आउट हुए बल्लेबाज, विकेट नहीं ले पा रहे गेंदबाज, टीम इंडिया के सामने निकली बांग्लादेश की हवा November 29, 2022 at 03:00AM
India A vs Bangladesh A: इंडिया ए की टीम बांग्लादेश के दौरे पर है। पहले अनौपचारिक टेस्ट में बांग्लादेश की पारी सिर्फ 112 रनों पर सिमट गई। सौरभ कुमार और नवदीप सैनी ने गेंद से कमाल किया। इसके बाद बांग्लादेशी गेंदबाज एक भी भारतीय बल्लेबाज को आउट नहीं कर पाए हैं।
फीफा वर्ल्ड कप की तैयारी में हुई कितने मजदूरों की मौत, अधिकारी के खुलासे से पकड़ा गया कतर का झूठ! November 29, 2022 at 01:20AM
Fifa World Cup: कतर को फीफा वर्ल्ड कप 2022 की मेजबानी मिलने के बाद से ही बवाल मचा है। वहां स्टेडियम समेत नए बुनियादी ढांचे बनाने में मजदूरों की मौत की भी खबरें आ रही थीं। लेकिन कतर ने आंकड़ा जारी कर बताया था कि सिर्फ 40 लोगों की मौत हुई है।
महिला आईपीएल की फ्रेंचाइजी के लिए लगेगी बोली, एक टीम खरीदने के लिए खर्च करने होंगे इतने पैसे November 29, 2022 at 01:33AM
Women's IPL: बीसीसीआई ने महिला आईपीएल को शुरू करने की तैयारी को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। अगले साल मार्च में पहला सीजन खेला जा सकता है। टूर्नामेंट में 5 टीमें होंगी और इतने के लिए जल्द ही बोली लगेगी। इससे बोर्ड को 8 हजार करोड़ रुपये तक कमाई हो सकती है।
उमरान मलिक की स्पीड से फायदा उठाते हैं अर्शदीप सिंह, समझाया कैसे? November 28, 2022 at 10:15PM
Arshdeep Singh Ind vs Nz: अर्शदीप सिंह और उमरान मलिक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के पहले मैच में डेब्यू किया। बुधवार को सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच खेला जाना है। उससे पहले अर्शदीप ने समझाया कि कैसे उन्हें उमरान मलिक की स्पीड के कारण फायदा मिलता है।
शादी के लिए बचाए पैसों से कतर वर्ल्ड कप देखने भागा मंगेतर, फिर मांगी सरेआम माफी November 29, 2022 at 12:18AM
फीफा वर्ल्ड कप 2022 की दीवानगी फैंस के सिर चढ़कर बोल रही है। एक फैन ने तो फुटबॉल मैच देखने कतर जाने के लिए अपनी शादी की सेविंग खर्च कर डाली। अब वह मेक्सिकन फैन तख्ती लेकर अपनी मंगेतर से माफी मांगते नजर आया।
Monday, November 28, 2022
आईपीएल में डेब्यू करने की तैयारी में कैमरून ग्रीन, डेविड वॉर्नर ने जारी कर दी बड़ी चेतावनी November 28, 2022 at 03:30AM
Cameron Green David Warner: ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन आईपीएल 2023 में हिस्सा लेने की तैयारी में हैं। अगले महीने खिलाड़ियों की नीलामी होने वाली है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने ग्रीन के लिए बड़ी चेतावनी जारी कर दी है। इसने ग्रीन के टेंशन में डाल दिया है।
पाकिस्तान पहुंचते ही बेन स्टोक्स ने दिखाया बड़ा दिल, हर कोई कर रहा तारीफ November 28, 2022 at 02:39AM
Ben Stokes PAK vs ENG: तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने के लिए इंग्लैंड की टीम पाकिस्तान दौरे पर है। पाकिस्तान पहुंचने के साथ ही इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने बड़ा दिल दिखाया है। इससे उनकी हर तरफ तारीफ हो रही है। एक दिसंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होगी।
Sunday, November 27, 2022
हैलो पाकिस्तान... खेलने पहुंचे बेन स्टोक्स के ट्वीट पर इंडो-पाक फैंस क्यों भिड़ गए? November 27, 2022 at 02:10AM
Ben Stokes tweet on Pakistan: पाकिस्तान ने पिछले 17 वर्षों में दो बार इंग्लैंड की मेजबानी यूएई में की थी। साल 2009 में श्रीलंका क्रिकेट टीम पर लाहौर में हुए हमले के बाद विदेशी टीम पाकिस्तान की यात्रा करने से कतराती रही है।
VIDEO: बादशाह के गाने पर हार्दिक-धोनी ने डांस फ्लोर पर लगाई आग, क्या खूब नाचे पूर्व कप्तान November 26, 2022 at 11:57PM
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह और हार्दिक पंड्या का एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में ये दोनों स्टार रैपर बादशाह के गाने पर जमकर नाचते दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि ये दोनों एक दोस्त की बर्थडे पार्टी में शामिल होने के लिए दुबई में थे।
Saturday, November 26, 2022
फीफा वर्ल्ड कप में बड़ा हादसा, कतर में फैन विलेज के पास लगी भीषण आग November 26, 2022 at 02:02AM
FIFA World Cup 2022: आग लुसैल स्टेडियम से करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूर लगी थी। इससे आसमान में काला धुंआ छा गया। यह धुंआ मध्य दोहा स्थित बाजार से भी साफ दिख रहा था। लगभग 2 लाख लोगों की आबादी वाला लुसैल शहर खाड़ी राज्य का दूसरा सबसे बड़ा शहर है।
5 बच्चों की मां मेसी की दीवानी, केरल से अकेले कार लेकर निकली, गाड़ी के भीतर ही रसोई November 26, 2022 at 01:05AM
Fifa World Cup Lionel Messi fan: लियोनेल मेसी के दीवाने दुनिया के हर कोने में हैं। कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप में अर्जेंटीनी कप्तान को देखने 5 बच्चों की मां अपनी गाड़ी लेकर पहुंच गई।
NZ vs IND: टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें दूसरा वनडे, दूसरे वनडे का घमासान कल November 26, 2022 at 12:56AM
New Zealand vs India Live streaming: भारतीय टीम जब रविवार को यहां ‘करो या मरो’ के दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी तो उम्मीद करेगी कि कप्तान शिखर धवन और युवा शुभमन गिल ‘पावरप्ले’ ओवरों में बेहतर रवैया अपनाए।
रोहित भी करेंगे विराट जैसा धांसू कमबैक! खराब समय में किंग कोहली को कर रहे फॉलो November 26, 2022 at 12:18AM
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा टी-20 वर्ल्ड कप में बल्ले से फ्लॉप रहे थे। अब जब उनका खराब दौर चल रहा है तो वह विराट कोहली को फॉलो कर रहे हैं। वह मुंबई में लगातार घंटों प्रैक्टिस कर रहे हैं।
Friday, November 25, 2022
जब दिल भारी महसूस करता है... तलाक की खबरों के बीच सानिया मिर्जा का एक और रहस्यमयी इंस्टाग्राम पोस्ट November 25, 2022 at 02:50AM
Sania Mirza: भारत की टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और उनके पति पाकिस्तान क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच तलाक की खबर एक बार फिर से चर्चा में है। सानिया ने इंस्टाग्राम पर एक बार फिर से इमोशनल पोस्ट शेयर किया है, जिसके बाद फिर से उनके तलाक को लेकर कयास लगाए जाने लगे हैं।
डेब्यू मैच में ही उमरान ने अपनी रफ्तार से बरपाया कहर, कांप गए न्यूजीलैंड के बल्लेबाज November 25, 2022 at 01:00AM
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में तेज गेंदबाज उमरान मलिक को टीम इंडिया के लिए डेब्यू का मौका मिला। अपने करियर के पहले मैच में ही उमरान ने अपनी रफ्तार से धमाल मचा दिया। उन्होंने टीम के लिए शुरुआती दो विकेट लेकर बेहतरीन शुरुआत की थी।
Thursday, November 24, 2022
न सोनी, न हॉटस्टार... तो कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग, अब यहां फ्री में दिखेगा मैच November 24, 2022 at 03:04AM
NZ vs IND Live Streaming: भारतीय टीम जब से न्यूजीलैंड के दौरे पर गए हैं फैंस लाइव मैच देखने के लिए काफी परेशान हो रहे हैं। हालांकि अब उसकी जरूरत नहीं है क्योंकि हम बताने जा रहे हैं भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब वनडे सीरीज का लाइव एक्शन कैसे और कहां देखा सकता है।
संजू सैमसन को वनडे में भी नहीं मिलेगा मौका, न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मैच के लिए तय हो गया प्लेइंग XI! November 24, 2022 at 02:39AM
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए पहले वनडे मैच में संजू सैमसन का खेलना एक फिर से तय नहीं है। पहले वनडे मैच में लगभग 11 खिलाड़ी तय चुके हैं। टॉप ऑर्डर में बदलाव की संभावना काफी है जबकि गेंदबाजी में बहुत अधिक फेरबदल करने की जरूरत नहीं दिख रही है।
18 साल के रेहान में ब्रेंडन मैकुलम ने ऐसा क्या देख लिया... अब खतरे में 71 साल पुराना रिकॉर्ड November 24, 2022 at 01:35AM
PAK vs ENG: पाकिस्तान के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में शामिल किए गए 18 साल के लेग स्पिनर रेहान अहमद सुर्खियों में हैं। रेहान टीम के साथ पहले नेट बॉल के तौर पर जुड़े थे लेकिन कोच ब्रेंडन मैकुलम ने उन्हें मुख्य टीम के साथ जोड़कर सबको हैरान कर दिया।
टीम पर बोझ बन रहा है... ऋषभ पंत को टीम से बाहर करने की मांग तेज November 24, 2022 at 12:19AM
Rishabh Pant: न्यूजीलैंड के खिलाफ ओपनिंग करते हुए ऋषभ पंत 13 गेंदों में छह रन और पांच गेंदों पर 11 रन ही बना पाए थे। इस विकेटकीपर बैटर ने साल 2022 में भारत के लिए 25 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 21.41 की औसत से 364 रन बनाए हैं।
Wednesday, November 23, 2022
बांग्लादेश सीरीज से पहले भारतीय टीम के लिए बुरी खबर, ये अनुभवी खिलाड़ी बाहर November 23, 2022 at 03:57AM
Ravindra Jadeja: अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा के चटगांव में 14 दिसंबर से शुरू हो रही बांग्लादेश टेस्ट श्रृंखला से पहले पूरी तरह फिट होने की संभावना काफी कम है। भारत के पास रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल और कुलदीप यादव हैं, ऐसे में टीम शायद ही चौथे स्पेशलिस्ट स्पिनर के साथ खेले।
मॉर्डन नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी, बताया कौन जीतेगा फीफा विश्व कप 2022 का खिताब November 23, 2022 at 02:24AM
Fifa World cup: ब्राजील के 36 का युवा एथोस सैलोम फीफा विश्व कप 2022 को लेकर किए गए अपनी भविष्यवाणी को लेकर चर्चा में हैं। मॉर्डन नास्त्रेदमस के नाम से मशहूर एथोस ने बताया कि कौन सी वह दो टीमें हैं जो इस बार खिताबी भिड़ंत के लिए मैदान पर उतरेगी।
पीठ पर छूरा भोंक रहे थे, वो कायर हैं... जस्टिन लैंगर ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को लताड़ा November 22, 2022 at 08:40PM
Justin Langer EX Australia head coach: जस्टिन लैंगर इतने में ही नहीं थमे, उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के कुछ खिलाड़ियों को कायर तक कह दिया। उनके ही खिलाड़ियों ने लैंगर की शिकायत की थी।
FIFA WC Points Table: अर्जेंटीना की हार से हाहाकार, जानें कौन-सी टीम है कहां November 22, 2022 at 11:04PM
फीफा वर्ल्ड कप 2022 (FIFA World Cup 2022 Latest Points Table) का अपडेट पॉइंट्स टेबल यहां देखिए...
Tuesday, November 22, 2022
मैच था या बवाल... अर्जेंटीना को सऊदी अरब ने हराया, देखते रह गए लियोनेल मेसी November 22, 2022 at 02:09AM
Saudi Arabia beat Argentina: सऊदी अरब की यह वर्ल्ड कप में सिर्फ तीसरी जीत थी। वो भी इतने बड़े मैच में आई। टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर। सऊदी अरब के फुटबॉल इतिहास का सबसे बड़ा दिन। अब अर्जेंटीना का अगला मुकाबला 27 नवंबर को मैक्सिको और 30 दिसंबर को पोलैंड के खिलाफ होगा। अर्जेंटीना को प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचने के लिए अपने बचे दोनों मैच जीतने होंगे।
10वें मिनट में ही चला मेसी का जादू, अपनी जगह से हिल भी नहीं पाया गोलकीपर, बनाए कई रिकॉर्ड November 22, 2022 at 01:35AM
Fifa World cup: अर्जेंटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनल मेस्सी फीफा विश्व कप 2022 में सऊदी अरब के खिलाफ मैदान पर उतरते ही एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। मेस्सी सबसे अधिक पांच फीफा विश्व कप खेलने वाले फुटबॉलर भी बन गए हैं। वहीं मैच में मेसी ने 10वें मिनट में ही गोल दागकर टीम को बढ़त दिला दी थी।
टी20 विश्व कप में नेट पर बॉलिंग करवाते रहे रोहित शर्मा, अब मिला मौका तो न्यूजीलैंड को उखाड़ फेंका November 22, 2022 at 12:14AM
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने बेहतरीन चार विकेट हासिल किए। सिराज ने अपने चार ओवर के स्पेल में सिर्फ 17 खर्च किए। इससे पहले उन्हें टी20 विश्व कप में भी ऑस्ट्रेलिया जाने का मौका मिला था लेकिन प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था।
चैंपियन बल्लेबाज ने कप्तानी से दिया इस्तीफा, टी-20 में शर्मनाक हार से था निराश November 21, 2022 at 07:00PM
टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज के निराशाजनक तरीके से बाहर होने के बाद निकोलस पूरन ने सीमित ओवर टीम की कप्तानी छोड़ने का फैसला किया है। दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज को स्कॉटलैंड और आयरलैंड से हार मिली थी।
Monday, November 21, 2022
फीफा वर्ल्ड कप तक पहुंच गई ईरानी आंदोलन की तपिश, सरकार के विरोध में टीम ने नहीं गाया राष्ट्रीय गान November 21, 2022 at 03:47AM
Fifa World cup: फीफा विश्व कप 2022 के दूसरे ही दिन एक बड़ा विवाद निकलर सामने आया है। इंग्लैंड के खिलाफ अपने मैच में ईरान टीम ने नेशनल एंथम गाने से इनकार कर दिया। ईरान के खिलाड़ियों ने देश में चल रहे आंतरिक प्रदर्शन को सपोर्ट करने के लिए यह फैसला किया।
पाकिस्तानी टीम में हुई मिस्ट्री स्पिनर की एंट्री, अपनी फिरकी से इंग्लैंड को नचाने के लिए तैयार November 20, 2022 at 11:05PM
PAK vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ आगामी तीन टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज के लिए पाकिस्तान ने अपने 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। पाकिस्तान की टीम में रहस्यमयी स्पिनर अबरार अहमद को टीम में शामिल किया गया है। इसके अलावा मोहम्मद अली को तेज गेंदबाजी के विकल्प के तौर पर मौका मिला है।
लाइव रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार के साथ बदसलूकी, कतर में बढ़ता जा रहा है फीफा विश्व कप को लेकर विवाद November 21, 2022 at 02:41AM
Fifa World cup: फीफा विश्व कप 2022 की मेजबानी कर रहे कतर को उस समय पूरी दुनिया के सामने शर्मसार होना पड़ा जब वहां के सुरक्षाकर्मियों ने लाइव रिपोर्टिंग कर रहे एक पत्रकार के साथ शर्मनाक हरकत की। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में लाइव रिपोर्टिंग कर रहे पत्रकार को बीच में ही रोक दिया गया।
कतर में चढ़ रहा है फीफा का बुखार, पर इस एडल्ट स्टार के फैंस को लगा झटका, हॉटनेस को कर रहे मिस November 21, 2022 at 01:21AM
Fifa World cup: कतर में फीफा विश्व कप 2022 की शुरुआत हो चुकी है। हालांकि कुछ प्रतिबंध के बावजूद बड़ी संख्या में देश विदेश से फैंस फुटबॉल के इस महाकुंभ में शामिल होने आए हैं लेकिन रूस की एडल्ट स्टार नतालिया नामिकोवा इस स्टेडियम में नहीं दिखेंगी क्योंकि उनकी नेशनल टीम इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले रही हैं।
अल्हम्दुलिल्लाह मेरे लिए दुआ करें... शाहीन अफरीदी की तस्वीर हो रही वायरल November 21, 2022 at 12:04AM
पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी की चोटिल होने के कारण अप्रैल 2023 से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी की संभावना नहीं है। अफरीदी को घुटने की चोट के कारण विश्राम दिया गया था लेकिन शनिवार को उन्हें तब एक और झटका लगा जब उन्हें एपेंडिसाइटिस के ऑपरेशन के लिए अस्पताल जाना पड़ा।
न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, फाइनल T20 नहीं खेल पाएंगे विलियमसन, ये खिलाड़ी करेगा कप्तानी November 20, 2022 at 07:20PM
भारत के खिलाफ आखिरी टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच से पहले न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। कप्तान केन विलियमसन मैच नहीं खेल पाएंगे। क्यों नहीं खेल पाएंगे आइए जानें...
Sunday, November 20, 2022
सूर्या बरसा रहे थे चौके-छक्के, उधर इस टीम का महारिकॉर्ड, सिर्फ 15 गेंदों में 10 विकेट से जीता T20 मैच November 20, 2022 at 02:08AM
जब दुनियाभर के क्रिकेट फैंस मोबाइल और टीवी पर टकटकी लगाकर सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी का मजा ले रहे थे तो एक टीम महारिकॉर्ड बना रही थी। उसने टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 105 गेंद रहते यानी सिर्फ 15 गेंद में ही 10 विकेट से मुकाबला जीत लिया। यह वर्ल्ड रिकॉर्ड है।
चटनी चटा के बॉल बाउंड्री पार करा दी, ये सूर्यकुमार यादव ही कर सकते हैं November 20, 2022 at 01:14AM
IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारत ने 65 रन से मैच जीतकर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। मुकाबले में भारत के लिए सूर्यकुमार यादव ने बेहतरीन 51 गेंद में 111 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 11 चौके और 7 बेहतरीन छक्के भी लगाए।
Video: न बोल्ड, न रन आउट, न कैच, फिर भी आउट, बदकिस्मत अय्यर ने अपने ही पैर पर मारी कुल्हाड़ी November 19, 2022 at 11:56PM
Shreyas Iyer Hit Wicket Ind vs Nz: भारत के श्रेयस अय्यर न्यूजीलैंड के खिलाफ अजीबोगरीब तरह से आउट हुए। गेंद न तो स्टंप्स पर लगी थी और न ही कैच लपके गए, इसके बावजूद उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। दरअसल, वह हिट विकेट आउट हुए और इसका वीडियो वायरल हो रहा है।
आखिर रवि शास्त्री पर इतना क्यों भड़के हुए हैं अश्विन, हेड कोच राहुल द्रविड़ हैं कारण November 20, 2022 at 12:18AM
भारतीय टीम के पूर्व कोच रवि शास्त्री ने मौजूदा कोच राहुल द्रविड़ की छुट्टियों पर सवाल उठाए थे। शास्त्री का कहना था कि द्रविड़ लगातार जितने ब्रेक्स लेते हैं वह टीम के लिए ठीक नहीं, जिसके बाद राहुल द्रविड़ के बचाव में टीम इंडिया के सीनियर प्लेयर रविचंद्रन अश्विन उतर गए थे।
Saturday, November 19, 2022
ऋषभ पंत और उर्वशी रौतेला के रिश्ते से उठ गया पर्दा, शुभमन गिल ने खोल दिए सारे राज November 19, 2022 at 02:40AM
Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज और बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला हाल के दिनों में खूब सुर्खियों में रहे थे। उर्वशी एशिया कप के बाद ऑस्ट्रेलिया में हुए टी 20 विश्व कप के लिए वहां पहुंची थीं। इन दोनों ही बड़े टूर्नामेंट में पंत टीम इंडिया के हिस्सा थे।
फीफा विश्व कप में फिक्सिंग का साया, मेजबान कतर पर लगा बड़ा आरोप, इक्वाडोर के साथ है पहला मैच November 19, 2022 at 01:52AM
Fifa World cup: कतर फीफा वर्ल्ड कप शुरू होने में महज एक दिन बाकी है और मैदान पर खेल शुरू होने से पहले अलग तरह का खेल शुरू हो गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेजबान देश कतर पर मैच फिक्सिंग का आरोप लग रहा है। कतर पर अपने पहले मैच के विरोधी इक्वाडोर को घूस देने का आरोप लगा है।
नोरा डांस फ्लोर पर लगाएंगी आग, जानें भारत में कब और कहां देख सकेंगे FIFA World Cup की ओपनिंग सेरिमनी November 19, 2022 at 12:13AM
Fifa World Cup 2022 Opening Ceremony: फीफा वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरिमनी 20 नंबर को है, लेकिन उसकी खुमारी अभी से चढ़ने लगी है। ओपनिंग सेरिमनी में भारतीय एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही परफॉर्म करेंगी। यह इवेंट भारत में कब और किस चैनल पर देखने को मिलेगा आइए जानतें हैं सबकुछ...
Friday, November 18, 2022
चीयरलीडर्स संग लचकाने लगा कमर, सिक्योरिटी गार्ड का धांसू डांस देख हर कोई हैरान November 18, 2022 at 05:38AM
Security guard dance cheerleaders: मैदान पर चीयरलीडर्स को तो आपने कमर लचकाते खूब देखा होगा, लेकिन क्या कभी सिक्योरिटी गार्ड को उनके कदम से कदम मिलाते देखा है? सोशल मीडिया पर यह परफॉर्मेंस जमकर वायरल है।
आसमां में भी निगरानी, रूस-यूक्रेन युद्ध का असर, फाइटर जेट के पहरे में आई पोलैंड टीम November 18, 2022 at 04:26AM
Fifa world cup 2022: रॉबर्ट लेवानडॉस्की की कप्तानी और लड़ाकू विमान F16 की निगरानी में पोलैंड की फुटबॉल टीम वर्ल्ड कप खेलने कतर पहुंची है। नॉक आउट मुकाबले 3 दिसंबर से शुरू होंगे।
IPL में आ रहा टीम इंडिया को डराने वाला ऑस्ट्रेलियाई महाबली, खिलाड़ियों में मचा देगा खलबली November 17, 2022 at 10:15PM
Cameron Green Pat Cummins IPL: भारत में अगले साल एकदिवसीय विश्व कप ़साल अक्टूबर-नवंबर में होगा। आईपीएल मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को कोच्चि में होनी है।
शॉपिंग मॉल में न्यूड हुआ ये क्रिकेटर, इंटरनेट पर बवाल मच गया November 18, 2022 at 01:47AM
West Indies cricketer Andre Russell: आंद्रे रसेल की फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम से खेलने वाले इस ऑलराउंडर अलग ही मूड में नजर आ रहे हैं।
Thursday, November 17, 2022
एश्टन एगर ने तो कमाल ही कर दिया, बाउंड्री पर नहीं देखी होगी ऐसी फील्डिंग November 16, 2022 at 11:44PM
Aus vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के एश्टन एगर ने कमाल का फील्डिंग किया। बाउंड्री पर लाइन एगर की ऐसी फील्डिंग देखकर सबकी आंखें फटी की फटी रह गई। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने एश्टन के इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
Wednesday, November 16, 2022
झपटा मारकर ट्रॉफी उठाई और चलते बने, विलियमसन ने पंड्या को गच्चा दे दिया November 16, 2022 at 04:53AM
NZ vs IND: भारत का न्यूजीलैंड का व्हाइट-बॉल दौरा शुक्रवार से शुरू हो रहा है। सीरीज से पहले दोनों कप्तानों ने ट्रॉफी के साथ फोटो क्लिक करवाई और मीडिया से बातचीत की।
नोरा फतेही लगाएंगी ठुमके, ओपनिंग सेरेमनी में निकी मिनाज बरसाएंगी आग November 16, 2022 at 03:32AM
Fifa World Cup opening ceremony: दुनिया के सबसे बड़े स्पोर्ट्स इवेंट में से एक फीफा वर्ल्ड कप (Fifa World Cup) अगले रविवार से शुरू हो रहा है। टूर्नामेंट की मेजबानी कतर के पास है। इसकी ओपनिंग सेरेमनी में कई मशहूर आर्टिस्ट आग लगाने आ रही है।
9 के फेर में उलझी टीम इंडिया, NZ के खिलाफ टी-20 सीरीज से पहले क्या खेला हुआ? November 16, 2022 at 02:37AM
Suryakumar Yadav: न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला में भारत की कप्तानी करने वाले हरफनमौला हार्दिक पंड्या यह देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं कि खिलाड़ियों का नया कोर छोटी श्रृंखला में क्या कर सकता है।
सूर्या की चमक बरकरार, भारत ने भले ही टी-20 वर्ल्ड कप गंवाया पर यादव नंबर वन बल्लेबाज November 15, 2022 at 10:55PM
ICC T20 batsman ranking: टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम भले ही पिछड़ गई, लेकिन अपना बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टॉप पर बरकरार है।
सनडे से शुरू होगा फुटबॉल का रोमांच, दुनिया में पांच अरब लोग देखेंगे फीफा वर्ल्ड कप November 16, 2022 at 01:16AM
Fifa World Cup: फीफा वर्ल्ड कप का आयोजन पहली बार गल्फ कंट्री में होने जा रहा है। कतर की मेजबानी में 20 नवंबर से 18 दिसंबर तक होने वाले इस महाकुंभ में दुनिया भर की 32 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी नहीं करेंगे केन विलियमसन, आईपीएल टीमों ने किसे छोड़ा, किसे रखा, देखें पूरी लिस्ट November 15, 2022 at 05:16AM
IPL 2023 Retention List : आईपीएल 2023 से पहले सभी फ्रेंचाइजी टीम अपने फैसलों से फैंस को चौंका रही हैं। आईपीएल के अगले सीजन के लिए सभी टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है। दिसंबर में मिनी ऑक्शन से पहले टीमों की तरफ से किए गए बदलाव काफी महत्पूर्ण हैं।
Tuesday, November 15, 2022
टीम इंडिया पर भी चढ़ा फुटबॉल वर्ल्ड कप का खुमार, फाइनल में देखना चाहते हैं रोनाल्डो-मेसी की टक्कर November 15, 2022 at 12:19AM
Fifa World Cup: 20 नवम्बर से कतर में होने वाले फुटबॉल विश्व कप का असर भारतीय क्रिकेटर्स पर भी दिखाई देने लगा है। रविचंद्रन अश्विन और पूर्व क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा ने भी अपनी फेवरेट टीम और खिलाड़ियों के बारे में बताया है।
Video: जब हैट्रिक लेकर जश्न में डूबा था बॉलर, पोलार्ड ने 6 छक्के उड़ाकर उतारा बुखार November 14, 2022 at 11:14PM
कायरन पोलार्ड के IPL से संन्यास के साथ ही एक युग का अंत हो गया। वह अब मुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच के रूप में ब्लू जर्सी में दिखेंगे। पोलार्ड को गेंदबाजों के लिए काल यूं ही नहीं कहा जाता है। एक बार तो कछ ही मिनट पहले हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज को उन्होंने मैदान पर उतरते ही 6 छक्के उड़ा दिए थे।
Monday, November 14, 2022
डेविड वॉर्नर ने किया टेस्ट से संन्यास लेने का इशारा, टी20 में जारी रहेगा जलवा November 14, 2022 at 01:47AM
David Warner Retirement Hint: 2023 में भारत में वनडे और 2024 में वेस्टइंडीज-अमेरिका में टी20 वर्ल्ड कप होने वाला है। ऑस्ट्रेलिया के महान खिलाड़ी का कहना है कि वह इन दोनों में खेलना चाहते हैं। इसी वजह से आगे कुछ महीने में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं।
बल्लेबाजों के लिए खतरे की घंटी, आईपीएल ऑक्शन में शामिल होगा वर्ल्ड चैंपियन गेंदबाज November 14, 2022 at 12:00AM
IPL Auction: आईपीएल 2023 की नीलामी अगले महीने होनी है। इसमें कई बड़े खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है। इस बीच इंग्लैंड के वर्ल्ड चैंपियन गेंदबाज ने नीलामी में अपना नाम देने की पुष्टि कर दी है।
इन 5 मैचों के लिए याद किया जाएगा T20 वर्ल्ड कप, पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती भी है शामिल November 14, 2022 at 12:21AM
टी-20 वर्ल्ड कप का रोमांच खत्म हो चुका है। इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर दूसरी बार खिताब अपने नाम किया। टूर्नामेंट की शुरुआत में ही दो बड़े उलटफेर हुए थे। यहां तक कि पाकिस्तान और इंग्लैंड भी इससे अछूते नहीं रहे। रोचक बात यह है कि साउथ अफ्रीका की हार से ही पाकिस्तान को सेमीफाइनल का टिकट मिला था।
Sunday, November 13, 2022
आईसीसी ने की 2027 तक के अंडर-19 वर्ल्ड कप के मेजबानों की घोषणा, इन देशों में होंगे टूर्नामेंट November 13, 2022 at 12:18AM
ICC: आईसीसी ने 2024 से 2027 के बीच होने वाले अंडर-19 इवेंट्स के मेजबानों की घोषणा कर दी है। इसमें महिला अंडर-19 वर्ल्ड कप भी शामिल हैं। इसके साथ ही 2027 पुरुष वर्ल्ड कप के क्वालीफिकेशन का रास्ता भी साफ हो गया है।
Saturday, November 12, 2022
क्या अर्जुन तेंदुलकर की हो गई है मुंबई इंडियंस से छुट्टी, सिर्फ 7 खिलाड़ियों को किया गया रिटेन, देखें पूरी लिस्ट November 12, 2022 at 03:53AM
IPL: पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की टीम ने 16वें सीजन से पहले अपने रिटेन और रिलीज हुए खिलाड़ियों की लिस्ट जारी कर दी है। रिलीज किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट में पूर्व दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का भी नाम शामिल है। अर्जुन ने पिछले साल के मेगा ऑक्शन में 30 लाख में मुंबई ने खरीदा था।
फाइनल के घमासान के लिए इंग्लैंड की तैयारी पूरी, सावधान हो जाओ पाकिस्तान November 12, 2022 at 02:30AM
T20 World cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर पूरी तरह से तैयार हैं। बटलर पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बिल्कुल भी हल्के में लेने की भूल नहीं करेंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह देश के फुटबॉल टीम के प्रेरित होकर फाइनल में मैदान पर उतरेंगे।
इंग्लैंड और पाकिस्तान में वर्ल्ड कप की खिताबी जंग, कब शुरू होगा मुकाबला, कहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग November 12, 2022 at 01:45AM
England vs Pakistan T20 World Cup Final: टी20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। इस मैच को जीतने वाली टीम दूसरी बार वर्ल्ड चैंपियन बनेगी। इस मैच के दौरान मेलबर्न में बारिश भी आ सकती है। हम आपको बताते हैं कि यह मुकाबला कहां शुरू होगा।
पहले मैच से ही टीम इंडिया कर रही थी संघर्ष, सेमीफाइनल की हार में चौंकाने वाला कुछ भी नहीं November 12, 2022 at 01:27AM
T20 WC 2022: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में टीम इंडिया के प्रदर्शन को लेकर खुब हंगामा हो रहा है। टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम को खिलाबी जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा था लेकिन सच्चाई ये भी है कि रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम पहले मैच से ही संघर्ष कर रही थी।
Friday, November 11, 2022
जिम्बाब्वे के खिलाफ हार को भूल गए क्या... दो 'कौड़ी' के पाकिस्तानी क्रिकेटर ले रहे हैं भारतीय टीम के मजे November 11, 2022 at 03:50AM
T20 WC 2022: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में हारकर फाइनल की रेस से बाहर हो गई। भारतीय टीम की इस हार पर पाकिस्तानी क्रिकेटरों में खुशी की लहर है। पाकिस्तान का टूर्नामेंट के फाइनल में अब इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला होगा।
फाइनल मैच में बारिश का साया, रिजर्व डे में भी अगर नहीं हुआ खेल तो जानें कौन बनेगा विजेता November 10, 2022 at 11:35PM
T20 WC World cup: आईसीसी टी20 विश्व कप का फाइनल मैच इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। मेलबर्न में इस मैच को लेकर कहा जा रहा है कि 13 नवंबर को बारिश हो सकता है। सिर्फ मैच वाले दिन ही नहीं, फाइनल के लिए रखे गए रिजर्व डे में भी बारिश होने की संभावना है।
T20 वर्ल्ड कप से शर्मनाक विदाई के बाद अनिल कुंबले ने दिया गुरु मंत्र, बताया- टीम सिलेक्शन कैसे हो November 10, 2022 at 10:50PM
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और कोच राहुल द्रविड़ का मानना है कि टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम को अब ऐसे खिलाड़ियों की जरुरत है जो बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में अपना योगदान दे सके। हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम दो बड़े टूर्नामेंट में निराशाजनक प्रदर्शन किया है।
Thursday, November 10, 2022
विदेशी लीग में खेलने से खिलाड़ियों को होगा फायदा... टी20 वर्ल्ड कप की हार के बाद राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान November 10, 2022 at 02:12AM
T20 World Cup: भारतीय खिलाड़ी आईपीएल के अलावा किसी टी20 लीग में हिस्सा नहीं लेते हैं। टी20 वर्ल्ड कप की हार के बाद एक बार फिर सवाल उठने लगा है कि भारत के खिलाफ विदेशी लीग में क्यों नहीं खेलते हैं। टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने मैच के बाद इसपर अपनी राय रखी।
विराट कोहली का अद्भुत रिकॉर्ड, दुनिया का कोई बल्लेबाज नहीं कर सका है ऐसा November 10, 2022 at 12:38AM
IND vs ENG T20 World Cup 2022: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो दुनिया को कोई बल्लेबाज इससे पहले नहीं कर सकता था। वह टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 4 हजार रन पूरा करने वाले पहले बल्लेबाज बने।
अपने सबसे बड़े खतरे की जोस बटलर ने यूं निकाली हवा, पहले ही ओवर में तय कर दी थी इंग्लैंड की जीत November 10, 2022 at 01:06AM
India vs England T20 World Cup: भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में हार गई है। जोस बटलर और एलेक्स हेल्स की जोड़ी के सामने भारतीय गेंदबाज बेअसर रहे। पहले ही ओवर में बटलर ने अपने सबसे बड़े खतरे खिलाफ खिलाफ बेखौफ बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के जीत की नींव रखी।
हार्दिक के हर छक्के पर झूमती थीं पत्नी, आखिरी बॉल पर हिट विकेट हुए तो सीट छोड़ दिया November 10, 2022 at 12:38AM
IND vs ENG Hardik Pandya hit wicket: हार्दिक पंड्या पीछे हटे डीप स्क्वैयर लेग की ओर करारा चौका मारा, लेकिन पैर स्टंप्स से जा टकराया। इस तरह वह आखिरी बॉल पर हिटविकेट हो गए। पंड्या ने अपनी तूफानी पारी से क्रिकेट के गलियारों में कोहराम मचा दिया। उन्होंने पैक्ड स्टेडियम में टीम इंडिया के प्रशंसकों को अपनी तूफानी पारी से रोमांचित किया।
Wednesday, November 9, 2022
न्यूजीलैंड की हार का सबसे बड़ा विलेन बना यह खिलाड़ी, 7 ओवर खेलकर डुबोई टीम की नैया November 09, 2022 at 02:03AM
New Zealand vs Pakistan T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2022 के सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हरा दिया है। इस हार के साथ ही टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड का सफर समाप्त हो गया है। टीम की इस हार में उनका ही खिलाड़ी सबसे बड़ा विलन रहा।
फील्डिंग के लिए बदनाम था पाकिस्तान, आज देखिए शादाब का कमाल, रॉकेट थ्रो से बवाल November 09, 2022 at 12:50AM
Nz vs Pak: शादाब खान भले ही न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में कोई विकेट भी नहीं पाए, लेकिन अपने डायरेक्ट थ्रो से उन्होंने पूरा गेम ही पलट दिया, क्योंकि अगर कॉन्वे क्रीज पर टिक जाते तो माहौल कुछ और होता।
सेमीफाइनल में गरजा बाबर का बल्ला, न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को पिलाया पानी November 09, 2022 at 12:55AM
Nz vs Pak: पाकिस्तान के खिलाफ बाबर आजम टी20 वर्ल्ड कप 2022 के पहले 4 मैच में दहाई के आंकड़े तक नहीं पहुंच पाए थे। लेकिन सेमीफाइनल में उन्होंने बल्ले से धमाल किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ बाबर शुरुआत से ही लय में दिखे और फिफ्टी जड़ दी।
धोनी क्रिकेट ही नहीं, बिजनेस के भी मास्टरमाइंड, एडवांस में चुकाए करोड़ों का टैक्स November 09, 2022 at 12:20AM
Ms dhoni News: इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट के बाद भी पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का जलवा कायम है। उन्होंने अप्रैल से अक्टूबर 2022 तक के लिए आयकर विभाग में बतौर एडवांस टैक्स 17 करोड़ रुपए जमा करवाए हैं। वह अब भी झारखंड से सबसे अधिक टैक्स देने वाले व्यक्ति हैं।
बड़े मैचों में लगे नाकामी के दाग को मिटाएंगे रोहित शर्मा, सेमीफाइनल के लिए तैयार हैं हिटमैन November 08, 2022 at 10:45PM
T20 World cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के सेमीफाइनल से पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि वह अपने खराब फॉर्म को लेकर हो रही आलोचना को समझते हैं लेकिन दबाव भरे मैच में अगर कोई खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहा है तो सिर्फ उसी आधार पर उसका आकलन नहीं किया जा सकता है।
Tuesday, November 8, 2022
ड्रेसिंग रूम की तस्वीरें आईं बाहर, पाकिस्तान में बवाल, वीडियो बनाने वाले पर सवाल November 07, 2022 at 09:20PM
T20 World Cup: बांग्लादेश को हराकर सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के ड्रेसिंग रूम से दो वीडियो सामने आ चुके हैं। एक में बाबर आजम तो दूसरे में मेंटॉर हेडन टीम से बातचीत कर रहे हैं।
इस वजह से एडिलेड में टॉस नहीं जीतना चाहेंगे रोहित, सिक्का तोड़ देगा सकता है सपना November 08, 2022 at 01:31AM
T20 World Cup: भारत ने इस वर्ल्ड कप में लगातार तीन टॉस जीते थे। पाकिस्तान, नीदरलैंड्स और फिर साउथ अफ्रीका के खिलाफ सिक्का अपने पक्ष में गिरा। बांग्लादेश से टॉस हारने के बाद आखिरी मैच यानी जिम्बाब्वे वाले मैच में भी रोहित शर्मा ने टॉस जीता था।
क्या है टीम इंडिया का फ्लाइट प्लान, विराट कोहली-रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ ने क्यों छोड़ी बिजनस क्लास सीट? November 07, 2022 at 01:30PM
T20 World Cup: थके हुए पैर और दर्द से भरी पीठ किसी भी एथलीट के सबसे बड़े दुश्मन होते हैं। विरोधी से भी ज्यादा। मगर भारतीय क्रिकेट टीम अपने पेसर्स का खास ध्यान रख रही है।
फ्लॉप शो, टीम में जगह पक्की नहीं, फिर क्यों ऋषभ पंत को शास्त्री बता रहे X फैक्टर November 08, 2022 at 12:05AM
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में उनकी प्लेइंग इलेवन में जगह पक्की नहीं दिखी, लेकिन पूर्व कोच रवि शास्त्री का मानना है कि सेमीफाइनल में वह टीम के लिए X फैक्टर साबित होंगे। क्यों और कैसे आइए जानते हैं शास्त्री ने क्या कहा...
Monday, November 7, 2022
सूर्या के बिना 140-150 रन भी बनना मुश्किल, लिटिल मास्टर ने भारत को चेताया November 07, 2022 at 12:47AM
Suryakumar Yadav T20 World Cup: आलोचनाओं के शिकार रहे राहुल ने बांग्लादेश और जिम्बाब्वे के खिलाफ पिछले दो मैच में लगातार दो अर्धशतक के साथ फॉर्म में वापसी की है। गावस्कर ने कहा कि अगर सूर्या फेल होते हैं जो राहुल को जिम्मेदारी लेनी होगी।
हैरी, यू आर डेंजरस... पाकिस्तानी प्लेयर्स को पंप कर रहे हैडन, ड्रेसिंग रूम का वीडियो वायरल November 07, 2022 at 03:01AM
T20 World Cup: भारत और फिर जिम्बाब्वे से हारने के बाद पाकिस्तान एक वक्त बाहर होने के कगार पर था, लेकिन नीदरलैंड्स ने दक्षिण अफ्रीका को उलटफेर का शिकार बनाया जबकि पाकिस्तान ने बांग्लादेश को हराया। इससे पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच गया, जहां बुधवार को सिडनी में उसका मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा।
भारत के लिए पनौती है ये अंपायर, इनके खड़े होते ही हार जाती है टीम इंडिया, इस बार छुट्टी November 07, 2022 at 02:00AM
T20 World Cup: अभी सिर्फ सेमीफाइनल्स मुकाबलों के अंपायर्स की नियुक्ति हुई है जबकि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में 13 नवंबर को होने वाले फाइनल के अंपायर्स सेमीफाइनल के नतीजों के बाद पता चलेंगे।
भारत vs पाकिस्तान हो फाइनल, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी का बयान जोड़ देगा इंग्लैंड-न्यूजीलैंड का सपना November 06, 2022 at 10:07PM
IND vs PAK T20 World Cup 2022: हर कोई भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल खेले जाने की उम्मीद कर रहा है। इस पर ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ खिलाड़ी रहे शेन वॉटसन ने बड़ा बयान दिया है। उनका बयान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का दिल तोड़ने वाला है।
सूर्यकुमार की बैटिंग के कायल हुए द्रविड़, यूं भर-भरकर की तारीफ, अश्विन बोले- SKY जैसा कोई नहीं November 06, 2022 at 05:22AM
भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने सूर्यकुमार यादव की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि सूर्या को बैटिंग करते देख आनंद आता है। दूसरी ओर, अश्विन ने कहा- सूर्यकुमार जिस तरह की बैटिंग कर सकते हैं वैसा कोई नहीं कर सकता है।
इस सूरमा पर भारी पड़े किंग कोहली, जीता ICC प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड November 06, 2022 at 11:37PM
Virat Kohli ICC Player Of Month For October: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली को धमाकेदार प्रदर्शन के लिए अक्टूबर महिने का आईसीसी प्लेयर ऑफ द मंथ चुना गया। उन्होंने साउथ अफ्रीका के डेविड मिलर और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा को हराया।
Sunday, November 6, 2022
शान से सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, जानें नॉकआउट दौर में किस टीम की किसके होगी भिड़ंत November 06, 2022 at 02:20AM
T20 World cup: भारत और जिम्बाब्वे के मुकाबले के साथ आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के सुपर-12 राउंड की समाप्ति हो गई है। इस तरह अब सेमीफाइनल के लिए चार टीमें निकल कर सामने आ चुकी है, जिसमें भारत, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान की टीम है। टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल 9 नवंबर को खेला जाएगा।
भारत ने जिम्बाब्वे को पीटा, सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ंत, सूर्या के बाद शमी-अश्विन का कमाल November 06, 2022 at 01:20AM
India vs England T20 World Cup 2022 Semi-Final: भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे को 71 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसका सेमीफाइनल में इंग्लैंड से भिड़ना पक्का हो गया है। भारत की जीत के हीरो रहे बैटिंग में सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, जबकि बॉलिंग में मोहम्मद शमी और हार्दिक पंड्या।
सूर्यकुमार के खौफ में थर्राने लगा गेंदबाज, आखिरी ओवर में कहर बनकर टूटे SKY, यूं बरसे रिकॉर्ड November 06, 2022 at 12:38AM
Suryakumar Yadav T20 World Cup 2022 Ind vs Zim: भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 186 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस दौरान सूर्यकुमार यादव ने कई बड़े रिकॉर्डअपने नाम किए। वह कैलेंडर इयर में 1000 टी-20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले पहले भारतीय बने तो टी-20 वर्ल्ड कप में चौथी सबसे तेज हाफ सेंचुरी जड़ी।
केएल राहुल-सूर्या का धमाका, भारत ने जिम्बाब्वे को दिया 187 रन का लक्ष्य November 05, 2022 at 09:52PM
Ind vs Zim Match Todayभारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत की तरफ से केएल राहुल और सूर्य कुमार यादव ने तूफानी हाफ सेंचुरी जड़ी। टीम इंडिया ने आखिरी ओवर में 22 रन बटोरे।
Saturday, November 5, 2022
घर में टूटा डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया का दिल, इंग्लैंड के बराबर पॉइंट्स होने के बाद भी क्यों होना पड़ा बाहर November 05, 2022 at 02:08AM
T20 World cup: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलियाई टीम सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है। रन रेट के समीकरण में इंग्लैंड की टीम ऑस्ट्रेलिया से आगे निकल गई है। ऐसे में ग्रुप-1 में न्यूजीलैंड के बाद इंग्लैंड नॉकआउट में पहुुंचने वाली दूसरी टीम बनी है।
सांस थामने वाले मुकाबले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को हराया, स्टोक्स ने टीमों के लिए बजाई खतरे की घंटी November 05, 2022 at 01:36AM
England vs Sri Lanka T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में श्रीलंका को अपने आखिरी मैच में इंग्लैंड से हार मिली। श्रीलंका की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी थी। लेकिन उसने आखिरी ओवर तक इंग्लैंड को टक्कर दी। लेकिन बेन स्टोक्स की पारी ने इंग्लैंड को जीत दिला दी।
IPS अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई के लिए उच्च न्यायालय पहुंचे धोनी, जानें क्या है मामला November 04, 2022 at 06:15AM
MS Dhoni Madras High Court: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वह आईपीएस अधिकारी जी संपत कुमार के खिलाफ अवमानना की कार्यवाही शुरू करने के लिए मद्रास हाई कोर्ट पहुंचे हैं। यह मामला करीब 8 साल पुराना यानी 2014 का है।
भारत के लिए कभी आसान नहीं रही जिम्बाब्वे की चुनौती, पहले भी मिल चुके गहरे जख्म! November 04, 2022 at 11:21PM
India vs Zimbabwe: टी20 वर्ल्ड कप के अपने आखिरी सुपर-12 के मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत जिम्बाब्वे से होगी। इस मैच को जीतकर रोहित शर्मा की टीम सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी। लेकिन उलटफेर के इस वर्ल्ड कप में भारत की राह आसान नहीं होने वाली है।
Friday, November 4, 2022
राशिद के इस कैच ने तो गर्दा उड़ा दिया, बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग हर तरफ छाए रहे करामाती खान November 04, 2022 at 05:21AM
T20 WC 2022: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को उसके आखिरी मैच में मेजबान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 रन से करारी हार का सामना करना पड़ा। हालांकि इस मैच में अफगानिस्तान के लिए ऑलराउंडर राशिद खान ने बैटिंग, बॉलिंग और फील्डिंग में कमाल का खेल दिया।
ऑस्ट्रेलिया को गहरा जख्म दे गया अफगानिस्तान, राशिद खान ने बिगाड़ा डिफेंडिंग चैंपियन का खेल November 04, 2022 at 03:13AM
AUS vs AFG: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के अपने आखिरी मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 4 रन से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि टीम ने आखिर तक डिफेंडिंग चैंपियन को कड़ी टक्कर जिसके कारण उसके लिए अब सेमीफाइनल का समीकरण काफी मुश्किल हो गया है। नॉकआउट में पहुंचने के लिए ऑस्ट्रेलिया को अब श्रीलंका पर निर्भर होना पड़ गया है।
अफगानिस्तान से जीतकर भी ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें नहीं हुई कम, सेमीफाइनल की रेस लगभग बाहर November 04, 2022 at 02:09AM
AUS vs AFG: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के अपने आखिरी लीग मुकाबले में मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान को रोमांचक मैच में 4 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया को मिली इस जीत के बावजूद टीम को सेमीफाइनल का टिकट नहीं मिल सका। ऐसे में अब उसे इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच पर निर्भर होना पड़ गया है।
कप्तानी से निकाले गए, अपमान का घूंट पिया, धोनी ने दिया साथ तो CSK में ही रहेंगे जडेजा November 04, 2022 at 12:22AM
Ravindra Jadeja Ms Dhoni IPL: आईपीएल 2022 के रोमांच के बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने सुरेश रैना को कप्तानी से हटाकर एमएस धोनी को दोबारा कमान सौंप दी थी। चर्चा है कि तभी से जड्डू टीम मैनेजमेंट से नाराज चल रहे थे।
Thursday, November 3, 2022
साउथ अफ्रीका से जीतकर भी सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाएगा पाकिस्तान, समझिए पूरा समीकरण November 03, 2022 at 04:46AM
T20 WC 2022: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका को 33 रन से हराकर दो महत्वपूर्ण अंक अर्जित किए। हालांकि इसके बावजूद टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में उसका पहुंचना मुश्किल नजर आ रहा है। टीम को अपना आखिरी मैच बांग्लादेश के साथ खेलना है जबकि बाकी टीमों से उसे बड़े उलटफेर की उम्मीद करनी होगी।
टी20 विश्व कप के बीच एरोन फिंच का करियर अधर में, साबित हो सकता है यह आखिरी मैच November 03, 2022 at 05:39AM
T20 WC 2022: टी20 विश्व कप 2022 में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच के चोटिल होने से टीम की मुश्किलें काफी बढ़ गई है। फिंच का मानना है कि जब तक वह पूरी तरह से फिट नहीं होते हैं वह मैदान पर नहीं उतरेंगे। ऐसे में डिफेंडिंग चैंपियन के सामने फिंच के विकल्प ढुंढने की परेशानी बढ़ सकती है।
PAK vs SA: पाकिस्तान के सामने ढेर हुए साउथ अफ्रीकी शेर, सेमीफाइनल का समीकरण हुआ रोमांचक November 03, 2022 at 02:32AM
Pakistan vs South Africa T20 Highlights: आईसीसी टी20 विश्व कप 2022 के 36वें मैच में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 33 रन से हरा दिया। इसके साथ ग्रुप-2 में सेमीफाइनल का समीकरण रोमांचक गया है। सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अब साउथ अफ्रीका को नीदरलैंड के खिलाफ हर हाल में अपना मुकाबला जीतना होगा।
एक गेंद पर दो बार आउट हुए मोहम्मद नवाज, क्रिकेट का नियम पता होता तो नहीं लौटना पड़ता पवेलियन November 03, 2022 at 12:52AM
Mohammad Nawaz T20 World Cup: पाकिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नवाज एक गेंद पर दो बार आउट हुए और पवेलियन लौट गए। लेकिन अगर उन्हें क्रिकेट के नियम पता होते तो दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में आउट नहीं होते। पाकिस्तान ने इस मैच में दक्षिण को जीत के लिए 186 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया है।
T20 WC: दहशत का दूसरा नाम शादाब खान! अफ्रीकी शेरों को मार-मारकर बनाया भीगी बिल्ली November 03, 2022 at 12:09AM
पाकिस्तान के पावर हिटर शादाब खान ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर अपनी बैटिंग से आग लगा दी। उन्होंने साउथ अफ्रीका के सूरमा गेंदबाजों को जमकर धोया और महज 20 गेंदों में ही हाफ सेंचुरी पूरी की। उनकी बैटिंग का खौफ ऐसा था कि नॉर्त्जे और कागिसो रबाडा के होश उड़ गए थे।
Wednesday, November 2, 2022
Turing Point: 2 रन देकर 2 विकेट... अर्शदीप ने पहले ही पक्की कर दी थी जीत, हारी बाजी लड़ रहा था बांग्लादेश November 02, 2022 at 02:35AM
Ind vs Ban Turing Point: भारत को बांग्लादेश के खिलाफ आखिरी ओवर में 5 रनों से जीत मिली। लेकिन यह मुकाबला अर्शदीप सिंह ने 12वें ओवर में ही समाप्त कर दिया था। बांग्लादेशी टीम जीत की तरफ बढ़ रही थी, लेकिन अर्शदीप ने इस ओवर में सटीक गेंदबाजी कर मैच को भारत की तरफ मोड़ दिया।
बल्लेबाजी के बाद फील्डिंग में भी छाये केएल राहुल, खतरनाक लिटन दास को सटीक थ्रो से भेजा पवेलियन November 02, 2022 at 01:44AM
KL Rahul Ind vs Ban: केएल राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप के मैच में तूफानी फिफ्टी जड़ी। वह पहले तीन मैच में फेल रहे थे। लेकिन बल्ले से कमाल करने के बाद उन्होंने दमदार फील्डिंग भी की। उन्होंने डायरेक्ट थ्रो मारकर खतरनाक लिटन दास को पवेलियन भेजा।
Video: कोहली ने लगाया ऐसा छक्का, इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर हार गई दिल, कहा- BOOM November 02, 2022 at 01:17AM
IND vs BAN: विराट कोहली की फैन माने जाने वाली इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल वेट उस वक्त दिल हार गईं, जब भारतीय पूर्व कप्तान ने बांग्लादेश के खिलाफ एक जोरदार छक्का जड़ा। इस मोमेंट का वीडियो टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के ऑफिशल इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किया गया है।
केएल राहुल ने एक ही ओवर में पलटा मैच का रुख, वाइड-नो फेंकने लगा बांग्लादेशी गेंदबाज November 01, 2022 at 11:38PM
KL Rahul T20 World Cup: भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी की। राहुल टूर्नामेंट के पहले तीन मैचों में फ्लॉप रहे थे लेकिन इस मैच में राहुल लय में दिखे। उन्होंने एक ही ओवर में बांग्लादेशी गेंदबाज की ऐसी कुटाई कर दी कि वह लाइन लेंथ भूल गया।
Tuesday, November 1, 2022
टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को मिली पहली हार, इंग्लैंड की जीत से रोचक हुई सेमीफाइनल की रेस November 01, 2022 at 01:50AM
New Zealand Vs England: टी20 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हरा दिया है। यह टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड की पहली हार और इंग्लैंड की दूसरी जीत है। इंग्लैंड के लिए कप्तान जोस बटलर और एलेक्स हेल्स ने कमाल की बल्लेबाजी की। न्यूजीलैंड के लिए ग्लेन फिलिप्स के अलावा सभी का बल्ला शांत रहा।
कोई भी ऐसी हरकत... विराट कोहली की होटल रूम का वीडियो वायरल होने पर आई कोच राहुल द्रविड़ की प्रतिक्रिया November 01, 2022 at 12:09AM
Rahul Dravid Virat Kohli: भारतीय टीम के प्रमुख बल्लेबाज विराट कोहली के होटल का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसे लेकर विराट ने नाराजगी जताई थी। इस बात पर भारतीय टीम के कोच राहुल द्रविड़ ने बयान दिया है।
बारिश हुई तो भारत को नुकसान, World Cup से बाहर भी हो सकते हैं मेन इन ब्लूज November 01, 2022 at 01:21AM
IND vs BAN Weather forecast: टीम इंडिया ग्रुप बी में 4 प्वाइंट्स के साथ दूसरे नंबर पर है। सेमीफाइनल में आराम से जगह बनाने के लिए टीम इंडिया को अपने आखिरी दोनों मुकाबले जीतना जरूरी है। उम्मीद है कि भारत मैच जीतकर 2 पॉइंट हासिल कर लेगा, लेकिन बारिश के चलते अगर मुकाबला रद्द होता है तो इंडिया को एक ही अंक मिलेगा।
उसे हमारा सपोर्ट है... हर मैच खेलेंगे घटिया फॉर्म से गुजर रहे राहुल, कोच द्रविड़ की दो टूक October 31, 2022 at 10:49PM
Rahul Dravid on KL Rahul: द्रविड़ ने स्पष्ट किया कि कम से कम इस टूर्नामेंट में राहुल को बाहर नहीं किया जाएगा और उम्मीद जताई कि अगले चार मैचों में वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
भारत खिताब जीतने आया है, हम उन्हें हराएंगे... शाकिब अल हसन की रोहित सेना को चेतावनी October 31, 2022 at 11:39PM
T20 World Cup 2022: भारत के खिलाफ मुकाबले से ठीक पहले बांग्लादेश के कप्तान शाकिब अल हसन ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वह यहां वर्ल्ड कप जीतने नहीं आए हैं। वह यहां वर्ल्ड कप की दावेदार भारतीय टीम को हराकर बड़ा उलटफेर करेंगे।
Subscribe to:
Posts (Atom)